मैनपुरी में मुख्यालय पर रहने वाले सियासी सूरमाओं के बूथ भी फर्स्ट डिवीजन पास नहीं हो पाए।

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को नसीहत देने वाले सियासी सूरमा अपने मतदान केंद्रों पर इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए। इन मतदान केंद्रों पर सेकेंड डिवीजन ही नेताओं को मिल सकी। अपने ही मतदान केंद्रों पर धुरंधर मतदाताओं को अपनी बात नहीं समझा सके। सपा और भाजपा के प्रमुख नेता मुख्यालय पर ही रहते हैं। शहर के मतदान केंद्रों पर ही वह हर चुनाव में अपने वोट डालते हैं। चुनाव के दौरान जिले भर में घूमकर लोगों को अधिक से…

मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज

दिनांक-09.05.2024 को लालजी बिन्द पुत्र हुबलाल ग्राम-ढिलिया बबुरा, माण्डा प्रयागराज की शिकायत कि उनकी पुत्री सोनम, पत्नी रोहित कुमार बिन्द की प्रसव हेतु लक्ष्मी हास्पिटल, रामनगर में दिनांक-06.05.2024 को रात्रि में भर्ती कराया गया, किन्तु चिकित्सक की लापरवाही से गलत उपचार करने के कारण प्रसूता की मृत्यु हो गयी। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त हास्पिटल के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा गठित टीम द्वारा रामनगर स्थित लक्ष्मी हास्पिटल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे पूर्व उप जिलाधिकारी मेजा तथा सम्बन्धित चैकी प्रभारी, सिरसा को संज्ञानित कराते हुए लक्ष्मी हास्पिटल,…

फर्रुखाबाद:सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर सेनापति में ” महाराणा प्रताप ” की जयन्ती दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर मनाया गया

(द दस्तक 24 न्यूज) 9 मई 2024  को विद्यालय के यशस्वी  प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह  ने भारत माता के वीर सपूत ” महाराणा प्रताप ” की जयन्ती पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने विभिन्न प्रकार की बोध कथाओं के माध्यम से उनकी देश के प्रति शौर्य व पराक्रम का वर्णन कर छात्रों को उनके जीवन आदर्शों से शिक्षा लेने के दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार जी व संचालन भैया रुद्र सारस्वत ने किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप अवस्थी, रामानंद पाण्डेय,…

फर्रुखाबाद: स्थानीय पुलिस बल ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया एरिया डोमिनेशन

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 9 मई 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व लागू हुई धारा 144 का पालन करने व चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये स्थानीय पुलिस बल ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ एरिया डोमिनेशन किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ एरिया डोमिनेशन किया गया। जिसमें कोतवाली फर्रुखाबाद थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए घोड़ा नखास चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने अपनी पुलिस टीम योगेंद्र, पुष्पेंद्र, विजय आदि कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस फोर्स एवं अर्ध सैनिक बल…

अवैध निर्माण के मामले में एलडीए सचिव को कोर्ट में तलब किया गया

जनहित याचिका के मामले में सुनवाई के बाद कथित अवैध निर्माण के मामले में एलडीए सचिव को कोर्ट में तलब किया गया है। कोर्ट ने उन्हें मामले से सम्बंधित सभी रिकॉर्ड को लेकर 14 मई को हाईकोर्ट में उपस्थित होने को कहा है।यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ ने शांति शरण मिश्रा की ओर से दाखिल वर्ष 2014 की जनहित याचिका पर पारित किया है।न्यायालय ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि 6 सितंबर 2014 को मामले में अंतरिम आदेश पारित होने के…

पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी

पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। हमले के वक्त मृतक सो रहे थे। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक पाकिस्तान के पंजाब के रहने वाले थे । ये ग्वादर पोर्ट के पास नाई की दुकान पर काम करते थे।पाकिस्तान के प्रधानंमत्री शहबाज शरीफ ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने घटना को देश के दुश्मनों की कायराना हरकत करार दिया है। शरीफ ने कहा कि, “हम आतंकवाद को जड़ से मिटाकर रहेंगे।”ग्वादर स्टेशन…

गुरुवार को RCB ने PBKS को सीजन में दूसरी बार हराया।

पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग-2024 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई। टीम को उसी के होमग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 60 रनों से हराया। पंजाब इस सीजन में लीग राउंड से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी है। 2 दिन पहले हैदराबाद की लखनऊ पर जीत के साथ हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस बाहर हो गई थी।गुरुवार को RCB ने PBKS को सीजन में दूसरी बार हराया। यह बेंगलुरु की लगातार चौथी जीत है। इस जीत से 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल के 7वें नंबर…

