बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेरबहादुरपुर में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के दोबरा निवासी राजू शुक्ला निशक्त था। वह कोथावां में पान की दुकान चलाता था। उसका वोट मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शेरबहादुरपुर में बने मतदान केंद्र पर था। सोमवार दोपहर वह वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर गया था। वोट डालने के बाद मतदान कक्ष से बाहर निकलते ही वह…
Month: May 2024
मैनपुरी में बाइकों की भिड़ंत में पुलिसकर्मी सहित दो घायल
थाना बिछवां क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर रविवार की रात ईवीएम सुरक्षा ड्यूटी में जा रहे आरक्षी की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में पुलिसकर्मी व दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया। थाने में तैनात आरक्षी सुरजीत सिंह की ड्यूटी रात को ईवीएम सुरक्षा को लेकर नवीन मंडी में लगी थी। रात के समय वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। बाइक जब जीटी रोड हाइवे पर पहुंचा। तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में आरक्षी और…
पीलीभीत में स्कूल की दीवार तोड़ने पहुंचे क्षेत्रीय अधिकारी व लेखपाल तो प्रधानाचार्य ने दी खुद को जलाने की धमकी
पीलीभीत में एक निजी स्कूल की दीवार तोड़ने के लिए कानूनगो व हलका लेखपाल जेसीबी लेकर पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने बिना नोटिस दिए निर्माण तोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने आत्मदाह की धमकी भी दी। इस पर दीवार तोड़ने पहुंचे अधिकारी वहां से लौट गए। टनकपुर हाईवे पर संचालित निजी स्कूल में हलका लेखपाल सौरभ गंगवार और कानूनगो लोकेश गंगवार अवैध निर्माण बताते हुए जेसीबी लेकर पहुंचे। मामले की जानकारी लगने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य बाहर निकल आईं और प्रशासनिक अधिकारियों पर पक्षपात…
पीलीभीत में युवक के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बसंत कॉलोनी निवासी सुनैना सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह मई को शाम सात बजे वह अपने घर के अंदर थी। बच्चों में विवाद होने पर मोहित अग्रवाल पुत्र मुनीश कुमार, जूही पत्नी मोहित अग्रवाल, उनके पिता, मां और भाई समेत पांच अन्य लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया। घर में तोड़फोड़ भी की। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए।…
पीलीभीत में धूप ने बढ़ाई पीलीभीत के लोगों की मुश्किलें
अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय बाजार और मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी भी ग्राहकों के इंतजार में सूरज ढलने का इंतजार करते रहे।भीषण गर्मी में चिकित्सक भी बेहद जरूरी काम होने पर ही लोगों को घरों से निकलने की सलाह दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में भी गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को हल्के बादल छाने की उम्मीद है।
जौनपुर : बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौत
क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित पटखौली आजम समीप बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के अख्खीपुर गांव निवासी प्रियंका यादव उर्फ रानी (17)पुत्री धर्मेन्द्र यादव खुटहन रोड स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में 12 वीं की छात्रा है। सोमवार की सुबह वह घर से स्कूटी से पढने सरस्वती शिक्षा मंदिर पहुंची पढाई खत्म होने के बाद…
जौनपुर : अनियन्त्रित बाइक खम्भे से टकरायी, युवक की हुई मौत, दो जख्मी
सरपतहां थाना क्षेत्र के मदारीपुर भेला गांव के पास अनियन्त्रित बाइक खम्भे से टकरा गयी जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।जानकारी के अनुसार रबिवार की रात लगभग 8 बजे स्थानीय क्षेत्र के पलिया गांव निवासी समरनाथ उर्फ कुलदीप (25) पुत्र राज नाथ तथा विजय गौतम पुत्र राम सूरत अपने मित्र ईशापुर निवासी दीपक पुत्र सुरेश बिन्द के साथ निमन्त्रण में जा रहे थे कि उक्त स्थान पर तेज गति से बाइक सड़क के किनारे खम्भे से टकरा गयी…
