BHU में बड़े डॉक्टर नहीं रहे मौजूद, इटावा में बिना PPE किट के मॉक ड्रिल, UP के अस्पतालों में कोरोना से निपटने की हकीकत

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच आज पूरे UP के कोविड सेंटर्स पर मॉक ड्रिल हुई। डिप्टी CM और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों से बातचीत की। ऑक्सीजन सप्लाई और वेंटिलेटर को लेकर की गई तैयारियों को देखा।उधर, आगरा के जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल केवल औपचारिकता तक ही सीमित रही। मॉक ड्रिल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण का रूप देकर निपटा दिया। वाराणसी के BHU जैसे बड़े अस्पताल में मॉक…

ट्रक में सवार होकर आए जम्मू में तीन आतंकी एनकाउंटर में ढेर,

जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार की सुबह से पुलिस और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर हुआ। इसमें तीन आतंकी मारे गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ये ट्रक में छुपकर आए थे।

BJP सांसद बोले- कांग्रेसी वानर सेना जैसे कपड़े उतारकर घूमें, राहुल गांधी को राम बताने पर विवाद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दो दिन पहले राहुल गांधी को भगवान राम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरत बताया था। राहुल को सुपर ह्यूमन बताते हुए खुर्शीद ने कहा था कि जब लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, उस समय राहुल टी-शर्ट में देशभर की यात्रा कर रहे हैं। राहुल की भगवान राम से तुलना पर भाजपा ने नाराजगी जताई। BJP सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा कि राहुल अगर राम हैं तो उनकी सेना बिना कपड़ों के क्यों नहीं घूमती। कांग्रेसियों को तो बिना कपड़ों…

अंतिम संस्कार के दौरान फूट फूटकर रोईं बहन फलक, बोलीं- हमारी चुप्पी को हमारी कमजोरी न समझें

तुनिषा शर्मा ने बीते शनिवार यानी 24 दिसंबर को टीवी शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल की सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 27 दिसंबर को पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और आरोपी शीजान की मां और दोनों बहनें फलक और शफक नाज भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं। अब सोशल मीडिया पर शीजान की बहन फलक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बुरी तरह से रोते हुए दिखाई दे रहीं हैं।वीडियो में दिखाई देता है कि श्मशान घाट में…

अटॉप्सी स्टाफ ने दिवंगत एक्टर सुशांत के केस पर खुलासा किया, उद्धव सरकार पर भरोसा नहीं था इसलिए सामने नहीं आया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कूपर अस्पताल के अटॉप्सी स्टाफ ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया है कि जब सुशांत की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया तो उनकी आंख पर ऐसे निशान थे जिससे लगा उन्हें किसी ने कई मुक्के मारे हैं। वहीं, उन्होंने महाराष्ट्र की पिछली सरकार यानी उद्धव सरकार पर भी सवाल उठाए हैं।उन्होंने बताया कि मैं उस टीम का हिस्सा था जिसने सुशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम किया था, और मैंने देखा था कि उन्हें बहुत चोटें आई…

बर्थडे पर भाईजान के फैंस को पुलिस ने डंडों से पीटा, जानिए बर्थडे पर सलमान के बारे में खास

सलमान खान ने 27 दिसंबर को 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के दबंग खान की एक झलक पाने के लिए फैंस उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा हुए। लेकिन जैसे ही सलमान खान फैंस से मिलने के लिए घर की बालकनी में आए तो फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसका एक वीडियो सामने आया है।दरअसल, सलमान से मिलने के लिए हर साल की तरह इस बार भी भारी तादाद में फैंस उनके घर में…

मैनपुरी : मैनपुरी से शिकोहाबाद जाने वाली ट्रेन की चपेट में आया सांड

आज शाम को फर्रुखाबाद से टूंडला जाने वाली ट्रेन जब मैनपुरी स्टेशन से टिंडौली स्टेशन की तरफ आ रही थी तभी अचानक से करीब 20 गायों का झुंड निकला जब तक ट्रेन पास आई तब तक कुछ गाय तो रेलवे ट्रैक को पार कर गई लेकिन एक सांड ट्रेन के आगे आ गया लेकिन पायलट की समझदारी की वजह से ट्रेन को रोक लिया गया जिससे सांड की जान बच गई और ट्रेन के आगे आने से सांड थोड़ा घायल हों था जिसे यात्रियों और ट्रेन के पायलट द्वारा निकाला…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों के खाते को आधार से लिंक कराने से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों के खाते को आधार से लिंक कराने से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने समस्त खण्ड अधिकारियों को हिदायत देते हुये कहा कि प्रधानाचार्यो के माध्यम से 05 जनवरी तक बच्चों के खाते आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि जूता, मोजा, स्वेटर, ड्रेस से वंचित रहे गये स्कूली बच्चे खरीद सके। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि प्रधानाध्यापकों से सूची एकत्रित कर बैंक अफसरों को तीन दिवस में उपलब्ध करायें, जिससे…

