मैनपुरी में महिला ने पहले पति को नशीला पदार्थ दे कर बेहोश किया। कुछ देर बाद जब वह होश में आया तो उसे करंट से झटके दिए। इतने पर भी जी नहीं भरा तो बैट से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन सब का कारण ये था कि पति ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीन लिया था। इस बात से भड़की पत्नी ने पति पर हमला बोल दिया। मैनपुरी जिले के किसनी थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर से सामने आया है। यहां रहने वाले प्रदीप…
Month: June 2024
पीलीभीत के कस्बे की दो सराफा दुकानों में चोरी की कोशिश
अमरिया थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी जितेंद्र रस्तोगी की अमरिया कस्बे में बरेली हरिद्वार हाईवे पर तहसील गेट के सामने सराफे की दुकान हैं। वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार शाम को दुकान पर ताला लगाकर घर चला गए। शुक्रवार सुबह दुकान मालिक के पुत्र ने दुकानदार को सूचना दी, कि उनके दुकान का शटर उठा हुआ है। जितेन्द्र रस्तोगी जब दुकान पर पहुंचे, तो वहां दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ था। सामान इधर-उधर बिखरा था। जितेंद्र ने बताया कि चोर दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे लेकिन अलमारी…
पीलीभीत में नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया युवक, दो लोग गिरफ्तार
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग पुत्री को 28 मई को एक धार्मिक स्थल से कुछ लोग बहला फुसलाकर कार में बैठाकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही तीन युवकों के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। किशोरी को बरामद कर पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराया। बयान में किशोरी ने सुमित सहित दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर 10 मई को जेल भेज…
फर्रुखाबाद:निशानेबाजों से अचूक निशाना साध जीते पदक
(द दस्तक 24 न्यूज़)अभिमन्यु स्पोर्ट्स शूंटिंग अकैडमी फतेहगढ़ द्वारा 25 मई से 30 मई तक आयोजित 4th फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप में मंडल और प्रदेश के कई हिस्सों से निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। अकादमी के प्रबंधक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनिल कुमार पाल प्रमाणित कोच भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस पांच दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप में सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई के साथ सम्मान किया। इस चैम्पियनशिप में कई इवेंट्स का आयोजन हुआ जिसमें 10 मी एयर राइफल पीप साइट आईएसएसएफ युवा महिला – अक्षरा सिंह ने 400 के स्कोर में 348 के…
फर्रुखाबाद: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष्मान अरोग्य मदिंर पर हस्ताक्षर एवं शपथ दिलाई
(द दस्तक 24 न्यूज़) विश्व तम्बाकू निषेध दिवस थीम “तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की रक्षा करना” राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत थीम “तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की रक्षा पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा कर्मचारियों को शपथ दिला कर एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में प्रथम हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद के डा० राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान अरोग्य मदिंर पर हस्ताक्षर एवं शपथ आयोजन किया गया एवं जिले के विभिन्न विभागों द्वारा भी कार्यालयों में शपथ…
बरेली – माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
बरेली नगर में अखिल भारतीय पाल महासभा ने मनाई माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती इसके साथ ही अखिल भारतीय पाल महासभा ने एक बाइक यात्रा भी निकाली जो कि यात्रा रामगंगा चौराहे से बदायूं रोड होते हुए चौपला चौराहे से चौकी चौराहे होते हुए यह यात्रा बुखारा मोड़ पर संपन्न हुई उसके बाद बुखारा मोड़ पर अखिल भारतीय पाल महासभा के सभी कार्यकर्ता एक शादी में सम्मिलित हुएशादी में सम्मिलित हुए अखिल भारतीय पाल महासभा मंडल अध्यक्ष हकीम पाल शिवम पाल करण सिंह पाल उमेश पाल बृजेश पाल पार्षद नैकपुर…
प्रयागराज-विश्व तम्बाकू निषेध दिवस(31 मई) के अवसर पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा मद्यनिषेध प्रदर्शनी, संगोष्ठी, शिक्षात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, प्रयागराज क्षेत्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (31 मई) के अवसर पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा अंकुर पाण्डेय, उप क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिवालय जमखुरी, विकास खण्ड मऊआइमा, प्रयागराज के परिसर में ग्रामीणों के मध्य तम्बाकू के दुष्परिणामों से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मद्यनिषेध प्रदर्शनी, संगोष्ठी, शिक्षात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम (जादू) का आयोजन किया गया। अन्त में उपस्थित ग्रामीणों को तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने व नशें से दूर रहने…
