प्रयागराज-अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियां निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु 07 जुलाई तक करें आवेदन

पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु निःशुल्क ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनानान्तर्गत निर्गत नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु आॅन-लाइन आवेदन निम्नलिखित शर्ताें/प्रतिबन्धों के अनुसार आमंत्रित किया जाता हैः- द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

बरेली – फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव अगरास में राजकीय इंटर कॉलेज में चपरासी ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या।

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी – फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव अगरास में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चपरासी पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मोहनपुरिया के रहने वाले मुख्तार अहमद पुत्र निसार खां अगरास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात थे। मुख्तार 2009 से राजकीय इंटर कॉलेज में नौकरी कर रहे थे। बताया जाता है मुख्तार को पिता की जगह मृतक…

फर्रुखाबाद:एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान,अभियान की सफलता के लिए जिलास्तरीय हुई बैठक

फर्रुखाबाद, 22 जुलाई 2023 एक से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान के संबंध में कलेक्ट्रेट में अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जिलास्तरीय बैठक एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में की गई lएडीएम ने सभी विभागों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएं lएडीएम ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि अपने घर के आस पास कहीं भी जलभराव न होने दें पानी भरे हुए स्थान पर मिट्टी डाल…

बदमाशों ने दारोगा को रास्ते में रोककर पीटा, लूटी स्कॉर्पियो

छपरा (बिहार) में नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक दारोगा से स्कॉर्पियो कार लूटे जाने का मामला सामने आया है और लूटी गई कार बरामद कर ली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकाबपोश बदमाशों ने दारोगा को रास्ते में रोकने के बाद पीटा था और फिर कार लूट कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हरदोई: राजकीय सम्प्रेषण गृह हरदोई का निरीक्षण व बच्चो के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

हरदोई: अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 22/06/ 2023 को राजकीय सम्प्रेषण गृह हरदोई का निरीक्षण व बच्चो के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज द्वारा बच्चो के अधिकारों के बारे में किशोरो को अवगत कराया गया तथा…

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में हो रही बिजली कटौती के संदर्भ में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

फर्रुखाबाद, प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है.जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है. पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं.अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. ये बेहद दुर्भाग्य है कि 21वी सदी में लोगों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की…

कासगंज – पटियाली पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान , परखी की सुरक्षा व्यवस्था

एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पटियाली कोतवाली प्रभारी अमरेश सिंह कस्बा इंचार्ज प्रदीप मलिक ने कस्बा में सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया गया इसमें मुख्य रूप से बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया और अलार्म सिस्टम को भी बजाकर बजवा कर देगा बैंक के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की गई और बिना बजे मौजूद ना रहने की हिदायत भी दी गई । कासगंज एसपी सौरभ दीक्षित के दिशा निर्देशन पर यह अभियान चलाया गया कप्तान ने निर्देश दिए थे कि साप्ताहिक बंदी के बाद…

बरेली – ब्रह्माकुमारी संस्था के सिविल लाइन सेंटर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का किया गया स्वागत सम्मान।

सिविल लाइन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य, महापौर श्री उमेश गौतम, कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री पवन शर्मा तथा पार्टी से जुड़े अनेक पदाधिकारी ब्रह्माकुमारी के सिविल लाइन सेंटर पर पधारे।संस्था की क्षेत्रीय संचालिका पार्वती दीदी एवं सेंटर की इंचार्ज नीता दीदी ने उनका स्वागत किया। रजनी दीदी द्वारा संस्था का परिचय दिया । पार्वती दीदी ने मेडीटेशन कराया।प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी ने बताया कि पार्टी के जन संपर्क अभियान के अन्तर्गत अपने कार्यों सेवा,…

110 पार्षद नगर निगम के कार्यकारिणी का करेंगे चुनाव, सबसे ज्यादा 10 सदस्य बीजेपी से चुने जाएंगे

मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल का पहला सदन गुरुवार हो होने जा रहा है। इसमें 12 सदस्यी कार्यकारिणी का चुनाव होगा। नगर निगम के त्रिलोकीनाथ सभागार में सदन की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें सदन के 110 पार्षद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। 23 जून के पहले सदन करना था। ऐसे में 22 जून को बैठक बुलाई गई है। नगर निकाय के नियमों के अनुसार सदन की पहली बैठक से मेयर का कार्यकाल माना जाता है। ऐसे में अगला चुनाव भी इसी हिसाब से होता है।…

बेखौफ लुटेरों ने तीन घंटे के अंदर दो व्यापारियों से दो लूट की घटनाओं को अंजाम देकर भागे , पोलिचे ने किये 7 अरेस्ट

लखनऊ में बेखौफ लुटेरों ने तीन घंटे के अंदर दो व्यापारियों से दो लूट की घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकले। लुटेरों ने मंगलवार रात नाका में मोबाइल कारोबारी के कर्मचारी से 15 लाख रुपए और बीकेटी में व्यापारी भूपेंद्र सिंह को अगवा कर 8.55 लाख रुपए लूट लिए।पुलिस पहले नाका वाली घटना को संदिग्ध मानती रही, लेकिन बीकेटी की घटना सामने आने पर सक्रिय हो गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सात लुटेरों को गिरफ्तार कर व्यापारियों से लूट का खुलासा किया। जिसमें सामने आया है कि लुटेरे…

मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटना का किया खुलासा, लेनदेन के विवाद में छात्र आकाश की हुई थी हत्या

लखनऊ में 17 जून की रात 15 सौ रुपये के लेनदेन के विवाद में छात्र आकाश की हत्या हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी एलएलबी छात्र अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आकाश रुपए नहीं लौटा रहा था, मांगने पर गाली-गलौज करता था। जिसके चलते उसने भाई मयंक प्रताप सिंह और दोस्त मनमोहन सिंह के साथ हत्या कर दी। उसके बाद नेपाल भाग गए।एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि आकाश…

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, BJP क्यों इसे लागू करना चाहती है

महा जनसंपर्क अभियान के बाद BJP जल्द ही एक और अभियान की शुरुआत करने जा रही है। 30 जून के बाद BJP समान नागरिक संहिता को लेकर पूरे प्रदेश भर में अभियान चलाएंगे। इसमें भाजपा लोगों के घर-घर पहुंचेगी और समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) के फायदे बताएगी।भाजपा अपने महा जनसंपर्क अभियान की तरह ही समान नागरिक संहिता को लेकर चलाए जाने वाले अभियान को भी एक माह तक चलाएगी। इसमें BJP के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक और प्रभारी भी शामिल होंगे। इसमें भाजपा लोगों के घरों तक…

12 जुलाई कोभारत वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा, पढ़िए खबर

WTC फाइनल के बाद अब भारत वेस्टइंडीज के दौरे पर जा रहा है। टूर का आगाज दो टेस्ट की सीरीज से होगा। 12 जुलाई को दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा। इसके साथ ही भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अगले राउंड का आगाज भी होगा। इन दोनों टेस्ट मैच के पॉइंट्स WTC पॉइंट्स टेबल में जुड़ेंगे।आकड़ों के हिसाब से भारत का वेस्टइंडीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अब तक खेले 51 टेस्ट में भारत को सिर्फ 9 जीत ही मिली है। इसका मतलब टीम ने…

डूरंड लाइन सिर्फ काल्पनिक रेखा, पूरा पश्तून इलाका हमारा : अफगानिस्तानी रक्षा मंत्री

अफगानिस्तान में तालिबान की जीत से खुश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट फैज हमीद का जश्न कुछ ही दिनों में गायब होता दिख रहा है। दरअसल, तालिबान ने 130 साल पुरानी पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर डूरंड लाइन की वैधता पर सवाल उठा दिए हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री और तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मौलवी याकूब मुजाहिद ने कहा है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच का बॉर्डर सिर्फ ‘काल्पनिक रेखा’ है। अफगान लोग चाहेंगे तब ये मामला उठाया जाएगा। अभी हम किसी के साथ नई जंग…

गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक वॉयस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी दी : हनी सिंह

फेमस पंजाबी सिंगर-रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। सिंगर के मुताबिक उन्हें गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक वॉयस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। हनी ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शिकायत दर्ज करते हुए प्रोटेक्शन की मांग की है। गोल्डी, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मुख्य आरोपी है और इस वक्त कनाडा में है।हनी ने कहा- मैं अमेरिका में था और मेरे मैनेजर को धमकी भरे कॉल आए हैं। मुझे भी जान से मारने की धमकी मिली है। इस…

पूरे टीम को जिंदा जला देना चाहिए : मुकेश खन्ना

वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में ‘आदिपुरुष’ को रामायण के साथ भयानक मजाक बताया था। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिल्म की पूरी टीम को जिंदा जला देना चाहिए।‘आदिपुरुष’ की रिलीज के खिलाफ अपना विरोध जारी रखते हुए मुकेश ने देशवासियों से रिक्वेस्ट की है कि वे रामायण की इस इंटरप्रेटेशन की रिलीज रोकने के विरोध में शामिल हों।‘इन्हें माफ नहीं किया जाना चाहिए। इस फिल्म की पूरी टीम को 50 डिग्री पर जिंदा जला देना चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा…

‘सत्यप्रेम की कथा’ के मेकर्स बनाएंगे पसूरी का रीमेक

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा जल्द ही रिलीज होने लिए तैयार है। इस बीच खबरें हैं कि मेकर्स ने इस फिल्म में पाकिस्तानी गाने पसूरी का रीमेक बनाया है, जिसे फैंस को सरप्राइज के तौर पर फिल्म में दिखाया जाना है। हालांकि, इस खबर से पाकिस्तानी फैंस को बेहद नाराज हैं, वो चार्टबस्टर गाने पसूरी को बॉलीवुड रीमेक कल्चर से बचाना चाहते हैं। दरअसल, पसूरी गाना पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी और शे गिल ने गया था। यह गाना 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च…

हरदोई : बिजगवां की पूर्व प्रधान सहित दो को नोटिस

गांव में विकास और निर्माण में गड़बड़ी पर डीएम ने बिजगवां की पूर्व प्रधान सहित दो से जवाब तलब किया है। साक्ष्य सहित 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। संतोषजनक व जवाब प्राप्त न होने पर पूर्व प्रधान को पंचायतीराज अधिनियम के तहत और पंचायत सचिव को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम एमपी सिंह ने यह जांच गांव निवासी अधिवक्ता कौशल कुमार सिंह के शिकायती पत्र पर कराई थी। विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत बिजगवां में वर्ष 2015-16 से 2020-21 तक ग्राम पंचायत के माध्यम…

सीतापुर: मां-बाप ने ही की थी पुत्री की हत्या, प्रेम-प्रसंग से थे नाराज

संदना थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर माता-पिता ने ही उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के सहोली गांव में 17 जून को यूकेलिप्टस के बाग में एक युवती का शव पड़ा मिला था। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। जांच में युवती की पहचान आशिनी (19) के रूप में हुई थी। वह दिल्ली में…

बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी प्रशासन मौन।

कर्मचारियों की भूख हड़ताल को आज पांचवा दिन हो गया है। लेकिन जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। उनकी इस हड़ताल के समर्थन में अब राजनैतिक व सामाजिक संगठन भी आ रहे हैं। वहीं कॉलेज के प्राचार्य ने हड़ताल पर बैठे सचिव हरीश मौर्या और अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के बारे में क्षेत्रिय उच्च शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।कर्मचारियों के समर्थन में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार कर्मचारियों के बीच पहुंची और अपना समर्थन दिया वहीं किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन…