तहसील-दिवस के मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तहसील दिवस में कुल 72 शिकायती पत्र आये जिनमें से16 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।तहसील कायमगंज के ब्लॉक नबाबगंज क्षेत्र के धर्मेन्द्र पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम गुठिना की जमीन की समस्या थी, जिसकी गाटा संख्या 219/0.470हे0 है| जिसमें से राज्य सरकार की 20 डिसमिल भूमि निहित की गयी है| शिकायत कर्ता ने राज्य सरकार की भूमि को नापकर अलग…
Month: August 2023
फर्रुखाबाद:अधिवक्ता बोले, सभी खाएं फाइलेरिया से बचाव की दवा बार एसोसिएशन में लगे बूथ में 167 अधिवक्ताओं और फरियादियों ने भाई दवा
फर्रुखाबाद, 19 अगस्त 2023 जिले में इस समय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चल रहा है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। इसी कड़ी में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ में बूथ लगाकर अधिवक्ताओं और फरियादियों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया l इस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने एक ही बात कही, कोई न बचे बाकी, सभी लोग दवा जरूर खाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए दवा की निर्धारित खुराक मानकों का पालन करते हुए खिलाई जा…
फर्रुखाबाद :आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में विद्यार्थियों में नेतृत्व विकास के लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थी परिषद का गठन
फर्रुखाबाद,19 अगस्त 2023 को आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में विद्यार्थियों में नेतृत्व विकास के लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थी परिषद् का गठन किया गया। इसका अलंकरण समारोह शनिवार को विद्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिखलाई रेजीमेण्ट सेण्टर की आवा प्रेसीडेण्ट श्रीमती ऊषा अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर प्राथमिक वर्ग में छात्र प्रमुख के पद पर शौर्य प्रताप सिंह और छात्रा प्रमुख तोषिता को चयनित किया गया। वहीं माध्यमिक वर्ग में यश पाटिल को छात्र -प्रमुख और कशिश दहिया को छात्रा- प्रमुख बनाया…
पीलीभीत में जमानत पर छूटे दोहरे हत्याकांड के आरोपियों ने फिर जान लेने की कोशिश की, अब युवक को मारी गोली
बरेली, दोहरे हत्याकांड के आरोपियों ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद रंजिश में मृतक के परिवार के युवक को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। खेत पर चारा लेने गया था युवकबीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के नगीरपुर अखौला निवासी अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि 26 फरवरी 2009 को उनके पिता भगवान शंकर और चाचा हरिशंकर की गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। तीनों आरोपी कुछ माह पूर्व…
पीलीभीत में साध्वी पर हमला करने वाले पांच आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, चार्जशीट दाखिल
मोहल्ला पक्का तालाब स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर की महंत साध्वी राधिका नंद गिरि पिटाई प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बता दें कि नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर की महंत साध्वी राधिका नंदगिरि ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 30 दिसंबर 2022 की सुबह जब वह मंदिर परिसर के अंदर थीं तभी मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने अंदर दाखिल होकर उनके साथ पहले मंदिर परिसर में मारपीट की। इसके…
पीलीभीत में शहर की सीमा पर बाघ ने किया सांड़ का शिकार
महोफ रेंज से निकलकर बाघ ने शहर की सीमा में छुट्टा सांड़ का शिकार कर लिया। सुबह अधखाया शव देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। बाघ अब जंगल से सटे गांवों में ही नहीं शहर के नजदीक तक आने लगे हैं। इससे लोगों में दहशत है। शहर से सटे बनकटी मार्ग स्थित गांव बिठौरा खुर्द के नजदीक पहुंचे बाघ ने एक छुट्टा सांड का शिकार कर लिया। बाघ उसे गांव के ही बाबूराम के गन्ने के खेत…
पीलीभीत में करंट लगा तो किशोरी को रेत में दबाया, अंधविश्वास में परिजन नहीं ले गए अस्पताल, कपड़े सुखाने छत पर गई थी किशोरी
पीलीभीत में गीले कपड़ों को छत पर सुखाने के लिए डालने गई एक किशोरी को करंट लग गया। घटना के दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उपचार की जगह अंधविश्वास के चलते किशोरी को रेत में ही दबाकर उपचार किया जा रहा है। इस पूरे मामले से जुड़े एक वीडियो सामने आया है। पूरा मामला घुघचाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां गांव की रहने पाले राममूर्ति की 16 वर्षीय पुत्री सावित्री शुक्रवार को अपने घर की छत पर कपड़े…
