जौनपुर: न्यू एरा इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक ने पदुमपुर गांव के गरीब बच्चो में ठंढ से बचाव के लिए बच्चों में स्वेटर और जैकेट का वितरण किया। इस समय सर्द हवाओं के के कारण ढंढक काफी बढ़ गई है दिन का अधिकतम तापमान बाइस डिग्री और रात का तो आठ से नव डिग्री के बीच हो जा रहा है।गरीब बच्चे , जिनके पास गर्म कपड़ों की कमी होती है बेचारे ठंढ़ में काफी मुस्किलो का सामना करते हैं। न्यू एरा इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद आदिल शेख द्वारा आज सराहनीय…
Month: December 2022
जिलाधिकारी प्रयागराज ने कार्यो में लापरवाही पाए जाने पर मेजा एव कोरांव के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियो का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिए
प्रयागराज जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जेएसवाई, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों की समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रसूताओं को मिलने वाले इंसंेटिव का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। बहरिया में जेएसवाई के भुगतान की प्रगति ठीक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी…
फर्रुखाबाद: डॉक्टर डी.एस. मुणगेकर एवार्ड से सम्मानित हुए डा0 सूर्यकान्त चिकित्सा एवं रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मिला यह सम्मान
फर्रुखाबाद, 30 दिसंबर 2022 किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकान्त को चिकित्सा एवं रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डा0 डी. एस. मुणगेकर एवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह एवार्ड सन् 1974 से हेल्थ साइंसेस के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए डिपार्टमेन्ट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, भारत सरकार एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दिया जाता है। डा0 सूर्यकान्त को इस एवार्ड से आई0एम0ए0 की 97वीं आल इंडिया मेडिकल कांफ्रेंस (26 से 28 दिसम्बर 2022) प्रयागराज, उ0प्र0 में…
फर्रुखाबाद:जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर मना अंतराल दिवस,दूसरे बच्चे के जन्म में रखें 3 वर्ष का अंतर-एसीएमओ
फर्रुखाबाद, 30 दिसंबर 2022 परिवार को अपने हिसाब से सीमित रखना आज के समय की जरूरत हैl परिवार जितना सीमित होगा उतने ही अच्छे ढंग से परिवार का पालन पोषण हो पाएगा। यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरसीएच के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का।डॉ दलवीर ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतराल दिवस मनाया गयाl उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के साधन अपनाने से एनीमिया से भी बचे रहते हैंl जो लोग परिवार नियोजन के साधन नहीं अपनाते हैं और…
फर्रुखाबाद: जिला कारागार में जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा निरुद्ध गरीब असहाय बंदियों को ठंड से बचाव हेतु हुआ कंबल वितरण
फर्रुखाबाद: जिला कारागार में जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा निरुद्ध गरीब असहाय बंदियों को ठंड से बचाव हेतु हुआ कंबल वितरण- आज 30 दिसंबर 22 को संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी एवम सुभाष चंद प्रजापति अपर जिलाधिकारी द्वारा कारागार में निरुद्ध गरीब असहाय बंदियों को शीत लहरी से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया । जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी महोदय के सहयोग से 150 बंदियों को कंबल वितरण किया गया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि ये ऐसे बंदी है जो दूर दराज के इलाकों से कारागार में निरुद्ध…
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ कार में आग लगने के बाद भयंकर हादसा, ऋषभ पंत की हालत गंभीर
स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुक्रवार तड़के रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। गाड़ी की हालत देखकर रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऋषभ के सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोट आई है। पैर में फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है। अबतक पुलिस, प्रशासन या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गाड़ी में क्या ऋषभ पंत के साथ और भी कोई था,…
बरेली : तीन महा से फरार 25 हजार का ईनामी गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ़्तार
