अचानक गुजरात में 1,200 लोग अस्पताल में हुए भर्ती,सभी हैं नाते रिस्तेदार और करीबी

मेहसाणा (गुजरात) में एक स्थानीय कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में शुक्रवार को खाना खाने के बाद 1,200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेहसाणा के एसपी पार्थराजसिंह गोहिल के मुताबिक, भोजन करने के बाद लोगों ने उल्टी व दस्त की शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक पार्थराज सिंह गोहिल ने कहा कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद 1,200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।…

सीतापुर: अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर से बैट्रा किया गायब

सीतापुर: मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फुलरुवा में बीती रात अज्ञात चोरों ने श्रीकेशन यादव पुत्र रामलखन यादव के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर का बैट्रा खोल कर रफूचक्कर हो गए । पीड़ित सुबह जब उठा तो उसने देखा ट्रैक्टर का बैट्रा गायब था ।उन्होंने अपने आस-पड़ोस के लोगों से जानकारी ली लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई । तो पीड़ित ने पीआरवी 112 पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया पीआरवी 112 पुलिस ने मांमले की जानकारी ली हालांकि अभी तक बैट्रा चोरी का कोई सुराग नही लगा है…

बाल-बाल बची दो ट्रेनें! ‘कवच’ ने रोक दी आमने-सामने की टक्कर

भारतीय रेलवे के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। रेलवे ने कवच तकनीक का सफल परीक्षण किया। दो ट्रेनों को आमने-सामने चलाया गया, जिसमें एक ट्रेन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे, तो दूसरी ट्रेन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस परीक्षण के कई वीडियोज ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं। बता दें कि जिस ट्रेन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सवार थे, वह ट्रेन सामने से आ रही ट्रेन से 380 मीटर पहले ही रुक गई। कवच तकनीक…

रायबरेली – जमीनी विवाद में सगे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट।

खीरों ब्लाक के अंतर्गत सितकीहा गांव में जमीनी विवाद के चक्कर में दो भाइयों का झगड़ा शुरू हो गया देखते-देखते सभी भाइयों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई मृतक नत्थू लोधी उम्र करीब 60 वर्ष को श्याम लाल लोधी ने गला दबाकर जान से मार दिया जैसे यह घटना हुई तो गांव में सन्नाटा सा छा गया मृतक नत्थू लोधी के नातिन फोन के द्वारा स्थानीय थाना खीरों में तो काफी देर तक फोन करता रहा लेकिन स्थानीय थाने का फोन ना लगने के…

रायबरेली – ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर 1 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल

रायबरेली – थाना हरचंदपुर छतैया पुल के पास उस वक्त बड़ा हादसा हुआ जब एक बाइक पर 2 लोग वही दूसरी बाइक पर 3 लोग सवार थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बायको को ओवरटेक किया जिसमे 1 बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई वही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,वही लोगो की माने तो ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया,फिलहाल पाचो लोगो को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पहले ही एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी…

प्रयागराज: आज से शुरू होगी तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी। चंद्र शेखर आजाद पार्क प्रयागराज में

प्रयागराज: आज से शुरू होगी तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी। चंद्र शेखर आजाद पार्क प्रयागराज में मंडलीय फल, शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री संजय गोयल मंडल आयुक्त प्रयागराज के कर कमलों द्वारा शनिवार को अपराहन 3:00 बजे किया जाएगा राजकीय उद्यान चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में उप निदेशक उद्यान प्रयागराज मंडल पंकज कुमार शुक्ल द्वारा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि पुष्प प्रदर्शनी को कुल 28 विभागों में विभक्त किया गया है जिसमें पुष्प विन्यास, कट फ्लावर, फल शाक भाजी पुष्प…

‘अनीता भाभी’ बनकर विदिशा श्रीवास्तव ने मारी एंट्री, लोगों को इस वजह से आया गुस्सा

टीवी काे कॉमेडी शो भाभी जी घर पर है (Bhabi Ji Ghar Par Hai) के नए प्रोमो में मेकर्स ने विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Shrivastava) की झलक दिखा दी है। पिछले 7 साल से भाभी जी घर पर है लोगों का पंसदीदा शो बना हुआ है। विदिशा श्रीवास्तव इस शो में अनीता भाभी के रोल में नजर आएंगी और उन्होंने एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Neha Pendse) को रिप्लेस किया है। सामने आए प्रोमो (Bhabi Ji Ghar Par Hai Promo) में अनीता भाभी (Anita Bhabhi) के रूप में विदिशा श्रीवास्तव की ग्रैंड एंट्री…

