पूरनपुर गुरुनानक इंटर कालेज माधौपुर इटौरिया के प्रधानाचार्य गुरिन्दर सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों का शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर मंगलवार को आगरा के लिए रवाना हुआ। आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल, गुरुद्वारा का दुःख निवारण, ऐतिहासिक इमारत ताजमहल, आगरा का लाल किला, फतेहपुर सीकरी का किला व बुलंद दरवाजा, सिकंदरा में अकबर का मकबरा के दर्शन कर कई जानकारियां प्राप्त करेगा। शैक्षिक भ्रमण में शिक्षक रामेश्वर दयाल, चुन्नी देवी, संतोष सिंह, सपन सरकार, अनूप पांडेय, सतनाम सिंह, संजीव दीक्षित, विक्रम सिंह सहित छात्र-छात्राएं आदि थे।
Month: September 2022
पीएफआई के ट्रेनर दे रहें हैं चौकाने वाली ट्रेनिंग, आइये जानते हैं
पीएफआई ने कुछ सालों में अपना गहरा नेटवर्क सिर्फ लखनऊ के शहरी इलाकों में नहीं बल्कि ग्रामीण अंचल में बना लिया है। उसके ट्रेनर धर्म और शिक्षा के नाम पर युवाओं को बरगला रहे हैं। इतना ही नहीं 200 से ज्यादा ग्रामीणों को अपने नेटवर्क में शामिल कर चुके इन ट्रेनरों के पकड़े जाने पर उनकी जमानत भी यही लोग ले रहे हैं। बख्शी का तालाब में मंगलवार को गिरफ्तार हुए पीएफआई के तीन सदस्यों ने ऐसे ही कई राज खोले तो एसटीएफ, एनआईए और एटीएस के अफसर भौचंक रह…
महिला के सिर में पड़े कीड़े तो अस्पताल इलाज के लिए पहुंची , कर्मचारी ने डाल दिया तारपीन का तेल
यूपी में बदायूं के जिला अस्पताल का एक अमानवीय कृत्य सामने आया है। सिर पर लगी चोट में पड़े कीड़े पड़ने पर भटकती हुई मानसिक मंदित महिला अस्पताल में इलाज को आयी तो किसी कर्मचारी ने तारपीन का तेल डालकर चलता कर दिया। इसके पड़ने के बाद महिला को बेचैनी हुई तो वह अस्पताल में झटपटाने लगी। जानकारी होने पर पशु प्रेमी ने पुलिस बुलाकर उसे इमरजेंसी में ले जाकर भर्ती करवाया।मानसिक मंदित महिला कौन है, वो ठीक से बता नहीं पा रही है। इतना कह रही वह बंगाल की…
क्रिकेट फैन ने रोहित शर्मा से मिलने के लिए सारी हदें कर दीं पार, मैदान पर जाकर छूए पैर
टीम इंडिया को तिरुवनंतपुरम पहुंचने के बाद ग्रैंड वेलकम फैंस की तरफ से मिला था, जहां टीम बस के आसपास भी हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। खासकर टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर केरल के फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिला। मैच से पहले रोहित शर्मा का बड़ा सा कटआउट लगा था। वहीं, जब फैंस ने टीम बस में रोहित को देखा तो वो उनकी तस्वीरें और वीडियोज निकालने लगे। खुद रोहित ने भी ऐसा किया, जबकि मैच के दौरान एक फैंस ने तो सारी हदें…
चीन दुनिया भर में खोल रहा अवैध पुलिस स्टेशन , ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश भी दे रहे ड्रैगन का साथ!
