कासगंज:जिलाधिकारी ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिये मण्डी परिसर का लिया जायजा।

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के साथ कासगंज के अमांपुर रोड स्थिति मण्डी परिषद पहुंच कर आगामी स्थानीय निकाय निर्वाचन से सम्बंधित व्यवस्थाओं के लिये पूरे परिसर का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।निर्वाचन सम्बंधी व्यवस्थाओं के अंतर्गत पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वाहनों की पार्किंग, पोलिंग कार्मिकों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तथा सामूहिक रूप से पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण आदि के लिये स्थानों, हॉल एवं टीन शेडों आदि का मौके पर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिये समस्त स्थानों का अभी…

पीलीभीत :जगह पर अवैध कब्जा करने की पुलिस से शिकायत

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैया कला के रहने वाले रामदास ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनका एक प्लाट है।जिस पर दो पकड़ के पेड़ लगे हैं।पेड़ों के बीच में पूर्वजों के द्वारा एक कुआं बनवाया गया था।जिसे पीड़ित ने कुआं पाट दिया गया है।पीड़ित ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले कुछ लोग उक्त जगह पर कब्जा करने की नियत से आए दिन गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू रहते हैं। आए दिन लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं।दबंग लोग पीड़ित पर झूठे मुकदमे…

प्रयागराज:जिलाधिकारी ने हेल्थ एटीएम लगाए जाने के संबंध में बैठक की

प्रयागराज जिलाधिकारी ने हेल्थ एटीएम लगाये जाने के सम्बंध में बैठक की हेल्थ एटीएम सुविधा आमजनमानस के लिए बहुत की उपयोगी सिद्ध होगी-जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में हेल्थ एटीएम लगाये जाने के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने संगठनों के प्रमुख अधिकारियों/प्रबंधकों से प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्थ एटीएम लगाये जाने के लिए कहा है, जिससे कि मशीनों के माध्यम से कई तरह की जांचे की जा सकती है। छोटी मशीनों में 25 तथा बड़ी एटीएम मशीनों…

पीलीभीत:चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत चाइल्ड लाइन सब सेंटर पूरनपुर पर की टीम के द्वारा पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पीलीभीत पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में बुधवार को चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत चाइल्ड लाइन सब सेंटर पूरनपुर की टीम के द्वारा पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पतंगबाजी प्रतियोगिता में ग्राम रघुनाथपुर में स्थित प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के छात्रों के साथ चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा बच्चों से पतंगे उड़वाई गई।जहां बच्चों के द्वारा बहुत ही अच्छी तरह से पतंगे उड़ाकर प्रितियोगिता में प्रतिभाग किया गया। साथ ही टीम ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चाइल्ड लाइन महिला…

पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा मिला किशोर

पूरनपुर।घर से निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा हुआ शौचालय में मिला।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।झुलसे किशोर को उपचार के लिए बरेली में भर्ती कराया गया है।तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने कार्यवाही नहीं की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव चकपुर चकोडा निवासी अजय पाल ने बताया उसका पुत्र खेल रहा था।इसी दौरान गांव का रहने वाला एक युवक उसको अपने घर ले गया।देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा हुआ शौचालय में पड़ा मिला।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच…

जौनपुर:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर ‘‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका‘‘ विषय पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

जौनपुर:राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवम्बर 2022 का आयोजन विकास भवन स्थित सभागार में मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा व सम्मानित मीडिया बन्धुओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवम्बर, 2022) का मुख्य विषय ‘‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका‘‘ रहा।                   जिलाधिकारी ने मीडिया बन्धुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों का आम जनमानस तक पहुंचाने में जितना योगदान प्रशासन का…

गौतमबुद्ध नगर :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व व्यापार मेले में, सीईओ ऋतु महेश्वरी ने दिखाई हाईटेक शहर के विकास की झलक

गौतमबुद्ध नगर :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व व्यापार मेले में, सीईओ ऋतु महेश्वरी ने दिखाई हाईटेक शहर के विकास की झलक नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश पवेलियन में अपना स्टॉल लगाया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य मंत्री राकेश सचान, अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज (यूपी ) मयूर माहेश्वरी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी व डीएम गौतमबुद्ध नगर सुहास एलवाई के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा…

पीलीभीत : आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर दिया प्रशिक्षण

पीलीभीत पूरनपुर। आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर सीएचसी में आशाएं,सीएचओ,एएनएमो को प्रशिक्षण दिया गया।जिन लोगो के आयुष्मान कार्ड नही वने हैं।उनको वनवाने की सभी को जिम्मेदारियां दी गईं।प्रदेश सरकार द्वारा घर-घर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के आदेश हैं।जिसमे आशाएं सीएचओ,एएनएमों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।लेकिन कुछ गांव में अभी भी लोगो के आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं।इसको लेकर मंगलवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाएं सीएचओ,एएनएमों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान मोबाइल एप बनाया गया।जिसके माध्यम से कार्ड बनाए जाएंगे। प्रशिक्षण…

