पूरनपुर।सरकारी आवास में रह रही वृद्ध महिला को पुत्र वधू ने भाई युवक ने अवैध कब्जा कर निकालना शुरू कर दिया इनकार करने पर वृद्ध महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी वृद्ध महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है नगर के मोहल्ला का स्थान निवासी रामवती ने बताया कि उसका छोटा पुत्र पप्पू के घर से विकलांग है उसका बड़ा पुत्र सतपाल व उसकी पत्नी विमला देवी के कहने पर रहता है उसको प्रधानमंत्री आवास…
Day: October 3, 2022
पीलीभीत : शारदीय नवरात्र पर्व पर गांवो की सामूहिक पूजा आज
पूरनपुर।शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर माता भगवती की पूजा अर्चना का कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।अष्टमी पर्व पर व्रत धारी महिलाओं और पुरुषों ने अपने घरों पर हवन पूजन कर माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विशेष अनुष्ठान रखे। इस दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर घरों की विशेष रूप से लिपाई पुताई की गई।वही देवी स्थलों को विशेष रुप से साफ सफाई के लिए ग्रामीण जुट गए।क्षेत्र के दिलावरपुर, सिमरिया,घुंघचाई,घाटमपुर,गोपालपुर सहित कई गांव में सामूहिक गांव की पूजा का भव्य आयोजन मंगलवार…
पीलीभीत :पंडित करुणा शंकर कृष्णा देवी एजुकेशन एकेडमी में आज गांधी जी व शास्त्री जी का की जयंती का आयोजन किया गया।
पूरनपुर पंडित करुणा शंकर कृष्णा देवी एजुकेशन एकेडमी में आज गांधी जी व शास्त्री जी का की जयंती का आयोजन किया गया,विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर गांधीजी व शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का आवाहन किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मैडल पहना कर सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में आकाश शुक्ला,अनुज शुक्ला,प्रधुम्न, महेश्वर दयाल प्रिंसीशर्मा, कोमल ,रजनी, आकांक्षा नीतू मिश्रा नीरज आदि विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।।
पीलीभीत :उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला एवं नगर पंचायत कलीनगर के अधिशासी लेखराज भारती ब चेयरमैन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला
पीलीभीत कलीनगर।कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे लोगों में खलबली मच गई।अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।अन्य कई जरूरी दिशानिर्देश लोगों को दिए गए।इसको लेकर हड़कंप मचा रहासोमवार को कलीनगर उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला एवं नगर पंचायत कलीनगर के अधिशासी अधिकारी लेखराज भारती व चेयरमैन ताहिर खान की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।इसको लेकर लोगों में खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।जेसीबी के माध्यम से सडको पर वनी दुकाने व मकानों के सामने बनी हुई सीढ़ियों को जेसीबी से तोड…
जौनपुर:पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 421वाँ दिन
जौनपुर: सत्याग्रह आन्दोलन के 421वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में आशुतोष अस्थाना, बिहारी लाल यादव, श्री नाथ मोदनवाल, ओम प्रकाश यादव, प्रेम…
पीलीभीत :- थाना गजरौला पुलिस ने एक व्यक्ति को 01 अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार ।
पीलीभीत :- आज दिनांक 03.10.22 को उ0नि0 प्रवीण कुमार द्वारा मय हमराहीयानों के अभियुक्त होरीलाल पुत्र प्यारेलाल नि0 ग्राम सुहास थाना गजरौला जनपद पीलीभीत को 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ बाहद ग्राम पंडरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से हुई बरामदगी के संबंध में थाना गजरौला पर अभियुक्त होरीलाल पुत्र प्यारेलाल नि0 ग्राम सुहास थाना गजरौला जनपद पीलीभीत के विरुद्ध मु0अ0सं0 403/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त होरीलाल उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
पीलीभीत :घर में घुसकर पत्थरबाजी कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने पर रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर।घर में घुसकर पत्थरबाजी कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव नबदिया सुखदासपुर निवासी रामरतन ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगो से चुनावी रंजिश चल रही है।रविवार को गांव के ही दो दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर पत्थर फैंके आरोप है कि घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की ।विरोध पर मारपीट की।आरोप है कि प्रधानी…
