जंगल हों या वृक्ष इनका मानव जीवन में महत्त्वपूर्ण योगदान है। असलियत यह है कि वृक्ष दुनिया में जीवन का समर्थन करने वाली अहम और महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाहते हैं। यह ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं। लेकिन आज जिस तेजी से समूची दुनिया में जंगल खत्म हो रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब जंगलों के अभाव में धरती पर पाई जाने वाली बहुमूल्य जैव सम्पदा बड़ी तादाद में नष्ट हो जाएगी जिसकी भरपाई की कल्पना ही बेमानी होगी।…
Day: May 22, 2023
जिनके हस्ताक्षर से भारत में छपते हैं नोट, उनका वेतन कितना?
आज हम आपको आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास के बारे में बताएंगे। शक्तिकांत दास वही शख्स हैं, जिनके हस्ताक्षर से देश में नोटों की छपाई होती है। जिनके हस्ताक्षर आपको मौजूदा समय के सभी नोटों में दिख जाएंगे। आइए जानते हैं आरबीआई गवर्नर की कितनी सैलरी है? मौजूदा आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास कौन हैं? पहले आरबीआई गवर्नर के बारे में जान लीजिएशक्तिकांत दास मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं, उनका जन्म 26 फरवरी 1957 को भुवनेश्वर में हुआ। वे 1980 बैच के तमिलनाडु काडर के आईएएस अधिकारी हैं।…
फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक बैठक आयोजित हुई
फर्रुखाबाद 22 मई, 2023 आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक बैठक का आयोजन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक मे जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड बनने में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। एक अन्य बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कम कि सिंचाई का पानी, टेलतक पहुंचना चाहिए। ‘भुगतान लंबित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को फटकार लगाई। गौ पालक को प्रतिभाग कितना चारा व हरियाली दी जा रही है। इससे उबगत कराएं।…
बांदा: बरात लेकर लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, बोलेरो सवार सात में से चार की मौत, दो कानपुर के लिए रिफर, एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है
जयमाल आदि के बाद कुछ बाराती लेकर बोलेरो करीब एक बजे रात को वहां से गोधनी के लिए निकले तभी बदौसा थाना के तुर्रा के पास अचानक मवेशी के आ जाने और उसे बचाने के चक्कर में बोलेरो चालक राजीव उर्फ राजू नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई। जिसमें बोलेरो चालक राजीव उर्फ राजू तिवारी (48) पुत्र रामआसरे तिवारी समेत देवराज द्विवेदी (65) पुत्र सियाराम द्विवेदी, लक्ष्मी द्विवेदी (70) पुत्र मइयादीन, कैलाशी (54) पुत्र रामपाल तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो…
मैनपुरी: शहतूत व आम के पेड़ पर लटके मिले युवकों के शव, घरों में मची चीख-पुकार, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग क्षेत्रों में युवकों के शव पेड़ पर लटके मिले। घर वालों को जानकारी मिली तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के खरपरी गांव का है। गांव निवासी अरविंद कुमार (30) शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। शनिवार को वह खाना खाने के बाद देर शाम घर से निकला। जाने के बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटा।…
मैनपुरी : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहले हादसे में कार ने सड़क पार रहे युवक को टक्कर मार दी। वहीं तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्करपहला हादसा किशनी थाना क्षेत्र के नैगवां तिराहा पर हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही नगरिया गांव निवासी सुरजीत प्रजापति (19) नैगवां तिराहा पर परचून व चाय-समोसा बेचने का…
मैनपुरी- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ दो शातिर चोर गिरफ्तार
मैनपुरी की थाना क्षेत्र पुलिस ने दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से नगदी, चोरी की बाइक और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि चोर लिफ्ट देकर लोगों को वारदातों का शिकार बनाते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामला करहल थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, पुलिस कानून व्यवस्था सही रखने के लिए गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को…
