पूरनपुर ; प्राथमिक विद्यालय खाता एवं कम्पोजिट विद्यालय अमरैयाकलां में ध्वजारोहण प्रधान सत्यपाल शर्मा ने किया। समारोह में अवधेश कुमार, कंचनदेवी, कपिल पांडेय, प्रीती वर्मा, उमाशंकर, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, राधाकृष्ण कुशवाहा, राजेश्वरी, पूनम, यादव, शालिनी, ज्योति, रितु आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गांव डूडा कालोनी नम्बर आठ, चंदुइया, महादिया, भवानीगंज, रघुनाथपुर, भगवंतापुर, सुखदासपुर द्वितीय, लोधीपुर, इंद्रानगर, खमरियापट्टी, रुद्रपुर, हबीबगंज गौटिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, नईबस्ती, खैरपुर आदि स्कूलों में प्रभातफेरी निकालकर ध्वजारोहण हुआ एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने आयोजित किए। कार्यक्रम में सर्वेश कुमार स्वर्णकार, संतोष कुमार,…
Month: August 2022
पीलीभीत:जनपद में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस।
पीलीभीत आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज जनपद में हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके साथ ही साथ जनपद के समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी भवनों में भी ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी गई। उन्होंने कहा कि कडे़ संघर्ष के उपरान्त हमें आजादी मिली है और इसको संजोय रखना हमसब का…
पीलीभीत:आज़ादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडिया @75 क्वीज़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
पीलीभीत आज़ादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों एवं ज़िलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी० के मुख्य आतिथ्य में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसमें अवन्तीबाई अंगूरी देवी, आर्य कन्या, ज्ञान इंटरनेशनल, लायंस, जेएमवी आदि विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सांस्कृतिक एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्वीज़ प्रतियोगिता, बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया…
पीलीभीत:आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रेक्षागृह, गाँधी स्टेडियम, पीलीभीत में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
पीलीभीत आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पीलीभीत पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 की उपस्थिति में प्रेक्षागृह गांधी स्टेडियम, पीलीभीत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें छात्र/छात्राओं एवं लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त महोदय द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस सुअवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सम्मानित गणमान्य व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
पीलीभीत:आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस महिला हाफ मैराथन (04KM) व पुलिस परिवार के बच्चों 2.5KM दौड़ का किया आयोजन।
पीलीभीत आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी. के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा पुलिस महिला हाफ मैराथन 04KM (पुलिस लाइन से गौहनिया चौराहा होते हुए गाँधी स्टेडियम तक) व पुलिस परिवार के बच्चों 2.5KM की दौड़ (पुलिस लाइन से जयसंतरी चौराहा तक) का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। द्वारा महिला पुलिस हाफ मैराथन में प्रथम 05 महिला पुलिसकर्मियों व पुलिस परिवार के बच्चों को पुरस्कृत कर…
बरेली – भारतीय मोदी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आजादी के 75 साल के शुभ अवसर पर तिरंगा फहराया कर शहीदों को किया याद।
आँवला – स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय मोदी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय देव नाथ महाराज ने अपनी मणी व कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहरा कर शहीदों को याद किया व उनकी जीवन शैली पर भी प्रकाश डाला तपस्वी विजय देव नाथ महाराज ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का 75 वा साल बड़ी धूमधाम से मना रहा है प्रधानमंत्री की अपील पर घर-घर तिरंगा देखने को मिला यह बड़े ही सौभाग्य की बात है इस मौके पर राष्ट्रीय…
मैनपुरी : श्री सतानंद इण्टर कॉलेज रठेरा में 60 फीट लम्बे तिरंगे झंडे के साथ निकली गयी तिरंगा रैली