पीलीभीत : नाबालिग से दुष्कर्म,युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि घटना 9 महीने पुरानी है।उसके पति की मौत हो चुकी है।पड़ोसी गांव का रहने वाला रिस्तेदार युवक उसके घर पर आता जाता था।एक दिन परिजनों की गैरमौजूदगी में घर आए युवक ने नाबालिग को गलत नियत से पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया।किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।किशोरी ने घटना किसी को नहीं बताई।इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई।उसके बावजूद उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। पेट बढने पर परिजन उसको चिकित्सक के पास…
पीलीभीत :अन्नदाता किसान यूनियन ने पदों पर की नियुक्ति
पीलीभीत पूरनपुर।अन्नदाता किसान यूनियन के मंडल महासचिव सरदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए जगतार सिंह को कलीनगर तहसील सचिव,नसीब सिंह को कलीनगर तहसील के सह संगठन मंत्री,मनजीत सिंह को कलीनगर युवा मोर्चा का तहसील अध्यक्ष,चंद्र सिंह को कलीनगर युवा मोर्चा का तहसील सचिव के पदो पर नियुक्त किया गया है।सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर नियुक्ती पत्र देकर उनका स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा है कि अन्नदाता किसान यूनियन ने जो भरोसा जताया है।वह इस पर पूरा खरा उतरेंगे।किसानों के हक में…
आँवला/बरेली – लगातार पांचवीं बार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने मगन मूर्ति पाण्डेय।
2अक्टूबर से आदर्श रामलीला का शुभारंभ हुआ आँवला – थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम सोना में आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष का चुनाव हुआ , सभी सदस्यों की उपस्थिति में मगनमूर्ति पाण्डेय को अध्यक्ष चुना गया , बही हरप्रसाद पाण्डेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया ,आपको बता दे कि अध्यक्ष बनने के बाद श्री पाण्डेय जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर सहयोग की अपील की ,और व्यास आचार्य श्री शिवदत्त शर्मा ने विधिवत पूजन कराकर रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया, ग्राम प्रधान पुत्र अशोक पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, प्रशांत…
पीलीभीत :राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगता एवं प्रदर्शनी बीआरसी पर आयोजित हुई। जिसमें ब्लाक क्षेत्र के प्रत्येक जूनियर स्कूल के दो-दो छात्रों ने प्रतिभाग किया।
पूरनपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पूरनपुर में सोमवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित एवं खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में पंद्रह संकुलों के 200 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें प्रदर्शनी के अलग-अलग संकुलों के बच्चों ने प्रदर्शनी स्टाल लगाकर सजाए। मुख्य अतिथि आशुतोष दीक्षित, विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य की ओर से डायट मेंटर वीरेन्द्र…
मरीजों का इलाज करते मिले इंटर पास, अब हर अस्पताल को गेट पर लगाना होगा डॉक्टरों का फोटो
लखनऊ के दुब्बगा इलाके के अमन हॉस्पिटल में इंटर पास युवक वहां भर्ती दो मरीजों का इलाज करते मिले। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल पर छापा मारकर कई अनियमितताएं पकड़ीं। अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। दो मरीज भर्ती मरीजों का इलाज करते युवकों के पास मेडिकल क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं पाया गया। उनकी शैक्षिक योग्यता भी सिर्फ इंटरमीडिएट पाई गई। अस्पताल की फार्मेसी का लाइसेंस भी नहीं था। गंदगी के अलावा आग से बचाव के भी इंतजाम नहीं थे। टीम ने अस्पताल संचालन पर…
