पीलीभीत : अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश पाल के नेतृत्व दर्जनों प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं सुनाई

पुरनपुर ;अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लखनऊ पहुंचे।जंहा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने पीलीभीत के अखिल भारतीय संगठन के जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को सम्मानित कर कई विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।28 अक्टूबर 2021 प्रदेश भर के प्रधानों को लखनऊ वुलाया गया था।मुख्यमंत्रीजी द्वारा कई घोषणाएं की गयी थीं।प्रधानो ने रमाबाई अम्बेडकर मैदान में महारैली के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा था।जिसमे कहा गया था कि सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, शौचालय केयरटेकर एवं…

पीलीभीत: मंडी में किसानों से जिलाधिकारी ने अभद्रता की इसकी निंदा करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से किसानों से माफी मांगने की बात की

पीलीभीत पूरनपुर ;गुरुवार को नगर की मंडी के विश्राम गृह में संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी किसान संगठनों के पदाधिकारी वww किसानों द्वारा दिए गए विचारों पर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 19 अक्टूबर को पूरनपुर मंडी में किसानों से जिलाधिकारी ने जो अभद्रता की है,इसकी घोर निंदा की जाती है।उन्होंने जिलाधिकारी से किसानों से माफी मांगने की बात कही। विज्ञप्ति में कहा गया है…

प्रयागराज : आज बृहद रोजगार मेला का मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी द्वारा आयोजन किया गया

प्रयागराज :दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी निजी दीप प्रज्वलित कर के मेले का उद्घाटन किया।, विशिष्ट अतिथि विधायक श्री पीयूष रंजन निषाद, शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के प्रमुख सचिव महोदय श्री सुभाष चंद शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में मेले का आयोजन हुआ। एवं प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी विशिष्ट अतिथि श्री शीपू गिरी मंच पर उपस्थित रहे । प्रयागराज के संयुक्त निदेशक श्री मुकेश यादव श्री एसके श्रीवास्तव…

पीलीभीत :खेत पर धान निकालते समय सांड़ ने एक किसान पर हमला कर दिया। जिससे किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालत गम्भीर होने पर किसान को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव खाता निवासी मैंकूलाल गुरुवार को अपरान्ह करीब एक बजे खेत पर कटे हुए धान निकलवा रहे थे। तभी अचानक कहीं से सांड़ आ गया और उसने किसान मैंकूलाल पर झपट कर हमला कर दिया। जिससे उनके पेट में अधिक चोंटे लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिससे सांड़ के हमले से खेत पर अन्य किसानों में अफरातफरी मच गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने किसान की हालत गम्भीर होने पर पीलीभीत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि यह सांड़…

पीलीभीत :बेवजह विवाद में दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला

पूरनपुर।घर पर बैठे युवक को खींचकर आरोपियों ने जमकर पीटा।बचाने आई पत्नी को भी पीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने महिला सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था।इसी दौरान गांव के ही राजा राम, अरुण,सुमित,रामा देवी आदि लोग दरवाजे पर पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे।जब उसने विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।…

पीलीभीत :मंडी समिति में किसानों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जा रहा

पूरनपुरमंडी समिति में किसानों के साथ आये दिन अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।किसान नेता ने यह आरोप धान खरीद से जुड़े अधिकारी व केन्द्र प्रभारियों पर लगाया है।भाकियू (अराजनैतिक)के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने वताया कि मंडी में बिना कारण धान खरीद केन्द्रों पर किसानो का धान रिजेक्ट किया जा रहा है। बेवस लाचार किसान अपनी खून पसीने से तैयार की गयी धान की फसल को मजबूरी में औने-पौने दामो पर खाद्यान माफियाओ के हाथ आढतो व राइस मिलो पर बेचना पड़ रहा है।सरकारी क्रय केन्द्रों पर केवल दिखावे…

पीलीभीत :पीड़ित के रुपए मांगने पर गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी

पीलीभीत पूरनपुर ;दोगुनी धनराशि करने का झांसा देकर युवक से हजारों रुपए ठग लिए।6 वर्ष बाद रुपए वापस देने की बात तय हुई।आरोप है कि उसके कंपनी के रुपए निकालकर हड़प लिए गए।रुपए मांगने पर टालमटोल कर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चित्रपुर निवासी मान सिंह ने बताया नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी एक युवक ने 6 साल में दोगुनी राशि देने का झांसा दे दिया।पीडित ने विश्वास कर 36हजार रुपये जमा कर दिए।6 वर्ष बीतने के बाद…

मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न

प्रयागराज कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रतापपुर के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा डीपीएम को नोटिस देने के दिए निर्देश शौचालयों के जिओ टैगिंग में 40 प्रतिशत से कम जिओ टैगिंग करने वाले एडीओ पंचायत जसरा, सहसों, धनूपुर और शंकरगढ़ का वेतन रोकने तथा अच्छा कार्य करने वाले एडीओ पंचायत चाका, सोरांव को प्रशस्ति पत्र देने का दिया निर्देश मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने शौचालयों के…

फर्रुखाबाद : सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फर्रुखाबाद वासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फर्रुखाबाद जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा के व्यापारियों आम सहमति से अतिक्रमण अभियान चलाने के लिए समिति बनाई उन्होंने बताया शहर में चल रहे अतिक्रमण अभियान को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई है अधिकारियों को निर्देशित किया गया है शहर के सभी व्यापारियों की आम सहमति के आधार पर ही आगामी अतिक्रमण अभियान में कोई कार्रवाई होगी इसके लिए व्यापारियों की मौजूदगी में समिति बनाई जाएगी द्विवेदी जी ने बताया कि शहर के विकास के…

आँँवला/बरेली – एंबुलेंस स्टाफ की मदद से एंबुलेंस में हुआ प्रसव लड़के का हुआ जन्म जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के गांव गोठा खंडुवा निवासी जयवीर की पत्नी काजोल को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस गर्भवती को लेकर पीएचसी रामनगर आ रही थी। तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण एंबुलेंस स्टाफ के ईएमटी यशपाल, पायलट सुरजीत सिंह, आशा लक्ष्मी देवी की मदद से एंबुलेंस में ही प्रसव करा दिया गया। जिसमें लड़के का जन्म हुआ जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी रामनगर पर भर्ती कराया गया है। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

प्रयागराज : नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2022 का आयोजन जिला पंचायत परिसर सभागार में किया गया

प्रयागराज : नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2022 का आयोजन जिला पंचायत परिसर सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री दिनेश उपाध्याय,प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों एवं निर्णायक मंडल सदस्यों का स्वागत करते केंद्र की गतिविधियों व जिला युवा उत्सव 2022 के कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की थीम राष्ट्रीय एकता एवं एकजुटता रही। मुख्य अतिथियों का स्वागत गान सुश्री समीक्षा द्वारा मनमोहक ढंग से किया गया।…

फर्रुखाबाद:विश्व आयोडीन अल्पता दिवस (21 अक्टूबर) इसकी कमी से बच्चों में बौद्धिक और शारीरिक विकास में आती है बाधा सीएमओ

फर्रुखाबाद ,20 अक्टूबर 2022 विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार लगभग 54 देशों में आयोडीन अल्पता अभी तक मौजूद है। इसी उद्देश्य से आयोडीन के पर्याप्त उपयोग और इसकी कमी के परिणामों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्र्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट 5 (2019 -21 ) के अनुसार कानपुर जनपद में 77.5 प्रतिशत घरों में आयोडीन युक्त नमक का उपयोग होता है जबकि राष्ट्र्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट 4 (2015 -16 ) में यह आँकड़ा 93.2…

प्रयागराज : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर को

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वाधान में दिनांक 12. 11.2022 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें परिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित, बैंक के ऋण संबंधित वाद, विद्युत संबंधित वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का निस्तारण किया जाएगा lसंतोष राय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण…

पीलीभीत : गायब युवक की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो टीमों का गठन किया

थाना जहानाबाद में ग्राम शाही के निवासी अभिषेक उम्र करीब 16 वर्ष जो ग्राम खमरियापुल पर मोटरसाईकिल रिपेयर की दुकान करता था। कल दिनांक 19.10.2022 को शाम के समय अपनी परिचितो के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर अपनी खमरियापुल वाली दुकान से आया था। और घर वापस नहीं पहुँचा जिसके सम्बंध में आज सुबह पुलिस को अभिषेक की मोटरसाईकिल खड़ी होने की सूचना मिली जिस पर थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा तत्परता से तलाश की गयी तो अभिषेक का शव ग्राम खमरियापुल मैन रोड से लगभग 500 मीटर दूरी पर एक गन्ने…