75स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश मैनपुरी जिले के ग्राम रठेरा में स्थित श्री सतानंद इण्टर कॉलेज में अमृत सरोवर पर 60 फीट लम्बा तिरंगा के साथ तिरंगा रैली निकली गयी। श्री सतानंद इण्टर कॉलेज के up board के 12th में जिला टॉपर रहे अनुराग यादव को और 10th के स्कूल टॉपर प्रतीक यादव को श्री सतानंद इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री इंद्रवीर सिंह व्दारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री इंद्रावीर सिंह यादव प्रधानाचार्य , प्रवेश यादव , अमित यादव , गौतम यादव , राहुल यादव , अंशुल यादव…
अपने ही खोदे गड्ढे में गिर गया पाकिस्तान, तालिबानी शासन का पूरा एक साल
अफगानिस्तान में तालिबानी शासन की शुरुआत के दिन भला कौन भूल सकता है। विमान के ऊपर बैठे लोग और फिर आसमान से कागज की तरह गिरते अफगानी। वह दृश्य आज भी आंखों के आगे तैरने लगता है। 15 अगस्त 2021 तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को सीज कर दिया था और आसानी से सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। इसके बाद दाढ़ी वाले तालिाबनी लड़ाकों ने हाथों में राइफल थामकर, अपना ‘विजय जुलूस निकाला।’अब अफगानिस्तान गरीबी, सूखा और कुपोषण जैसी गंभीर समस्याओं की चपेट में है।…
जेम्स एंडरसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भरी हुंकार, कहा- नहीं बदलेगी इंग्लैंड की टीम की अप्रोच
घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पहले इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि उनकी टीम खेल के सबसे लंबे प्रारूप के लिए अपने आक्रामक दृष्टिकोण के साथ बनी रहेगी। भले ही चीजें उनके मुताबिक न हों, लेकिन फिर भी अटैकिंग अप्रोच टीम की रहेगी। इंग्लैंड की टीम ने अपने नए मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के तहत खेले गए अब तक सभी टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है।मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स ने एक मिसफायरिंग इंग्लिश टीम की कमान संभाली,…
टीआरएस नेता तम्मिनेनी कृष्णैया की तिरंगा फहराने के कुछ मिनटों बाद ही हत्या, हालात तनावपूर्ण
तेलंगाना में टीआरएस नेता तम्मिनेनी कृष्णैया की सोमवार को चार अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह तिंरगा फहराने के बाद घर लौट रहे थे। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव है, जिसे देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है।खम्मम जिले के असिस्टेंट कमीश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के अनुसार, तम्मिनेनी कृष्णैया राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही वह तेलादरुपल्ली गांव में घुसे एक ऑटोरिक्शा में सवार होकर चार लोग…
क्या फंड की कमी की वजह से गुजरात कांग्रेस का टूटना जारी, 6 MLAs छोड़ेंगे पार्टी
गुजरात में विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का वक्त बाकी है। इसी बीच नकदी की कमी से जूझ रही कांग्रेस को नया झटका लग सकता है। खबर है कि सौराष्ट्र में कुछ कांग्रेस विधायक जल्दी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इधर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत मंगलवार को गुजरात पहुंच रहे हैं। हाल ही में गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता नरेश रावल और राजू परमार ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया था।गुजरात कांग्रेस प्रदेश कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने…
बायकॉट से नहीं पड़ेगा ‘लाल सिंह चड्ढा’ को खास फर्क, रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा चुकी है फिल्म!
आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म ‘Laal Singh Chaddha’ लगातार सोशल मीडिया पर बायकॉट का सामना कर रही है। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम आ रहा है जिसकी वजह से माना जा रहा था कि फिल्म अपनी लागत भी शायद ही निकाल पाए। हालांकि मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने यहां पर एक दाव ऐसा चला था जिसके बारे में शायद अभी ट्रोल्स को नहीं पता होगा।सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए फिल्म अभी तक तकरीबन 40 करोड़ रुपये कमा चुकी…
सैफ अली खान हीरो से ज्यादा विलेन लुक में जमते हैं,5 भयानक रोल हैं इसके सबूत!
