आँवला/बरेली – रामनगर व्लाक मे गंगा स्वयं सहायता समूह के नाम पर फर्जीवाड़ा।

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र गांव ब्योधन वुजूर्ग के ग्रामीणों ने गंगा स्वयं सहायता समूह के नाम पर फर्जी बाडे का मामला सामने आया है जिसमे बताया गया किगांव ब्योधन वुजूर्ग मे गंगा स्वय सहायता समूह के नाम पर ब्लाक के अधिकारियों की मिलीभगत से ग्रामीण को ठगा गया अपने चहेते को निकाल दिया 22000 और अब समूह के सदस्य दर बदर भटक रहे है जिसमे जालसाजी को लेकर एक प्रार्थना पत्र बीडीओ रामनगर को सौंपा और जालसाजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

फर्रुखाबाद, जहानगंज थाना क्षेत्र के गाँव गड़ाखेरे मे व्यक्ति को मारकर पेड़ पर लटकाया

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद । खबर फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र से है। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव गड़ाखेरे के निवासी हरिशचंद्र राजपूत का पुत्र आशीष राजपूत खेतों में धान की फसल में पानी लगाने गया था। पानी लगाते समय वहां पानी को लेकर गांव के ही दबंगों से उसका विवाद हो गया। और दबंगों ने पानी अपने खेतों में काट लिया। इस बात की जानकारी जब आशीष राजपूत ने फोन पर अपने पिता को दी तो उन्होंने कहा कोई बात नहीं बेटा तुम घर पर आ जाओ। और…

रायबरेली:अफवाह फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही क्षेत्राधिकारी डलमऊ

डलमऊ /रायबरेली: इन दिनों प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह बहुत जोरों से चल रही है जिसे लेकर डलमऊ कोतवाली परिसर में उप जिला अधिकारी आसाराम वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई बैठक में क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह ने बच्चा चोरी की चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और लोगों को जागरूक करने की अपील की उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो तत्काल उसकी सूचना 112 या कोतवाली पुलिस को दें उसके साथ मारपीट ना करें मारपीट करने वालों…

पीलीभीत :बाइक की टक्कर से दूध लेने जा रहे वृद्ध की मौत

पीलीभीत पूरनपुर।घर से दूध लेने जा रहे टेलर को तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।कार्यवाही की मांग को लेकर परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर हंगामा कर जाम लगा दिया।पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर परिजनों को बमुश्किल समझाया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी प्यारेलाल 60 वर्षीय सिलाई कर अपने परिवार का भरण पोषण…

पीलीभीत :घुंघचाई क्षेत्र में फैल रहा वायरल फीवर,कई बीमार

पीलीभीत पूरनपुर।मौसम के करवट वदलते ही बीमारियों ने पैर पसारने शुरु कर दिए हैं।इसकी चपेट में कई लोग चल रहे है।अस्पताल में भी रोजाना इन दिनों बुखार से ग्रस्त मरीज बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं।ग्रामीणों की मांग है कि गांवों में चिकित्सा शिविर लगाकर दवाइयों का वितरण कराया जाए। मौसम के परिवर्तन होने पर वायरल फीवर ने कई गांव में अपने पैर पसार लिए हैं।लोग गांव के डॉक्टरों से दवाइयां ले रहे हैं।लेकिन सुधार नहीं हो रहा है।कोतवली क्षेत्र के सिमरिया में गांव निवासी अंजलि,रामदास की आठ वर्षीय पुत्री…

पीलीभीत :उधारी के रुपए मांगने पर महिला को पीटा

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी सोमवती ने बताया कि उसने गांव के रहने वाले एक ग्रामीण को तीन माह पहले तीस हजार रुपये उधार दिए थे।जिसमें अगस्त माह में सभी रुपये मय ब्याज सहित देना तय हुआ।काफी समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीण रुपए वापस नहीं किए।इस दौरान महिला ने कई बार अपने रुपये मांगे तो ग्रामीण ने टाल मटोल कर उसको टरका दिया।सोमवार को महिला ने उससे अपने रूपये मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर पीटा।दोबारा रुपए मांगने पर जान से मारने की…

पीलीभीत :फिर खूखांर बंदर ने मचाया उत्पात,तीन को किया जख्मी

पीलीभीत पूरनपुर।बंदर के आतंक का लगातार बढ़ता जा रहा है।घर पर सो रहे तीन लोगों को खूंखार बंदर ने काट कर घायल कर दिया।उपचार के लिए उनको सीएचसी लाया गया। इससे पहले भी दर्जनों लोगों को खूंखार बंदर काट चुका है। सूचना के बावजूद विभाग द्वारा उनको पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में खूंखार बंदर का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है।रोजाना लोगों पर हमला कर उनको घायल किया जा रहा है।सोमवार को बंदर थाना क्षेत्र के गांव बागर के वीरेन्द्र के…

