बरेली – जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले की बेटी ने किया नाम रोशन।

बरेली/आंवला – वर्ष 2023 की दसवीं की परीक्षा में कनिष्का गुप्ता ने लहराया परचम। कनिष्का ने 90.33% अंक अर्जित कर अपने माता पिता एवं परिवार का नाम रोशन किया। ग्राम शिवपुरी के गोविंद गुप्ता की पुत्री कनिष्का गुप्ता ने सिद्ध कर के दिखाया कि मेहनत एवं सही रणनीति से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कनिष्का की माता चांदनी गुप्ता ने बताया कि शुरू से ही बेटी ने शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए कठिन परिश्रम किया है। उन्होंने बताया कि उनके बार बार मना करने के बावजूद…

जौनपुर:भगवान गौतम बुद्ध इंटर कालेज के अच्छे मार्क से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम आने के बाद भगवान गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज चम्बलतारा जौनपुर के प्रांगण में 10वीं और 12वीं के टॉप 10 स्कोर पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कालेज की भावना मौर्या ने हाईस्कूल में सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।सम्मान समारोह में प्रबंधक श्री संतोष कुमार मौर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति प्रतिस्पर्धा की स्थिति है हमे उस योग्य बनना होगा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा।प्रधानाचार्य श्री राजकरन यादव ने कहा…

पूरनपुर/ पीलीभीत :नगर निकाय चुनाव कार्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन

पूरनपुर भाजपा चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। जिसमें प्रदेशमंत्री व जिला प्रभारी डी पी भारती , पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, ब्लॉक् प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित,जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सत्यपाल सिंह चौहान , अजीत सक्सेना एडवोकेट व अन्य सभी सम्मानित जनों द्वारा भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता के समर्थन में वोट करके बहुमत से विजयी बनाने की अपील की गई। हंसराम सिंह राठौर , ध्रुव सिंह , हरिराम गौतम ,कौशल बाजपेई , राजेंद्र आर्य , अजीत सक्सेना एडवोकेट, जितेंद्र , हर्ष प्रधान , रवि यादव, मनोज पासवान , रवि वर्मा ,…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री की “मन की बात ” कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड के उपलक्ष्य में जारी ” काफी टेबल बुक ” में याकूतगंज बढ़पुर की गौशाला फतेहगढ़ को मिला स्थान

फर्रुखाबाद: 27 अप्रैल 23 को प्रधानमंत्री की ” मन की बात ” कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड के उपलक्ष्य में जारी ” काफी टेबल बुक ” में याकूतगंज बढ़पुर की गौशाला फतेहगढ़ को मिला स्थान । इस बारे में बता दे दिनांक 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने वाले है। प्रसार भारती और दूरदर्शन ने नई दिल्ली में मन की बात पर नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन नई दिल्ली में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक वृहद आयोजन किया गया है । जिसमे अब तक…

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा : अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन तेज, अवैध दुकानों को तोड़ा

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा : अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन तेज, अवैध दुकानों को तोड़ा – अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानों के शटर पहले ही तोड़ दिए थे, अब दीवारों को गिरा दिया गया। नियोजन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक बीएस निगम ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी काफी बार प्राधिकरण के अफसरों के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन लिया है।नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर ने प्राधिकरण से मंजूर नक्शे के विपरीत…

अन्तर्राज्यीय एटीएम फ्राड गैंग का खुलासा, भजनपुरा दिल्ली का शातिर हिस्ट्रीशीटर अब्दुल वाहिद समेत 02 अभियुक्त गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय एटीएम फ्राड गैंग का खुलासा, भजनपुरा दिल्ली का शातिर हिस्ट्रीशीटर अब्दुल वाहिद समेत 02 अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डा0 ओ0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अजय प्रताप के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री पवन कुमार के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना वजीरगंज पुलिस ने ईलैक्ट्रानिक साक्ष्य व धरातलीय सूचनाओं के आधार पर महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए 02 शातिर जालसाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 पेटीएम स्वाइप मशीन, विभिन्न बैंको के 16…

