पीलीभीत में जिला महिला अस्पताल में 12 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। अस्पताल प्रबंधन का ध्येय है कि यहां व्यवस्थाएं चौकस रहें। कर्मचारी समय से आएं और मरीजों और उनके तीमारदारों को भी किसी तरह की असुविधा न हो।जिला महिला अस्पताल में काफी संख्या में मरीज आते हैं। साथ ही नवजात वार्ड में भी भीड़ रहती है। यही नहीं आए दिन कोई न कोई शिकायत भी रहती है। इसको लेकर प्रभारी सीएमएस ने कैंपस में सीसीटीवी लगवाए हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर दो कैमरोें को लगवाने के साथ…
Month: August 2023
पीलीभीत में आई फ्लू के बाद अब डेंगू की दस्तक
जिले में आईफ्लू के बाद अब डेंगू ने दस्तक दी है। शहर की अशोक कॉलोनी में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिलने से खलबली मच गई। युवक प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव आया। जबकि मलेरिया विभाग का दावा है कि सरकारी लैब की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि इस मामले के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने कॉलोनी में पहुंचकर दवा का छिड़काव करवाया। कॉलोनी में दो घरों के बाहर गमलों में भरे पानी में मच्छर के लार्वा भी मिले, जिन्हें नष्ट कराया गया।शहर की अशोक कॉलोनी…
पीलीभीत में ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट आने से बाधित हुई बिजली व्यवस्था
पीलीभीत के शहर में मद्दे की पुलिया के निकट ट्रांसफार्मर के जंफर में फाॅल्ट आ जाने से लगभग पौन घंटा तक बिजली प्रभावित हुई। इसके बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाकर यहां की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की गई। शहर में रोजाना बिजली फाॅल्ट होने से उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ट्रिपिंग की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार की देर शाम मद्दे की पुलिया के निकट ट्रांसफाॅर्मर के जंफर में फाॅल्ट आने से यहां के 80 घरों की बिजली लगभग…
पीलीभीत के चंदिया हजारा, राहुलनगर गांव में घुसा पानी, बिगड़े हालात
पूरनपुर में मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से शारदा नदी फिर उफना गई। गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर मजदूर बस्ती के 1635 घरों में जलभराव हो गया। रात को और पानी बढ़ने की आशंका पर प्रधान ने गांव में घोषणा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा। इधर, जलभराव के कारण कई घरों में चूल्हे नहीं जले और लोग सुरक्षित स्थानों के लिए सामान ढोते रहे।मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से बुधवार सुबह फिर शारदा नदी उफना गई। चंदिया हजारा और…
बरेली – दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से व्यापारी आशीष अग्रवाल ने मुलाकात कर रबर फैक्ट्री प्रकरण में केंद्र सरकार द्वारा हस्तक्षेप करने की मांग की।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा मोर्चा के बरेली जिलाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर भेंट कर प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप को संबोधित मांगपत्र दिया और बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित रबड़ फैक्ट्री की जमीन वापसी प्रकरण में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप करवाकर जल्द निस्तारित करवाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से यथोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बता दें कि वर्ष 1958 से 1960 के बीच एशिया की सबसे बड़ी और विश्व के…
बरेली – विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने निकाली मोटरसाइकिल रैली।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर विशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली से कलेक्ट्रेट तक संगठन के जिला अध्यक्ष एवं मंडलीय मंत्री डॉ नरेश सिंह की अध्यक्षता में जनपद के कोने-कोने से आए शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली निकाली। कलेक्टर पर पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली सहित 16 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित को सौंपा। जिसमें प्रमुख मांगे पुरानी पेंशन की बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, राज्य कर्मचारियों की भर्ती कैशलेस चिकित्सा सुविधा,…
हरदोई :न्याय पंचायत बाबटमऊ के प्राo विo तेरवा कुल्ली में शिक्षा चौपाल गोष्ठी का हुआ आयोजन
