हरदोई : राजस्व विभाग की सभी टीमें अपनी-अपनी बाढ़ चौकियों पर मुश्तैद रहे:-मंगला प्रसाद सिंहप्रशासन की प्रथम प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के जीवन की सुरक्षा करनाः-डीएमखांसी, बुखार, जाड़ा, सिर दर्द, आंख दर्द आदि जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनायें रखेंहरदोई, सू0वि, 18 अगस्त 2023ः- जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज ब्लाक बिलग्राम के बाढ़ प्रभावित गांव चिरंजूपुरवा, उमेदपुरवा तथा मक्कूपुरवा का नाव से जाकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा बढ़ते पानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिये कि जिन घरों में पानी भर गया…
Day: August 18, 2023
फर्रुखाबाद:पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज में हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन,सोशल साइट से भी बढ़ रहे यौन शोषण व बाल अपराध-डॉ दलवीर सिंह
फर्रुखाबाद,18 अगस्त 2023 जनपद के ब्लॉक मोहम्मदाबाद में स्थित पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया l इस दौरान पुरुषोत्तसिंह इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत आयोजित पोस्टर, मेंहदी, कबड्डी प्रतियोगिता में अजय कुशवाह को प्रथम, अमन, कोमल को दूसरे और ऐश्वर्य को तीसरे पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। किशोर स्वास्थ्य मंच के माध्यम से सोशल साइट से बढ़ रहे यौन शोषण , बाल अपराध, कोरोना, कुपोषण, एनीमिया, माहवारी और उनमें होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव के बारे में किशोर-किशोरियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर किशोर किशोरियों के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन और लम्बाई भी मापी गई।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आरकेएसके के नोडल अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन कर बाल यौन शोषण एवं अपराध, एनीमिया, लिंग आधारित हिंसा इत्यादि के बारे में जानकारी दी जा रही है । शारीरिक एवं मानसिक रूप से बच्चे कैसे स्वस्थ रहें इसके प्रति भी जागरूक किया जा रहा है ।जिला सलाहकार किशोर स्वास्थ्य चंदन ने छात्रों को गुड और बैड टच के बारे में बताया | उन्होंने कहा कि आपके निजी अंगों को कोई देखता है या छूता है, जिसमें असहजता महसूस होती है तो ऐसा करने वालों की शिकायत माता-पिता से करें व इसके लिए शासन द्वारा बनाई गई हेल्पलाइन नम्बर 1098,112, 181 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सोशल साइट से भी गलत व्यवहार होने की शिकायत आने लगी हैं| यदि आपको फेसबुक – व्हाट्सएप पर कोई ऐसी टिप्पणी या पोस्ट करता है जिससे असहजता महसूस होती है, तो उसे तत्काल फ्रेंड लिस्ट से हटा दें और इसकी जानकारी माता पिता को दें। हेल्पलाइन नंबर पर भी यह जानकारी दी जा सकती है।छात्र अमन ने कहा कि सोशल साइट का चलन तेजी से बढ़ा है। फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट बनाने की होड़ सी मची रहती है। इस दौरान कई बार गलत व्यक्ति भी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो जाते हैं ,जो परेशानी का कारण बन जाते हैं। अब इस पर ध्यान देंगे ताकि गलत व्यक्ति फ्रेंड न बन पाए। छात्रा कोमल ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से आज हमें यौन शोषण एवं बाल अपराध की जानकारी मिली, इसमें जो हेल्पलाइन बताई गई हैं, वह बहुत उपयोगी है।अगर कोई भी गलत व्यवहार करता है तो इसकी जानकारी अपने माता पिता को जरूर देंगे।इस दौरान पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य , किशोर स्वास्थ्य समन्वयक आरके एसके से सरिता पाल, आर बीएसके टीम के चिकित्साधिकारी डॉ राजीव एवं डॉ शिप्रा सोनल पाल लैब टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट अनुज और कालेज के लगभग 200 किशोर एवं 238 किशोरियां शामिल रहे।
