पाकिस्तान अब रूस से सस्ता क्रूड ऑयल नहीं खरीदेगा। इसकी वजह यह है कि पाकिस्तान में जो रिफाइनरी यूनिट या प्लांट हैं, वो रूसी क्रूड ऑयल को रिफाइन करने में बहुत कम कामयाबी हासिल कर सके हैं। इसकी वजह से उन्हें भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान ने रूस से बड़ी मिन्नतों के बाद क्रूड इम्पोर्ट डील हासिल की थी। दरअसल, भारत ने डेढ़ साल पहले रूस से सस्ता क्रूड इम्पोर्ट करने की डील की थी। इसके बाद पाकिस्तान की दो सरकारों ने भारत की बराबरी करने…
Month: August 2023
द्रविड़ ने टी-20 सीरीज में हार की बताई वजह
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के साथ रविवार को पांच टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ भारतीय टीम ने सीरीज को 3-2 से गवां दिया। भारतीय टीम को पहली बार वेस्टइंडीज के साथ पांच या उससे ज्यादा टी-20 मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘हमने पूरी सीरीज में अच्छी बैटिंग नहीं की। इस वजह से हार…
पंड्या की कप्तानी में पहली बार सीरीज हारा भारत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 5 टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने कई अनचाहे रिकॉर्ड बना दिए। टीम ने टी-20 हिस्ट्री में पहली बार बाइलेटरल सीरीज में 3 मुकाबले गंवाए हैं। इसके साथ ही युजवेंद्र चहल ने इस फॉर्मेट में चौथी बॉर 50 से ज्यादा रन खर्च किए हैं। अनचाहे रिकॉर्ड के बीच सूर्या ने एक सराहनीय रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने करियर की शुरुआती 50 पारियों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने में मामले में विराट…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर भड़का हिंदू संगठन, थाने में पहुंची भारी भीड़ कराया मुकदमा दर्ज।
बरेली/आंवला – जनपद बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के शिवपुरी में एक दूसरे समुदाय के युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना भारी पड़ गया। रविवार को दोपहर शिवपुरी के रहने वाले युवक शाहीन मंसूरी ने सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट डाल दी जिसको लेकर शिवपुरी गांव में एक आक्रोश देखने को मिला। मामले की सूचना हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष आशीष कठेरिया को दी गई जहां थाना सिरौली में मौके पर पहुंचकर अपने तमाम हिंदू संगठन के पदाधिकारी के साथ युवक के खिलाफ थाना सिरौली में…
पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
पूरनपुर में मायके में विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने मायके में अकेली थी। 18 जुलाई को पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी शमशाद ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी। शमशाद दो अगस्त को फिर उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध पर पीड़िता की पिटाई कर…
पीलीभीत में चलते ट्रैक्टर से गिरे मजदूर की पहिए से कुचलकर मौत
पीलीभीत में गजरौला से मजदूरी कर लौट रहा युवक ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आ गया। पीलीभीत ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तकिया दिनारपुर निवासी मिलाप सिंह ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही मजदूरों के साथ उनका 21 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र शनिवार सुबह लिंटर डालने के लिए गजरौला के गांव बिठौराकलां गया था। गांव का ही रामभजन उसे अपने ट्रैक्टर…
सतना:सिंहपुर पुलिस की बडी कार्यवाही धान खरीदी केन्द्र शिवराजपुर में धोखाधडी कर शासन को 63,03,600/ रुपये का क्षति पहुंचाने वाले फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दिनांक 22.01.23 को फरियादी के.एस. भदौरिया पिता स्व. श्री युतश्रीनाथ सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी A-12 रतन नगर जबलपुर हाल सहायक आपूर्ति अधिकारी, कलेक्ट्रेट सतना द्वारा एक टाइपशुदा स्वयं का हस्ताक्षरित आवेदन पत्र श्रीमती सुषमा लोनिया पति जगदीश लोनिया, श्री योगेश पाण्डेय पिता बृजगोपाल पाण्डेय, श्री विनीत पाण्डेय पिता श्री मुचकुंद पाण्डेय सभी निवासी ग्राम बण्डी तहसील नागौद एवं श्री सतीष गौतम पिता रमेश गौतम निवासी ग्राम शिवराजपुर जिला सतना के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु लाकर पेश किया, दिनांक 17/12/2022 से 16/01/2023 के बीच बैष्णों देवी स्व…
पीलीभीत में पेड़ के नीचे लेटा था किसान; टेहनी टूटकर गिरी- हो गई दर्दनाक मौत
अचानक पेड़ की एक मोटी टहनी टूटकर बाबूराम के ऊपर गिर गई। स्वजन का कहना है कि वह काफी देर तक वहीं पेड़ के नीचे पड़े रहे। सूचना मिलने के बाद जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। क्षेत्र में चर्चा है कि बाबूराम अपने पांच साथियों के साथ टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गए थे। पूरनपुर में पेड़ के नीचे आराम कर रहे ग्रामीण के ऊपर टहनी गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। क्षेत्र में…
मैनपुरी में 7वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:मौत, मौसी के साथ उनके घर जा रहा था घूमने
मैनपुरी में ऑटो में बैठे 7 वर्षीय मासूम की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा कि मासूम रविवार की छुट्टी पर अपनी मौसी के साथ उनके घर जा रहा था। अपनी मौसी के घर घूमने जा रहा था। जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला भोगांव थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास सड़क से जुड़ा था। जानकारी के अनुसार सैफई थाना…
मैनपुरी में झगड़े के बीच गिरी कच्ची दीवार: मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, परिजन बोले- विपक्षियों ने धक्का देकर गिराई
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई। मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। परिजन ने विपक्षी पर दीवार गिराने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला प्रसाद गांव का है। गांव निवासी सरोजनी देवी (65) के परिजन का परिवार के ही लोगों से दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह भी दोनों पक्ष के…
