प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेते हुए दो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पहले मामले में हाईकोर्ट के एडीजे फर्स्ट राम किशोर शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के आरोप में हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने यह फैसला सुनाया है। वहीं,दूसरी तरफ एक अन्य मामले में जिला अदालत में नौकरी लगवाने के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट की अनुभाग अधिकारी कुसुम मिश्रा को चीफ जस्टिस के आदेश के बाद बर्खास्त कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट के…
Day: September 28, 2022
फर्रुखाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले विपक्ष एकजुट होकर भी कुछ नहीं कर सकता
आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि विपक्ष एकजुट होकर भी कुछ नहीं कर सकता। लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा कि सभी पूरी दमदारी से जुटें और सभी निकायों में कमल खिलाएं। दोपहर जिला कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा मुखिया कहते थे कि हम जीतेंगे लेकिन हमने उन्हें विधानसभा चुनाव में पछाड़ दिया। कांग्रेस 60 साल में जो नहीं कर सकी वह भाजपा ने आठ साल में कर…
फर्रुखाबाद:विश्व ह्रदय रोग दिवस आज,ह्रदय रोग से बचना है तो रोज करें व्यायाम, तनाव से रहें दूर-डॉ मनोज पांडेय
फर्रुखाबाद 28 सितम्बर 2022 वर्तमान समय में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण एवं अन्य कारणों के चलते हृदय की समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। छोटी उम्र से लेकर बुजर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं होना अब आम बात हो गई है। पूरे विश्व में हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालने के मकसद से दुनियाभर में हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2000 से सितंबर माह…
फर्रुखाबाद:जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया विश्व रेबीज दिवस, किसी भी जानवर के काटने पर ले चिकित्सक की सलाह-सीएमओ
फर्रुखाबाद 28 सितंबर 2022 प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को विश्व रेबीज दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसका उद्देश्य रेबीज बीमारी तथा इसकी रोकथाम के बारे जागरूकता फैलाना है। कुत्ते से ही नहीं अन्य जानवरों के काटने से भी रेबीज होने का खतरा होता है। यह वायरस से फैलने वाला एक बेहद गंभीर रोग है। इसी को देखते हुए सीएमओ आफिस सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुधवार को गोष्ठी कर रेबीज बीमारी के प्रति जागरूक किया गया lइस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि…
आँवला/बरेली – पत्रकार के साथ हुई अभद्रता, नाराज पत्रकारों ने की सीओ आफिस पर की नारेबाजी।
आँवला – बीते मंगलवार को थाना विशारतगंज में एक दरोगा द्वारा पत्रकार के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है।आपको बता दें पत्रकार संतप्रसाद शर्मा ईएन आई दैनिक सांध्य समाचारपत्र से आंवला तहसील रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं आरोप है कि वह मंगलवार को थाना विशारतगंज में खबर के विषय में गये थे तभी वहां मौजूद दरोगा अली मियां जैदी ने कहा “तू कौन है पत्रकार ने कहा मैं एक पत्रकार हूं तो दरोगा ने कहा तेरे जैसे कितने पत्रकार आते जाते रहते हैं भाग जा तू…
जौनपुर: एलआईसी ऑफिस शाखा जौनपुर-2 के कर्मचारियों ने मनाया सरदार भगत सिंह का जन्मदिन
जौनपुर: एलआईसी ऑफिस शाखा 2 के कर्मचारियों ने मनाया सरदार भगत सिंह का जन्मदिन जौनपुर:आज एलआईसी शाखा दो में कर्मचारियों द्वारा केक काटकर सरदार भगत सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया ।सरदार भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 को हुआ था। सरदार भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे।सरदार भगत सिंह ने चन्द्रशेखर आजाद के साथ मिलकर भारत की स्वतंत्रता के जमकर अग्रेजों से लडे और साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का जमकर मुक़ाबला किया। इन्होंने लाहौर में बर्नी सैंडर्स की हत्या कर अग्रेजों में…
दिल्ली: कमांडों ओमपाल सिंह राजपूत हुए सम्मानित
दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात मैनपुरी जिले में क़स्बा भोगांव के मोहला जगतनगर निवासी ओमपाल सिंह राजपूत ने हिंदी पखवाड़ा की प्रतियोगिता मे भाग लिया था जो कि हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में थी, इस दिन हिंदी टिप्पणी एवं आलेखन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमे कमांडों ओमपाल सिंह राजपूत ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हे इसके लिए श्री हंस राम चन्दावत कमांडेंट 243 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (मयूर विहार फेज- नई दिल्ली) ने हिंदी टिप्पण/आलेखन प्रतियोगिता मे प्रशस्ति पत्र एवं 2500 रुपये का नकद पुरुस्कार दिया गया…
पीलीभीत : पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
पूरनपुर।परामर्श केंद्र में समझौते के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता को फिर से ससुरालियों ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अमर शाह ने अपनी पुत्री सनोबर का निकाह मोहल्ले के ही आमिर के साथ किया था।निकाह के कुछ दिन बाद मामला परामर्श केंद्र में पहुंच गया।जहां उसका केस भी चल रहा था।तारीख पड़ने पर कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराकर ससुराल भेज दिया।आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कुछ ही दिन बाद फिर से…
पीलीभीत : शास्त्रों के बल पर नवविवाहिता का अपरहण
पूरनपुर।परिजनों की गैरमौजूदगी में पड़ोसी जिले के कुछ लोग शास्त्रों के बल पर जबरन किशोरी का अपहरण कर ले गए।भाभी के विरोध करने पर उसकी पिटाई लगा दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सौंधा निवासी जितेंद्र कुमार के साथ तीन माह पहले किया था।रक्षाबंधन के दिन उसकी पुत्री घर पर आई थी।आरोप है कि दस अगस्त को परिवार के लोग खेत…
पीलीभीत : ज्ञापन देकर किसानो ने मांगे पूरी कराने की उठाई मांग
पूरनपुर।किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने तहसील पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना पर पुलिस पहुंची। काफी समझाने का प्रयास किया।लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर अडे रहे।उसके बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने तहसील पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ध्रुव नारायण व पुलिस ने काफी समझाने…
यूपी: लखीमपुर खीरी सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई
लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कई महिलाओं समेत आठ यात्रियों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। आठ लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों…
औरेया : एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म
(बिधुना ) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभाद कटरा निवासी जुबेदा पत्नी सम्साद उम्र 25 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा आरती ने टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी बिधुना की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 eg 1036 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से जुबेदा व आशा बहू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधुना की तरफ चलने लगे। रास्ते में जुबेदा को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट शंकर सिंह ने एंबुलेंस को…
फर्रुखाबाद :बजरंगदल की बैठक में युवाओ ने लिया बड़चढ़ भाग
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, राजेपुर प्रखंड में प्रखंड स्तर की बैठक संपन्न हुई, प्रांतीय आगामी 6 महीने की कार्य योजना पर समीक्षा बैठक हुई 6 महीने की कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी बजरंग दल की प्रखंड स्तर कबड्डी टीम घोषित की, जो आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में, सम्मिलित होगी , बालोपासना राजेपुर प्रखंड में बालोपासना लगाया गया, जिसमें कबड्डी कुश्ती, बल उपासना की संपूर्ण जानकारी दी गई इस मौके पर जिला बलोपासना प्रमुख अनुज श्रीवास्तव का प्रवास हुआ, राजेपुर प्रखंड के पालक के रूप में, इस मौके पर…
पीलीभीत : पराली के उचित प्रबन्धन हेतु पूसा डिकम्पोजर व हैप्पी सीडर, सुपर सीडर,मल्चर सहित अन्य उपकरण का उपयोग कर बनाये जैविक खाद-जिलाधिकारी।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेजिड्यू योजनान्तर्ग फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु एक जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। गोष्ठी में उन्होंने कहा कि सरकार ने आप सभी को कृषि उपकरणों पर अनुदान प्रदान करते हुए लाभान्वित किया गया है, अतः आप सब का उत्तरदायित्व की अपने न्याय पंचायत में पराली जलने की घटनाओं को रोकने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग ग्राम प्रधानों के साथ बैठक…