मैनपुरी में महिला को बचाने नदी में कूदी युवती, डूबता देख लगा दी छलांग, महिला को बचाया लेकिन खुद डूब गई
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में नदी में डूब रही महिला को बचाने के लिए नदी में कूदी किशोरी की डूब कर मौत हो गई। नदी में डूब रही महिला को किशोरी ने बचा लिया लेकिन उसकी खुद डूब कर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक युवती को नदी में डूबता हुआ देखामामला घिरोर थाना क्षेत्र के नगला गजू से…
मैनपुरी में घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, घर पर पढ़ाई कर रही थी किशोरी, चिल्लाने पर परिजनों के सामने भागा
मैनपुरी में एक किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि किशोरी घर पर पढ़ाई कर रही थी उसी समय आरोपी घर में घुस गया और उसने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था जो बचकर मौके से भाग गया था। संबंधित थाने पर आरोपी की शिकायत करने के बाद आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने न्याय…
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मंदिर निर्माण और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आज 11 बजे हेलीपैड राम कथा पार्क अयोध्या में पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकेत वासी पूज्य महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दास जी महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन करेंगे। सीएम अयोध्या के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे। सीएम योगी दो घंटे के अयोध्या प्रवास के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
घोसी चुनाव जनता बनाम दारा सिंह होगा : मनोज पांडेय
समाजवादी पार्टी के कद्दावर ब्राह्मण चेहरे मनोज पांडेय अड़ी में आए, तो सवालों की झड़ी लग गई। सपा सरकार में मंत्री और 3 बार विधायक रहे मनोज पांडेय विधानसभा के मुख्य सचेतक हैं। बात चाहे सत्ता पक्ष की हो या विपक्ष की, उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में सभी सवालों के जवाब दिए। कभी सपा में साथी रहे ओपी राजभर के ‘सैफई भेज दूंगा’ के बयान पर उन्होंने कहा, “उन्हें सपने में यही सब आता होगा।” घोसी उपचुनाव पर बोले, “ये जनता बनाम दारा सिंह होने वाला है।” सपा के 80…
मर्द की नजर पड़ने से मान घटता है, कुछ जगह औरतों का बेपर्दा होना पाप:तालिबान
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद औरतों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। अब तालिबान के मंत्री ने कहा है कि पब्लिक में औरतों का चेहरा दिखने से उनकी अहमियत कम होती हैउन्होंने कहा है कि मुस्लिम धर्मगुरू भी इस बात से सहमति रखते हैं कि औरतें जब भी घर से बाहर जाएं तो उन्हें अपने चेहरे ढ़ककर रखने चाहिए। उन्होंने कहा- अगर औरतों के चेहरे सार्वजनिक जगहों पर दिखते हैं तो इससे पाप होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।कई बड़े शहरों में महिलाओं का…
5 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर थमाई नोटिस,महिला अस्पतालों में भी बेड रिजर्व करने के निर्देश
लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 4 नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। अहम बात यह हैं कि शहर के पॉश इलाकों में भी डेंगू मरीज अभी से मिलना शुरू हो गए हैं।वही मेडिकल टीम के निरीक्षण में कई जगह मच्छर पनपने की हालात भी मिले। इसके चलते विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए नोटिस भी थमाई। इस बीच लखनऊ के महिला अस्पतालों में भी डेंगू के बेड रिजर्व करने के निर्देश दिए गए…
टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 2 रनों से जीत लिया टीम इंडिया ने
टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 2 रनों से जीत लिया है। टीम को DLS मैथड के तहत जीत मिली।डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला गया मुकाबला भारतीय पारी के 6.5 ओवर में बारिश के कारण रोका गया। तब तक टीम इंडिया ने दो विकेट पर 47 रन बना लिए थे। ऋतुराज गायकवाड 19 और संजू सैमसन एक रन पर नाबाद लौटे।इससे पहले, क्रेग यंग ने 7वें ओवर में लगातार दो विकेट चटकाए। उन्होंने युवा यशस्वी जायसवाल को 24 और तिलक वर्मा को जीरो…