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर 10 मई को यानी आज फैसला

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर 10 मई को फैसला सुनाएगा। इससे एक दिन पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया।ED ने कहा कि वे (केजरीवाल) चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और इससे पहले किसी नेता को प्रचार के लिए न्यायिक हिरासत से जमानत नहीं मिली है। प्रचार करना मौलिक अधिकार नहीं है।केंद्रीय जांच एजेंसी ने ये हलफनामा इसलिए दिया कि जस्टिस संजीव खन्ना ने 8 मई को कहा था, ‘हम शुक्रवार को अंतरिम जमानत पर अंतरिम आदेश सुनाएंगे। गिरफ्तारी…

तनीषा मुखर्जी की फिल्म ‘लव यू शंकर’ थिएटर में रिलीज हुई

पिछले महीने एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी की फिल्म ‘लव यू शंकर’ थिएटर में रिलीज हुई। हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। तनीषा की मानें तो इस वक्त बॉलीवुड बुरे दौर से गुजर रहा है। हालत काफी सीरियस है।, ‘लव यू शंकर मेरे लिए एक बहुत स्पेशल फिल्म है। पहली बार मैंने एक छोटे बच्चे की मां का किरदार निभाया। मैंने इस फिल्म को बहुत एन्जॉय किया। दुर्भाग्यवश, फिल्म की बिल्कुल चर्चा नहीं हुई। लोग थिएटर नहीं जा रहे है। कई थिएटर बंद हो रहे हैं। ये सिचुएशन…

कन्नौज:बाबू सिंह कुशवाहा ने अखिलेश यादव के समर्थन में जनसभा की

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाये गए है, तो वही दूसरी और बाबू सिंह कुशवाहा अन्य लोकसभा सीटों पर भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं| बाबू सिंह कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में जन अधिकार पार्टी और समाजवादी पार्टी की संयुक्त जनसभा की और बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने भाषण के दौरान कहा कि यह चुनाव पहले की तरह का आम चुनाव नहीं है अबकी बार लोकसभा 2024…

हरदोई: शगुन ने आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में प्राप्त किए 97.4 प्रतिशत

हरदोई : शगुन ने आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में प्राप्त किये 97.4℅ प्रतिशत अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ), मानक नगर, लखनऊ के कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक मिथिलेश कुमार एवं सविता विश्वकर्मा की पुत्री शगुन जोकि सेंट मैरी कान्वेंट इण्टर कालेज, मानक नगर, लखनऊ की छात्रा है। शगुन ने आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में 97.4 % मार्क्स प्राप्त किये। शगुन को 3 विषय (कम्प्यूटर, बायोलॉजी, हिस्ट्री) में 100% मार्क्स मिले। शगुन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं सभी गुरुजनों को दिया। शगुन ने बताया कि मैंने एनसीसी जॉइन…

मध्यप्रदेश में ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में लगी आग।

बैतूल। छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचरियो को लेकर बैतूल आ रही थी बस। हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित। मतदान सामग्री को आंशिक नुकसान होने की खबर। अभी मतदान सामग्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं जलती बस से कूद गया था ड्राइवर। कर्मचारियों ने मुश्किल से बचाई जान। अधिकारी और पुलिस मौके पर। बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड मौके पर। आग पर काबू किया गया। कर्मचरियो और ईवीएम को लाने दूसरी बस पहुंची साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांवों के बीच हुआ हादसा।

प्रयागराज-आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

इलाहाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त मा० सामान्य प्रेक्षकगण का आगमन दिनांक 05.05.2024 को जनपद प्रयागराज में हो गया है, जिनका अवस्थान स्थल सर्किट हाउस प्रयागराज है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51- फूलपुर के लिए डॉक्टर (टीएमटी) बी0 माहेश्वरी मा० प्रेक्षक सामान्य नियुक्त की गई है, जिनका दूरभाष नंबर 0532- 2990411 तथा मोबाइल नंबर- 9118750278 है।52- इलाहाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए डॉक्टर मानिक जी गुरसाल माननीय प्रेक्षक सामान्य नियुक्त किए गए हैं, जिनका दूरभाष नंबर-0532-2990412 तथा मोबाइल नंबर – 9129550278 है। पूर्वान्ह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक राजनैतिक…