हरदोई : निपुण भारत मिशन के अंतर्गत माधोगंज ब्लाक के न्याय पंचायत बाबटमऊ के प्राथमिक विद्यालय तेरवाकुल्ली में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अभिभावकों को खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गिरिजेश कटियार ने सभी को बताया कि दिसम्बर 2023 तक सभी विद्यालयों को निपुण बनाना है।निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें, जिससे बच्चे पठन-पाठन में निपुण हो सकें।इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय तेरवाकुल्ली में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष,नीरज अवस्थी, नीरज कुमार (ए आर पी) कुलदीप…
रायबरेली :छात्र-छात्राओं का बैज अलंकरण समारोह आयोजित किया
जनपद के एन टी पी सी ऊंचाहार स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का बैज अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री अभय कुमार समैयार कार्यकारी निदेशक एन टी पी सी परियोजना,विशिष्ट अतिथि श्री ए. के. डैंग महाप्रबंधक मानव संसाधन ,श्री एस.के मंडल महाप्रबंधक परियोजना, एवम श्रीमती स्नेहा त्रिपाठी वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन उपस्थित रहे।सर्वप्रथम प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र जी ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवम बैज लगाकर स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने मंगलाचरण के साथ अतिथियों को तिलक लगाकर उनका…
प्रयागराज-मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन ,
प्रयागराज-मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन , नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज भारत सरकार के तत्वावधान में मेरी माटी – मेरा देश के अंतर्गत माटी को नमन – वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के टूकर हाल में किया गया। इस कार्यक्रम के साथ साथ युवाओं ने पंच प्रण आधारित युवा संवाद में भी हिस्सा लिया जिसमे मदर टेरेसा चेरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज, ईसीसी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार , जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय, स्क्वाड्रन लीडर…
प्रयागराज-अमृत काल के पंच प्रण की उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट प्रयागराज ने दिलाये शपथ,
प्रयागराज-अमृत काल के पंच प्रण की उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट प्रयागराज ने दिलाये शपथ। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत “मेरी माटी मेरा देश” एवं हर घर तिरंगा अभियान सम्पूर्ण देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत “मेरी माटी मेरा देश” एवं हर घर तिरंगा अभियान सम्पूर्ण देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को उत्सवी ढंग से आयोजित किए जाए रहे हैं। इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में अमृतकाल के पंच…
प्रयागराज – मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन
प्रयागराज नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज भारत सरकार के तत्वावधान में मेरी माटी – मेरा देश के अंतर्गत माटी को नमन – वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के टूकर हाल में किया गया। इस कार्यक्रम के साथ साथ युवाओं ने पंच प्रण आधारित युवा संवाद में भी हिस्सा लिया जिसमे मदर टेरेसा चेरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज, ईसीसी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार , जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय, स्क्वाड्रन लीडर आदित्य शेखर , असिस्टेंट कमांडेंट हिमांशु थापा, प्राचार्य ए…
फर्रुखाबाद:फाइलेरिया उन्मूलन अभियान आज से,सभी विभागों के कर्मचारी एक साथ करेंगे फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन- सीएमओ
फर्रुखाबाद, 9 अगस्त 2023 जनपद में बृहस्पतिवार ( 10 अगस्त) से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा, जो 28 अगस्त तक चलेगाl इस दौरान जिले में करीब 22.03 लाख लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दवा खिलाई जायेगी lमुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनीन्द्र कुमार ने बुधवार को कहा कि फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए सभी लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाये। साथ ही फाइलेरिया की गंभीरता को जन-समुदाय में अधिक से अधिक प्रचारित किया जाए, ताकि लोग इस गंभीर बीमारी के…
फर्रुखाबाद:खुदाई में मिले भगवान बुद्ध की मूर्तियों के अवशेष
शमशाबाद ब्लॉक के गाँव अलेपुरधौलेश्वर के मजरा मुबारक पुर में एक पुराने खेड़े में मिट्टी की खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध की मूर्तियों के खण्डित अवशेष प्राप्त हुए|पहुंचने पर पता लगा कि यह अवशेष कुछ दिनों पहले ही प्राप्त हो चुके थे जब आज पहिचान हुई तब सबके संज्ञान में दिये गये|पता लगते ही मूबारिकपुर के खेड़े के पास बहुतायत में भगवान बुद्ध के अनुयाईयों की भीड़ का तांता लगने लगा|इस भीड़ में भगवान बुद्ध के अनुयाईयों का संचालन कर्मवीर कामरेड़ कर रहे थे|भगवान बुद्ध की मूर्तियों की जानकारी मुबारक…