सिर पर गंभीर चोट लगने से दिशा पाटनी की चली गई थी 6 महीने की याददाश्त

दिशा पाटनी (Disha Patani) का नाम उन चुनिंदा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो अपनी एक्टिंग के साथ ही जोरदार डांस और बोल्ड अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। दिशा पाटनी के हर अंदाज को फैन्स पसंद करते हैं। दिशा पाटनी बेहद फिट हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने एक्शन मूमेंट्स से भी फैन्स को हैरान कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार दिशा पाटनी को सिर पर चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनकी 6 महीने की याददाश्त चली गई…

रणवीर सिंह से लेकर शिल्पा शेट्टी तक शेन वॉर्न के निधन से जताया शोक , फ़िल्मी जगत में शोक की लहर

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से शेन वॉर्न की मौत हो गई। शेन की मैनेजमेंट टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और बताया कि वह थाइलैंड के कोह समुई में अपने विला में बेसुध पड़े थे। मेडिकल स्टाफ ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शेन के निधन की खबर से क्रिकेट जगत तो सदमे में है ही, साथ ही क्रिकेट को पसंद करने वाले लोगों के…

छह चरणों में आंकड़ा दो तिहाई बहुमत के पार, सपा का दावा समाजवादी गठबंधन की सरकार बनना तय

समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि विधानसभा के छह चरणों के मतदान के बाद सपा गठबंधन को दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने से भाजपा रोक नहीं पाई है। भाजपा के खिलाफ जनता में प्रबल विरोध की लहर है। किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी ने सपा और गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दिया है। प्रदेश में अब समाजवादी गठबंधन की भारी बहुमत की सरकार बनना तय है। भाजपाई समझ गए है कि अब…

कैसे टोपी और गमछे से साधे पीएम मोदी एक तीर से दो निशाने

पीएम नरेन्‍द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ठीक पांच साल बाद ठेठ बनारसी रंग में नजर आए। उनके गले में जहां बनारस का गमछा नजर आया तो वहीं सर्दी में पहनी जाने वाली खादी की गर्म सदरी के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस सरीखी भगवा रंग की टोपी पहन कर अनोखे लिबास में नजर आए। पीएम नरेन्‍द्र मोदी बनारसी गमछा, बनारसी टोपी और खादी की सदरी से इस रोड शो में वोकल फार लोकल और बनारसीपने का संदेश भी दिया। वैसे भी पीएम नरेन्‍द्र मोदी अक्‍सर ही बनारस आकर…

मुस्लिम और दलित फैक्टर की उत्तर प्रदेश चुनाव में क्या है भूमिका,आइये जानिये

हर पार्टी का अपना कोर वोट बैंक है, जो अपनी पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी को वोट नहीं देते। उत्तर प्रदेश के चुनाव में यही वोट बैंक हार-जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, 2014 के बाद से भारतीय जनता पार्टी यहां की क्षेत्रीय पार्टी जैसे समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल आदि के वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब रही है। 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में क्या बीजेपी अपनी इस कामयाबी को बरकरार रख पाएगी, यह देखने वाली बात है।जब बात प्रदेश में धार्मिक…

सीतापुर: कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का नवीन सत्र 01 अप्रैल 2022 से संचालित हो रहा है। प्रशि

सीतापुर: जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ी जाति के शिक्षित अभ्यर्थियों के कौशल अभिवृद्वि एवं सेवायोजन हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय सीतापुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का नवीन सत्र 01 अप्रैल 2022 से संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी अर्ह होगें जिनकी उम्र 01 अप्रैल 2022 को 18 से 35 वर्ष हो, कम से कम इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हो एवं अन्य किसी संस्था में नियमित रूप से अध्ययनरत न हो। हाईस्कूल में…

सीतापुर: दुकान चालक के साथ हुई लूट

मिश्रित /सीतापुर : वर्तमान समय कस्बा मिश्रित में चल रहे में 84 कोसीय धार्मिक होली परिक्रमा मेला में आए कानपुर संजय गांधी नगर नौबस्ता निवासी दीनानाथ शुक्ला पुत्र स्वर्गीय विशंभर नाथ शुक्ला लंबे अरसे से यहां पर अपनी दुकान लगाते चले आ रहे है । वह कम्मल , कालीन , दरी ,चादर आदि के थोक बिक्रेता है । उनकी दुकान नगर पालिका कार्यालय के ठीक पीछे गांधी द्वार के पास लगी हुई है । आज 3 /4 मार्च की रात वह दो गठिया चादर लेकर आए थे । जिनकी कीमत…

