इस दौरान तहसील क्षेत्र के गांव चम्पतपुर निवासी ग्रीश व अन्य ग्रामीण ने तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनके खेत भूरीपुर के रकवे में हैं।उनके खेतों में खुला गंदा पानी चल रहा है।खेतों से गंदा पानी निकलने के कारण उनकी फसलों को बहुत नुकसान हो रहा है।बह कई शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और न ही कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा है।कुछ दवंग पानी को आगे जाने से रोक रहे हैं।सरकारी जमीन पर भी कब्जा का पानी का…
Day: December 4, 2021
बरेली: – सिरौली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में मिला मजदूर का शव क्षेत्र में फैली दहशत।
जानकारी के अनुसार सिरौली के गांव अज़मेर के ग़ुलाम हुसैन किसी ठेकेदार के साथ लकड़ी काटते हैं। शुक्रवार की देर शाम गांव से वह अपनी मोटरसाइकिल से सिरौली की ओर गए थे। शनिवार की सुबह कल्यानपुर और गुरवा के बीच सड़क किनारे एक खाई में उनका शव पड़ा देखा गया था पास ही बाइक भी पड़ी थी। खेतों पर जा रहे लोगों शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कर मृतक के परिजनों को बुलाया और कानूनी प्रक्रिया के बाद शव पोस्टमार्टम को…
जौनपुर: लेखपाल ने कहा की घुस नही दिया तो आवास भूल जाओ यह मेरा रेट ही है..
.जौनपुर। बदलापुर तहसील के हरिदास पट्टी गांव में तैनात हल्का लेखपाल सनन्दन भट्ट ने उक्त गांव निवासी ओम नारायण तिवारी पुत्र राम शिरोमणि तिवारी से प्रधानमंत्री आवास के लिए रिपोर्ट लगाने हेतु ₹8000 की रिश्वत लिया। इस के संदर्भ में वायरल वीडियो में लेखपाल यह कहते हुए देखा जा सकता है कि ₹8000 तो मेरा रेट ही है किसी से पूछ लो। 3000 दे दिए हो 5000 और दे देना तुम्हारा आवास बन जाएगा।जिस प्रधानमंत्री आवास के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पारदर्शिता का दंभ भरते नहीं थकतीं, उसी प्रधानमंत्री…
फर्रुखाबाद :जिलाधिकारी तहसील सदर फर्रुखाबाद समाधान दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ
फर्रुखाबाद जिलाधिकारी श्री संजय सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर फर्रुखाबाद समाधान दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ मौजूद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को समाधान करने के निर्देश दिए अधिकतर जमीन विवाद को लेकर फरियादियों की होड़ लगी रही फरियादियों ने न्याय करने की मांग की है lबृजमोहन सिंह राजपूत राजनीति ब्यूरो फर्रुखाबाद l
प्रयागराज : इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद एवं नाबार्ड के सौजन्य से लखनपुर साधन सहकारी समिति में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया
दिनांक:-04.12.2021 को इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद एवं नाबार्ड के सौजन्य से लखनपुर साधन सहकारी समिति में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया I जनपद प्रयागराज एवं कौशाम्बी के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड के सहयोग से जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन शुरू की गई है , जिसके द्वारा घर घर एवं ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र जहाँ पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है एवं सेवानिवृत वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग की सुविधाएँ सेवा प्रदान कराई जाएगी I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक के…
पीलीभीत : थाना हजारा में गौवंशी तस्करों ने किया आत्म समर्पण
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण एंव गौवशींय पशुओ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना हजारा पुलिस द्वारा गैंगचार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट महोदय पीलीभीत के अनुमोदन से अभियुक्त 1. मंगल सिंह पुत्र कलतार सिंह उर्फ करतार सिंह 2. पिन्टू सिंह पुत्र सुन्दर सिंह 3. बब्लू पुत्र जगतार सिंह 4. बिन्दर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासीगण ग्राम बाजारघाट थाना जनपद पीलीभीत…
रायबरेली-प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की प्रेमिका के पति व देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
