सिरौली /बरेली :डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने नगर में शांति सौहार्द बनाए रखने व नगर का माहौल परखने हेतु भारी पुलिस व पीएसी फोर्स संग पैदल गस्त कर नगर का जायजा लियापैदल गस्त थाना सिरौली प्रांगण से लेकर मोहल्ला बाल्मीकि, प्यास की पुलिया, कारी नज़ीर अहमद शेरी मदरसे होते हुए घटना स्थल पर पहुंची जहां घटना स्थल का माहौल देखते हुए मोहल्ला मुगलान, मेन मार्केट, इंटर कॉलेज होते हुए वापस थाना सिरौली प्रांगण पहुंची आपको बताते चलें कि…
Day: November 8, 2022
पीलीभीत: बाबा रणछोड़दास की चौथी बरसी के उपलक्ष्य में विशाल पूज्य संत सम्मेलन श्रीराम जानकी मंदिर के समीप रामलीला मैदान में हुआ
पूरनपुर। बाबा रणछोड़दास की चौथी बरसी के उपलक्ष्य में विशाल पूज्य संत सम्मेलन श्रीराम जानकी मंदिर के समीप रामलीला मैदान में हुआ। जिसमें दूरदराज के कई जिलों के सैकड़ो साधू सन्त सम्मेलन में पहुंचे और भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरनपुर रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के द्वारा अपने गुरुदेव बाबा रणछोड़दास की चौथी बरसी के उपलक्ष्य में विशाल पूज्य संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें नैमिष के महामंडलेश्वर सन्तोष दास खाकी, प्रीतमदास, सुरेन्द्रदास, सीतापुर के पूरनदास, बरेली के दयालदास, रामलखनदास,…
पीलीभीत:सतीश मिश्र “अचूक” की सातवीं पुस्तक “आरती व चालीसा संग्रह” का हुआ विमोचन
पूरनपुर। कवि व पत्रकार सतीश मिश्र “अचूक” की सातवीं पुस्तक “आरती व चालीसा संग्रह” का विमोचन आज पूरनपुर में आयोजित विशाल पूज्य संत सम्मेलन में नैमिष धाम के महंत संतोषानंद जी खाकी महाराज ने विधायक बाबूराम पासवान व अन्य संतों की मौजूदगी में किया। इस मौके पर कई कवि व साहित्यकार भी मौजूद रहे। सभी ने रचनाकार के प्रयास की सराहना की। मौजूद सभी संतों व अतिथियों को पुस्तक निशुल्क वितरित की गई।कवि व पत्रकार सतीश मिश्र “अचूक” की अब तक 6 पुस्तकें आ चुकी हैं। आज उनकी सातवीं पुस्तक…
पीलीभीत: अवैध शस्त्र की बरामदगी हेतु अपराधियो के विरुद् चलाये जा रहे अभियान अभियान के अन्तर्गत अपराधी पकड़े गए
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 व अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिवाठी के कुशल निर्देशन क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के पर्यवेक्षण में वर्तमान मे अवैध शस्त्र की बरामदगी हेतु अपराधियो के विरुद् चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा दिनांक 7.11.2022 को अभियुक्त गण 1. सुल्तान पुत्र इरफान निवासी मो0 ग्यासपुर निकट ईदगाह चौराहा कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत 2. भूरा पुत्र छुटकुन्नू निवासी मो0 हबीबुल्ला खां जनूबी कस्बा व थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व…
पीलीभीत:अमरैयाकलां में बने हर्बल पार्क की सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की सराहना
जिले में सर्वप्रथम अमरैयांकलां में बनाए गए हर्बल पार्क की हर तरफ प्रंशसा की जा रही है।हर्बल पार्क में सौ से अधिक औषधियों के पौधों की सुगंध में ओपन जिम में व्यायाम कर अपने शरीर को फिट रखने की सुविधा उपलब्ध है। अमरैयाकला में स्थित हर्बल पार्क को देखने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पहुँचे। उन्होंने हर्बल पार्क को बनाने वाले ग्राम प्रधान की बड़ी ही प्रशंसा की। और हर्बल पार्क की सराहना की।पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में भी हर्बल पार्क बनाने और जिम खोलने की…
प्रयागराज:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के संबंध में बैठक संपन्न
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षदेव पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ 09 नवम्बर, 2022 से चलने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि अर्हता दिनांक 01.01.2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यावधिक रखना, अर्ह व्यक्तियों का नाम शामिल करना, अनर्ह व्यक्तियों का नाम हटाना तथा लिपिकीय त्रुटियों को शुद्ध…
प्रयागराज:कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में विंध्याचल ,वाराणसी ,चित्रकूट प्रयागराज मंडल की संयुक्त मंडली रवी उत्पादकता समीक्षा गोष्टी 2022 का आयोजन 10 नवंबर को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में
