सीतापुर: अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर/पुलिस अधीक्षक श्री घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र छंगा निवासी हुसैनगंज थाना कोतवाली देहात सीतापुर को 01 अदद तंमचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 389/22 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया…

सीतापुर: ग्राम पंचायत बहुती में आज मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया

मिश्रिख/ सीतापुर विकासखंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत बहुती में आज मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट टीम द्वारा मौके पर जाकर कार्यों का सत्यापन किया गया इस बैठक का आयोजन पंचायत भवन में किया गया तथा मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत के लोगों के सामने कार्यों के मस्टररोल पढ़कर सकुशल किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास के संबंध में भी पूछताछ की गई इस बैठक में आलोक शुक्ला सोशल ऑडिटर, कमलेश कुमार साकेत बिहारी मिश्रा, माया देवी, ग्राम रोजगार सेवक व प्रधान बालक भी मौजूद रहे।

सीतापुर:यूपी पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर ,गुमशुदा को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया

सीतापुर:पुलिस अधीक्षक श्री घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपदीय पुलिस को गुमशुदा/अपह्रता की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है। दिनांक 14.10.2022 को डायल-112 कर्मचारीगण द्वारा एक विक्षिप्त गुमशुदा व्यक्ति थाना क्षेत्रान्तर्गत घूमते हुए मिला जिसे थाने पर लाया गया, जो अपना नाम रिजवान बता रहा था। काफी मशक्कत के पश्चात उसके परिजनों से जरिये दूरभाष सम्पर्क हो पाया तथा उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। जिस पर रिजवान उपरोक्त के पिता मो0 नजीर पुत्र स्व0 जादे तथा भाई मैनुद्दीन पुत्र मो0 नजीर निवासीगण लठावर खास पोस्ट व थाना…

इटावा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से, दो युवकों की मौत

कल दिनांक 14/10/2022 की शाम तकरीबन 9:00 बजे के करीब थाना एत्मादपुर अंतर्गत कुवेरपुर में लखनऊ से आगरा की तरफ एज्किटिंग लाईन पर अज्ञात वाहन ने दोपहिया अपाचे में टक्कर मार दी अपाचे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई बाइक पर सवार दोनों युवक तकरीबन 30 फीट ऊपर से जमीन पर जा गिरे । पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मोबाइल के जरिए उनके परिजनों से बात कर शवों की शिनाख्त की । जो कि जिला इटावा के कठौतिया निवासी विनय…

सीतापुर:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी जनता की समस्याएं

सिधौली /सीतापुर संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक महोदय सीतापुर श्री घुले सुशील चंद्रभान द्वारा तहसील सिधौली पर उपस्थित रहकर जनसुनवाई की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु को निर्देशित किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

सीतापुर:पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया

मिश्रिख सीतापुर /तहसील क्षेत्र के औरंगाबाद कस्बे मे पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यह जुलूस प्रमुख मार्गों से होते हुए गढ़ी में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में तिरंगा लहराते समाज के लोग जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर सुबह लोगों ने घरों में कुरानख्वानी और नजरों-नियाज भी कराई।शुक्रवार को कस्बे में मुख्य अतिथि अकील मियां-जामा मस्जिद पेश इमाम हाफिज इरफान बेग ने फीता काटकर जुलूस का आगाज किया। यह जुलूस कस्बे की बड़ी मस्जिद से खिन्नी मोहल्ला, खंगला, बारादरी, गौशिया मदरसा, रौजे…

फर्रुखाबाद:कोरोना ने डाली लोगों में हाथ धोने की आदत -सीएमओ

फर्रुखाबाद ,15 अक्टूबर 2022 ज़िले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को समुदाय को जागरूक करने के लिए ग्लोबल हैंडवाशिंग डे (विश्व हाथधुलाई दिवस) मनाया गया । इसी क्रम में सीएचसी राजेपुर में सीएचसी प्रभारी डॉ प्रमित राजपूत के निर्देशन में ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया गया l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार का कहना है कि हाथों को स्वच्छ रखकर कोरोना ही नहीं बल्कि कई अन्य तरह की संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है, क्योंकि हाथों के जरिये मुंह व नाक के रास्ते कई बीमारियाँ शरीर के अन्दर…

