आँवला/बरेलीआजादी का 75 अमृत महोत्सव मनाने के लिए सजा रामनगर किला।

आँवला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद बरेली जिले के ऑवला तहसील के गांव रामनगर किला में क्षेत्रवासियों के मांग पर भीम गदा सिलावट पर तिरंगा रंग की रोशनी की गई , किले को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया है। आजादी के 75 वें अमृत उत्सव मनाने के लिए सरकार के आदेशानुसार जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आंवला तहसील में ब्लाक रामनगर एक ऐतिहासिक स्थल है जोकि महाभारत काल के साथ-साथ बौद्ध धर्म के लोगों की आस्था का केंद्र है,यहां रामनगर किले की ऐतिहासिकता को देखते…

आँवला/बरेली – पुलिस ने पीड़ित के आधार पर एक अज्ञात सहित दो के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।

आँवला – कोतवाली आँवला के गांव महमूदपुर का निवासी राहुल कश्यप ने पुलिस को बताया कि सुबह में कुछ शिक्षकों को लेकर ग्राम महमूदपुर जा रहा था। मैं गाड़ी चलाता हूं ड्राइवर की नौकरी करता हूं रास्ते में ग्राम मुतलापुर है जहां कुछ लोग खड़े होकर आने जाने वाले लोगों को परेशान करते हैं। रास्ते के बीच में खड़े गुलाम मोहम्मद एवं उसके साथी बीड़ी तंबाकू का सेवन करते हैं मैंने हॉर्न बजाया रास्ते से हटने को कहा परंतु वह नहीं हटे और उल्टा मुझे ही गाली गलौज करने लगे…

रायबरेली :पानी से होकर गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे

डलमऊ/ रायबरेली :नगर पंचायत डलमऊ के मुराई बाग कस्बे के आदर्श नगर मोहल्ले में स्थित प्राथमिक विद्यालय का बुरा हाल है विद्यालय के परिसर मे पानी भरा हुआ है विद्यालय परिसर मे जलजमाव बना हुआ है जिससे विद्यालय के बच्चे पानी से होकर गुजरने को मजबूर है बच्चे घर से साफ-सुथरे कपड़े पहन कर स्कूल पढ़ने को आते तो है लेकिन स्कूल पहुंचने पर उन्हें विद्यालय परिसर में भरे पानी गुजरना पड़ता है जिससे उनके साफ-सुथरे कपड़े गंदे हो जाते हैं मौसम की हल्की सी बरसात मे स्कूल परिसर के…

सीतापुर: लेखपाल व प्राइवेट मुंशी पर ग्रामीणों के आरोप , कृषि पट्टा आवंटन में की जा रही धांधली, जांच की मांग।

मिश्रित सीतापुर / जनपद के जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों को सरकारी कार्यों में ना लगाया जाए ऐसा आदेश पारित किया गया है। पर मिश्रिख तहसील में इस आदेश की धज्जियां उड़ती दिख रही है। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत इस्लामनगर के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी को देकर आरोप लगाया है। कि ग्राम पंचायत में तैनात क्षेत्रीय लेखपाल वंदना अपने प्राइवेट मुंशी नीरज राठौर निवासी अशरफनगर मज़रा इस्लामनगर के इशारे पर कार्य कर रही है, ग्राम पंचायत में भूमिहीन लोगों के कृषि…

सीतापुर: लोकसभा सांसद अशोक कुमार रावत को मिला पितृ शोक ,अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

मिश्रिख /सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक कुमार रावत के पिता गोवर्धन लाल वर्मा कामंगलवार बीती रात 11:00 बजे लखनऊ में निधन हो गया वे पिछले माह से अस्वस्थ चल रहे थे, लगभग 75 वर्ष के थे उनका शव उनके पैतृक गांव हरदोई जनपद के शाहपुर अतिया लाया गया जहां अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव शाहपुर अ टिया हरदोई मैं संपन्न हुआ उनके अंतिम दर्शन हेतु भारी भीड़ उमड़ी भाजपा नेता , मंत्री, विधायक, ब्लॉक प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की उसमें मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव सिधौली विधायक…

प्रयागराज: मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन माह सितम्बर के प्रथम सप्ताह में

अपर निदेशक, संयोजक पेंशन अदालत श्री पी0के0 सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्त पर अनुमन्य लाभों के लम्बित मामलों को शीघ्र कराने के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डल स्तर पर पेंशन अदालत गठित है। वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम मण्डलीय पेंशन अदालत माह सितम्बर, 2022 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जानी है। सेवानिवृत्तत राज्य कर्मचारियों तथा अधिकारियों को सेवानिवृत्तिक लाभों की स्वीकृति/भुगतान के प्रकरणों में यदि कोई शिकायत हो, तो वे अपनी शिकायत निर्धारित वाद पत्र पर तीन प्रतियों…

फर्रुखाबाद:मंकी पॉक्स से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में मंकी पॉक्स से करने दो दो हाथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और लैब टेक्नीशियन को दिया गया प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद, 3 अगस्त 2022 मंकी पॉक्स के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में इससे निपटने की तैयारियां तेज हो गई है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पताल लिंजीगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारियों और लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया गया lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों की ओपीडी में आने वाले मरीजों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।सीएमओ ने…