प्रयागराज :कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में विंध्याचल, वाराणसी, चित्रकूट एवं प्रयागराज मण्डल की संयुक्त मण्डलीय रबी उत्पादकता समीक्षा गोष्ठी-2022 का आयोजन दिनांक 10 नवम्बर, 2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से जनपद प्रयागराज के ‘‘ इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रेक्षागृह’’ में किया जायेगा, जिसमें मण्डल/जनपदों में रबी उत्पादकता के सम्बंध में की गयी तैयारी एवं रणनीति की समीक्षा के साथ-साथ किसानों से फीड बैक प्राप्त किया जायेगा। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक/विशेषज्ञ तथा प्रगतिशील कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। गोष्ठी में रबी कार्यक्रम 2022-23 से सम्बंधी तैयारी/प्रगति, कृषि निवेशों…
फर्रुखाबाद:अपने बच्चे को पीसीबी का टीका लगवाएं और निमोनिया से बचायें – डीआईओ
फर्रुखाबाद, 8 नवम्बर 2022 मौसम के बदलने के साथ ही अक्सर बच्चों को निमोनिया हो जाता है जो कि कुछ मामलों में गंभीर साबित होता है। अगर समय पर निमोनिया के लक्षणों को पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए तो इस संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है। इस सम्बन्ध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा का कहना है कि निमोनिया फेफड़ों का एक कॉमन संक्रमण है जो बैक्टिरिया या वायरस के कारण होता है। यह फेफड़े से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिससे हर साल कई…
फर्रुखाबाद : कर्मचारी शिक्षक सेवानिवृत्त एवं पेंशनर्ष एसोसिएशन फर्रुखाबाद ने स्वर्गीय श्री शेष नारायण सचान की द्वितीय पुण्यतिथि पर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में श्रद्धांजलि अर्पित की
फर्रुखाबाद : सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय शेषनारायण सचान की द्वितीय पुण्यतिथि पर डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के मंडली मंत्री सुरेश शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय शेषनारायण सचान का कृतित्व एवं व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायक है उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है पंकज शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय सचान कर्मचारियों के मसीहा थे/ एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह यादव ने कहा कि उनके गौरव सेवा भाव हर…
पीलीभीत:महिला का पैर कुचलने के मामले में ट्रक चालक पर केस
पूरनपुर। कृषि उत्पादन मंडी से सब्जी खरीदने जा रही वृद्धा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।जिससे उसका पैर बुरी तरह से कुचल गया।वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अगबरी बेगम मंडी में सब्जी लेने जा रही थी।इसी दौरान नगर के माधोटांडा रोड स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी।ट्रक की चपेट में आकर महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया। घटनाक्रम को…
पीलीभीत:वृद्ध की पिटाई करने के मामले में दंपत्ति पर केस दर्ज
पीलीभीत पूरनपुर। महिला की मदद से बृद्ध की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हरकत में आई पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।घायल का अभी भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नजीरगंज निवासी सर्बजीत सिंह ने बताया वह अपने घर से बाहर खड़ा था। इसी दौरान उनका बेटा मुख्त्यार सिंह व बलजीत कौर गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर दोनों ने वृद्ध को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा।जान से…
पीलीभीत:किशोरी को भगाने के मामले में आठ पर केस दर्ज
पूरनपुर। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि गांव का रहने वाला एक युवक अपने रिश्तेदारों की मदद से दो नवंबर को उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने गांव दिलावरपुर निवासी मुनीष,अनिल कपूर जनकापुर निवासी राकेश कुमार,शिवकुमार,नन्हे लाल,राजेंद्र,श्याम लाल,ओमपाल खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने वताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी…
फर्रुखाबाद:”झाड़ू चलाओ- गंदगी हटाओ” अभियान के अंतर्गत आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद की नगर पंचायत नगर पंचायत नवाबगंज में निकाली भव्य पदयात्रा