शिवपुरी :- संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी में मीटिंग का हुआ आयोजन

शिवपुरी :- पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय जिला शिवपुरी में समय दोपहर 1:00 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सिद्धार्थ कुशवाहा जी के आदेश अनुसार संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रभारी श्री राहुल बघेल जी की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी में मीटिंग राखी जिसमें पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जन उपस्थित थे और सभी ने संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन ग्वालियर में दिनांक 18 10 2022 को होने जा रहा है उसे सफल बनाने के…

सीतापुर:खंडविकास अधिकारी व्दारा जारी पत्र ग्राम पंचायत सचिवों को न मिलकर हवा में हो गया गुम

मिश्रित सीतापुर / प्रदेश शासन के केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के निर्देश पर खंडविकास अधिकारी विकास कुमार सिंह ने 1अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायत सचिवों को एक पत्र जारी कर 10 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में आवास प्लस सूंची से छूटे पात्र ब्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने हेतु समिति बनाकर चिन्हित करके सूंची उपलब्ध कराने का पत्र जारी किया था । परन्तु वीडियो व्दारा जारी पत्र ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत सचिवों तक न पहुंच कर कहीं हवा में गुम हो गया है । इस पत्र की जानकारी करने हेतु…

कानपुर : गुमशुदा की तलाश

नाम – अमित कुशवाहापिता का नाम – श्री राम किशोर कुशवाहाउम्र – 28 सालकद – 6 फुटरंग – सांवलागुलाबी कलर का टी – शर्ट पहने हुए है था , 1600 नारायणपुरी नौबस्ता कानपुर से दिनांक 13 / 10 / 2022 सुबह 11 बजे से लापता है बहुत खोजा पर पता नहीं चल पा रहा है किसी भी सज्जन को दिखाई दे तो नीचे दिए गए नम्बर पर खबर करें। 6388010488 , 6387190388 , 9695530118थाना प्रभारी – अशोक कुमारमो – 7703802246

मैनपुरी : कंपोजिट विद्यालय नाहिली में बच्चों ने कलाम साहब को याद किया

कंपोजिट विद्यालय नाहिली में आज प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय प्रांगण में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति , मिसाइलमैन डॉ ए पी जे कलाम साहब के जीवन परिचय के बारे में बच्चों को बताया गया ।आज वैश्विक पटल पर अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का एक स्थान होना डॉ कलाम साहब की ही देन है । उन्होंने भारत को रक्षा क्षेत्र में मिसाइलें दी जिससे कोई अन्य देश सहज हमारे देश को नुकसान पहुँचाने की हिमाकत नही कर सकता ।कलाम साहब की महान शख्सियत का भारत देश ही नही अपितु विश्व…

मैनपुरी : विवाहिता की मौत पुलिस जांच में जुटी

भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चुन्नी में देर शाम एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना मृतका के भाई ओमबीर पुत्र रक्षपाल निवासी भूपालगढ़ी थाना शिडपुरा जिला कासगंज ने पुलिस को दी, उसने बताया कि उसकी बहन की शादी 20 जून 2022 को राहुल पाल निवासी नगला चुन्नी थाना भोगांव के साथ हुई थी, जिसकी ससुराल वालों एवं पति ने मिलकर हत्या कर दी है, घटना की सूचना मिलते ही देर रात प्रभारी निरीक्षक बीएस भाटी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे, जहां शव को कब्जे…

मैनपुरी : भोगांव में याद किये गए मुलायम सिंह यादव

भोगांव: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के निर्देश पर जगह-जगह जिलों के कार्यालयों पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत और फिर से जिंदा करने की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर जिला मैनपुरी में पूर्व मंत्री आलोक शाक्य अकबर कुरेशी तौसीफ सिंह अहमद अली ओवैस खान जतिन यादव रावल सिंह यादव गुल्लू यादव आदि लोग उपस्थित रहे । रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी

शाहजहांपुर : नशे में धुत बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, दोनों हुए घायल

जलालाबाद सिकंदरपुर ईट भट्टा के पास एक्सीडेन्ट हो गया। शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारह पत्थर चौराहे के आगे सिकन्दरपुर रोड पर ईट भट्टा के पास दुकान पर वाइक खड़ी कर रहे, युवक फरमान को शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक फ़रमान गिर गया। घायल युवक के पिता छुटटन ने बताया कि हमारा लडका फरमान वाइक खडी कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से बारह पत्थर की…

पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनीं जनता की समस्याएं।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने तहसील कलीनगर पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना। द्वारा शिकायतों प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व संबंधी शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद : डॉ सुधा रानी ने वृद्धजनों को कंबल वितरित कर मनाया अपने पुत्र का जन्मदिन

आज दिनांक 15/10/2022 को विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम अलावलपुर में स्वयं सेवी संस्था प्रेरणा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान उन्नाव द्बारा संचालित व समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्बारा प्रायोजित वृद्धाश्रम अलावलपुर फर्रुखाबाद में मेडिकल कॉलेज से डा. सुधा रानी अपने सहयोगी स्टाफ डा.मिथलेश पाठक व डा. श्रीधर लव कुण्डी जी द्बारा अपने पुत्र कृष्णा का जन्म दिन वृद्धजनों के साथ मनाने के लिए वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों को समोसा व जलेबी खिलाकर तथा सभी को स्लीपर व कम्बल वितरण कर सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया॥इस अवसर पर वृद्धों ने…

पीलीभीत : “मिले पैसे तो वापस लौटी मुस्कान“क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुए ऑनलाइन फ्रॉड में गयी धनराश(कुल 39990/- रू0) को साइबर क्राइम सेल पीलीभीत ने कराया वापस

पीलीभीत : साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा जनमानस को समय-समय पर जागरुक किया जा रहा है साथ ही साइबर क्राइम सेल पीलीभीत को आवश्यक/त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 05.10.2022 को आवेदक मो0 नाजिम पुत्र रियाज मो0 निवासी मो0 गनेशगंज थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि आवेदक के फोन पर अज्ञात मो0नं0 से आये मैसेज(लिंक) के माध्यम से खाते में पैन कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर आवेदक के क्रेडिट कार्ड से *कुल…

पीलीभीत: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा(PET) के परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत: उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा दिनांक 15.10.22 एवं 16.10.22 को(दो दिन) को चार पालियों क्रमशः प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 बजे तक आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा(PET) को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किये गये हैं। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा वीरांगना अवन्ती बाई बालिका इण्टर कॉलेज पीलीभीत एवं चिरौंजीलाल वीरेन्द्रपाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज पीलीभीत पहुंचकर परीक्षा केन्द्रों की…

UP के मंत्री कांग्रेस की सीटों पर, MP के नेता भी करेंगे प्रचार

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहती है। इसके लिए दल ने चरणबद्ध तरीके से योजना तैयार की है। खबर है कि पार्टी ने जिलेवार और सीटवार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कई राज्यों के बड़े मंत्री भी भाजपा के प्रचार के लिए गुजरात का रुख कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अब तक विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया गया है।182 सीटों वाले गुजरात को 4 हिस्सों, उत्तर, पश्चिम, मध्य क्षेत्र और सौराष्ट्र…

कप्तान रोहित शर्मा का बयान जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के ऐलान के बाद पहली बार आया , जानें मोहम्मद शमी को लेकर क्या बोले?

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज कल यानि 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस मेगा इवेंड में पहले राउंड 1 खेला जाएगा, जिसमें 4 टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 12 का आगाज 22 अक्टूबर से होगा। इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले शनिवार तड़के सभी कप्तान मेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए एकत्रित हुए। इस दौरा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल हुए मोहम्मद शमी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इंजरी होना खेल का…