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर एक्ट में तीन महीने से फरार चल रहें वांछित 25 हजार का पुरस्कार (इनाम) घोषित अभियुक्त अफ़सर उर्फ़अफसार खां पुत्र वकील खान निवासी ग्राम अंबरपुर थाना भोजीपुरा को मुखबिर की सुचना पर सोरहा भट्टे के पास से रास्ते से किया गिरफ्तार किया, तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अदद तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया, पुलिस द्वारा की जा रही इस तरह की कार्रवाई से अपराध करने वाले अभियुक्तों में खलबली मची हुई है, गिरफ्तार करने…
अंतिम संस्कार के बाद सभी तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, मां की पार्थिव देह के साथ शव वाहन में बैठे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।PM मोदी सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। उनके पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। मोदी कंधे…
राजभवन से जारी होगा आदेश, लखनऊ यूनिवर्सिटी के वीसी का कार्यकाल बढ़ा
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को सेवा विस्तार मिला हैं। कुलपति का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस बीच राजभवन में नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया लंबित है। इस दौरान कुलपति के लिए 5 नामों को शॉर्टलिस्ट भी कर लिया गया हैं, लेकिन अभी तक फाइनल नाम पर मुहर नहीं लगी हैं।इस बीच गुरुवार को कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का एक बार फिर से कार्यकाल बढ़ाने की खबर है। वहीं, राजभवन में हुई बैठक में अगली…
समिट बिल्डिंग के पास किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क उतारे कपड़े
लखनऊ में समिट बिल्डिंग के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां किसी बात पर दो किन्नरों में आपस में बहस हो गई। यह बहस, मारपीट और फिर अश्लीलता तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाए। गुस्से में एक ने कपड़े उतार लिए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।राजधानी के पॉश इलाके में ऐसा ड्रामा देखकर आसपास के लोग सहम गए। राह चलती लड़कियां-महिलाएं वहां से भागने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां पुलिसकर्मी भी खड़े थे, लेकिन उन्होंने भी रोकने की जहमत नहीं उठाई। करीब…
योगी ने दी पीएम की मां के निधन पर श्रद्धांजलि, मायावती का ट्वीट-उन्हें दुख सहन करने की ताकत मिले
पीएम नरेंद्र मोदी की मां का निधन शुक्रवार की सुबह हुआ। हीराबा ने अहमदाबाद के युवा मेहता इंस्टीट्यूट आफ कॉर्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली। इसके बाद UP समेत देशभर के सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। CM योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक संदेश के ट्वीट किए।
इजराइल में अब तक की सबसे कट्टरपंथी सरकार बेंजामिन नेतन्याहू, फिलिस्तीन से संघर्ष की आशंका
73 साल के बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। देश में ‘बीबी’ के नाम से मशहूर नेतन्याहू ने गुरुवार रात पद और गोपनीयता की शपथ ली। नेतन्याहू की लीडरशिप में छह दलों की यह गठबंधन सरकार देश के इतिहास में अब तक की सबसे कट्टरपंथी सरकार है। आशंका जताई जा रही है कि फिलिस्तीन से संघर्ष बढ़ेगा।इजराइली संसद को नीसेट कहा जाता है। गुरुवार को संसद के अंदर और बाहर माहौल काफी गर्म नजर आया। छठवीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते वक्त नेतन्याहू को नारेबाजी का…
612 पर डिक्लेयर की पहली पारी, कराची टेस्ट में विलियमसन का दोहरा शतक, पाकिस्तान ने गंवाए 2 विकेट
कराची टेस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने दोहरा शतक जड़ दिया। दोहरा शतक होते ही न्यूजीलैंड ने 612/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी डिक्लेयर कर दी। 174 रन से पिछड़ते हुए पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खो कर 77 रन बना लिए हैं। उसके ओपनर इमाम-उल हक और नाइट वॉचमैन नौमान अली नाबाद हैं।चौथे दिन न्यूजीलैंड ने 400/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। स्पिनर ईश सोढी (65) ने विलियमसन के साथ 7वें विकेट के लिए 154 रन जोड़े। 595 के टीम…
सेंसर बोर्ड ने अंतिम समय पर लिया फैसला, भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी फिल्म
