फर्रुखाबाद:जिले की दो सीएचसी बरौन और राजेपुर को मिला कायाकल्प अवार्ड

फर्रूखाबाद ,29 अप्रैल 2023 सरकारी अस्पतालों के बेहतर रख-रखाव को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शुरू की गई कायाकल्प अवार्ड योजना में इस वर्ष जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन और राजेपुर पुरस्कार के लिए नामित हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 के इस अवार्ड के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का तीन चरणों में (इन्टर्नल, पियर एवं एक्सटर्नल) असेसमेंट किया गया। इसमें समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के साथ अस्पताल परिसर में साफ़-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के विभिन्न मानकों पर अस्पतालों…

नगर पालिका परिषद बांदा की सड़क पर दबंगों ने किया कब्जा

नगर पालिका परिषद बांदा की सड़क पर दबंगों ने किया कब्जा पीड़ित ने जिला अधिकारी बांदा से कब्जा मुक्त सड़क कराने की लगाई गुहार बांदा शहर के मढिया नाका से आए अविनाश चंद्र दीक्षित पुत्र रमेश चंद्र दीक्षित ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिला अधिकारी बांदा कार्यालय पहुंच कर अवगत कराते हुए बताया कि प्रार्थी ने पिछली 24.04.23 को जिला अधिकारी महोदया से सड़क की सफाई वा पूरी सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया था।मगर बीती रात 27/28.04.2023 को पड़ोसी जे पी निगम पुत्र एस डी…

बांदा :संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को बाइक सवार युवक का मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को बाइक सवार युवक का मिला शव – आनंदी पुत्र शिवमोहन 22 वर्ष ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग शहर कोतवाली अंतर्गत का बताया जा रहा है घटना बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के हनुमान मंदिर के पास की है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , वहीं अन्य जानकारी में जुटी हुई है पुलिस मामला शहर कोतवाली अंतर्गत मवई बुजुर्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे हनुमान मंदिर के पास का है रिपोर्ट राजकुमार दस्तक 24 न्यूज़ बांदा

फर्रुखाबाद: शहरवासियों की यही पुकार, क्षय रोग पर करो विचार

28 अप्रैल 2023 जिले में 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान में अब कुछ दिन ही शेष हैंl वहीं साफ-सफाई, नाली, सड़क, खड़ंजा बनवाने की मांग तक सीमित रहने वाले इस चुनाव में इस बार क्षय रोग का मुद्दा भी जोर पकड़ रहा है। इस चुनाव में शहरवासियों की यही पुकार, क्षय रोग पर करो विचार नारा कितने असर डालेगा। पढिए पूरी रिपोर्ट ….विख्यात समाजसेवी 90 वर्षीय अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ कहते हैं कि अपना जिला क्षय मुक्त बनाने के लिए मोहल्ला…

मैनपुरी-दिल्ली का लंबा सफर कम समय में होगा पूरा, यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते चलेगी एक और बस

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल्ली तक का सफर अब और आसान होगा। यहां से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते अब एक और बस का संचालन शुरू होने जा रहा है। अभी तक केवल दो बसें ही इस रास्ते पर संचालित हो रही हैं। यदि आप भी मैनपुरी से सीधे दिल्ली या दिल्ली से सीधे मैनपुरी आना-जाना चाहते हैं तो आपका सफर आसान हो जाएगा। मैनपुरी से दिल्ली तक जाने वाले कई यात्री एटा होकर जाते हैं। कई यात्रियों की पसंद यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाने की रहती है। मैनपुरी डिपो से…

मैनपुरी : गेंहू कतराई करते समय थ्रेशर में फंसा मजदूर का हाथ, दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक युवक थ्रेशिंग करते समय उसी में फंस गया और उसकी मौत हो गई। खबर पाकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। घटना औंछा थाना क्षेत्र के मधन गांव की है। गांव निवासी सैनुद्दीन मजदूरी पर थ्रेशिंग करने वाले ट्रैक्टर पर काम करता था। बीती रात बी वह मजदूरी पर काम करने के लिए गया था। रात में गेंहू की कतराई का काम…

मैनपुरी : नागेंद्र प्रताप बने निकाय चुनाव के लिए प्रेक्षक

जिले में प्रथम चरण के तहत चार मई को दस नगर निकायों के लिए मतदान होना है। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक की तैनाती भी कर दी है। बृज क्षेत्र विकास परिषद मथुरा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रताप को मैनपुरी का प्रेक्षक बनाया गया है। उन्हें 29 अप्रैल तक पहुंचकर आयोग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