चीनी सरकार ने दुनिया भर में कई अवैध पुलिस स्टेशन खोले हैं। ये खबरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब पश्चिमी देश अमेरिका के साथ मिलकर चीन पर शिकंजा कसने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन ने कनाडा और आयरलैंड में भी अवैध पुलिस स्टेशन खोले हैं। विदेशी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन द्वारा पुलिस स्टेशन खोलने से मानवाधिकार प्रचारकों में चिंता पैदा हो गई है। इंवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म रिपोर्टिका ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो…
आयुष्मान खुराना को अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी की वजह से कम करनी पड़ी अपनी फीस,
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी बेहतरीन और अलग फिल्मों से एक ओर जहां क्रिटिक्स और दर्शकों का दिल जीता हो त दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी फिल्में अच्छा परफॉर्म करती हैं। हालांकि आयुष्मान की आखिरी दो रिलीज फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। फिल्म अनेक (Anek) और चंडीगढ़ करे आशिकी (Chandigarh Kare Aashiqui) के फ्लॉप होने की की वजह से आयुष्मान खुराना को अपनी फीस (Ayushmann Khurrana Fee) कम करनी पड़ गई है।दरअसल बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में आयुष्मान…
एकता और शोभा कपूर के खिलाफ बिहार की अदालत ने जारी किया अरेस्ट वारंट, जानिए पूरा मामला
प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं, हालांकि इस बार एकता और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है, जिससे एकता की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने एकता के खिलाफ वारंट जारी किया है, जिसकी वजह प्रोड्यूसर की एक वेब सीरीज है, जिससे सैनिकों की पत्नियों को दूसरे आदमी के साथ संबंध बनाकर एन्जॉय करते दिखाया गया हैबिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने बॉलीवुड की मशहूर…
ओटीटी पर सलमान खान को नहीं देखना चाहता ऐसा क्यों बोले वरुण धवन
वरुण धवन बॉलीवुड के टैलेंटेड और पॉपुलर एक्टर हैं। वह जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वरुण से पूछा गया कि कौनसे एक्टर्स हैं जो आटीटी पर कभी नहीं आएंगे और कौनसे 2 एक्टर्स हैं जिन्हें ओटीटी पर आना चाहिए। वरुण ने इस पर कहा कि वह चाहते थे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और शाहिद कपूर को ओटीटी डेब्यू करना चाहिए। सिद्धार्थ का अब रोहित शेट्टी सर के साथ एक शानदार शो आ रहा है। वहीं शाहिद भी…
प्रयागराज :भ्रष्टाचार के खिलाफ इलाहाबाद HC का बड़ा ऐक्शन, एडीजे को किया सस्पेंड, और दूसरी तरफ हाई कोर्ट की अधिकारी भी बर्खास्त
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेते हुए दो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पहले मामले में हाईकोर्ट के एडीजे फर्स्ट राम किशोर शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के आरोप में हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने यह फैसला सुनाया है। वहीं,दूसरी तरफ एक अन्य मामले में जिला अदालत में नौकरी लगवाने के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट की अनुभाग अधिकारी कुसुम मिश्रा को चीफ जस्टिस के आदेश के बाद बर्खास्त कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट के…
फर्रुखाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले विपक्ष एकजुट होकर भी कुछ नहीं कर सकता
आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि विपक्ष एकजुट होकर भी कुछ नहीं कर सकता। लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा कि सभी पूरी दमदारी से जुटें और सभी निकायों में कमल खिलाएं। दोपहर जिला कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा मुखिया कहते थे कि हम जीतेंगे लेकिन हमने उन्हें विधानसभा चुनाव में पछाड़ दिया। कांग्रेस 60 साल में जो नहीं कर सकी वह भाजपा ने आठ साल में कर…
फर्रुखाबाद:विश्व ह्रदय रोग दिवस आज,ह्रदय रोग से बचना है तो रोज करें व्यायाम, तनाव से रहें दूर-डॉ मनोज पांडेय
फर्रुखाबाद 28 सितम्बर 2022 वर्तमान समय में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण एवं अन्य कारणों के चलते हृदय की समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। छोटी उम्र से लेकर बुजर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं होना अब आम बात हो गई है। पूरे विश्व में हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालने के मकसद से दुनियाभर में हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2000 से सितंबर माह…
फर्रुखाबाद:जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया विश्व रेबीज दिवस, किसी भी जानवर के काटने पर ले चिकित्सक की सलाह-सीएमओ
फर्रुखाबाद 28 सितंबर 2022 प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को विश्व रेबीज दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसका उद्देश्य रेबीज बीमारी तथा इसकी रोकथाम के बारे जागरूकता फैलाना है। कुत्ते से ही नहीं अन्य जानवरों के काटने से भी रेबीज होने का खतरा होता है। यह वायरस से फैलने वाला एक बेहद गंभीर रोग है। इसी को देखते हुए सीएमओ आफिस सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुधवार को गोष्ठी कर रेबीज बीमारी के प्रति जागरूक किया गया lइस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि…
