लखनऊ में दोस्त ने पैसे देने के बहाने बुलाया, फिर चाकू से कर दी हत्या

लखनऊ में बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने आए होमगार्ड के बेटे जितेंद्र सिंह (32) की अवैध संबंधों में चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस आरोपी के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसका शव कुकरैल बंधे के पास गुरुवार सुबह मिला था।पुलिस पूछताछ में जितेंद्र के आरोपी दोस्त रंजीत ने बताया कि जितेन्द्र की परिचित महिला से उसके अवैध संबंध थे। इसको लेकर ही दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इसके चलते प्लान के तहत उसने जितेंद्र को पैसे देने के बहाने…

पूर्व जज के तार शाइन सिटी से जुड़ रहे हैं, सीबीआई को कई अहम सबूत मिले

सीबीआई जांच में आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एसएन शुक्ला के शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के प्रबंधकों से करीबी संबंधों का खुलासा हुआ है।सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि न्यायमूर्ति शुक्ला के साले साईदीन तिवारी के नाम लखनऊ में खरीदे गए दो भूखंड शाइन सिटी को बेचे गए। जज एसएन शुक्ला ने अपनी काली कमाई को ट्रस्ट और रियल एस्टेट कंपनियों में लगाई थी।सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि पूर्व जज एसएन शुक्ला ने शाइन सिटी को 2012…

पवन खेड़ा को जमानत देने के बाद SC ने क्या बोला, जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भद्दा कमेंट करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। वे पार्टी के 75वें अधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने ये गिरफ्तारी असम में दर्ज FIR के आधार पर की थी। हालांकि खेड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को अंतरिम जमानत दे दी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- हमने आपको प्रोटेक्शन (गिरफ्तारी से) दिया है, लेकिन बयानबाजी का भी…

सबका साथ सबका विकास वाली सरकार अगर सच में जनता का हित चाहती है तो जातीय जनगणना करवाए : अखिलेश यादव

विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव 91 मिनट बोले। धारदार तेवर के साथ नेता सदन से कई मुद्दों पर सवाल किए। राजनीतिक जानकर कहते है जातीय जनगणना के जरिए विपक्षी दलों और सत्तापक्ष के सहयोगी दलों को एक करने का प्रयास किया है। अखिलेश ने जहां एक तरफ पिछड़ों की राजनीति करने वाली पार्टियों की गोलबंदी की। तो वही दूसरी तरफ गन्ना और आलू की खरीद न होने के साथ किसानों के मुद्दे को भी उठाया। अखिलेश ने जातीय जनगणना के साथ राष्ट्रीय लोक दल, अपना दल (कमेरावादी) ही…

चोटिल हुए ऋषभ पंत तो दिल्ली की कप्तानी करेंगे वार्नर, 31 मार्च से शुरू हो रहा IPL का नया सीजन

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट्स में यह दावे किए हैं। वेबसाइट ने लिखा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में डेविड वॉर्नर दिल्ली की कप्तानी नजर आएंगे। वहीं, मारक्रम ऑरेंज जर्सी को लीड करेंगे। वेबसाइट ने फ्रेंचाइजी में अपने सूत्रों के हवाले से ये दावे किए। IPL का नया सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिल्ली का पहला मुकाबला लखनऊ से होगा।डेविड वॉर्नर को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह दिल्ली…

सोशल मीडिया पर मानवी ने शेयर की शादी की तस्वीरें, बोलीं- आज अपने रिश्ते को हर तरह से ऑफिशियल कर दिया

फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज एक्ट्रेस मानवी गागरू ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कॉमेडियन कुमार वरुण से शादी कर ली है। 23 जनवरी को कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर दी हैं, जिसमें मानवी रेड साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं वरुण ने सफेद शेरवानी पहनी है। सोशल मीडिया कपल पर की वेडिंग फोटोज बेहद सुर्खियों में हैं।गुरुवार को पोस्ट शेयर करते हुए मानवी ने लिखा- ‘हमारे करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में आज 23 फरवरी 2023 को हमने अपने रिश्ते को हर तरह से ऑफिशियल…