फर्रुखाबाद : गैस बुकिंग के साथ ही होम डिलीवरी का जुड़ा होता है चार्ज

गैस बुकिंग के साथ ही होम डिलीवरी का जुड़ा होता है चार्ज गोदाम से गैस सिलेंडर लेने पर एजेंसियों को वापस करने होंगे होम डिलीवरी के रूपये हॉकर होम डिलीवरी करने पर नहीं ले सकता अतिरिक्त चार्ज जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी गैस गोदाम मालिकों को दिए सख्त निर्देश गैस गोदाम की बुकिंग के साथ ही होम डिलीवरी के भी जुड़े हैं रुपए

बांदा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

दिनांक 26.4.2023 को दोपहर में मैटेरियल पड़ रहा था मोहल्ले वालों ने दोनो तरफ से पुरानी नाली खुदवाने की मांग की लेकिन और रोड मे सी०सी० बनाई जा रही है। जिससे कि मोहल्ले का पानी निकलने मे रोड मे भरेगा और आवागमन में अत्यधिक परेशानी होगी। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सी०सी० रोड व नाली का पानी निकलने के लिएमांग है कि आगे आने वाले बरसात के मौसम को दृष्टिकत रखते हुए सभी ग्राम पंचायत वासियों की समस्या का समाधान कराये इस मौके पर राधेश्याम,,बड़ीविशाल साहू ,उमेश चन्द्र साहू, रामखेलावन…

फर्रुखाबाद जिले में टॉप आने वाले अभय शाक्य का कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर डॉ संजीव शाक्य व पूनम शाक्य ने किया जोरदार स्वागत

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम कुरेली के रहने वाले अभय शाक्य पुत्र मुकेश शाक्य ने गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में 96% अंक पाकर अपने स्कूल अपने गांव अपने जिले का नाम रोशन किया है जिले में टॉप आने के कारण इटावा बरेली हाईवे के पास पट्टी खुर्द में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर केंद्र के संस्थापक डॉ संजीव शाक्य व व्यवस्थापिका पूनम शाक्य ने अपने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर जिले के टॉपर अभय का पहले तिलक किया फूल मला पहनाई फिर मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित…

मैनपुरी : ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी सहित लाखों के जेवरात कर दिए पार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। सुबह घर वालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। घटना करहल थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है। गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात वह परिजन के साथ घर की छत पर सो रहा था। रात…

मैनपुरी न्यूज़ : यूपी-112 में तैनात सिपाही को अचानक खून की उल्टी हुई, साथी अस्पताल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यूपी-112 पर तैनात सिपाही को अचानक खून की उल्टी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाया। यूपी-112 पर तैनात थेआरक्षी अरविंद कुमार (53) मूल रूप से इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के नगला भोज गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वह मैनपुरी के किशनी थाना में यूपी-112 पर…

मैनपुरी की घटना के बाद फिर घिरी यूपी पुलिस, सांसद डिंपल यादव ने कहा है की यूपी में नहीं थम रहा पुलिस हिरासत में हत्या का सिलसिला !

उत्तर प्रदेश में स्थित मैनपुरी जेल में कथित तौर एक कैदी की मौत के बाद फिर से यूपी पुलिस सवालों के घेरे में है. पहले समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया, फिर अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सपा ने स्थानीय लोगों का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यूपी में पुलिस हिरासत में एक और व्यक्ति की हत्या. मैनपुरी में थाने में कथित आरोपी भूरा गिहार की हुई हत्या, परिजनों ने पुलिस पर…

इटावा : एसएसपी ने दिए दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेड एवं पीली पट्टी लगाने के निर्देश

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्राली से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैक्टर ट्राली पर रेड एवं पीली पट्टी लगाने के निर्देश दिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया की ट्रैक्टर ट्राली पर सवारियों का निर्वहन ना किया जाए ट्रैक्टर ट्राली केवल कृषि कार्य के लिए होती है इसका उपयोग सिर्फ कृषि कार्य में किया जाए जिससे लोगों की जान मान का खतरा कम किया जा सके रात्रि में हो रही ट्रैक्टर ट्राली से हृदय वितरित करने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेड…