जौनपुर : शाहगंज में दुस्साहसिक वारदात, बदमाशों ने पत्रकार को दिनदहाड़े गोलियों से भूना
सोमवार की सुबह शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाज़ार में बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए अपने घर निकले पत्रकार को असलहे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया।घटना से क्षेत्र सहित पूरे जनपद में हड़कम्प मच गया।घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबरहद निवासी 48 वर्षीय आसुतोष श्रीवास्तव पेशे से पत्रकार थे और अपना एक न्यूज़ पोर्टल भी चलाते थे।बहुत बार इन्होंने भू माफियाओं के बारे लिखा था और अक्सर ट्वीटर(x) के माध्यम से शासन…
सहायक लेखाकार जलकल ने फर्जी दस्तावेज पर पाई नौकरी, भ्रष्टाचार का भंडाफोड़
लखनऊ नगर निगम के सहायक लेखाकार जलकल राजकुमार के साथ उच्चाधिकिरयों व कर्मचारियों पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। हजरतगंज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की है। जांच में पाया गया कि राजकुमार ने नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक आशियाना रजनीखंड के रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह चौहान ने सीजेएम कोर्ट में याचिका डाली थी। जिसमें आरोप था कि जलकल में राजकुमार ने नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए…
(PoK) में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उच्चस्तरीय बैठक की
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में POK के पीएम अनवारुल हक,PML-N के नेता राजा फारूक हैदर , कश्मीर मामलों के मंत्री अमीर मुकाम और कई प्रमुख राजनेता शामिल हुए। बैठक में POK के खराब हालातों पर चर्चा हुई। इसके बाद पीएम शरीफ ने POK के लिए 23 अरब पाकिस्तानी रुपए ( 718 करोड़ हिंदुस्तानी रुपए) के पैकेज की घोषणा की है।जबकि PoK में बढ़ती मंहगाई और बिजली की कीमतों को…
सोमवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में ग्रुप स्टेज के 63 मैच खेले जा चुके हैं। सोमवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। मैच में टॉस भी नहीं हुआ। इस नतीजे से टाइटंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई। वहीं KKR का क्वालिफायर-1 खेलना कन्फर्म हो गया।सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारी बारिश के कारण मैच का टॉस भी नहीं हुआ। मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला।गुजरात टाइटंस के…
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन का कार्य पंजाब में आज पूरा हो जाएगा
पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन का कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज, मंगलवार को नामांकन करने का आखिरी दिन है। अभी तक पंजाब में 372 नॉमिनेशन दाखिल हो चुके हैं। बीते दिन सोमवार को पंजाब में एक साथ 209 नॉमिनेशन किए गए। वहीं आज स्टार सीट फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल नामांकन करेंगे। उनके साथ उनके स्टार दोस्त बिन्नू ढिल्लों और गिप्पी गरेवाल भी पहुंच रहे हैं।अनमोल के अलावा श्री आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा का नामांकन भी आज है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के मौजूदा सांसद…
ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में एक्टिंग और कॉमेडी के लिए मशहूर असित सेन की आज 107वीं बर्थ एनिवर्सरी है
ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में एक्टिंग और कॉमेडी के लिए मशहूर असित सेन की आज 107वीं बर्थ एनिवर्सरी है। असित सेन अपनी अलग पहचान रखते थे। बेहद धीमी और स्लो आवाज से डायलॉग डिलीवरी करना उनकी खासियत थी। ‘बीस साल बाद’ की अपनी भूमिका में इसी स्टाइल की वजह से वे सुपरहिट हो गए।असित सेन ने करीब 250 बांग्ला और हिंदी फिल्मों में काम किया। असित सेन के फिल्मों में आने का किस्सा भी दिलचस्प है। जब वे बंबई पहुंचे तो उन्हें मशहूर फिल्मकार बिमल रॉय के साथ बतौर कैमरामैन…
फर्रुखाबाद में मतदान करके बाहर निकले सपा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर ने मीडिया से की बात , सपा प्रत्याशी ने मतदान कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप ?
ग्राम सोता बहादुरपुर के पांचाल घाट मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिलाओं को वोट डालने में मतदान कर्मी समस्या उत्पन्न कर रहे है । अलीगंज विधानसभा के कतरापुर और लाडमपुर कटारा से सूचना आ रही है कि वहां पर दबंग जाति के लोग दलित और पिछड़े समाज के लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। सपा प्रत्याशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त व मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। फर्रुखाबाद में लोकसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 40.39% हुआ मतदान
पीलीभीत :पति ने पत्नी को जान से मरने की धमकी
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भिखरियापुर मजरा नूरपुर हथौड़ा में विवाद होने की सुचना यूपी 112 पर दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस को पत्नी ने बताया कि पति तमंचे से गोली मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच में गांव की बेबी नाम की महिला ने बताया कि उसके पति कन्हैया लाल के पास तमंचा है। आए दिन बेबी और उसकी पुत्री कंचन से मारपीट करता है। तमंचे से हत्या कर दिए जाने की धमकी भी देता…
मैनपुरी में युवती के साथ शादी करने के लिए अगवा कर ले गए आरोपी
थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किराए के मकान में बच्चों की पढाई के लिए रह रहे हैं। 17 अप्रैल को उनकी 19 वर्षीय पुत्री जो कि एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। वह रात के समय घर में सो रही थी। तभी जनपद फर्रुखाबाद के हमीरखेड़ा निवासी शांतनू चौहान उर्फ गोलू अपने पिता शैलेंद्र सिंह, अनिकेत ठाकुर, आकाश ठाकुर निवासी नई बस्ती खरपरी, विकास ठाकुर निवासी भोजपुरा कोतवाली, दीपक निवासी हमीरखेड़ा उनकी पुत्री को जबरन शादी के लिए घर से अपहरण कर ले गए। देर…
पीलीभीत में ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
दहेज में दो लाख की नकदी व कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की ओर से कोर्ट के आदेश पर पति सहित सात पर रिपोर्ट लिखी है।थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अमखेड़ा निवासी होरीलाल ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री मिथलेश की शादी साढ़े तीन वर्ष पूर्व थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी दयाशंकर के साथ की थी। शादी में दान दहेज भी दिया था। पुत्री का पति दयाशंकर, सास चमेली देवी, ससुर प्यारेलाल…
मैनपुरी : रोडवेज बस ने महिला को मारी टक्कर, महिला मौत
जिला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला अग्रवाल निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी नीतू देवी (45) शनिवार की रात को कानपुर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची थी। वह बस का इंतजार कर रहीं थीं, तभी बस स्टैंड पर आई एक तेज रफ्तार बस ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में नीतू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल महिला को आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की…
मैनपुरी : रास्ते में जा रही युवती का सिर फोड़ा
जिला मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इमलिया में मां के साथ घर जा रही एक युवती के सिर में नामजद ने ईंट मार दी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में श्यामवीर सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस को बताया कि बेटी रिया शाक्य शाम के समय मां के साथ दावत खाकर घर वापस आ रही थी। तभी गांव निवासी शिवम और बबलू ने उसे ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच…
दुनिया में महज छह महीने में दोगुने हुए एआई के दीवाने
दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या महज 6 महीने में दोगुनी हो गई है। खास बात ये है कि बेहतरीन और वर्षों का अनुभव रखने वाले 75 फीसदी कर्मचारी भी इस तकनीक पर भरोसा जता रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट और लिंक्डइन की ‘वर्क ट्रेंड इंडेक्स 2024’ की सालाना रिपोर्ट बताती है कि दुनिया के बुद्धिमान माने जाने वाले कर्मचारी भी कार्यस्थलों पर एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। 90 फीसदी लोगों ने माना है कि इससे उन्हें वक्त बचाने में मदद मिली।…