12 साल बाद फिल्म में वापसी कर रहीं हैं शर्मीला टैगोर, उनके बारे में कुछ खास

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर 12 साल बाद बाद ‘गुल मोहर’ से फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री मनोज वाजपेयी की मां के किरदार में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक परिवार में प्यार और तकरार के इर्द-गिर्द घूमती हैं। शर्मीला टैगोर की माने तो उनके परिवार के सदस्यों के सोच में भी कई बार असहमति होती है लेकिन वह किसी की फीलिंग को ठेस नहीं पहुंचाते। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, शर्मीला ने अपनी फिल्म और पर्सनल…

मेकअप आर्टिस्ट राजेश पाटिल ने श्रीदेवी को आखिरी बार अंतिम संस्कार के पहले सजाया, पढ़िए खबर

आज पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि है। श्रीदेवी के मेकअप मैन रहे हैं राजेश पाटिल। एक दशक से भी ज्यादा समय तक वो श्रीदेवी के साथ रहे हैं। राजेश के स्ट्रगल की अपनी एक अलग कहानी है, लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे इमोशनल या सबसे मुश्किल लम्हा वो रहा, जब उन्होंने श्रीदेवी की मौत के बाद अंतिम संस्कार से पहले उनका आखिरी मेकअप किया। बकौल राजेश – ऐसा लग ही नहीं रहा था कि श्रीदेवी नहीं रहीं। मैं रोते-रोते उनका मेकअप कर रहा था और ऐसा लग रहा…

लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मेनेजमेंट साइंस (LUMS) ने पाकिस्तान में मनाया बॉलीवुड डे

पाकिस्तान की लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मेनेजमेंट साइंस (LUMS) ने हालही में ‘बॉलीवुड डे’ सेलिब्रेट किया है। इस फंक्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें यूनिवर्सिटी के कई स्टूडेंट्स बॉलीवुड सितारों के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में यूनिवर्सिटी के कई स्टूडेंट बॉलीवुड के अलग अलग अवतार में दिखाई दिए।वीडियो की शुरुआत होती है फिल्म ‘हेरा फेरी’ के सबसे फेमस कैरेक्टर बाबू भैया से, फिर एक स्टूडेंट शाहरुख खान की फिल्म देवदास के देव बाबू के किरदार में नजर आ रहा है…

पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की द्वितीय बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आसाम चैराहे पर ओवर ब्रिज निर्माण के चल रहे कार्य स्थल पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उक्त मार्ग से गुजरने वाले चालकों के सुगमता के दृष्टिगत क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग की मरम्मत करा दी जाए। बीसलपुर मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों की समस्या के…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा आगामी त्योहार होली एवं शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुनहरी मस्जिद चौराहा आदि पर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तथा बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व अतिक्रमण हटाने तथा सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल को और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश गये। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व जनता के व्यक्तियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली पर की अपराध समीक्षा गोष्ठी

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा कोतवाली पीलीभीत पर अपराध समीक्षा गोष्ठी कि जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा साथ ही वर्तमान परिदृश्य पर अपनी अहम भूमिका निभाने को कहा।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को प्रार्थना पत्रों का समयवद्ध निस्तारण करने एवं टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना…

पीलीभीत:रोटरी क्लब रॉयल्स ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय रोटरी का 118वा जन्म दिवस मनाया

पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय रोटरी का 118 जन्म दिवस मनायारोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय रोटरी के 118 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं अंतरराष्ट्रीय रोटरी की स्थापना वर्ष 1905में शिकागो में हुई थी आज 118 वर्ष से निरंतर रोटरी मानव सेवा और मानव हित के कार्यों को करता चला आ रहा है रोटरी ने पोलियो को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई रोटरी हर जगह हर क्षेत्र में मानव कल्याण की…

फर्रुखाबाद: तेजाब से जला हुआ अधेड़ पहुंचा एसपी कार्यालय

तेजाब से जला हुआ अधेड़ पहुँचा एसपी कार्यालय आपको बता दे पूरा मामला फर्रुखाबाद थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी तेजाब से झुलसा हुआ अधेड़ इरफान ने एसपी अशोक कुमार मीणा से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया है कि मेरे कमरे में मेरी छोटी बहन समेत तीन लोग तमंचा देकर गोडसे और कहा कि मकान खाली कर दो जब हम ने विरोध किया तो मेरे ऊपर तेजाब डाल दिया जिसकी शिकायत ने कोतवाली पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उसी के संबंध में एसपी अशोक कुमार…