बरेली – रहपुरा गांव में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घर में मचा कोहराम
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर में संदिग्ध परिस्थितियों में चरन सिंह पुत्र राम दयाल उम्र 18 वर्ष का शव गांव के बहार साइड में बने एक मकान के पीछे पेड़ पर रस्सी के सहारे नीचे लटका मिला। सुबह के समय गांव के लोग वहां से गुजरे तो शव को पेड़ से लटकता देखा उसके बाद पूरे गांव में शव मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई। सभी ग्रामीण वासी वहां दौड़कर शव देखने पहुंचे। उसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के पिता रामदयाल को…
प्रयागराज-रोजगार मेले का आयोजन मेजा में 23 मई को सहायक निदेशक, सेवायोजन
प्रयागराज-क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा विधान सभा क्षेत्र मेजा में दिनांक 23.05.2023 को लाल बहादुर शास्त्री पाॅलीटेक्निक कालेज, माण्डा खास, मेजा, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां पीपस ट्री आनलाइन, आइक्या ह्यूमेज कैपिटल साल्यूशन लि0़, सोनाटा फाइनेंस प्रा0लि0, पिंच सेक्योरिटी सर्विस एल0एल0पी0 एवं डस्की स्टैलियन कन्सल्टेंसी सर्विस प्रा0लि0 आदि द्वारा विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी…
प्रयागराज-राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 192554 वादों का हुआ निस्तारण
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 21.05.2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वाधान में जनपद न्यायालय इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10:00 माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार इलाहाबाद संतोष राय द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गयाराष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 192554 वादों का निस्तारण किया गया माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद के द्वारा 08 सिविल वाद निस्तारित किए गए फौजदारी के कुल 4009 वादों का निस्तारण किया गया पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 108 वादों का निस्तारण…
कासगंज : पटियाली विधान सभा के गांव अजीजपुर में बौद्ध जयंती समारोह का कार्यक्रम
कासगंज जनपद के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में आज गांव अजीजपुर में समाज सुधारक न्याय संगठन एवं बुध प्रज्ञान बहुजन हिताय सेवा संस्थान के तत्वाधान में बुद्ध जयंती का आयोजन महावीर सिंह यादव सर वीर सिंह शाक्य ने किया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र शास्त्री धीरेंद्र शास्त्री भरत सिंह शाक्य शीशपाल सिंह राठौर अवधेश यादव हरि सिंह साहब के आराम सिंह शाक्य आदि लोगों ने फीता काटकर आयोजन का प्रारंभ किया सभी लोगों ने तथागत भगवान बुद्ध पर और बाबा साहब डॉक्टर…
सरकारी अस्पतालों में दवाओं और जांच के पर्याप्त इंतजाम करें : बृजेश पाठक
प्रदेश के डिप्टी सीएम और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को निर्देश दिए हैं कि गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे डायरिया समेत दूसरी संक्रामक बीमारियों के बढ़ाने की आशंका बढ़ जाती है। सभी सरकारी अस्पताल खासतौर पर सतर्क रहें और इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत करें ताकि संक्रामक रोग फैलने की दशा में आसानी से बीमारी से निपटा जा सके।ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि सरकारी अस्पतालों में संक्रामक रोगियों के भर्ती की पुख्ता व्यवस्था की जाए। दवा, जाँच में किसी भी तरह…
15 जून तक ऐशबाग हाइट्स के काम कराने का आदेश, जानिए क्या कहा वीसी ने
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने रविवार को ऐशबाग हाइट्स अपार्टमेंट व रायबरेली रोड स्थित उद्यन झील का निरीक्षण किया। इस दौरान उपाध्यक्ष ने अपार्टमेंट के अवशेष कार्यों को 15 जून तक पूरा कराके आवंटियों को कब्जा देने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि अपार्टमैंट में विद्युत आपूर्ति के लिए लेसा विभाग द्वारा काम कराया जा रहा है, जिसे उपाध्यक्ष ने एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय काफी संख्या आवंटी भी उपस्थित थे, जिन्हें उपाध्यक्ष ने अवगत कराया…