फर्रुखाबाद: केन्द्रीय टीम ने परखी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की हकीकत ,मोहम्दाबाद ब्लॉक के ग्राम नीवंकरोरी, और पिपरगांव में गृह भ्रमण कर लोगों से ली अभियान संबंधी जानकारी
फर्रुखाबाद,18 अगस्त 2023 फाइलेरिया से बचाव के लिए चल रहे अभियान की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को भारत और राज्य सरकार की तीन सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। टीम में भारत सरकार की तरफ से डॉ अभिमन्यु सिन्हा, डॉ शाग्री नेगी और पाथ संस्था से डॉ सोहेब अनवर ने जिले के ब्लॉक मोहम्दाबाद के ग्राम नीवंकरोरी, और पिपरगांव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की घर घर जाकर जानकारी ली l टीम के सदस्यों ने कई घरों का दौरा कर दवा खिलाए जाने की जानकारी ली, जिसमें किसी भी घर में…
कन्नौज:- कन्नौज में धूमधाम से निकली काँवर यात्रा , गौरी शंकर मंदिर में चढ़ाया गंगाजल ।
कन्नौज:- बिलग्राम से कन्नौज के गौरी शंकर मंदिर तक बड़ी धूमधाम से निकली गई काँवर यात्रा । यात्रा बिलग्राम हरदोई से निकलकर गौरीशंकर मंदिर कन्नौज तक पहुची । यात्रा में परसोला गांव में मनोज कुमार सिंह,राम गोपाल द्विवेदी ,शिवम द्विवेदी और अन्य सभी लोगो ने शर्वत पिलाकर कवारियो का स्वागत किया। कावरियों ने महदीघाट से जल भरकर मंदिर पर चढ़ाया गया । जहा कन्नौज में महत्मा गांधी रोड ,पंजाब नेशनल बैंक के पास कन्हैया दीक्षित जी ने कांवरियों को शरवत पिलाकर स्वागत किया।जिनके साथ बिलग्राम और कन्नौज से रजनीश द्विवेदी,परमेश…
जौनपुर: पत्रकार और मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं की नजर
जौनपुर/ कुर्चनपुर:भंडारी वार्ड के कुर्चनपुर गांव में एक पत्रकार की पुस्तैनी जमीन पर एक कथित भूमाफिया राजकुमार मौर्य जो पहले भी जमीन हड़पने के चक्कर में जेल जा चुका है, अपने गुर्गों के साथ जबरजस्ती कब्जा करने लगा।जब पत्रकार ने पूछा आप लोग कौन है तो उसने कहा हम लोग राजा साहब के आदमी हैं और ये जमीन राजा साहब की है हम लोग कब्जा करके इसको बेचेंगे।जब पत्रकार द्वारा कागज मांगा गया तो गाली गलौज पर उतारू हो गए।दस्तक 24 के पत्रकार ने बताया की यह जमीन हमारे पूर्वजों…
फर्रुखाबाद:- जूनियर विद्यालय मे 12बजे छुट्टी कर आयोजित हुई जनचौपाल, बच्चों की पढ़ाई बाधित ।
फर्रुखाबाद:- कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत शर्फाबाद का मामला है । शर्फाबाद मे उच्च प्राथमिक विद्यालय को 12बजे बंद कराकर जन चौपाल का आयोजन हुआ। स्कूल बंद करा कर आयोजित जनचौपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणो की माने तो जन चौपाल पंचायत घर पर होती । तो बच्चो की पढाई बाधित नही होती। कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत शर्फाबाद मे शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन पंचायत घर की वजाय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे करायी गयी। पढने आये छात्र छात्राओ की दोपहर 12बजे छुट्टी कर…
बीजेपी ने राजस्थान में चुनाव अभियान और घोषणापत्र समिति का ऐलान किया, वंसुधरा राजे का नाम नहीं
राजस्थान की पूर्व CM और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंसुधरा राजे सिंधिंया को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी की तरफ से आगामी चुनावों को देखते हुए कुछ फैसले लिए गए जिससे वंसुधरा का नाम गायब है। पार्टी ने चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इससे बाद यह बात सामने आ रही है कि पार्टी ने वसंधुरा को किनारे लगाने शुरू कर दिया है। मेघावाल को बड़ी जिम्मेदारींकेंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पार्टी ने घोषणा पत्र समिती का संयोजन…
महाराष्ट्र पॉलिटिक्स :नवाब मलिक ने अजित पवार को दिया झटका? बताया किस गुट का करेंगे समर्थन, कहा- मैं एनसीपी