पीलीभीत : आवारा पशु आने पर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा

पूरनपुर। मवेशियों के आने पर ट्रक चालक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया।गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से बचा।दूसरे दिन भी ट्रक को डिवाइडर से नहीं हटाया गया।इसको लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।सोमवार की रात एक ट्रक लखीमपुर से धान भरकर उत्तराखंड ले जा रहा था।इसी दौरान डिवाइडर के पास आवारा पशुओं का झुंड बैठा था।चालक ने उनको भगाने के लिए हार्न बजाया।इस पर सभी जानवर एक साथ भाग खड़े हुए।जिनको बचाने के प्रयास में धान से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया।गनीमत…

पीलीभीत : 54 तरीके की मरीजों की जांच होंगी एक ही मशीन से विधायक ने किया उद्घाटन

पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज एटीएम हेल्थ मशीन का भाजपा विधायक बाबूराम पासवान एवं पीलीभीत सीएमओ आलोक कुमार के द्वारा उद्घाटन किया गया यह एटीएम मशीन भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने अपनी निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगवाई है जिससे कि गरीब मरीजों को पैसे खर्च करके जांच ना कराना पड़े और उनको इसका निशुल्क लाभ मिले इस दौरान सीएमओ आलोक कुमार ने सीएचसी में बने डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया सफाई व्यवस्था को लेकर भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कोई भी खास खामी नहीं मिल…

पीलीभीत:गांधी सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस का किया गया आयोजन।

पीलीभीत: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सूरज यादव एवं नगर मजिस्ट्रेट डॉ0 राजेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रेस दिवस गांधी सभागार में मनाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका का योगदान प्राचीन काल से है और इतिहास बहुत गहरा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए संघर्ष से समाचार पत्रों का अटूट सम्बन्ध रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में समाचार पत्र भारतीयो की राष्ट्रीय भावना को सामने लाने के उत्प्रेरक थे और भारत में स्वतंत्रता संघर्ष के विभिन्न चरणों के दौरान महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र…

पीलीभीत:54 तरीके की मरीजों की जांच होंगी एक ही मशीन से विधायक ने किया उद्घाटन

पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज एटीएम हेल्थ मशीन का भाजपा विधायक बाबूराम पासवान एवं पीलीभीत सीएमओ आलोक कुमार के द्वारा उद्घाटन किया गया यह एटीएम मशीन भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने अपनी निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगवाई है जिससे कि गरीब मरीजों को पैसे खर्च करके जांच ना कराना पड़े और उनको इसका निशुल्क लाभ मिले इस दौरान सीएमओ आलोक कुमार ने सीएचसी में बने डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया सफाई व्यवस्था को लेकर भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कोई भी खास खामी नहीं मिल…

पीलीभीत के विकासखंड पूरनपुर में हरिओम प्रेरणा सहायता स्वयं समूह कैंटीन की हुई शुरुआत

पूरनपुर ब्लॉक में आने वाले अधिकारियों का कर्मचारियों के अलावा आम जनमानस को ब्लॉक में ही शुद्ध जलपान मिलेगा।इसको लेकर ब्लॉक कैंपस में फीता काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया गया है।बुधवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू के द्वारा विकास खण्ड परिसर में लोगों की जरूरत के लिए ब्लॉक कैम्पस में ही शुद्ध जल पान सुगमता से उपलब्ध हो सके इसके लिए हरिओम प्रेरणा स्वंम सहायता समूह द्वारा प्रेरणा कैंटीन का वतौर अतिथि फीता काटकर सुभारम्भ किया गया।कैंटीन का संचालन देवकी देवी द्वारा किया जाएगा।अब दूर दराज से आने…

गौतमबुद्ध नगर : एयरपोर्ट के पास सौ से ज्यादा तालाबों को पुनर्जीवित करेगी यमुना अथॉरिटी

गौतमबुद्ध नगर : एयरपोर्ट के पास सौ से ज्यादा तालाबों को पुनर्जीवित करेगी यमुना अथॉरिटी तालाबों की साफ-सफाई करने के साथ ही उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाब के किनारे लोगों के बैठने का भी इंतजाम किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बना ली गई है। यमुना प्राधिकरण ने दिसंबर तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। दावा किया जा रहा है कि यमुना सिटी में तालाब के पास बेहद सुन्दर नजारा होगा।एनसीआर में खराब जल प्रबंधन को लेकर एनजीटी ने पुराने जल श्रोतों को पुनर्जीवित करने और जल संचयन…

राज्य स्तर पर मैनपुरी से वार्तिक अवस्थी व महेंद्र प्रताप सिंह चयनित

राज्य स्तरीय पंचम आदर्श पाठ योजना परिणाम आ गया है जिसमें महेंद्र प्रताप सिंह की गणित की पाठ योजना व वार्तिक अवस्थी की सामाजिक विषय की पाठ योजना को चयनित किया गया है । दोनो चयनित शिक्षक शिक्षिका को लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशक शुभा सिंह करेंगे सम्मानित । मैनपुरी के घिरोर ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय नाहिली में कार्यरत महेंद्र प्रताप सिंह को यह सम्मान प्राप्त हुआ । जो कि पूर्व में नाहिली विवाद के चलते 6 माह तक उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग पर सम्बद्ध रहे । अपने कार्यों…

फर्रुखाबाद:राजेपुर ब्लॉक प्रमुख ने छह क्षय रोगी लिए गोद, मिशन 2025 क्षय रोगी भी हमारे जैसे,उनका मनोबल न गिरने दें-डीटीओ

फर्रुखाबाद, 16 नवम्बर 2022 हम सभी को देश और जिले से टीबी (क्षय) रोग दूर करने के लिए आगे आना होगा, तभी देश आगे बढ़ सकता हैl हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि रोगियों की दवा और जांच नियमित रूप चलती रहे। यह कहना है राजेपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी का। वह बुधवार को टीबी मरीजों के गोद लेने कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश रहेगी कि टीबी मरीजों को हर महीने मूंगफली, चना, गुड़, सत्तू, सोयाबीन समेत सभी न्यूट्रिशिनल सप्लीमेंट्स मिलता रहे।ब्लॉक प्रमुख…

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने लगाया स्वास्थ्य जागरूकता कैंप ग्रामीणों ने भी लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) में स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज (एसओएएचएस) ने भाईपुर ब्राह्मणन गांव में एक दिन का स्वास्थ्य जागरूकता कैंप लगाया। इस कैम्प को लगाने का मकसद छात्रों को हेल्थकेयर डिलीवरी की बुनियादी समझ प्रदान करना था। कैम्प के दौरान आंगनबाडी सेन्टर का दौरा किया गया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्रों को टीकाकरण कार्यक्रम के कामकाज और ओपीडी कामकाज पर ध्यान केंद्रित किया गया। कैम्प का आयोजन लोक स्वास्थ्य विभाग, SOAHS, NIU द्वारा किया गया।नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऐसे कैंप का आयोजन करता रहता है…

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा ऑटो एक्सपो 2023 में इलेक्ट्रॉनिक और हाइब्रिड कारों पर कंपनियां दिखाएंगी जलवा, जानिए तारीख

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा ऑटो एक्सपो 2023 में इलेक्ट्रॉनिक और हाइब्रिड कारों पर कंपनियां दिखाएंगी जलवा, जानिए तारीख नई साल 2023 में 13 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन किया जाएगा। यह ऑटो एक्सपो 3 साल बाद लग रहा है। इस बार ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रॉनिक और हाइब्रिड कारों पर फोकस रखा जाएगा। इसको लेकर देश-विदेश की सभी गाड़ियां कंपनी तैयारियों में जुट गई है। हुंडई, मारुति सुज़ुकी, महिंद्रा और टाटा गाड़ी कंपनियों में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक…

देखें सभी टीमों की लिस्ट, विलियमसन को हैदराबाद और मयंक को पंजाब ने छोड़ा

IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुकी है। मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड ने संन्यास ले लिया। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन और पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपनी-अपनी टीम से रिलीज (बाहर) कर दिया। अब ये दोनों खिलाड़ी नीलामी में जाएंगे। जहां उन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी खरीद सकती है। 23 दिसंबर को होने वाले IPL के मिनी ऑक्शन से पहले टीमों ने अपने स्क्वॉड में अहम बदलाव किए हैं और पर्स खाली किया है। इस स्टोरी में हम आपको रिटेंशन प्रकिया के…

जैकलीन ने बतौर टीवी रिपोर्टर की थी करियर की शुरुआत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिली

200 करोड़ के ठगी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को सोमवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को 2 लाख रुपए के पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही राशि की श्योरिटी बॉन्ड पर बेल का आदेश दिया। यानी उन्हें कुल 4 लाख रुपए के बॉन्ड पर बेल मिली है।जैकलीन कोर्ट के आदेश पर ही विदेश जा सकेंगी। कोर्ट ने 24 नवंबर की अगली तारीख तय की है, जब जैकलीन पर लगे आरोपों को पर बहस की जाएगी। श्रीलंका में जन्मी जैकलीन…