पीलीभीत : दिनांक 17, 18, 19 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाले बॉसुरी महोत्सव 2021 में विज्ञान जागरूकता हेतु सांइस कार्नर का मेगास्टाल/विज्ञान प्रदर्शनी प्रदर्शनी लगाई जायेगी। जिसमे छात्र/छात्राओं एवं विज्ञान संचारकों के द्वारा विज्ञान मॉडल सीवेज वाटर ट्रीटमेंट विद्यालय बेनहर पब्लिक स्कूल, क्राप प्रोटेक्शन फार्म वाइल्ड ऐनीमल्स केम स्कालर पब्लिक स्कूल बीसलपुर, पॉवर जनरेशन वाई स्टीम राजकीय बालिका इण्टर कालेज पीलीभीत, अर्थ क्विज आलर्म स्प्रिगडेल कालेज, बूमेन सेफ्टी डिवाइज व सेविंग वाटर सिस्टम लिटिल एंजिल स्कूल, ऐज डिटेक्ट व्हीकल चिरौजी लाल वीरेंद्र पाल, एवं कोरोना वॉरियर-सेविका किरन, अंध विश्वास…
Day: December 11, 2021
रायबरेली:राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 90 हजार से अधिक मुकदमे किए गए निस्तारित
रायबरेली: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी परिसर रायबरेली में किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्धाटन माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जयन्त बनर्जी के द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद प्रधान न्यायाधीश-कुटुम्ब न्यायालय रवीन्द्र विक्रम सिंह, चेयरमैन-मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गुरप्रीत सिंह बावा, प्रथम अपर जिला जज ज़ैगम उद्दीन, अपर जिला जज अरुण कुमार मल्ल, अपर जिला जज विनोद कुमार वर्णवाल, अपर जिला जज हीरालाल, अपर जिला जज पंकज जायसवाल, अपर जिला जज…
पीलीभीत:बीआरसी पर लगे समग्र शिक्षा के कैम्प में दिव्यांग बच्चों को विभिन प्रकार के उपकरण वितरण किए गए।
पीलीभीत: पूरनपुर बीआरसी में शनिवार को समग्र शिक्षा पीलीभीत एवं एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित करने हेतु कैम्प लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विधायक प्रतिनिधि ऋतुराज पासवान थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं है उनकी प्रतिभाओं को उभारने की आवश्यकता है। दिव्यांग बच्चों के प्रति अभिभावक एवं अध्यापकों को सद्भावना पूर्ण व्यवहार एवं सहयोगात्मक शिक्षण प्रदान करना चाहिए। कैम्प में एलिम्को टीम के प्रतिनिधि अशोक प्रताप सिंह, अनिल कुमार नायक, रविकुमार ने 25 बच्चों को ट्राईसाइकिल और क्रच, 19 बच्चों…
पीलीभीत:निर्माणाधीन हर्बल पार्क एवं जिम का खण्ड विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। कार्य को 15 दिसम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश सचिव को दिए।
पीलीभीत विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में ग्राम प्रधान सत्यपाल शर्मा की पहल पर हर्बल पार्क एवं जिम (व्यायाम शाला) का कार्य कराया जा रहा है। प्रधान सत्यपाल शर्मा ने बताया कि हर्बल पार्क में करीब 50 तरह की औषधियां युक्त व शोभादार पौधे तथा जिम की मशीन लगाई जाएगी। जिससे ग्रामीणों को जिम के लिए शहर में अब नहीं भागना पड़ेगा। ग्रामीणों को कई तरह की औषधियां भी इसी पार्क से प्राप्त हो सकेगी। इधर निर्माणाधीन हर्बल पार्क का खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया।…
बरेली आँवला बिसोली रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर युवक की मौके पर हुई मौत।
आँवला – आँवला कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौना और कुसुमरा के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिल्सी निवासी 21 वर्षीय विशाल पुष्पक पुत्रप्रेमशंकर रात बाइक से बिल्सी से ननिहाल रामनगर आ रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई मृतक…
रायबरेली : लालगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन
लालगंज /रायबरेली। लालगंज कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के द्वारा थाना समाधान दिवस आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और भूमि विवाद के एक मामले को मौके पर ही निस्तारित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना समाधान दिवस में 8 शिकायतें आई थी जिनमें से नरसिंहपुर की मीना सिंह बनाम विशाल सिंह के मामले को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया ।वहीं अन्य 7 शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व पुलिस की संयुक्त टीमें रवाना की गई है ।फरियादियों की…
रायबरेली :नाबालिग बालिका के साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल
लालगंज /रायबरेली ।प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने तत्परता बरतने हुए पूरे अम्बरबीर मजरे दतौली गांव में हुई दुराचार की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी मुलजिम को पकड़ कर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अजय उर्फ हसमत अली उर्फ इमरान पुत्र रहमत सेठ ग्राम परसी थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर का निवासी है ।आरोपी और पीड़िता का पिता विनोद गुप्ता टेंपो चालक है ।चालक होने के नाते अभियुक्त विनोद गुप्ता के घर आता जाता था ।9 दिसंबर को वो टेंपो खराब होने…