मैनपुरी में छत से गिरे युवक की मौत:देर रात हुए हादसे के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उसे समय कोहराम मच गया, जिस समय छत पर सो रहा युवक अचानक नीचे आ गिरा। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बने मुकन्दपुर से जुडा हैं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रेम कुमार…
मैनपुरी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नहर में डूबने से मौत, घर में मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर गहराई में जाने से डूब गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने उसे ढूंढकर बाहर निकाला। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मामला बेवर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला का है। यहां के निवासी बलवीर सिंह का पुत्र अवनीश (15) रविवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ गग्गरपुर नहर पुल के पास नहाने के लिए गया था। नहाने के…
हरदोई:जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी ने दिए जलाकर किया बलिदानियों को याद
आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज शहीद उद्यान में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओ०पी० मिश्रा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित लोगों…
फर्रुखाबाद:- सी०पी०मल्येस्पेशिलिटी हास्पिटल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 165 मरीजों का किया गया परीक्षण,वितरित की गई निशुल्क दवाये ।
फर्रुखाबाद:-कायमगंज नगर के सी०पी०मल्येस्पेशिलिटी हास्पिटल मे वर्तमान की आई फ्लू व अन्य बीमारियों के 165 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवाईया वितरित की गई। आज सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक अस्पताल के चिकिताक डा० शिवम त्रिपाठी व अ० संजय सिंह ने आस-पास ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवाईयां व आई ड्राप वितरित किए गए। कैम्प में गांव मुडौल, लखनपुण रायपुर, आइपु में बहलोलपुर धर्मपुर, जोनपुर, भोगपुर व कंपिल के कई गांवों से आये165 मरीजो का उपचार किया गया। अस्पताल के…
प्रयागराज: हेतापट्टी थाना थरवई में हुई घटना का सफल अनावरण
दिनांक 11/08/2023 को थाना शंकरगढ़ में गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ से मिली लीड एवं मुखबिर की सूचना पर हेतापट्टी थाना थरवई में हुई घटना (मु0अ0सं0-234/23) के सफल अनावरण के लिये चल रहे गहन अभियान में कुछ महत्वपूर्ण दिशा मिली थी। इसी क्रम में थाना थरवई, थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी0 गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13/08/2023 की सुबह समय करीब 03.30 पर लालगोपालगंज, थाना नवाबगंज पर मुठभेड़ में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार किये गये । मुखबिर की इस सूचना पर कि घटना मे शामिल अभियुक्तगण रेलवे स्टेशन…
रायबरेली:गहरे कुवें मे साड़ के गिरने से हुई मौत
रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा पूरे टिकऊ गांव में, उस वक्त अफरातफरी मच गई जब गांव के बगल के कुएं में सांड के गिरने से उसकी मौत हो गई . यहां ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पी आर वी को दी. सूचना पाकर मौके पर पीआरपी के पहुंचने से पहले कुएं में सांड की मौत हो चुकी थीं ,लेकिन पी आर वी जवानों ने बड़ी मसक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला , इसके बाद ग्रामीण जनता ने पी आर वी सराहना की, इस मौके…
फर्रुखाबाद:-जिला कारागार फतेहगढ़ में “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत बंदियों ने उत्साह के साथ मनाया “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम।
फर्रुखाबाद:-आज दिनांक 13 अगस्त 23 को एस एन साबत , पुलिस महानिदेशक / महानिरीक्षक कारागार निर्देशन, चित्रलेखा सिंह, अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन) एवम शिवहरि मीणा , प्रभारी डीआईजी जेल के कुशल पर्यवेक्षण में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में ” मेरी माटी मेरा देश ” कार्यक्रम कारागार में बंदियों के बीच आयोजित किया गया । जिसमे सभी सिद्धदोष बंदियों एवम अधिकारियों कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया । सर्किल में बंदियों में कलश मिट्टी डालकर एवम हाथ में तिरंगा लेकर मेरी माटी मेरा…
फर्रुखाबाद,कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने एक वांछित युवक को किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त नाना उर्फ मुस्तकीम पुत्र राजू निवासी गढ़ी अब्दुल मजीद खाँ कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया ।युवक के विरुद्ध कोतवाली में कई मुकद्दमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय लगातार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं जिससे जिले में अपराधी के मामलों में कमी आएगी
हरदोई : घास पतवार एवं मछली आदि लाटों की सार्वजनिक नीलामी 17 अगस्त को:-डीएफओ
प्रभागीय निदेशक वन ने अवगत कराया है कि सामाजिक वानिकी एवं वन्यजीव प्रभाग की गौण वन उपज घास पतवार एवं मछली आदि लाटों की सार्वजनिक नीलामी 17 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे प्रभागीय कार्यालय प्रागंण की जायेगी। उन्होने कहा है कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर नीलामी बोली में भाग लेना सुनिश्चित करें।
हरदोई : कवियों ने वीर व श्रृंगार रस की कविताएं सुनाकर लोगों को देशभक्ति से सराबोर किया
आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत एक शाम शहीदों के नाम के तहत विगत दिवस देर सायं गाँधी भवन सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उदघाटन अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी व एसडीएम प्रेरणा गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन में कुल 17 कवियों ने भाग लिया। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने साल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर कवियों को सम्मानित किया। उन्होंने देशभक्ति आधारित वीर रस…