आजमगढ़ सदर से 9 व लालगंज से 7 प्रत्याशी मैदान में, सदर लोकसभा सीट से 20 प्रत्याशी व लालगंज से 4 प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त

आजमगढ़ में 25 मई लोक सभा चुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 06 मई 2024 तक की गई । नामांकन प्रक्रिया के दौरान जनपद के दो लोक सभा क्षेत्र 68-लालगंज एवं 69-आजमगढ़ के लिए प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये नाम निर्देशन पत्रों की जांच मंगलवार को की गई, जिसमें लालगंज लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी से इन्दू चौधरी, भारतीय जनता पार्टी से नीलम सोनकर, समाजवादी पार्टी से दरोगा प्रसाद सरोज, सुष्मिता सरोज निर्दल, जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिन्दर, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से गंगादीन एवं…

बदायूं: लोकसभा चुनाव में लोगों की दिखी नाराजगी नहीं किया मतदान चुनाव बहिष्कार

देश में चल रहे लोकसभा चुनाव को नजर में रखते हुए गवर्नमेंट ने मुहिम चलाकर भारत के हर वयस्क नागरिक से अपना कीमती वोट डालने की अपील की।लेकिन वहीं पर कुछ कारण बस कुछ लोग नहीं कर पाते हैं चुनाव में मतदान।ऐसा ही मामला बदायूं में हुए लोकसभा चुनाव में देखने को मिला वहीं बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के दो गांव में लोगों ने नहीं किया मतदान साथ ही साथ गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार।बिल्सी क्षेत्र के ग्राम (सुकटिया) के लोगों ने रोड न बनने का कारण बताया।और (हरनाम…

लखनऊ में सीबीआई अधिकारी बनकर सीनियर सिटीजन से 29 लाख रुपए की ठगी की गई

लखनऊ में सीबीआई अधिकारी बनकर सीनियर सिटीजन से 29 लाख रुपए की ठगी की गई। बदमाशों ने उन्हें कॉल किया और कहा कि आपका फोन क्राइम में यूज हो रहा है। अगर आप जांच में सहयोग करोगे तो हम आपको बचा लेंगे। फिर सीनियर सिटिजन के खाते में जमा रुपए की ऑडिट करने की बात कही और 29 लाख रुपए ट्रांसफर कराए।अलीगंज के सेक्टर-डी निवासी विनय कटियार ने बताया कि 17 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और क्रिमिनल…

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश नाकाम

रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश को नाकाम किया गया है। जेलेंस्की की सुरक्षा में तैनात किए गए दो कर्नल ने ही इसकी प्लानिंग की थी। मंगलवार (7 मई) को दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया। इसकी जानकारी यूक्रेन के प्रोसिक्यूटर जनरल ने दी है।इन दोनों अधिकारियों पर राजद्रोह का केस लगाया गया है। एक पर आतंकवादी कार्रवाई में शामिल होने का भी आरोप लगा है। दावा है कि दोनों आरोपियों को रूस से पैसे और हथियार मिले थे।दोनों आरोपियों…

56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से हरा दिया

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया। इसी के साथ दिल्ली ने पिछले मुकाबले में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। इतना ही नहीं, कैपिटल्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं और रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचाने का इंतजार भी बढ़ा दिया है। DC के 12 अंक हो गए हैं और टीम 5वें नंबर पर आ गई है। दूसरी ओर, RR 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है। यह राजस्थान की लगातार दूसरी हार…

लोकसभा चुनाव के दौरान मप्र कांग्रेस के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं

लोकसभा चुनाव के दौरान मप्र कांग्रेस के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें सिर्फ एक विधायक कमलेश शाह ने ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। लेकिन, विजयपुर विधायक रामनिवास रावत और बीना विधायक निर्मला सप्रे ने अब तक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। दल-बदल कानून के तहत दोनों विधायकों की सदस्यता जा सकती है।इधर, कांग्रेस दल-बदल करने वाले विधायकों के इस्तीफे का इंतजार कर रही है। विधायक अपने नए दल के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।सबसे पहले बात कमलेश शाह की,…

सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी की गई

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। अब इस मामले में पुलिस ने कुल 5वीं गिरफ्तारी की है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम मोहम्मद रफीक चौधरी है।र सुबह 5 बजे फायरिंग हुई थी। दो बाइक से आए हमलावरों…