पीलीभीत: पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*

हजारा पीलीभीत ।हजारा पुलिस ने कंबोजनगर चौकी क्षेत्र के दो स्थानों पर दबिश देकर 80 लीटर शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है ।‌ थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया है । कांस्टेबल जोगिंदर सिंह ने टाटरगंज में श्मशान घाट वाले रास्ते पर भगत सिंह के खेत के पास 40 लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए रंगे हाथ सोहन सिंह पुत्र बचन सिंह को गिरफ्तार किया है ।‌ इसके अतिरिक्त…

पीलीभीत : थाना सुनगढ़ी पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाईकिल सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार

पीलीभीत : दिनांक 27.12.2022 को थाना सुनगढ़ी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी के दिशा निर्देशन में एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल रजि0 न0 यूपी 32 सीएल 6495 को अभियुक्त कमलकान्त मिश्रा पुत्र प्रेमशंकर मिश्रा नि0 ग्राम मुढ़गवा थाना बिलसण्डा जनपद पीलीभीत को थाना सुनगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत बीसलपुर रोड पर मोदी मिल के पास से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है, जिसके सम्बन्ध में…

प्रयागराज जिलाधिकारी ने जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में कोविड प्रबंधन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सर्विलांस टीमो, मोबाइल सैम्पलिग टीमो, रैपिड रिस्पांस टीमो को क्रियाशील बनाये रखने तथा एम्बुलेंस को चिन्हित किये जाने के लिए कहा। उन्होंने स्वरूप रानी एवं बेली अस्पतालो में 100-100 बेड आरक्षित किये जाने के लिये कहा है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को होने वाले कोविड माॅकडिल के समय कोविड के लिये चिन्हित किये गये अस्पतालो मे दवाओ, कंसनट्रेटर, बेंटीलेटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं…

पीलीभीत : हजारा में प्रशासन की ओर से बांटे गए कंबल

हजारा । ठंड का प्रकोप बढ़ने पर लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है । प्रशासन की ओर से एक से कक्षा 8 तक स्कूलों में दो दिवसीय छुट्टी घोषित कर दी गई है । मंगलवार को पूरनपुर तहसील प्रशासन ने हजारा थाना क्षेत्र में कंबल बांटे गए हैं ।‌ यह अलग बात है चंद गरीब लोगों को कंबल लेकर खानापूरी कर ली गई है । लेखपाल आशीष निषाद की ओर से कई गांव में कंबल पहुंचाए गए । इस दौरान बाढ़ कटान प्रभावित ग्राम पंचायत नहरोसा में प्रधान…

फर्रुखाबाद:कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल कर परखी कोविड से लड़ने की तैयारी

फर्रुखाबाद, 27 दिसंबर 2022 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान किसी भी कोरोना पीड़ित मरीज को कोई परेशानी न हो सभी को उचित इलाज मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मगंलवार को सीएचसी कमालगंज, बरौन, कायमगंज, राजेपुर, मोहम्दाबाद, मेजर कौशलेंद्र सिंह सीएचसी फतेहगढ़ और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरूष में मॉक ड्रिल कर कोविड संक्रमण से निपटने को लेकर जिले में की गयीं तैयारियों को अधिकारियों ने परखा | इसके लिए बनाये गए नोडल अधिकारियों की देखरेख में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया |इस दौरान एसीएमओ डॉ…

पीलीभीत : थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा अवैश शस्त्र सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

पीलीभीत : दिनांक 27.12.2022 को थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त हेमराज वर्मा पुत्र शिवचरनलाल निवासी ग्राम कितनापुर थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मय एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के ग्राम नवदिया सितारगजं तिराहे से पहले पुलिया से आज दिनांक 27.12.2022 समय 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद् थाना हाजा पर मु0अ0सं0 746/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। जिसके विरुद्द विधिक कार्यवाही की जा रही है ।अभियुक्त का नाम व पताहेमराज वर्मा पुत्र शिवचरनलाल निवासी ग्राम कितनापुर थाना बीसलपुर जनपद…