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) ने वित्तीय हेराफेरी के मामले में पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था. नवाब मलिक पिछले 18 महीने से ईडी की हिरासत में थे. इस बीच बार-बार अर्जी देने के बावजूद मलिक को जमानत नहीं मिल रही थी. शुक्रवार (11 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नवाब मलिक को उनकी सेहत के चलते दो महीने की अंतरिम जमानत दे दी. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार (14 अगस्त) को नवाब मलिक को जेल से रिहा कर दिया गया. किस…
मैनपुरी में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनंद भवन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला बिछवा थाना क्षेत्र की तिसौली गांव का है। जहां गांव के निवासी राजकुमार लोधी (26) ने अपने कमरे में आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए कनपटी के पास गोली…
मैनपुरी में हैवान पिता ने एक साल की मासूम बेटी के साथ क्रूरता, पीटकर दोनों हाथ तोड़े, चीखी बेटी तो हालत देख बिलख पड़ी मां
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराब के नशे में पिता ने एक साल की बेटी के दोनों हाथ तोड़ दिए। इसके बाद पत्नी को भी पीटकर चार बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। एक माह से महिला बच्चों को लेकर भटक रही थी। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्ची के दोनों हाथों पर प्लास्टर किया गया। सोनभद्र निवासी रीता देवी की शादी सात साल पहले जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के हविलिया गांव निवासी प्रमोद यादव के साथ हुई…
बिजली कटौती, मैनपुरी में किसानों के साथ सपा विधायक धरने पर बैठे, बोले- सिंचाई न हो पाने से फसलें हो रहीं खराब
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिजली विभाग के जागीर फीडर से अघोषित विद्युत कटौती और किसानों को समय से बिजली न मिलने के विरोध में किशनी से सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया के साथ भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी जागीर फीडर पर किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा विधायक किशनी ने आरोप लगाया कि किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों को समय से बिजली नहीं मिल रही है। समय से बिजली न…
पीलीभीत: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
न्यूरिया, सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बिलगवां निवासी रोहित पाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सैदपुर के पास की है। सूचना पर न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाई मुकेश पाल ने बताया कि रोहित का पिछले पांच माह से दिमागी संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। उसका उपचार भी कराया जा रहा था। बुधवार को ही पीलीभीत में कपड़े की एक दुकान पर उसे काम मिला था। बृहस्पतिवार को वह साइकिल से शहर जा रहा था, तभी पीलीभीत…
पीलीभीत में जिला अस्पताल में दो माह के बच्चे की मौत पर हंगामा
दो माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में स्टाफ के समझाने पर परिजन शांत हो गए और शव लेकर चले गए गांव चिड़ियादाह निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके दो माह के पुत्र प्रेम की तबीयत खराब हो गई थी। वह उसे दोपहर एक बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार शुरू हुआ। कुछ फायदा होने पर बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके…
पीलीभीत में बाघ का आतंक: 50 दिन में दो किसानों को बनाया निवाला
पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के मथना जपती क्षेत्र में बाघ की दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 50 दिनों में बाघ ने क्षेत्र के दो किसानों को मार दिया। व्यवस्थाएं सुधारने के बजाय विभाग सिर्फ आश्वासन देने तक सीमित है। जाल फेंसिंग न होने से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बता दें कि मंगलवार को गांव रानीगंज निवासी किसान राममूर्ति लाल को मार डाला था। बुधवार को उनका अधखाया शव खेत में मिला। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की…