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 चतुर्थ तल, विकास भवन, लखनऊ
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रेस कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 01 जून, 2024 को प्रदेश के सातवें चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 63-महराजगंज, 64-गोरखपुर, 65-कुशीनगर, 66-देवरिया, 67-बांसगांव (अ0जा0), 70-घोसी, 71-सलेमपुर, 72-बलिया, 75-गाजीपुर, 76-चन्दौली, 77-वाराणसी, 79-मिर्जापुर, 80-राबर्ट्सगंज (अ0जा0) में मतदान होना है। 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय प्रातः 7ः00 बजे से शुरू होकर सायं 6ः00 बजे तक है, जबकि 80-राबर्ट्सगंज (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 05 विधानसभा क्षेत्रों में से 03…
औरैया : हीट स्ट्रोक और हीट वेव से से लड़ने को तैयार 108 एम्बुलेंस, मिली बचाओ किट
पारा आसमान पर और जान हथेली पर,भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक से परेशान मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले प्राथमिक उपचार देने के लिए तैयार एम्बुलेंस सेवा, भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के पहले ही प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। इसके लिए सभी 108 एंबुलेंस को हीट स्ट्रोक किट से लैस किया गया है। इसमें ओआरएस के पैकेट, कोल्ड पैक, आइस बॉक्स, ब्लू सीट, रेक्टल थर्मामीटर है। एंबुलेंस सेवा के रीजनल मैनेजर धीरज यादव और ई एम ई ब्रजेश कुमार और ऑडिटर मोहम्मद शोयब…
लखनऊ में गर्मी के कारण जू के जानवरों के लिए भी इंतजाम बदले गए हैं
लखनऊ में गर्मी के कारण जू के जानवरों के लिए भी इंतजाम बदले गए हैं। सांप घर के आसपास शीतलता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सेहत पर निगेटिव असर ना पड़े। गर्मी की वजह से भालू सुषमा ने खाना छोड़ दिया है। उसे तरबूज, खरबूज, लीची, आम, केला, दूध-रोटी, दूध-चावल, सीजनल फल खिलाया जा रहा है। मांसाहारी जानवर को उनकी डाइट से भी कम मीट दिया जा रहा है।बाघ ‘शेर खान’ अब कूलर की हवा लेने लगा है। पशु-पक्षियों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही।…
जनरल बाजवा पर भरोसा करना मेरी सबसे बड़ी गलती : इमरान
अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि जब वे सत्ता में थे उन्होंने जनरल कमर जावेद बाजवा पर भरोसा कर लिया था। एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि पूर्व जनरल बाजवा ने दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए उनके बारे में झूठ बोला और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई।पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में पत्रकार मेंहदी हसन को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने राजनीतिक पार्टी के…
अमेरिका पहली बार किसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है
अप्रैल 2008 में IPL का पहला सीजन खेला गया। पाकिस्तानी क्रिकेटर इसमें खेले। फिर नवंबर 2008 में मुंबई हमला हुआ और IPL से पाकिस्तानी प्लेयर्स को बैन कर दिया गया। पाकिस्तान ने इसका बदला लेने के लिए 2016 में अपनी लीग PSL शुरू कर दी। खूब जोर लगाया, लेकिन 9 सीजन बाद भी ये लीग IPL के स्टेटस के करीब नहीं पहुंची। ऐसी कोशिश बिग बैश लीग और द हंड्रेड ने भी की, लेकिन फेल ही रहीं।अब अमेरिका पहली बार किसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है।…
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं, क्योंकि दोपहर में अधिकतर जिलों का पारा 40 के पार जाएगा, इसलिए गर्मी से बचने के लिए वोटर्स सुबह-सुबह वोटिंग करने मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं।गोरखपुर में सीएम योगी ने वोट डाला। कहा- मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने उत्साह देखने को मिल रहा। गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने…
आखिर नरगिस दत्त एक्ट्रेस कैसे बनीं जानिए
नरगिस दत्त एक ऐसा नाम जिन्होंने साबित किया था कि हीरो के बिना भी फिल्म ब्लॉकबस्टर हो सकती है। फिल्म मदर इंडिया में उनके अभिनय की दुनिया भर में तारीफ हुई। उन्होंने अपने करियर के पीक पर सुनील दत्त से शादी की और फिर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।शादी के वक्त नरगिस पति सुनील दत्त से ज्यादा सक्सेसफुल हुआ करती थीं। सुनील दत्त जहां 1BHK फ्लैट में रहते थे, वहीं नरगिस साउथ बॉम्बे में लग्जरी जीवन जी रही थीं। हालांकि शादी के बाद वे भी सुनील दत्त के साथ उसी…