पीलीभीत : शौहार्द भरे वातावरण में भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाये त्यौहार-जिलाधिकारी।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शारदीय नवरात्र, विजयदशमी, महर्षि बाल्मीकि जयन्ती, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, दीपावली एवं गोवर्द्धन पूजा पर्व के दृष्टिगत रखते हुए पीस कमेटी की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को कडे निर्देश देते हुये कहा कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत वर्षाें में त्योहार के दौरान विवादो वाले संवेदनशील स्थलों का भ्रमण करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि त्यौहार से सम्बन्धित उठे विन्दुओं को प्राथमिक के आधार पर निस्तारित करायें। उन्होंने कहा कि पीलीभीत शांति…
पीलीभीत : रामलीला मेले का आयोजन जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
नगर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मेले का आयोजन धूमधाम के साथ किया जा रहा है।लीला मंचन से पहले मंगलवार को नगर में विशाल शिव बारात निकाली गई। तहसील परिसर से कलाकारों को तिलक बंदना कर शिव बारात को रवाना किया गया।यह शिव बारात तहसील परिसर से चल कर नगर के विभिन्न चौराहों व गलियों से होकर पुनःआयोजन स्थल पर पहुंची।जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।डीजे की धुन पर युवा शिब बारात में थिरकते नजर आए।बारात में बाल कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां सजाई गई जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।बाल कलाकारों…
आज सीएम योगी अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण करेंगे,
सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के 93वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को अयोध्या के सरयू तट पर नवनिर्मित चौक व उद्यान के लोकार्पण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। लता चौक व उद्यान का लोकार्पण केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से करेंगे। इस अनावरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रिकार्डेड वीडियो संदेश प्रसारित किया जाएगा।आयोजन के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार अनावरण व समारोह को दो अलग-अलग भागों में बांटा गया है। पूर्वाह्न साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री…
पुलिस द्वारा RSS मुख्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI के खिलाफ छापामार कार्रवाई के बीच नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि इस फैसले के तार पीएफआई के खिलाफ जारी कार्रवाई से नहीं जुड़े हैं। मंगलवार को ही जांच एजेंसियों ने साझा ऑपरेशन में करीब 8 राज्यों में दबिश देकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।मंगलवार को नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि शहर के सभी अहम भवनों पर सुरक्षा में इजाफा किया गया है।…
F-16 पैकेज पर जयशंकर के सामने अमेरिका ने दी सफाई ‘पाकिस्तान से आतंकवाद का खतरा है’
पाकिस्तान को F-16 से जुड़े पैकेज को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर से सफाई दी है। दरअसल हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान के बेड़े के रखरखाव के लिए 45 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी थी। अब अपने फैसले का बचाव करते हुए अमेरिका ने कहा कि ‘‘स्पष्ट’’ आतंकवादी खतरों से निपटने की इस्लामाबाद की क्षमता बढ़ाने के लिए विमानों का ‘रखरखाव’ सुनिश्चित करने के वास्ते सैन्य उपकरण उपलब्ध कराना ‘‘हमारा दायित्व’’ है।इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन…
मांकडिंग करने के लिए तैयार हैं मोइन अली लेकिन उनके लिए एकमात्र शर्त क्या है
इंग्लैंड की टीम के ऑलराउंडर मोइन अली भी मांकडिंग करने के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन उनका कहना है वे एक ही शर्त पर ऐसा कर सकते है, जब वे किसी बल्लेबाज से ज्यादा नाराज हो जाएं।जब से दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर चार्ली डीन को मांकडिंग के तरीके से आउट किया है, तभी से इसको लेकर बहस जारी है। अब इंग्लैंड की टीम के ऑलराउंडर और स्टैंड इन कैप्टन मोइन अली ने भी कहा है कि वह केवल एक शर्त के तहत मांकडिंग करने के लिए…