पीलीभीत में युवक को मारी गोली:पैरोल पर बाहर आए हत्यारोपियों ने रंजिश के चलते की वारदात, 2009 में हुआ था डबल मर्डर
पीलीभीत में पैरोल पर बाहर आए 3 युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां युवक की हालत को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली चलाने वाले तीनों आरोपी पैरोल पर बाहर आए हैं। दरअसल, युवक के पिता और चाचा की वर्ष 2009 में हत्या की थी। अखोला गांव के रहने वाले रमेश चंद्र का अपने ही दूर के रिश्तेदार भगवान शंकर और हरिशंकर से मेड़ को लेकर वर्ष…
75 साल वाले को भी टिकट, 3 नेता पुत्र और ब्यूरोक्रेट की पत्नी को मौका,भाजपा का मास्टर प्लान
मध्यप्रदेश भाजपा ने पिछले चुनाव में हारी हुई जिन 39 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उसमें 12 नए चेहरे हैं। जबकि पिछले चुनावों में हारे हुए 50% चेहरों पर दांव लगाया हैं। चंदेरी से 75 साल के जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को भी मौका मिला है। चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को टिकट मिला है। उनके पति भारतीय राजस्व सेवा के अफसर हैं और दिल्ली में पदस्थ हैं। पार्टी में हाशिए में धकेल दिए गए नेताओं पर पार्टी ने भरोसा जताया है। 14 टिकट ताे उन नेताओं को मिली हैं, जो पिछली…
CBI के 53 अफसर करेंगे मणिपुर हिंसा की जांच, टीम में 29 महिलाएं
मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच के लिए CBI ने 53 अफसरों की लिस्ट तैयार की है। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह अपनी तरह का पहला मोबिलाइजेशन है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों को एक साथ सर्विस में तैनात किया गया है। CBI मणिपुर हिंसा से जुड़े 17 मामलों की जांच कर रही है। इनमें महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित दो मामले भी शामिल हैं।मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में 160 से ज्यादा मौतें…
पाकिस्तान PM की एडवाइजर बनीं यासीन मलिक की पत्नी मुशाल
पाकिस्तान के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार-उल-हक काकड़ ने गुरुवार को कैबिनेट का ऐलान किया। इसके बाद 16 मंत्रियों और 3 सलाहकारों को शपथ दिलाई गई। इनमें सीनियर जर्नलिस्ट मुर्तजा सोलंगी भी शामिल हैं।कश्मीर के आतंकी यासीन मलिक की पाकिस्तानी मूल की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को स्पेशल एडवाइजर टू प्राइम मिनिस्टर (SAPM) बनाया गया है। उनके अलावा चार और लोग भी स्पेशल एडवाइजर बनाए गए हैं।पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक दोहरी नागरिकता वाले शख्स को एडवाइजर तो बनाया जा सकता है, लेकिन वो फुल टाइम मिनिस्टर नहीं हो सकता। मुशाल…
डबलिन के द विलेज स्टेडियम में आज खेला जाएगा भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला
भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला डबलिन के द विलेज स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।साल 2023 में टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव टॉप स्कोरर रहे हैं। सूर्या ने 11 मैच में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 433 रन बनाए हैं। उनके बाद शुभमन गिल का नंबर आता है। उन्होंने 304 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में 15 विकेट साथ अर्शदीप सिंह पहले…
2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी गदर-2 , जानिए अब तक का कलेक्शन
गदर-2 वीक डेज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 32.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस में सिर्फ 6 दिन में फिल्म की टोटल कमाई 261.35 करोड़ रुपए हो गई है।इसी के साथ गदर-2, पठान के बाद 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने द केरला स्टोरी के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है। बात OMG-2 की करें तो इसने बुधवार को 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की टोटल कमाई 79.47 करोड़…