पीलीभीत:पंखा लगा रहे युवक को लगा बिजली करंट,हालत गंभीर

पीलीभीत पूरनपुर।पंखा लगा रहे युवक को बिजली करंट लग गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे।जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी आयान सोमवार को दोपहर गर्मी होने के चलते बिजली के बोर्ड में पंखे का पिलक लगा रहा था।इसी दौरान अचानक उसको बिजली का करंट लग गया।जिसकी चपेट में आकर वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।वेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा देख परिजनों में हड़कंप…

रायबरेलीअवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी मेडिकल स्टोर एवं झोलाछाप पर होगी कार्यवाही

डलमऊ/ रायबरेली :डलमऊ क्षेत्र में इन दिनों अवैध रूप से स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हो रही हैं जिसके चलते आम आदमी के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटर मेडिकल स्टोर एवं झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा मरीजों की गाढ़ी कमाई को जोंक की तरह चूसा जा रहा है चिकित्सा अधीक्षक नवीन कुमार ने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटर मेडिकल स्टोर एवं झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी उन्होंने…

फर्रुखाबाद : पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या का खुलासा हथियार बरामद ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय श्री प्रदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ श्री सचिन कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनांक 12.09.2022 को थाना कोतवाली फतेहगढ़ द्वारा मु०अ०स० 407/22 धारा 302/201 भा0द0सं0 से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला…

मैनपुरी: ज्ञानवापी फैसले पर जिले में पुलिस हाई अलर्ट मोड में

मैनपुरी :पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित द्वारा ज्ञानव्यापी केस के निर्णय के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ जनता में सुरक्षा भाव पैदा करने के उद्देश्य से कोतवाली नगर क्षेत्र के महत्तवपूर्ण/संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया गया पैदल मार्च। इस मौके पर सदर कोतवाली क्षेत्राधिकारी सदर कोतवाली इंस्पेक्टर 7 काफी सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी

फर्रुखाबाद:कायाकल्प अवार्ड योजना डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय का हुआ एक्सटर्नल असेसमेंट

फर्रुखाबाद 12 सितंबर 2022 कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत जिले के डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय का भी चयन किया गया था। ऐसे में सोमवार को को राज्य स्तर से नामित टीम ने डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय का एक्सटर्नल असेसमेंट किया । टीम में जनपद बांदा से डॉ संतोष कुमार वर्मन (हैड ऑफ डिपार्टमेंट जी एम सी ), डॉ सतेंद्र शुक्ल (जनपद सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस ) और डॉ प्रमोद सिंह (हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर, जिला महिला चिकित्सालय ) ने बारीकी से चिकित्सालय का निरीक्षण किया ।डॉ राम मनोहर…

फर्रुखाबाद :नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित अतिक्रमण के संबंध में ज्ञापन सौंपा

फर्रुखाबाद, आज 12 सितम्बर 2022 को नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित अतिक्रमण के संबंध में ज्ञापन सौंपा । फर्रुखाबाद ब्यूरो उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापारी नेताओं ने प्रांतीय नेतृत्व में नगर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को राम बरात ,दशहरा, दीपावली ,12 वफात को देखते हुए तोड़फोड़ को रोका जाए ।एव रेलवे रोड एवं नेहरु रोड पर बिजली के खंभों को बीचों बीच सड़क पर लाया जाए जिससे अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके । व्यापारी नेताओं ने कहा…

फर्रुखाबाद:अलाउद्दीन को मिला आयुष्मान का वरदान

फर्रुखाबाद, 12 सितंबर 2022 अलाउद्दीन को पेट के निचले हिस्से में अक्सर दर्द रहता था। कायमगंज में ही डॉक्टर से दवा ले लेता तो बंद हो जाता लेकिन दोबारा फिर होने लगता था। एक दिन गांव की आशा सुशीला देवी ने बताया कि मेरा व मेरे परिवार का नाम आयुष्मान योजना में है। मैंने इस बात को गंभीरता से नहीं लियाl अलाउद्दीन कहते हैं कि एक दिन सुशीला आशा संगिनी शिप्रा को लेकर मेरे घर आई। उन्होंने इस योजना के लाभ के बारे में बताया। इनकी बात मानकर मैं सीएचसी कायमगंज…

फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से भेंट कर कलेक्टर सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई

फर्रुखाबाद,आज 12 सितंबर 2022 निषाद पार्टी फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने जनपद के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से शिष्टाचार भेंट कर महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा भेंट की की। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि कुछ माह पहले समाज के वरिष्ठ समाजसेवी कलक्टर सिंह का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में जांचकर्ता की ढीली कार्रवाई चल रही है और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से कलेक्टर सिंह के परिवार जनों को साथ ले जाकर…

मैनपुरी : कौन बनेगा हिंदी बुद्धिमान ? उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहिली में प्रतियोगिता करवाई गई

उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) नाहिली में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सावित्री शाक्य द्वारा कक्षा 6 , 7 , 8 में कक्षावार कौन बनेगा हिंदी बुद्धिमान प्रतियोगिता करवाई गई ।यह नवाचार हिंदी सप्ताह के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है , हिंदी के प्रति जागरूकता व रुचि पैदा करने के लिए सावित्री शाक्य ने कक्षा 6 , 7 व 8 के बीच उनकी पाठ्य पुस्तक से प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता रखी । इस खेल को खेलने के लिए पहले छोटी सी लिखित परीक्षा ली गयी जिसमें सफल छात्र छात्राओं ने कौन बनेगा हिंदी बुद्धिमान…

फर्रुखाबाद:सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगाई गई निशुल्क प्रीकाशनरी डोज

फर्रुखाबाद 11 सितंबर 2022 बूस्टर डोज ने कोरोना की चाल पर लगाम लगा दी है अगर सभी लोग जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवा लें तो जिले से कोरोना संक्रमण को खत्म किया जा सकता है l यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार का lसीएमओ ने बताया कि टीके  की  दूसरी डोज लगने के छह माह बाद ही प्रीकाशनरी डोज (एहतियाती टीका) लगाई जा रही है मेरी जनसामान्य से अपील है कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग अपने बूस्टर डोज लगवा लें और कोरोना संक्रमण…

आँवला/बरेली – आँवला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गैनी अलीगंज में दहाड़े विकास अम्बेडकर।

आँवला – ग्राम गैनी अलीगंज में हुई विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भीम आर्मी बरेली मंडल के मुख्य अतिथि मंडल संगठन सचिव विकास अंबेडकर ने बीजेपी पर कड़ा धावा बोला उन्होंने बताया कि बीजेपी की सरकार में पढ़े लिखे नौजवान युवा बेरोजगार घूम रहे हैं एवं दिन रात घर की माताओं बहनों का दिनदहाड़े उन्हें उठाकर रेप बलात्कार कर दिया जाता है शासन से लेकर प्रशासन सब इस पर चुप रहते हैं विकास अंबेडकर ने बताया कि किस तरह दलित समाज पर प्रतिदिन जुल्म अत्याचार हो रहे हैं सरकार…

जौनपुर : 13 सितम्बर को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का आगमन

जौनपुर : सूत्रों से जिले में मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आ रहे है। केशव मौर्या टीडी पीजी कालेज में आयोजित स्व0 उमनाथ सिंह की 28 वीं पुण्यतिथि में भाग लेगें। इसके बाद पुलिस लाइन के सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू होगें। उसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगें। उप मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को दो बजे दिन में हेलीकाप्टर द्वारा जौनपुर आयेगें उसके बाद 2 बजे टीडी कालेज के आयोजित स्व0 उमानाथ सिंह की 28 वीं पुण्यतिथि पर श्रध्दाजंलि सभा मे शामिल…

फर्रुखाबाद:बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से तमंचे के बल पर लूटी नगदी

वाबगंज,फर्रुखाबाद: रविवार को सुबह फर्रुखाबाद मंडी में सब्जी लेनें जा रहे सब्जी विक्रेता के साथ बाइकर्स गैंग के बदमाशों नें रास्ते में तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया।सब्जी विक्रेता नें पुलिस को तहरीर दी है फिलहाल पुलिस तफ्तीश कर रही है।थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हीरा सिंह निवासी श्याम सुंदर उर्फ सांवलिया पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य है।वह नवाबगंज-मोहम्मदाबाद चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते है।रविवार सुबह 4 बजे श्यामसुंदर अपनी मोपेड से फर्रुखाबाद मंडी सब्जी लेने जा रहे थे।तभी रास्ते में ग्राम हुसैनपुर जाने वाले…