गाजीपुर : न्याय न मिलने पर आत्मदाह की दी चेतावनी, उप जिलाधिकारी को दीया पत्रक

जमानिया /गाजीपुर: बता दें कि जमानिया तहसील एक ऐसा तहसील है जहां “महात्मा बुद्ध “प्रभु कोभी शासन-प्रशासन की वजह से 14 महीने तक जेल की हवा खानी पड़ रही है। वही महात्मा बुद्ध के अनुयाई व अशोक सम्राट क्लब के महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा यह बताया गया कि बबनपुर आराजी संख्या 3 मेरे पूर्वजों की भूमि है जहां उनके द्वारा महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी ,जो कि शासन प्रशासन द्वारा पूर्व में हुए विवाद के कारण ले जाकर 14 महीनों से थाने में रखी गई हैं…

बरेली – मंत्री के भतीजों ने महिला को बेरहमी से पीटा

बरेली/आंवला – सरकार के निर्देश पर एक तरफ़ पुलिस महिला शक्ति अभियान चला रही है वहीं दूसरी तरफ सरकार के मंत्री के परिवार के लोग महिलाओं से मारपीट कर इस अभियान को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। मामला थाना सिरौली के गांव गुलड़िया उपराला का है।एक मंत्री के भतीजों ने गांव की महिला को बेरहमी से पीटा, महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।गाव गुलड़िया उपराला की सरोज देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह गोबर लेकर जा रही थी तभी मंत्री के भतीजों…

प्रयागराज- मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडली उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

प्रयागराज निवेश मित्र पोर्टल पर सभी विचाराधीन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। शासन द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं के अन्तर्गत निर्धारित समय सीमा में ऋण स्वीकृत एवं वितरित करना सुनिष्चित करने को कहा। औद्योगिक क्षेत्र नैनी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश। मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई जिसमें उद्योग बंधुओं से संबंधित समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सर्वप्रथम निवेश मित्र पोर्टल…

मैनपुरी:भक्त प्रहलाद की कथा सुन श्रोता हुए भावविभोर

मैनपुरी/एलाऊ।थाना क्षेत्र के गांव चांदा मानपुर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन वृन्दावन धाम से पधारे आचार्य पंकज शास्त्री एवं ममता शास्त्री द्वारा भक्त प्रहलाद कथा का विमोचन करते हुए श्रोताओं को बताया कि यदि भक्त की भगवान में सच्ची श्रद्धा है तो आप चिंता न करें भगवान किसी न किसी रूप में आपकी रक्षा जरुर करेंगे। ममता शास्त्री ने आगे बताया कि जिस प्रकार हिरण्यकश्यप के पुत्र भक्त प्रहलाद को भगवान में अटूट आस्था थी। हिरण्यकश्यप को यह बात नागवार लगती थी उसने भक्त…

मण्डलायुक्त प्रयागराज की अध्यक्षता मे विडिओ कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई

प्रयागराज ब्लाक स्तर पर स्थापित फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफ0आर0यू0) में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश । आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर असंतोषजनक फीडबैक के दृष्टिगत अधिकारियों को निस्तारण प्रक्रिया सुधारने के निर्देश । पुराने लम्बित मुकदमें जो खास तौर पर धारा 35 आपसी विवाद एवं दाखिल खारिज से संबंधित हैं, उनका निस्तारण शीघ्र करें। ग्राम सचिवालयों में रोस्टर बनाने शिकायत रजिस्टर की व्यवस्था करने तथा शिकायतों के निस्तारण की पाक्षिक समीक्ष करने के निर्देश प्रतिभाशाली बच्चों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रत्येक स्कूल के प्रत्येक कक्षा में से प्रतिभाशाली छात्रों…

फर्रुखाबाद :सत्संग कार्यक्रम में महिला के साथ की अभद्रता, लोगों ने किया पुलिस के हवाले ।

सत्संग कार्यक्रम में महिला के साथ की अभद्रता, लोगो ने किया पुलिस के हवाले । थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ले के कार्यक्रम में महिला के साथ छेड़छाड़ करने बाले डॉ अजय प्रताप को लोगो ने मऊदरवाजा पुलिस के हबल कर दिया । गांधी नगर थाना भोगांव निवासी डॉ अजय प्रताप अपने 7-8 साथियों के साथ सत्संग कार्यक्रम में आ धमका और महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मारपीट और अभद्रता करने लगा । जब लोगो ने विरोध किया तो डॉ अपने साथियों के साथ भागने लगा। मुहल्ले के लोगो ने अजय…