आँवला/बरेली – पत्रकार के साथ हुई अभद्रता, नाराज पत्रकारों ने की सीओ आफिस पर की नारेबाजी।
आँवला – बीते मंगलवार को थाना विशारतगंज में एक दरोगा द्वारा पत्रकार के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है।आपको बता दें पत्रकार संतप्रसाद शर्मा ईएन आई दैनिक सांध्य समाचारपत्र से आंवला तहसील रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं आरोप है कि वह मंगलवार को थाना विशारतगंज में खबर के विषय में गये थे तभी वहां मौजूद दरोगा अली मियां जैदी ने कहा “तू कौन है पत्रकार ने कहा मैं एक पत्रकार हूं तो दरोगा ने कहा तेरे जैसे कितने पत्रकार आते जाते रहते हैं भाग जा तू…
जौनपुर: एलआईसी ऑफिस शाखा जौनपुर-2 के कर्मचारियों ने मनाया सरदार भगत सिंह का जन्मदिन
जौनपुर: एलआईसी ऑफिस शाखा 2 के कर्मचारियों ने मनाया सरदार भगत सिंह का जन्मदिन जौनपुर:आज एलआईसी शाखा दो में कर्मचारियों द्वारा केक काटकर सरदार भगत सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया ।सरदार भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 को हुआ था। सरदार भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे।सरदार भगत सिंह ने चन्द्रशेखर आजाद के साथ मिलकर भारत की स्वतंत्रता के जमकर अग्रेजों से लडे और साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का जमकर मुक़ाबला किया। इन्होंने लाहौर में बर्नी सैंडर्स की हत्या कर अग्रेजों में…
दिल्ली: कमांडों ओमपाल सिंह राजपूत हुए सम्मानित
दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात मैनपुरी जिले में क़स्बा भोगांव के मोहला जगतनगर निवासी ओमपाल सिंह राजपूत ने हिंदी पखवाड़ा की प्रतियोगिता मे भाग लिया था जो कि हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में थी, इस दिन हिंदी टिप्पणी एवं आलेखन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमे कमांडों ओमपाल सिंह राजपूत ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हे इसके लिए श्री हंस राम चन्दावत कमांडेंट 243 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (मयूर विहार फेज- नई दिल्ली) ने हिंदी टिप्पण/आलेखन प्रतियोगिता मे प्रशस्ति पत्र एवं 2500 रुपये का नकद पुरुस्कार दिया गया…
पीलीभीत : पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
पूरनपुर।परामर्श केंद्र में समझौते के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता को फिर से ससुरालियों ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अमर शाह ने अपनी पुत्री सनोबर का निकाह मोहल्ले के ही आमिर के साथ किया था।निकाह के कुछ दिन बाद मामला परामर्श केंद्र में पहुंच गया।जहां उसका केस भी चल रहा था।तारीख पड़ने पर कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराकर ससुराल भेज दिया।आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कुछ ही दिन बाद फिर से…
पीलीभीत : शास्त्रों के बल पर नवविवाहिता का अपरहण
पूरनपुर।परिजनों की गैरमौजूदगी में पड़ोसी जिले के कुछ लोग शास्त्रों के बल पर जबरन किशोरी का अपहरण कर ले गए।भाभी के विरोध करने पर उसकी पिटाई लगा दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सौंधा निवासी जितेंद्र कुमार के साथ तीन माह पहले किया था।रक्षाबंधन के दिन उसकी पुत्री घर पर आई थी।आरोप है कि दस अगस्त को परिवार के लोग खेत…
पीलीभीत : ज्ञापन देकर किसानो ने मांगे पूरी कराने की उठाई मांग
पूरनपुर।किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने तहसील पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना पर पुलिस पहुंची। काफी समझाने का प्रयास किया।लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर अडे रहे।उसके बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने तहसील पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ध्रुव नारायण व पुलिस ने काफी समझाने…
यूपी: लखीमपुर खीरी सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई
लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कई महिलाओं समेत आठ यात्रियों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। आठ लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों…
औरेया : एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म
(बिधुना ) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभाद कटरा निवासी जुबेदा पत्नी सम्साद उम्र 25 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा आरती ने टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी बिधुना की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 eg 1036 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से जुबेदा व आशा बहू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधुना की तरफ चलने लगे। रास्ते में जुबेदा को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट शंकर सिंह ने एंबुलेंस को…