रायबरेली : प्रदेश के लेखपाल संघ लेखा परीक्षक पद हेतु किया जनसंपर्क
लालगंज/ रायबरेली ।सदर तहसील रायबरेली के लेखपाल संघ के मंत्री रामानुज दीक्षित ने प्रदेश लेखपाल संघ में लेखा परीक्षक के पद हेतु पूरे प्रदेश में व्यापक भ्रमण के उपरांत झांसी से जनसपंर्क के उपराँत फतेहपुर जिले की तहसीलों में जनसंपर्क हेतु जाते समय लालगंज में लेखपालों से समर्थन हेतु संपर्क किया। इस अवसर पर लेखपाल संघ के सदर तहसील मंत्री रामानुज दीक्षित ने कहा कि उन्हें लेखपालों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।वह निश्चित रूप से लेखा परीक्षक के पद पर विजई होंगे। इस अवसर पर लेखपाल रामदेव, उमाकांत तिवारी…
पीलीभीत : कोविड वैक्सीनेशन अभियान के अन्तर्गत शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों/वार्डों में प्रथम डोज पूर्ण करने वाले ग्राम प्रधानों व सभासदों को किया गया सम्मानित।
पीलीभीत : जनपद में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों/वार्डों में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करने वाले ग्राम प्रधानों/सभासदों को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों, सभासदों व आशा बहुओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है जिसका कोई इलाज ही नहीं है, इसक मात्र इलाज बचाव ही है जैसे कि कोविड वैक्सीनेशन, मास्क, साबुन से हाथ को धुलना, दो गज की…
पीलीभीत : माननीय मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में 43 जोडे एक दूसरे के बंधनों से बँधे ।
पीलीभीत विकासखंड पूरनपुर में सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन समाज कल्याण विभाग के माध्यम से विकास खण्ड परिसर पूरनपुर में विशाल पंडाल लगाकर आयोजन किया गया जिसमें 50 जोड़ो ने रजिस्ट्रेशन कराया गया था।जिसमें से 43 जोड़े एक दूसरे के वैवाहिक बंधनों से बँधे सामुहिक विवाह समारोह में मुख्य रूप से माननीया ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कमलेश्वरी दीक्षित के पुत्र अशुतोष दीक्षित “( उर्फ) राजू भैया माननीय विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान एवं खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार व संचालन कर रहे हैं सालिकराम जेई के द्वारा सभी नवदम्पतियों…
पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर की जनसुनवाई।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने आज आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना सुनगढ़ी व कोतवाली सदर में पहुंच कर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इस दौरान सदर कोतवाली में 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया और साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण…
बरेली- 126 विधानसभा क्षेत्र आँवला में पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव क्षेत्र में सक्रिय रहकर कर रहेआँवला की जनता की सेवा।
आँवला – 126 आँवला विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव को मद्देनजर भाजपा सपा व अन्य प्रमुख दलों के नेता क्षेत्र में जाकर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं आँवला के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महिपाल सिंह यादव 126 आँवला विधानसभा में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं आपको अवगत करा देंगे पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव लगभग 30 बर्ष से सक्रिय रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं वह 1993 में आँवला से विधायक रहे इसके अलावा उनके परिवार का भी आँवला की जनता से सीधा लगाव है…
पीलीभीत : रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल तथा इनरव्हील क्लब पूरनपुर पल्स ने संयुक्त रुप से 2 दिवसीय रोटरी इनरव्हील स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय सुआबोझ में आयोजित किया गया।
पीलीभीत : रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री आशुतोष दीक्षित प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्री नरेश पाल सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि श्री सतीश मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करा उसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ स्कूल की बालिकाओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत करा कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निदेशक सुगंध अग्रवाल ने कियाउक्त कार्यक्रम में लगभग 20 विद्यालयों के लगभग 200 बच्चों ने…
फर्रुखाबाद: अबैध खनन में थाना पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा
थाना शमसाबाद मे पुलिस ने सूचना मिली की दो ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी भरकर ले जा रहे पुलिस ने अलेपुर रोड पर पकड़ लिया और दोनों ट्रैक्टर को थाने मे लाकर खड़ा किया और खनन अधिकारी राजीव रंजन ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया .
जौनपुर : नयी सब्जी मंडी मछलीशहर का निरीक्षण करने पहुँचे मछलीशहर के नए प्रभारी निरीक्षक श्री अवनीश राय जी
आज सुबह 7:20am मछलीशहर के नए प्रभारी निरीक्षक श्री अवनीश राय जी मंडी का निरीक्षण करने पहुचे। जिससे किसानों और दुकानदारों के साथ जनता में भारी उत्साह है। और मछलीशहर के तहसील क्षेत्र को जाम से मुक्त करने और साथ ही किसान भाइयों की सबसे बड़ी समस्या अपने सौदे को बेचने के लिए कमीसन देना पड़ता था उस कमीसनखोरी से मुक्त करने का वादा किया है। इससे सभी जनता, किसान भाइयों और दुकानदार भाइयों ने उन्हें धन्यवाद दिया है।
पाकिस्तान क्रिकेट की सफलता का क्या है राज, PCB चीफ रमीज राजा ने बताया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा है कि कप्तान बाबर आजम को मजबूत बनाने और बेफिक्र रवैया अपनाने से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पिछले दो महीनों में संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश में सफलता हासिल करने में मदद मिली। पाकिस्तान ने पिछले नौ टी20 इंटरनेशनल में से आठ में जीत दर्ज की जिनमें आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के सभी मैचों में जीत शामिल है। इसके अलावा उसने बांग्लादेश में दोनों टेस्ट मैच जीते हैं।राजा ने पीसीबी डिजीटल से कहा, ‘मैं इस बात पर…
बाबर आजम के लिए खिलाड़ी जान तक दे देंगे : शादाब खान
पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर क्रिकेट के अहम सदस्य शादाब खान ने अपने कप्तान बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि खिलाड़ी बाबर के लिए अपनी जान तक दे देंगे। उन्होंने टीम की शानदार सफलता के लिए अपने कप्तान को क्रेडिट दिया। पाकिस्तान ने पिछले नौ टी-20 इंटरनेशनल में से आठ में जीत दर्ज की, जिनमें आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के सभी मैचों में जीत शामिल है। इसके अलावा उसने बांग्लादेश में दोनों टेस्ट मैच भी जीते हैं।‘जिओ टीवी’ से…
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का चाबहार परियोजना पर असर नहीं : एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का वहां भारत की चाबहार बंदरगाह परियोजना पर कोई असर नहीं पड़ा है। प्रश्नकाल के दौरान बसपा सांसद रीतेश पांडेय ने सरकार से सवाल किया था कि क्या ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का भारत की चाबहार परियोजना पर कोई असर पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि ईरान सरकार सार्वजनिक रूप से कह रही है कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से हमारी चाबहार परियोजना में काफी विलंब हुआ है।बसपा सांसद ने दावा किया कि उन्हें इस…
निजता के उल्लंघन पर 742 मामले दर्ज इंटरनेट मीडिया में
देश में वर्ष 2020 में आइटी एक्ट की धारा 66 ई के तहत इंटरनेट मीडिया में निजता के उल्लंघन के 700 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। यह जानकारी शुक्रवार को राज्यसभा में इलेक्ट्रानिक्स और आइटी मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दी। मंत्री ने लिखित उत्तर में बताया कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार निजता उल्लंघन के 742 मामले केवल 2020 में दर्ज किए गए। धारा 66 ई के तहत 2019 में 812 और 2018 में 389 मामले दर्ज हुए थे। उन्होंने बताया…
सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का पीएम मोदी बलरामपुर में आज करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के ताबड़तोड़ दौरे के क्रम में बलरामपुर में आज दोपहर करीब एक बजे सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ करेंगे। गोरखपुर में सात दिसंबर को देश को बड़ा खाद का कारखाना व एम्स गोरखपुर समर्पित करने के चार दिन बाद पीएम मोदी पांच नदियों तथा नौ जनपदों को जोड़ने वाली इस राष्ट्रीय परियोजना का शुभांरभ करेंगे। जिसका काम 1971 में किया गया था, लेकिन इसको अंजाम तक लाने का काम उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया है बता दें कि यूपी के बहराइच, श्रावस्ती…