हाइजिया एजुकेशनल ग्रुप के दो संचालकों और एक कर्मचारी हुए गिरफ्तार, पढ़िए रिपोर्ट

लखनऊ से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को हाइजिया एजुकेशनल ग्रुप के दो संचालकों और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इन पर गरीब, अल्पसंख्यक और एससी-एसटी छात्रों की करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है। छात्रवृत्ति हड़पने के लिए अपात्र लोगों के आधार कार्ड पर फिनो पेमेंट बैंक के एजेंटों के जरिए फर्जी बैंक खाते खोले जाते थे। ईडी ने तीनों को अदालत ने पेश किया। जहां से तीनों की पांच दिन की कस्टडी रिमांड मिली है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को छात्रवृत्ति घोटाले में हाइजिया…

प्रधानमंत्री से लेकर जजों तक में अपनी पैठ बताकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला जालसाज संजय प्रकाश राय गिरफ्तार

देश के प्रधानमंत्री से लेकर जजों तक में अपनी पैठ बताकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला जालसाज संजय प्रकाश राय आखिर पुलिस की पकड़ में आ ही गया। फेसबुक व ट्विटर एकाउंट पर खुद को कई कंपनियों का डायरेक्टर और कई मंत्रियों का करीबी बताता था। वह विधायक से सांसदी का टिकट दिलाने से लेकर कोई भी ठेका और पद दिलाने का दावा करता था। महाठग संजय प्रकाश राय उर्फ संजय शेरपुरिया को कानपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।…

आज सुबह 7:10 बजे खुल जाएंगे बद्रीनाथ के कपाट, पढ़िए रिपोर्ट

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यात्रा के चौथे धाम बद्रीनाथ के कपाट आज सुबह 7:10 बजे खुल जाएंगे। बद्रीनाथ धाम को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। इसके पहले आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर को रवाना हुई।बद्रीनाथ के पट खुलने से पहले आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर को रवाना हुई।डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक यात्रा व्यवस्थित तरीके से चल रही है। श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।केदारनाथ मंदिर में एक…

केजरीवाल ने बंगले के रेनोवेशन में ₹45 करोड़ लगाए, भाजपा का आरोप

भाजपा ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर घर और ऑफिस सजाने में 45 करोड़ रुपए खर्च करने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल घर नहीं, शीश महल में रहते हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पर AAP ने जवाब दिया कि घर 80 साल पुराना है। 3 कमरों की छत गिर जाने की वजह से मरम्मत का काम कराया जा रहा है।

एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है भारत, पाकिस्तान में भी यही चर्चा

भारत में पाकिस्तान के हाईकमिश्नर रह चुके अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत जल्द ही पाकिस्तान में एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे सकता है। बासित ने कहा-20 अप्रैल को जम्मू के पुंछ में भारतीय सैनिकों पर हमला हुआ था। इसके बाद से पाकिस्तान में यही चर्चा है कि भारत एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।अपने यूट्यूब चैनल पर बासित ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने आशंका जताई है कि पाकिस्तान पर भारत की तरफ से जवाबी हमले का खतरा मंडरा रहा है और…

राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आज लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा, पढ़िए रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। चेन्नई के खिलाफ आज जब राजस्थान इस मैच को खेलने उतरेगा तो उनकी नजर 4 बार की चैंपियन के खिलाफ जीत का चौका लगाने पर होगी। राजस्थान ने IPL के पिछले तीनों मुकाबले में चेन्नई को हराया है। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले सीजन के 17वें मैच में दोनों…

कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील ने नवाजुद्दीन पर दायर की याचिका, विरोध के बाद कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने हटाया विवादित ऐड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक इंटरनेशनल कोल्ड ड्रिंक कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के मुताबिक, नवाज के नए ऐड में बंगाली लोगों का मजाक बनाया गया है। जो समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। शिकायत के अलावा कलकत्ता हाईकोर्ट के एक वकील दिब्यान बनर्जी ने नवाज और एक इंटरनेशनल बेवरेज कंपनी(शॉफ्ट ड्रिंक) के खिलाफ याचिका दायर की है। शिकायत और भारी विरोध के बाद कंपनी ने ऐड को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।याचिका में नवाज और कंपनी पर ऐड के जरिए बंगाली समुदाय…