मैच के दौरान विराट कोहली ने दिखाई ऐसी ‘दरियादिली’ जो जीत लेगी आपका दिल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के रिकॉर्ड उन्हें महान खिलाड़ी बनाते हैं, मगर कई बार देखा गया है जब कोहली अपने रिकॉर्ड की परवाह किए बिना टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक नजारा साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में देखने को मिला। इस मुकाबले में विराट कोहली के पास अर्धशतक पूरा करने का मौका था, मगर टीम हित में फैसला लेते हुए कोहली ने आखिरी ओवर में स्ट्राइक दिनेश कार्तिक को दी। कोहली के इस फैसले की प्रशंसा हर जगह हो रही है।यह…
ड्रैगन ने दिखाया अफगानिस्तान को असली रंग, अब तालिबान हुआ आगबबूला
दो दशकों तक मुकाबला करने के बाद अमेरिकी सेनाएं पिछले साल अफगानिस्तान से वापस लौट गई थीं। इसके बाद चीन ने अपने प्रभाव का विस्तार करने के लिए अफगानिस्तान को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए कई वादे किए। लेकिन अमेरिकी सेना को लौटे हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, पर वादे पूरे नहीं हुए और न ही होते हुए दिख रहे हैं। इसके चलते अफगानिस्तान की इकॉनमी भी पूरी तरह से धाराशायी हो गई है। तकरीबन दो करोड़ लोगों पर भुखमरी की चपेट में आने का…
मोनालिसा ने लिया ये दिलकश अवतार, तस्वीरें देखकर थम जाएंगी नजरें
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी नवरात्रि सेलिब्रेशन लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- शुभ सप्तमी… रंग नारंगी है, जो ऊर्जा से भरा हुआ है और सकारात्मकता से भरा हुआ है। फोटो में मोनालिसा को इस लुक में दिलकश लुक्स देते देखा जा सकता है।कमेंट सेक्शन में तमाम लोगों ने मोनालिसा के लुक की तारीफ की है। मोनालिसा ने डिजाइनर साड़ी पहनी है और गले में खूबसूरत चोकर पहना हुआ है।…
अब एक और पंजाबी सिंगर पर सिद्धू मूसेवाला के बाद हुआ हमला, हनी सिंह बोले – छोड़ूंगा नहीं!
सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और सिंगर पर जानलेवा हमला हुआ है। सिद्धू मूसेवाला की मौत से देश अभी उबर भी नहीं पाया था कि एक और कलाकार को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस सिंगर पर हुए हमले की खबर शेयर की है। सिद्धू मूसेवाला के बाद अब मशहूर सिंगर अल्फाज को निशाना बनाया गया है और हनी सिंह ने उनकी फोटो शेयर करते हुए शॉकिंग न्यूज फैंस के साथ शेयर की।हनी सिंह ने अल्फाज की फोटो शेयर की,…
दुर्गा पूजा के बाद बेटे युग ने लोगों को परोसा प्रसाद, बेटे की मदद करती आईं नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर प्राउड मॉम मोमेंट का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में काजोल का बेटा युग लोगों को प्रसाद परोसते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं काजोल हाथ में प्रसाद का बर्तन पकड़े बेटे की मदद करती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, “मुझे प्राउड है कि मेरा बेटा युग पूजा में सभी की सेवा की और इसी तरह पंरपरा भी जारी है।” इसी के साथ उन्होंने हैशटैग में प्राउड मॉम भी लिखा है। काजोल…
फर्रुखाबाद: कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
फर्रुखाबाद, 03 अक्टूबर 2022 को निर्वल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद में प्रथम आगमन पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर एक शोक सभा को सम्बोधित भी करेंगे। कल कानपुर नगर के नरबल तहसील के गाँव में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से निषाद समाज के लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गयी तथा काफी लोग घायल हुए। जिसकी सूचना निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने दी।
फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर कुष्ठ मुक्त रोगियों को दी गई सेल्फ केयर किट मिठाई और फल
फर्रुखाबाद 2 अक्टूबर 2022 महात्मा गांधी की जयंती पर पांचाल घाट स्थित कुष्ठ मुक्त आश्रम पर कुष्ठ मुक्त रोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेल्फ केयर किट (बीटाडीन लोसन, ट्यूब व बैंडेज) मिठाई और फल का वितरण जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ हनी मल्होत्रा ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी को पुष्प माला अर्पित करते हुए कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने की शपथ ली । जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ हनी मल्होत्रा ने कुष्ठ रोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के…