जनरल मुनीर नहीं चाहते मैं सत्ता में वापसी करूं : इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर आर्मी चीफ जनरल मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को खान ने दो इंटरव्यू दिए। 9 मई को हुई हिंसा को गलत ठहराने से परहेज करते रहे। कहा- ये मेरी गिरफ्तारी का रिएक्शन था।आर्मी चीफ जनरल मुनीर नहीं चाहते कि मैं फिर प्रधानमंत्री बनूं। इतना ही नहीं, कुछ लोग मेरे कत्ल की साजिश रच रहे हैं। हो सकता है, मंगलवार को मुझे फिर गिरफ्तार कर लिया जाए। खान ने कहा- यह आरोप सरासर गलत हैं कि 2019 में मेरे…
सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया। मैच में रोहित शर्मा को 2 जीवनदान मिले, नीतीश रेड्डी ने फ्लाइंग कैच पकड़ा। प्लेयर ऑफ द मैच कैमरून ग्रीन का शतक पूरा कराने के लिए सूर्यकुमार यादव ने एक रन लेकर स्ट्राइक चेंज की। हैरी ब्रूक ने गोल्डन डक बनाया और आकाश मधवाल ने 2 गेंदों पर 2 बोल्ड किए। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। 19वें ओवर में…
क्या कह रहे हैं सत्यपाल मलिक , पढ़िए खबर
पुलवामा हादसा जब हुआ, सत्यपाल मलिक जम्मू- कश्मीर के राज्यपाल थे। वे गोवा और मेघालय के राज्यपाल भी रहे हैं। लेकिन कश्मीर के राज्यपाल रहते उनके पास कई बातें आईं होंगी जो केवल वही जानते होंगे, और कोई नहीं। सिवाय केंद्र सरकार के। वे कह रहे हैं कि पुलवामा काण्ड केंद्र सरकार की नाकामी और लापरवाही के कारण हुआ। … और चोटी के नेताओं, ने उन्हें उस वक्त चुप रहने को कहा। इसलिए वे चुप रहे। मलिक साहब ने पुलवामा की ये परतें दूसरी बार खोली हैं। इसके पहले भी…
नई पार्लियामेंट का उद्घाटन राष्ट्रपति करें, PM मोदी नहीं : राहुल गाँधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने वाले हैं। लेकिन राहुल गांधी ने इसका विरोध किया है। राहुल कहना है कि नए भवन का उद्घाटन PM मोदी को नहीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए। वहीं कांग्रेस का कहना है कि 28 मई को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती है। इस दिन नए संसद भवन का उद्घाटन करना राष्ट्र निर्माताओं का अपमान है। संसद की नई बिल्डिंग 28 महीने में बनकर तैयार हुई है। इसे बनाने में 862 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
टूरिज्म वर्किंग ग्रुप देखेगा धरती पर स्वर्ग कैसा होता है, कश्मीर में G20 मीटिंग आज से
कश्मीर के श्रीनगर में आज से G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग शुरू हो रही है। इसके पहले G-20 इंडियन प्रेसिडेंसी के चीफ कोऑर्डिनेटर हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा- इस मीटिंग में शामिल होने वाले डेलिगेट्स यहां आकर देख सकेंगे कि धरती पर स्वर्ग कैसा होता है। टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की यह मीटिंग 22 से 24 मई के बीच होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर के युवाओं को पूरा भरोसा है कि इस मीटिंग के बाद कश्मीर में फॉरेन टूरिस्ट की तादाद काफी तेजी से बढ़ेगी। पाकिस्तान और चीन को कश्मीर…
तमिल एक्ट्रेस सुनैना दो दिनों से कहाँ लापता थीं, जानिए
थेरी और काली जैसी हिट तमिल फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुनैना पिछले दो दिनों से गायब थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनैना को किडनैप कर लिया गया था। पुलिस ने सुनैना की मिसिंग रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। अब पता चला है कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए ये सब किया था।सुनैना जल्द ही तमिल फिल्म रेजिना में दिखाई देंगी। सुनैना का अचानक गायब हो जाना फिल्म के प्रमोशन का ही हिस्सा था। उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया था। हालांकि,…
शाहरुख़ और समीर के चैट में क्या था ? जानिए
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल अधिकारी समीर वानखेड़ ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपनी और शाहरुख खान की कुछ चैट्स पेश की थी। समीर के इन चैट्स के जरिए अपने खिलाफ लगे आरोपों पर सफाई दी थी। अब NCB से जुड़े सोर्सेस का कहना है कि समीर का आरोपी के घरवालों से संपर्क में रहना नियमों के खिलाफ है। बता दें कि समीर के साथ फिलहाल CBI आर्यन खान केस और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की पूछताछ कर रही है। आज पूछताछ का दूसरा दिन है। ANI से बात…