पीलीभीत : छोटीकाशी के सरोवर मैं अमावस्या के पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत की सर जमी पर महा बलिदानी राजा ध्वज की की दानवीरता तीनो लोक में सुप्रसिद्ध है उनकी रियासत में बसे भव्य देव स्थल लोगों का मानना है श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर श्री मना नाथ महादेव मंदिर श्री हनुमान मढ़ी स्वामी जी की कुटिया श्री शनिदेव मंदिर श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर बिलसंडा से सटे गांव लिल्हर के समीप श्री नीलकंठ महादेव मंदिर से सटे प्राचीन सरोवर में नहाने से मनुष्य के शरीर की तरह तरह की समस्याएं एवं बीमारियां दूर होती हैं नीलकंठ महादेव…

फर्रुखाबाद: छत पर लेटे बुजुर्ग को मौत के घाट उतार ।

सुनील राठौर फर्रुखाबाद: हथियापुर अपने मकान की छत पर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग रामसेवक वर्मा का लहूलुहान शव आज सुबह मकान के पीछे पड़ा मिला जिससे हथियापुर कस्बा में सनसनी फैल गई। इलाके के सैकड़ों लोग बुजुर्ग रामसेवक को देखने एवं यह जानकारी करने पहुंचे कि भले व्यक्ति की हत्या कैसे कर दी गयी। 70 वर्षीय रामसेवक की हत्या फिलहाल पहेली बनी है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम बैजू नगला के मूल निवासी रामसेवक वर्मा अपनी विकास टेंट हाउस की छत पर लेटे थे ।तभी अज्ञात लोगों ने रात के…

रोहित शर्मा ने अपनी इंजरी पर मैच के बाद कप्तान को दी अपडेट- उम्मीद है ठीक हो जाएगा

भारत ने वेस्टइंडीज को पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने सूर्यकुमार की दमदार पारी की बदौलत 1 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने भारत की इस जीत में 44 गेंदों में 76 रन का योगदान दिया। हालांकि भारतीय पारी के दौरा टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की…

दुनिया ताइवान के नेतृत्व को पहचानेगी : पेलोसी

ताइवान पहुंचीं अमेरिकी संसद की हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने वहां से एकता का संदेश दिया है। उन्होंने ताइवान के लोगों से कहा की हम यहां आपकी बात सुनने और आपसे सीखने के लिए आए हुए हैं कि हम एक साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं। हम आपको कोरोना पर सफलता हासिल करने के लिए बधाई देते हैं। उन्होंने ताइवान के लोगों के साथ अमेरिका की जनता की एकजुटता का भी संदेश दिया।दरअसल, ताइवान पहुंचकर अपने संबोधन में नैन्सी पेलोसी ने कहा कि हमारे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की यात्रा…

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने क्यों की अपील, ओम बिरला भी जाएं ताइवान

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के ताइवान पहुंचने का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल को भी ताइवान का दौरा करना चाहिए। पेलोसी की ताइवान यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस दावे पर प्रकाश डाला कि कांग्रेस सरकार की सह-समान शाखा है, जिसका अर्थ है कि नैन्सी की यात्रा पर कार्यकारी का बहुत कम नियंत्रण है।मनीष तिवारी ने ट्वीट कर…

हरियाणा कांग्रेस की चिंतन शिविर ने बढ़ाई आलाकमान की चिंता, बैठक से गायब रहे कई दिग्गज

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी 2024 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की रोडमैप तैयार करने में जुटी है। इसके लिए पंचकुला चिंतन शिविर आयोजित की गई है। हालांकि, इस शिविर ने कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता पार्टी की इस महत्वपूर्ण और बड़ी बैठक से गैरहाजिर रहे।आपको बता दें कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर लोगों तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए हरियाणा कांग्रेस द्वारा ‘चिंतन शिविर’ का आह्वान किया…

आलिया भट्ट शाहरुख खान को एडवाइज देने की बात पर बोलीं, ‘वो जादू भी खुद हैं और जादूगर भी खुद’

एक वक्त पर शाहरुख खान का किसी फिल्म में होना, उस फिल्म की सक्सेस की गारंटी हुआ करता था। लेकिन शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। लोगों ने कहा कि शाहरुख खान का वक्त चला गया है और उनका स्टारडम खत्म हो चुका है। हालांकि किंग खान एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं और इस बारे में आलिया भट्ट से जब बात की गई तो जानिए उन्होंने क्या जवाब दिया।फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में शाहरुख खान के साथ काम…

श्वेता तिवारी पर राजा चौधरी ने लगाया क्या आरोप, आइये जानते हैं

राजा चौधरी और उनकी गर्लफ्रेंड रहीं श्रद्धा शर्मा अब अलग हो गए हैं। श्रद्धा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि राजा चौधरी को शराब की लत है और वह उनके साथ हिंसक हो जाते हैं। वह रिहैब सेंटर भी गए थे। इससे पहले श्वेता तिवारी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और उनसे तलाक ले लिया। राजा चौधरी की दूसरी पत्नी का नाम श्वेता सूद है। उनसे भी वह अलग हो चुके हैं। भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके राजा चौधरी ने…

सोशल मीडिया पर आमिर की अपकमिंग फिल्म का हो रहा है जमकर विरोध

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही नेटिजन्स फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग कर रहें हैं। ट्विटर पर लगातार #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड भी कर रहा है। दरअसल, यूजर्स का मानना है कि आमिर अपनी फिल्मों में हिंदू संस्कृति का अपमान करते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई फिल्म बायकॉट के साथ ट्रेंड कर रही है। इससे पहले भी शाहरुख खान, रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स की फिल्मों को सोशल मीडिया पर बायकॉट…