फर्रुखाबाद,आज 8 नबम्बर 22 को नवाबगंज नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी के भावी प्रत्याशी डॉक्टर काशीराम कुशवाहा और नवाबगंज प्रभारी डॉ रमाकांत कुशवाहा के नेतृत्व में में गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा का आयोजन नवाबगंज प्रभारी डॉ रमाकांत कुशवाह के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिला महासचिव कुलदीप सिंह आईटी सेल प्रभारी अंकित शाक्य मोहम्मद अयूब सिद्दीकी एवं राजेश पाल गोविंद शाक्य राम प्रकाश वेद प्रकाश रामकिशोर रामवीर महेश्वर रामनिवास राहुल लाखन सुनील बंटी रवि अर्जुन दिनेश एवं सैकड़ों…
जौनपुर : मोटरसाइकिल और अल्टो की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत
शाहगंज : बीबीगंज से वापस लौटते वक्त उनकी बाइक तेज रफ्तार ऑल्टो कार की चपेट में आ गई । दोनों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । यहां चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त भतीजे की मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के छभवां गांव निवासी उदय (32) पुत्र श्रीनाथ और विनोद सिंह (45) पुत्र तिलकधारी बाइक पर सवार होकर बीबीगंज स्थित एक एजेंसी से काम कर घर वापस लौट रहे थे । saryamohiddinpur…
मैनपुरी : मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि पर कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
कोसमा के विधूना स्थित मार्कंडेय आश्रम में मंगलवार से लक्खी मेले की शुरुआत हो गई। सोमवार शाम को ही आसपास के जनपदों से हजारों भक्त जहां पहुंच गए। मंगलवार तड़के भक्तों ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद मंदिर में मार्कंडेय ऋषि की पूजा अर्चना। मान्यता है कि हजारों साल पूर्व इस दंडक वन में ऋषि मृकुंड के यहां काफी प्रयासों के बाद मार्कंडेय का जन्म हुआ। जन्म के समय उन्हें 11 साल का ही जीवन प्राप्त हुआ। इसी बीच भ्रमण करते हुए सप्त ऋषियों का यहां से गुजरना…
फ्लाइट मे क्यों छोड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने अपनी बिजनेस क्लास सीट? यहां जानें वजह
ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ रही है। गेंदबाजों की इस मेहनत को देखते हुए टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसा फैसला लिया है जो आपका दिल जीत लेगा। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के दौरान मेलबर्न, सिडनी और एडिलेड में मैच खेले। इस दौरान इन तीनों ने अपनी बिजनेस क्लास सीट टीम के तेज गेंदबाजों को देने का फैसला किया ताकि वह टांगे सीधी रख कर पूरा आसाम कर सकें।ऑस्ट्रेलिया में बाउंसी…
दुनिया की आबादी होने वाली है 8 अरब हो, भारत के लिए हो सकता है खतरा
दुनियाभर की जनसंख्या में अगले हफ्ते बड़ा बदलाव आने वाला है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अगले हफ्ते दुनिया की आबादी आठ अरब पहुंचने वाली है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या विभाग ने कहा कि आने वाले दशकों में जनसंख्या में वृद्धि जारी रहेगी, लाइफ एक्सपेंटेंसी 2050 तक बढ़कर औसतन 77.2 वर्ष हो जाएगी। 15 नवंबर तक, पृथ्वी पर मनुष्यों की संख्या बढ़कर आठ अरब हो जाएगी, जो 1950 में 2.5 अरब की संख्या से तीन गुना अधिक है। वहीं, भारत के लिए खतरे की घंटी बजने वाली है, क्योंकि अनुमान जताया गया…
सलमान खान की ‘Dabangg 4’ कब रिलीज होगी ? पूरी खबर पढ़िए
वेब सीरीज ‘तनाव’ में अरबाज खान ने अहम किरदार निभाया है। इस सीरीज में मानव विज, रजत कपूर, सत्यदीप मिश्रा समेत कई कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। एक इंटरव्यू में इस वेब सीरीज को लेकर हो रही बातचीत के दौरान अरबाज खान ने कंफर्म किया है कि ‘दबंग-4’ पाइपलाइन में है और जल्द ही वह इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट लेकर आएंगे।अरबाज खान ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है लेकिन इसके लिए पहले उन्हें और सलमान खान को अपने वर्तमान प्रोजेक्ट्स से थोड़ा फ्री होना होगा।…
जानिए जिन्दगी के किस बदलाव की बात कर रहें हैं महानायक ?
रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सोमवार का एपिसोड काफी दमदार और दिलचस्प रहा। अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ की कास्ट इस खास एपिसोड का हिस्सा रही जिसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और रीना दत्ता ने जमकर मस्ती की। इस दौरान वह मौका भी आया जब अमिताभ बच्चन अपनी होस्ट की कुर्सी छोड़कर हॉटसीट पर विराजमान हुए और कई सवालों के जवाब दिए।जब अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठे तो होस्ट की कुर्सी संभाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने। ‘बधाई हो’ फेम एक्ट्रेस ने क्यू कार्ड्स की मदद से कई सवाल…