प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के पूर्व समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई Iबैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा दर्ज करायी गयी आपत्तियों की जांच संबंधित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार से कराने के उपरांत आपत्तियों के निस्तारण से प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया I बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सम्भाजन के पश्चात नवीन बनाए गए मतदेय स्थलों जिनमे कुछ भवन…
बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र के गांव दरावनगर के ग्रामीणों ने डायल 112 की मदद से घायल गाय को पहुंचाया गौशाला।
बरेली/आंवला – आंवला तहसील क्षेत्र के गांव दरावनगर में कई दिन से असहाय गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसकी जानकारी ग्राम वासियों ने गांव के ही रहने वाले आरिफ चमन को दी उन्होंने ट्वीट कर बरेली के आला अधिकारियों को और डायल 112 को टैग कर मदद की गुहार लगाई मौके पर तुरंत संज्ञान लेकर 112 ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप में लोडकर आंवला गौशाला भिजवायाग्रामीणों ने डायल 112 का धन्यवाद किया और उनके द्वारा कार्य की प्रशंसा की मनोज कुमार शाहनवाज सहयोग किया इसे…
दिल्ली:योगेंद्र कुमार (हेड वार्डर तिहाड़ जेल) के लिए राष्ट्रपति द्वारा दिये जाने वाला अति विशिष्ट सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई
दिल्ली: योगेंद्र कुमार हेड वार्डर तिहाड़ जेल एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया , राष्ट्रपति द्वारा दिये जाने वाला अति विशिष्ट सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई , इससे पहले उन्हें विशिष्ट सुधारात्मक सेवा पदक 2018, तथा नेचर के तहत पशु कल्याण के क्षेत्र में किये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा दिये जाने वाला राष्ट्रीय प्राणी मित्र अवार्ड 2021 से भी सम्मानित किया जा चुका है , तथा इनका नाम लिम्का बुक एवं इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी…
जौनपुर:कृष्णकांत सोनी बने संस्कार भारती के अध्यक्ष एवं वीरेंद्र यादव महामंत्री
शाहगंज(जौनपुर)संस्कार भारती शाहगंज ईकाई द्वारा वार्षिक योजना बैठक रक्षा गार्डन में हुआ जहां मुख्य अतिथि के रुप में सुजीत श्रीवास्तव (महामंत्री काशी प्रांत) का सानिध्य प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप मेंदिलीप (संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विष्णु जी (महामंत्री संस्कार भारती जौनपुर) संरक्षक अरविन्द अग्रहरि, सुनील जायसवाल, संजय गुप्ता, सुभाष चन्द्र यादव, सूरज (सह जिला प्रचार जौनपुर), वरिष्ठ समाजसेवी अनिल मोदनवाल, शाहगंज के गौरव अजेन्द्र अग्रहरी (प्रांतीय सदस्य काशी प्रांत) आदि रहे।बैठक की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र यादव किया जहां कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात…
जौनपुर:विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ ने विधायक को दिया ज्ञापन
शाहगंज/सुइथाकला(जौनपुर) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सुइथाकलां के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ. रणन्जय सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य प्रमुख 18 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन शाहगंज विधायक रमेश सिंह को दिया। विभिन्न अवकाश, चयन व प्रोन्नत वेतनमान, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पदोन्नति सहित अन्य मांगों के सम्बन्ध में सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों से आहत शिक्षक संघ ने ज्ञापन देकर विधायक के माध्यम समाधान कराने का अनुरोध किया। इस दौरान ब्लाक मन्त्री उमेश चंद यादव, इन्द्रसेन तिवारी सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।
जौनपुर:लेखपाल संघ हड़ताल पर आगणन न भेजें जाने पर आय जाति निवास आनलाइन रिपोर्ट लगाना किया बंद
शाहगंज(जौनपुर)उ प्र लेखपाल संघ की तहसील शाखा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आय जाति निवास प्रमाण पत्रों का आन लाइन रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया है। लिहाजा लोगों को उक्त प्रमाणपत्र हेतु दिक्कत का सामना करना पडेगा।इस बावत संघ की एक बैठक अध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें तहसील प्रशासन पर नाफरमानी का आरोप लगाया गया। अध्यक्ष के मुताबिक इस बाबत एसडीएम को कई बार पत्र सौंपा गया लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। लिहाजा झुब्द हो शुक्रवार से प्रमाणपत्रों के आनलाइन रिपोर्ट न…