हरदोई:09 सितंबर 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
हरदोई: अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ,लखनऊ के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई राज कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 सितंबर 2023 (दिन शनिवार) को मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर आज दिनाँक 09/08/2023 को जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के…
मैनपुरी में पत्रकार बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- ‘मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो’
मैनपुरी में बुधवार की सुबह बेटे से कहासुनी के बाद पिता ने उसे गोली मार दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच आरोपी पिता थाने पहुंचा। वहां पुलिस से कहा कि मैंने बेटे को मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। इसके बाद पुलिस उसे लेकर घर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। घटना औंछा थाना क्षेत्र के औंछा कस्बा की ही है। यहां के रहने वाले राजीव यादव बुधवार की सुबह घर पर ही थे। उनके पिता विजयपाल भी घर…
कासगंज जनपद में समाजवादियों ने जन चौपाल लगा कर लोगों की समस्या को सुना
इस अवसर पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। सपा सरकार में बेरोजगारी भत्ता, कन्या विधा धन, बीए तक फीस माफ, किसान वीमा 5 लाख, दवा का पर्चा एक रूपये, सिचाई फ्री आदि की जानकारी जनता को दी। इसी के साथ मौजूद भाजपा सरकार की विफलताओं को भी गिनाया, जैसे महंगाई, महंगी गैस, दो करोड़ नौकरी का झूठा वायदा, मणिपुर सहित देश मे बढ़ती अराजकता, सो स्मार्ट सिटी का झूठ, महंगी खाद, किसानो…
मिर्जापुर में कबाड़ी को बेची गई सरकारी स्कूल की किताब
मिर्जापुर में सरकार बच्चों को मुफ्त किताबें दे रही हैं। जबकि उस पर कुंडली मार कर बैठे विद्यालय के अध्यापक किताबें पैसे के लालच में कबाड़ी को बेंच दिया। वर्ष 2023-24 की बेंची गई किताबें कबाड़ी के ठेले पर ग्रामीणों ने पकड़ा। जिसे प्रधानाध्यापक पुरानी किताबें बता रहे थे। जिसे कबाड़ी ने बजटा प्राथमिक विद्यालय से खरीदा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जांच का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। ग्रामीणों ने कबाड़ी और दुकानदार के पास से भारी मात्रा में किताबें पकड़ी।…
संसद नहीं, मानगढ़ से PM पर जुबानी हमला बोलेंगे राहुल
सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी बुधवार को पहली बार कोई सभा करेंगे। कांग्रेस इसकी शुरुआत अपने कोर आदिवासी वोट बैंक के गढ़ से करने जा रही है। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राहुल गांधी बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आ रहे हैं। यहीं से वह अपनी सांसदी और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी पर जुबानी हमला बोलेंगे। मानगढ़ धाम राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र चार राज्यों के आदिवासी समाज के लिए आराध्य स्थल है। इनमें से मध्यप्रदेश और राजस्थान में इसी साल चुनाव हैं। ऐसे में…
भारत जोड़ो यात्रा 2.0′ की तैयारी में राहुल गांधी, पार्टी के बड़े नेता ने दी जानकारी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन में खुशी की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। साथ ही, पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस बीच जानकारी मिली है कि राहुल गांधी जल्द दूसरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालने की तैयारी में हैं। ये यात्रा गुजरात से होकर मेघालय तक जाएगी। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दी है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों ने…
मैनपुरी,अध्यात्म की खोज में स्पेनिश पर्यटक: मथुरा की गलियों में घूमे, फिर मैनपुरी के सोहम आश्रम में गुरु से चर्चा की
भारत के अध्यात्म की गूंज दुनिया के हर कोने तक है। विदेशी भी भारत के अध्यात्म का लोहा मानते हैं। इसी कड़ी में अध्यात्म की तलाश में स्पेनिश पर्यटक मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने एक आश्रम पहुंचकर आध्यात्मिक गुरु से चर्चा की। स्पेन के मालगाह प्रांत से आए एंटोनियो बेसेरा, मारिया और सोराया मंगलवार को किशनी नगर के सोहम आश्रम पहुंचे। उन्होंने आध्यात्मिक गुरु नारायण स्वरूप का आर्शीवाद लिया। एंटोनियो ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पहली बार भारत के ग्रामीण परिवेश को देखने…