पीलीभीत : जिलाधकारी की अध्यक्षता में शहर के ट्रांसपोर्टरों के साथ अधिकारीगणों ने की यातायात संबंधी मीटिंग।

पीलीभीत : दिनांक 27.12.2022 को शहर पीलीभीत में स्थित ट्रांसपोर्ट जहां पर नो एंट्री के समय बड़े वाहनों को ट्रांसपोर्ट पर लाकर सामान उतारा जाता था जिससे शहर में जाम की स्थिति बनती थी इसके संबंध में उप जिलाधिकारी सदर पीलीभीत की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी यातायात एवं क्षेत्राधिकारी नगर के द्वारा उप जिलाधिकारी सदर के कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी ट्रांसपोर्टरों को नगर में नो एंट्री के समय में सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक बड़े वाहनों को शहर में ना लाने को…

पीलीभीत : जिला विकास अधिकारी द्वारा देवीपुरा गौशाला का किया गया निरीक्षण ।

पीलीभीत : दिनांक 27.12.2022 को जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह द्वारा देवीपुरा गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 560 पशु पाये गए, जिसमें गाय 126 व सांड 434 प्रतिदिन 30कुन्तल गन्ने की पत्तियों को हरे चारे के रूप मे उपयोग किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान चोकर 02 कुन्तल स्टॉक पाया गया एवं भूसा लगभग 20 कुन्तल स्टॉक में पाया गया। निरीक्षण के दौरान भूसा का स्टॉक बढ़ने के निर्देश दिये गये। इस दौरान 07 पशु बीमार पाये गए जो दुर्घटना में घायल हुए थे…

पीलीभीत : थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा 80 लीटर अवैध शराब व शराब भट्टी व 4 किलोग्राम यूरिया सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

पीलीभीत : दिनांक 27.12.2022 को थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त अजय कुमार पुत्र नन्हेलाल निवासी 244 दुगीपुर बडगवाँ कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मय 2 प्लास्टिक की जरी कैन 80 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण व 04 किलोग्राम यूरिया के ग्राम ढकवारा के पास देवस्थान के पास वाले गन्ने का खेत से दिनांक 27.12.2022 समय 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद् थाना हाजा पर मु0अ0सं0 747/22 धारा 60(2) व 272 भादवि आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। जिसके विरुद्द विधिक कार्यवाही की…

जौनपुर : हरिलाल हत्याकांड में आया नया मोड़ साथी ही निकला क़ातिल

शाहगंज(जौनपुर) : लगभग तीन सप्ताह पूर्व शाहगंज कोतवाली के मियापुर मोड़ पर हरिलाल हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश में नया मोड़ आ गया है । घायल हाशिम ही इस हत्याकांड का मुजरिम निकला । सुबूत और क्लू के आधार पर पुलिस कड़ी जोड़ने में कामयाब रही । सोमवार को घर पर दबिश देकर कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा । आरोपित को चालान न्यायालय भेजे जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली ।ग़ौरतलब है कि दो दिसम्बर को शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सबरहद निवासी मो हासिम पुत्र मो…

यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द, कोर्ट ने फौरन चुनाव कराने का दिया आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने यूपी के निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर निर्णय दे दिया है। हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को रद्द करते हुए फौरन चुनाव कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सरकार की दलीलों को नहीं माना। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ट्रिपल टेस्ट के बगैर ओबीसी को कोई आरक्षण न दिया जाए। ऐसे में बगैर ओबीसी को आरक्षण दिए स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएं। कोर्ट ने राज्य सरकार को ट्रिपल टेस्ट के लिए आयोग बनाए जाने का आदेश दिया। कोर्ट ने चुनाव…

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने क्या बोला, खबर में पढ़िए

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारत यात्रियों के साथ चर्चा में माना कि यूपीए राज के दौरान कांग्रेस के नेता और मंत्रियों में भी अहंकार आ गया था। राहुल गांधी ने राजस्थान सहित कई राज्यों के भारत यात्रियों के साथ चर्चा की थी। इसका वीडियो कांग्रेस ने जारी किया है।राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान पावर को लेकर सवाल पूछा तो हरियाणा के एक यात्री ने तर्क दिया कि बीजेपी पावर का गलत इस्तेमाल करती है, जबकि कांग्रेस सही से कर रही थी। इस पर…