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म से सैफ अली खान का लुक अभी रिवील नहीं किया गया है लेकिन शूटिंग के दौरान की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें इस फिल्म में कितने भयानक अवतार में दिखाया जाएगा।सैफ एक दमदार हीरो के अंदाज में नजर आते रहे हैं लेकिन आज हम आपको उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं जो इस बात का सबूत हैं कि सैफ हीरो से ज्यादा विलेन के लुक में जमते हैं।…
सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी पर क्यों भड़के , क्या था पूरा मामला
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों के डेटिंग करने की खबरें लगातार आती रही हैं और 76वें स्वतंत्रता दिवस पर कियारा आडवाणी ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनके साथ हैं, हालांकि कियारा आडवाणी ने इस वीडियो से सिद्धार्थ को क्रॉप कर दिया है।हालांकि वीडियो में उनका हाथ अभी भी नजर आ रहा है। कियारा आडवाणी ने जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो सिद्धार्थ मल्होत्रा से रहा नहीं गया और…
फर्रुखाबाद,:दस्तक जिला कार्यालय फर्रुखाबाद पर स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया ।
रत्नेश वर्मा फर्रुखाबाद,: 15 अगस्त 22 को आज 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम मनाया जा रहा है इस शुभ अवसर पर दस्तक परिवार फर्रुखाबाद ने जिला कार्यालय हाथीपुर निकट पुलिस चौकी नबाबगंज रोड फर्रुखाबाद पर स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया इस शुभ अवसर पर मंडल प्रभारी धर्मवीर सिंह शाक्य एवं वरिष्ठ अध्यापक अनवेश कुमार ने डोर खींचकर राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हुए देश के वीर शहीदों को नमन किया भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जिला फर्रुखाबाद के जिला ब्यूरो के साथ जिले की…
रायपुर:- घर घर तिरंगा के तहत घर में लगाया तिरंगा
तिल्दा-नेवरा :- घर घर तिरंगा के तहत घर में लगाया तिरंगा, वही राहुल रिझवानी ने भी नगरवासियों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर आज (15 अगस्त) सुबह से शाम तक उत्साह का माहौल रहेगा। हर घर तिरंगा अभियान से नगर के हर घरो में तिरंगा शान से लहरा रहा है। वही बाजारों में तिरंगे से लेकर तिरंगे की टीशर्ट, कपड़े आदि की जमकर बिक्री हुई।
जौनपुर:राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनुद्दीनपुर के छात्र छात्राओं द्वारा तिंरगा झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
जौनपुर/बक्शा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनुद्दीनपुर बक्शा जौनपुर के विद्यालय के बच्चों ने तिंरगा झंडा फहरा कर एवम प्रभात फेरी निकाल स्वतंत्रता दिवस मनाया इस अवसर पर बच्चों ने नित्य संगीत और विभिन्न प्रकार के नाटक प्रस्तुत करके आए हुए लोगो को मग्न मुग्ध कर दिया बच्चों में आज खुशियों का माहौल देखेने को मिला बच्चों को समोसे और मिठाइयां बाटी गई इस अवसर पर प्रभारी साधना गुप्ता और सहायक अध्यापक मनी, मालती मौर्या, प्रधानाध्यपक किरन सिंह एवम अन्य लोग उपस्थित रहे
आँवला/बरेली – भीम आर्मी के वरिष्ठ नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।
आँवला – स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार के नेतृत्व में भीम आर्मी सदस्यता अभियान का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास अंबेडकर पूर्व प्रमुख जिला उपाध्यक्ष ने भीम आर्मी की विचार धारा वा आजाद समाज पार्टी कांशीराम पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जनता के समक्ष अपनी बात रखते हुऐ भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के बारे में जानकारी दी इसी बीच सिरौली नगर में विकास अंबेडकर जी व अन्य साथियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन…
जौनपुर:ग्राम प्रधान द्वारा तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
जौनपुर/बक्शा ग्राम पंचायत बक्शा प्रधान इसरावती मौर्या पत्नी श्री द्वारिका प्रसाद मौर्य के द्वारा 15 अगस्त की 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अवसर पर ध्वज रोहण किया गया एवं ग्रामीणों के सहयोग से प्रभात फेरी निकाल कर देश हित राष्ट हित पर चर्चा लोगो को मिठाई बाट कर अभिवादन स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर पर सम्मानित लोग एवं ग्राम पंचायत के लोग मौजूद रहे ग्राम प्रधान ने सभी क्षेत्रवासियों और राष्ट्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईया दी
रायबरेली ;हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
रायबरेली डलमऊ -तहसील क्षेत्र के बाबा बालेश्वर वैद्य इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात बाबा बालेश्वर वैद्य इंटरमीडिएट कॉलेज चैनपुर तेरुखा के बच्चे द्वारा एक भव्य रैली निकाली गई जो कि पूरे क्षेत्र के घर घर पहुंच कर सभी को प्रेरित किया गया और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया इस रैली के मुख्य प्रेरक महेंद्र कुमार तिवारी प्रधानाचार्य द्वारा बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से संचालन हुआ विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओ ने भाग लिया इस अवसर पर विद्यालय के…