पाकिस्तानी सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट के भारत में रिलीज होने पर रोक लग गई है। 30 दिसंबर को फिल्म भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार थी, लेकिन अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म के रिलीज पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी है। फवाद खान स्टारर इस फिल्म ने पूरी दुनियाभर में पाकिस्तानी कंरेसी से 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म के रिलीज को क्यों रोका गया है इसकी वजहों का पता नहीं…
भगवा रंग वाले हिस्से को हटाने के लिए मिनिस्ट्री का प्रेशर होगा : पहलाज निहलानी
सेंसर बोर्ड ने पठान के गाने बेशरम रंग में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया है। अब इस पर सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ किसी विशेष रंग को लेकर गाने में बदलाव करना सही नहीं है।पहलाज निहलानी ने कहा है कि अगर सॉन्ग या किसी सीन्स में वल्गैरिटी हो तो सेंसर बोर्ड बदलाव कर सकता है लेकिन सिर्फ कलर के नाम पर कैंची चलाना सही नहीं है, पहलाज का कहना है कि ये भी सकता है कि इस गाने…
कोई नहीं मानता था कि लिखती हूं, सब नाचनेवाली समझते थे : शगुफ्ता
शगुफ्ता रफीक। ये बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म और डायलॉग राइटर हैं। वो लम्हे, आवारापन और आशिकी-2 जैसी फिल्मों में अपनी कलम का जादू बिखेर चुकीं शगुफ्ता का बॉलीवुड और असल जिंदगी दोनों में संघर्ष काफी अलग रहा है। इन्हें एक परिवार ने गोद लिया था, असली माता-पिता के बारे में कभी पता नहीं चल सका। जिस घर में गोद ली गईं, वहां भी हालात कुछ ज्यादा अच्छे नहीं रहे। बड़ी बहन सईदा खान, जो एक एक्ट्रेस थीं, उनसे घर चलता था। सईदा की शादी हुई तो घर की माली हालत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, UN अस्पताल में थीं भर्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया। वह 100 साल की थीं। उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद के एक सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपनी बीमार मां से मिलने भी अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि तबीयत ठीक होने के बाद वे देर शाम दिल्ली रवाना हो गए थे। हीराबेन, जिन्हें हीराबा भी कहा जाता है, को बुधवार सुबह ‘यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने आज एक बयान में कहा कि…
पीलीभीत : जल निगम के खिलाफ ग्रामीणों का फुटा गुस्सा शिव मंदिर के पास एकत्र होकर किया विरोध प्रदर्शन
हजारा (पीलीभीत) । पूरनपुर विकास खंड के शारदा नदी पार इलाके में प्रशासनिक अफसरों पर न पहुंचने से जल निगम के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं । ऐसा ही कुछ मामला ग्राम पंचायत नहरोसा में देखने को मिला है । जहां लाखों रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण करवाया गया है। ग्रामीणों को पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन दे दिए गए हैं । इसके बावजूद ग्रामीणों को पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है । इससे ग्रामीणों को कई महीनों से पानी नसीब नहीं हो रहा है…
पीलीभीत: राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे पूरनपुर के प्राचार्य
पूरनपुर। रांची झारखंड में इंडियन इकोनॉमिक्स एसोसिएशन श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची एवं रांची विश्वविद्यालय रांची झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में भारतीय अर्थव्यवस्था के सतत विकास की समीक्षा विषय पर तीसरे दिन डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा प्राचार्य गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरनपुर पीलीभीत द्वारा भारतीय कृषि एवं सतत विकास विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।जिसमें उन्होंने भारतीय कृषि के विकास के साथ-साथ पर्यावरण एवं जैविक खेती एवं परंपरागत खेती रसायन भीन खेती पर अपने शोध पत्र पर चर्चा की।इस अवसर पर देश विदेश…
पीलीभीत:अचिलेन्द्र मिश्रा बने जिला मीडिया प्रभारी
पूरनपुर। गुरुबार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने ब्राह्मण महासभा में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अचिलेंद्र मिश्रा आंचल को ब्राह्मण महासभा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त कर मनोयन पत्र दिया।उन्होंने बताया कि जो जिम्मेदारी दी गई है।वह इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।उनके मनोनयन होने पर उनको बधाइयां देने का ताता लगा हुआ है।इस दौरान दुष्यंत शुक्ला,महेंद्र मिश्रा सहित कई लोग मौजूद