NCRB के आंकड़े बताते है कि यूपी में अपराध में वृद्धि हुई : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जनता में भय, अविश्वास पैदा कर रही है। यह षड्यंत्रकारी सरकार है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। प्रशासनतंत्र न्यायिक आचरण नहीं कर रहा है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुकाबला करने में सक्षम है। जनता में जितना आक्रोश है उससे साल 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का सफाया तय है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपराधों को बढ़ावा दिया है। कई बार मांगने के बावजूद टाप टेन (10)…

उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली 2011 में योगी सरकार ने किया संशोधन, कर्मचारी कर सकेंगे प्रतिपूर्ति का आवेदन

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (चिकित्सा परिचर्या) नियमावली 2011 में संशोधन करते हुए कृत्रिम अंगों की सूची में ऑक्सीजन कंसनट्रेटर को भी शामिल कर लिया है। अब प्रदेश के सेवारत एवं सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारी यदि स्वास्थ्य कारणों से आवश्यक्ता पड़ती है तो ऑक्सीजन कंसनट्रेटर/सीपैप/बाईपैप खरीदकर उसकी प्रतिपूर्ति (रिइंबर्समेंट) का दावा कर सकेंगे। प्रदेश सरकार नियमों के तहत इसकी प्रतिपूर्ति करेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश भर में ऑक्सीजन संकट ने जिस तरह लोगों और सरकार को प्रभावित किया, उसे देखते हुए प्रदेश की योगी…

विजलेंस की टीम ने सहायक लेखाकार को किया गिरफ्तार, पढ़िए रिपोर्ट

यूपी विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को जवाहर भवन ट्रेजरी में तैनात सहायक लेखाकार को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। वह एक महिला से पेंशन की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रुपयों की मांग कर रहा था। जिसकी महिला के बेटे ने विजलेंस से शिकायत की थी। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।पशुधन विभाग से रिटायर कुमार रावत को 2019 से ट्रेजरी से पेंशन मिल रही थी। उनकी 2021 में मौत बाद पारिवारिक पेंशन पत्नी को मिलनी थी। जिसके लिए उनका बेटा कई दिनों से जवाहर…

डिफेंस मिनिस्टर जनरल ली शांगफू के साथ राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय मीटिंग की, सीमा मुद्दों पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चीन के डिफेंस मिनिस्टर जनरल ली शांगफू के साथ द्विपक्षीय मीटिंग की। मीटिंग में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत चीन से अपने संबंध सुधारना चाहता है लेकिन इसके लिए पहले सीमा पर शांति स्थापित करनी होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग तभी बढ़ सकता है, जब सीमा पर शांति हो। भारतीय रक्षा मंत्री ने कहा कि सभी विवादों को मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के मुताबिक हल किया जाना चाहिए। मौजूदा समझौतों के उल्लंघन से दोनों देशों के बीच के…

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में बोन मैरो ट्रांसप्लांट और इम्यूनोथेरेपी की होगी शुरुआत, पढ़िए खबर

लखनऊ के चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट की शुरुआत होगी। इसके लिए संस्थान परिसर में अलग से सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही इम्यूनोथेरेपी से कैंसर मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि भारत में हर साल बच्चों के कैंसर के लगभग 50 हजार मामले आते हैं। इसमें हर पांचवा बच्चा यूपी का है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि 50 फीसदी बच्चों का इलाज हो पाता है। बाकी अस्पताल भी नहीं…

राजस्थान पर भारी रही है चेन्नई, फिर भी हारी, धोनी को देखने के लिए लोग पुलिस की गाड़ियों में छुपकर आये

जयपुर के SMS स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए आईपीएल मैच में दर्शकों को बिना टिकट पुलिस ने एंट्री दिलाई। बाकायदा पुलिस की गाड़ियों में भर-भरकर इनलोगों को स्टेडियम के अंदर पहुंचाया गया। इसकी भनक एडिश्नल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप को लगी। वो फौरन मौके पर पहुंचे और धक्के दे-देकर बिना पास वालों को बाहर निकाला। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया। मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखने बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे। हालांकि धोनी को बैटिंग करने…

फोन की एक घंटी ने ज़ीनत की जिंदगी बदल दी, देश छोड़कर जाने को मजबूर थीं ज़ीनत

गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान ने देव आनंद को अपना स्टार मेकर माना है। जीनत ने कहा कि अपनी फिल्म हलचल से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई थी। वो परिवार सहित देश छोड़ने वाली थी तभी उनके पास एक कॉल आया। ये कॉल देव आनंद साहब की तरफ से था। उन्होंने जीनत को फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा ऑफर कर दी। इस फिल्म के बाद जीनत रातों-रात स्टार बन गईं। जीनत ने बताया कि उनके और देव आनंद के बीच 30 साल का फासला था। शायद…