आँवला/बरेली – मीरगंज कोतवाली कस्बे में पानी की जगह केमिकल पीने से 1 की मौत ,2 की हालात गंभीर।

मीरगंज थाने के पास चाऊमीन का ठेला लगाने वाले दो युवकों ने अपने साथी के साथ शराब पीने के दौरान डेयरी से केमिकल लेकर पानी के धोखे में शराब में मिला कर उसे पी लिया। जिससे एक की अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। दो को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालात नाजुक बनी है। थाना मीरगंज के मालीपुरा में रहने वाले भूपकिशोर और उसका चचेरा भाई रामेन्द्र थाने के पास फ़ास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। रात करीब आठ…

फर्रुखाबाद:कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चल रहा धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 18 अक्टूबर 2022 को पंजीकृत मुअसं 0686/22 धारा 379 में गिरफ्तार एक अभियुक्तग कन्हैया पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम खरुआ नगला कोतवाली फतेहगढ उम्र लगभग 19 बर्ष दूसरा अभियुक्त रवि कुमार पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम टिकुरियन नगला कोतवाली फर्रुखाबाद ,उम्र लगभग 25 बर्ष को 19 अक्टूबर 2022 को भाऊपुर भट्टे के पास फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से उक्त अभियोग में चोरी…

प्रयागराज :प्रमुख सचिव नोडल अधिकारी ने बाढ़ एवं बरसात से हुई क्षति डेंगू सड़के गड्ढा मुक्त तथा माननीय मंत्री गणों के द्वारा जनपद भ्रमण के समय दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही यों की समीक्षा की

प्रयागराज : प्रमुख सचिव प्राविधिक एवं व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग/नोडल अधिकारी श्री सुभाष चन्द्र शर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में बाढ़ एवं बरसात से हुई हानि, डंेगू, सड़कों के गड्ढ़ा मुक्ति तथा मा0 मंत्रीगणों के द्वारा जनपद भ्रमण के समय दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गयी कार्रवाईयों से सम्बंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में नोडल अधिकारी ने बाढ़ एवं बरसात से फसलों एवं घरों को हुए नुकसान की भरपाई हेतु दिए गए मुआवजे के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिन…

फर्रुखाबाद :प्रधानाचार्य ने उप निरीक्षक के साथ की मारपीट

फर्रुखाबाद : रेलवे पुलिस चौकी के निकट पूरन होटल में उप निरीक्षक अवधेश पाठक शाम करीब 9:00 बजे खाना खाने गए थे|होटल में मौजूद होटल मालिक और विजय दीक्षित ब भतीजा अभिषेक दिक्षित के बीच में खाने को लेकर विवाद चल रहा था बही फर्रुखाबाद कोतवाली के उपनिरीक्षक अवधेश पाठक मौजूद थे| उन्होंने उन दोनों के बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन नशे में चूर प्रधानाचार्य ने उप निरीक्षक बृजेश पाठक के साथ हाथापाई कर दी प्रधानाचार्य विजय दीक्षित कायमगंज ब्लॉक में ग्राम शाहीपुर के जूनियर स्कूल मे प्रधानाचार्य…

जौनपुर:मुलायम सिंह यादव के निधन पर व्यापरियों ने नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

शाहगंज(जौनपुर)बुधवार की शाम नगर के गांधी नगर कलेक्टर गंज में दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने नेता जी के जीवन पर विस्तृत चर्चा कर उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने अपने संबोधन में कहा आदरणीय नेता जी जहां भी होंगे देश के भले के लिए उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा। नेता जी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब उनकी हस्ती को साबित किया। बतौर मुख्यमंत्री उनके साथ…

जौनपुर:स्टोव फटने से महिला झुलसी

शाहगंज(जौनपुर)नगर के फैजाबाद रोड स्थित बैंकर्स कालोनी में महिला खाना बनाते समय स्टोव फटने पर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए।बैंकर्स कालोनी निवासी अमरावती देवी (30) पत्नी अखिलेश बुधवार की सुबह घर में खाना बना रही थी। अचानक स्टोव फटने से महिला उसकी चपेट में आकर झुलस गयी। परिजन उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।