रायबरेली:लोदीपुर उतरावा सोसाइटी में नहीं हो रहा किसानों का धान का भुगतान

डलमऊ( रायबरेली): डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर उतरावा सोसाइटी के सचिव किशनपाल द्वारा की जा रही व्यापारियों का बड़े मात्रा में खरीद किसानों का धान खरीद होने के बाद नहीं लगा रहे है फिंगर गरीब किसान रोज काट रहे सोसाइटी के चक्कर जिले की सबसे खराब स्थित है लोदीपुर उतरावा सोसाइटी की जिसके कारण किसानों को हो रही है। परेशानी। प्रशासन नहीं दे रहा है। इस पर ध्यान रीड की हड्डी माना जाने वाला किसान हो रहा है परेशान। रिपोर्ट ,रिंकू

बरेली/यूपी-संगीता सक्सेना बनी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) की सचिव

बरेली/यूपी : आज दिनांक 4/3/2022 को फ्यूचर शेप के ऑफिस में एक आयोजित मीटिंग में संगीता सक्सेना सहायक परियोजना अधिकारी श्री राकेश कुमार जी की मध्यस्थता में क्लस्टर लेवल फेडरेशन की सचिव सर्वसम्मति से चुनी गई संगीता सक्सेना कुंजिका अंतोदय सेवा समिति की अध्यक्ष भी हैं समाज की सेवा में निरंतर लगी रहती है करोना काल में कई वैक्सीनेशन कैंप भी आयोजित करवाए जहां गीता राणा अध्यक्ष तथा गुड़िया यादव कोषाध्यक्ष चुनी गई संगीता सक्सेना ने समूह के माध्यम से महिलाओं को अपने साथ जोड़ कर उनमें कुछ ना कुछ…

फर्रुखाबाद-आई डिफीट टीबी प्रोजेक्ट का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद: आई डिफीट टीबी प्रोजेक्ट का पूरे देश में शुभारम्भ किया गया है । इसके लिए केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग को उत्तर प्रदेश का पहला ‘सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स’ बनाया गया है । इस अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. सूर्यकान्त ने बताया कि रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग अपनी स्थापना का 75वाँ वर्ष मना रहा है । यह विभाग के लिए गौरव की बात है कि उसे देश के 15 “सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स“ में से चुना गया है । यह उप्र में पहला और अकेला केन्द्र है ।कार्यक्रम के…

बरेली/आँवला – रामपुर के अंबेडकर पार्क में प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ की अहम बैठक हुई संपन्न।

आँवला – बरेली और रामपुर एमएलसी सीट के लिए जिला रामपुर अंबेडकर पार्क में एक बैठक हुई जिसमें एमएलसी प्रत्याशी को लेकर संगठन की तरफ से चर्चा हुई और हर हाल में बरेली रामपुर सीट पर संगठन के प्रत्याशी की जीत के लिए भी चर्चा हुई मीटिंग में अन्य एमएलसी दावेदार रामपुर जिला अध्यक्ष संजय गौतम बरेली जिला अध्यक्ष पूरन लाल कश्यप जी क्यारा ब्लाक अध्यक्ष रामबहादुर साहू जी ब्लॉक सचिव सुरेश कुमार जी मौजूद रहे बरेली जिला अध्यक्ष पूरन लाल कश्यप ने बताया हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत…

बरेली/आँवला – चचेरे भाई की बरात में जा रहे युवक को डंपर ने रौंदा मौके पर हुई मौत।

आँवला – चचेरे भाई की बारात में जा रहे एक युवक को डंपर ने अपनी चपेट में लेते हुए रौंद दिया। जिसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी खुशियां गम में बदल गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाया। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी बब्बू (36) अपने सगे चचेरे भाई विनोद और विष्णु दोनो की बारात में सीमावर्ती जनपद बरेली के थाना सिरौली…

पीलीभीत : सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत किया जायेगा शत-प्रतिशत टीकाकरण-जिलाधिकारी

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान एवं आगामी पल्स पोलियो अभियान एवं टी0बी0 फोरम व ए0सी0एफ0 कैम्पेन की समीक्षा बैठक गांधी सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई। मिशन इन्द्रधनुष जनपद में चार चरणों में बच्चों के टीकाकरण हेतु संचालित किया जायेगा। मिशन इन्द्रधनुष 4.0 अभियान तीन चरणों में क्रमशः प्रथम चरण 07 मार्च एवं द्वितीय चरण 04 अप्रैल एवं तृतीय चरण 02 मई से सात दिन चलाया जाएगा। मिशन इन्द्रधनुष अभियान के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं व 0-2 साल तक के बच्चों का टीकाकरण करके उन्हें…