कौन थी भानु अथैया जिन्होंने हिंदी सिनेमा का पहला ऑस्कर जीता, आइये जानते हैं उनके बारे में

1983 में भानु अथैया ने ऑस्कर जीतकर हिंदी सिनेमा में इतिहास रचा। ये ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय थीं। भानु हिंदी सिनेमा की जानी-मानी फैशन डिजाइनर थीं। उन्हें फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड मिला था। उन्होंने देव आनंद की फिल्म सीआईडी, गुरु दत्त की फिल्म कागज के फूल से लेकर आमिर की लगान और शाहरुख की स्वदेस जैसी सैकड़ों फिल्मों के लिए कॉस्टयूम डिजाइन किए। इन्हें ऑस्कर के अलावा दो नेशनल और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। कामयाबी और शोहरत से भरी…

बिनोद कुमार के कैरेक्टर में ऐसा घुसा कि मां तक नहीं पहचान पाईं, ‘जुबली’ के लिये तीन फ़िल्मे छोड़ चुके हैं

बात करते हैं अपारशक्ति खुराना कि उन्होंने काफी कुछ बताया, की किस तरह से कैरेक्टर में घुस जाते थे, वह सब पूरे होने पर उन्होंने मेकर विक्रमादित्य मोटवाणी को खासी रचनात्मक आजादी दी। जिसकी वजह से आज से सीरीज लोगों को काफी पंसद आ रही है। खुद मैंने इस सीरीज की खातिर तीन फिल्में छोड़ी थीं। अगर इसका सीजन 2 बनता है और फिर से मुझे फिर से तीन फिल्में छोड़नी पड़े तो मैं वो करूंगा।पहली बात तो यह कि इस कैरेक्टर को बहुत समय लेकर बनाया गया है। जिस…

बरेली – जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले की बेटी ने किया नाम रोशन।

बरेली/आंवला – वर्ष 2023 की दसवीं की परीक्षा में कनिष्का गुप्ता ने लहराया परचम। कनिष्का ने 90.33% अंक अर्जित कर अपने माता पिता एवं परिवार का नाम रोशन किया। ग्राम शिवपुरी के गोविंद गुप्ता की पुत्री कनिष्का गुप्ता ने सिद्ध कर के दिखाया कि मेहनत एवं सही रणनीति से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कनिष्का की माता चांदनी गुप्ता ने बताया कि शुरू से ही बेटी ने शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए कठिन परिश्रम किया है। उन्होंने बताया कि उनके बार बार मना करने के बावजूद…

जौनपुर:भगवान गौतम बुद्ध इंटर कालेज के अच्छे मार्क से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम आने के बाद भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज चम्बलतारा जौनपुर के प्रांगण में 10वीं और 12वीं के टॉप 10 स्कोर पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कालेज की भावना मौर्या ने हाईस्कूल में सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।सम्मान समारोह में प्रबंधक श्री संतोष कुमार मौर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति प्रतिस्पर्धा की स्थिति है हमे उस योग्य बनना होगा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा।प्रधानाचार्य श्री राजकरन यादव ने कहा…

पूरनपुर/ पीलीभीत :नगर निकाय चुनाव कार्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन

पूरनपुर भाजपा चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। जिसमें प्रदेशमंत्री व जिला प्रभारी डी पी भारती , पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, ब्लॉक् प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित,जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सत्यपाल सिंह चौहान , अजीत सक्सेना एडवोकेट व अन्य सभी सम्मानित जनों द्वारा भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता के समर्थन में वोट करके बहुमत से विजयी बनाने की अपील की गई। हंसराम सिंह राठौर , ध्रुव सिंह , हरिराम गौतम ,कौशल बाजपेई , राजेंद्र आर्य , अजीत सक्सेना एडवोकेट, जितेंद्र , हर्ष प्रधान , रवि यादव, मनोज पासवान , रवि वर्मा ,…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री की “मन की बात ” कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड के उपलक्ष्य में जारी ” काफी टेबल बुक ” में याकूतगंज बढ़पुर की गौशाला फतेहगढ़ को मिला स्थान

फर्रुखाबाद: 27 अप्रैल 23 को प्रधानमंत्री की ” मन की बात ” कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड के उपलक्ष्य में जारी ” काफी टेबल बुक ” में याकूतगंज बढ़पुर की गौशाला फतेहगढ़ को मिला स्थान । इस बारे में बता दे दिनांक 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने वाले है। प्रसार भारती और दूरदर्शन ने नई दिल्ली में मन की बात पर नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन नई दिल्ली में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक वृहद आयोजन किया गया है । जिसमे अब तक…