रायबरेली-थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। चर्चा है कि प्रेमिका ने पति और देवर के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है।बताया जाता है कि गांव का 22 साल का अंकित यादव बीती शाम पास के एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में गया था। उसका गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। रात में लौटने के वक्त…
दादा ने फिर दिखाया जलवा , दिखा पुराना अवतार,लेकिन टीम को मिली 1 रन से हार
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के क्लासिक ऑफसाइड ड्राइव और बाहर निकलकर खेलने वाले शॉट शुक्रवार को एक प्रदर्शनी मैच के दौरान फिर दिखाई दिए। लेकिन इसके बावजूद बीसीसीआई अध्यक्ष इलेवन की टीम जय शाह की अगुआई वाली सचिव इलेवन से एक रन से हार गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आम सालाना बैठक की पूर्व संध्या पर ईडन गार्डन्स में 15-15 ओवर का एक प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। गांगुली छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। ‘फिनिशर’ की भूमिका निभा रहे गांगुली ने 20 गेंद में दो…
यार्कशर के पूरे कोचिंग स्टाफ ने नस्लीय विवाद के मामले में अजीम रफीक के आरोपों के बाद इस्तीफा दिया
क्रिकेट निदेशक मार्टिन मॉक्सन और मुख्य कोच एंड्रयू गेल सहित यार्कशर के पूरे कोचिंग स्टाफ ने अजीम रफीक के नस्लीय भेदभाव के आरोपों के बाद अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। मॉक्सन ने तनाव संबंधी बीमारी के कारण अपना पद छोड़ा है जबकि गेल 11 साल पहले किये गये एक ट्वीट की सुनवाई लंबित होने के कारण नौ नवंबर से निलंबित चल रहे हैं। यार्कशर ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ”हम पुष्टि कर सकते हैं कि क्रिकेट निदेशक मार्टिन मॉक्सन और सीनियर टीम के कोच एंड्रयू गेल…
विराट कोहली को आउट दिए जाने का फैसला एकदम सही था : साइमन डूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट की पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट दिए जाने के अंपायर के फैसले को न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर साइमन डूल ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, ”टीवी अंपायर को मैदानी अंपायर के फैसले को पलटने के लिए निर्णायक सबूत तलाशने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने प्रोसेस का पालन किया गया था और उनके फैसले लेने की प्रोसेस बिल्कुल सही थी।” भारतीय पारी का 30वां ओवर डालने आए एजाज पटेल…
बड़े हथियार सौदे पर होंगे हस्ताक्षर, 6 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आएंगे व्लादिमीर पुतिन,
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले, विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करेंगे। ऐसा माना जाता है कि मास्को, नई दिल्ली की रणनीतिक विचारधारा को समझता है और भारत को हर हाल में अपना मित्र मानता है। मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फार डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के रिसर्च एनालिस्ट आर विग्नेश के मुताबिक इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही इस यात्रा से भारत-रूस के संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा।वहीं, सेंटर फॉर लैंड वारफेयर…
सांसदों के ऊपर कार्रवाई को भाजपा ने बताया उचित, विपक्ष का प्रदर्शन जारी
अमर्यादित आचरण के आरोप में राज्यसभा से पूरे शीत सत्र के लिए निलंबित 12 सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर विपक्षी पार्टियां भले ही कांग्रेस की अगुआई में आंदोलनरत हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के रुख को देखते हुए अब सुलह की उम्मीद कम ही है। विपक्षी सांसदों की ओर से इस मुद्दे पर जारी धरना और विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को भाजपा की अगुआई में सत्ता पक्ष के सांसदों ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही लोकतंत्र को बचाने की गुहार लगाई।सत्ता पक्ष के…
केजे अलफांस ने ‘सोशलिस्ट’ शब्द को ‘इक्वीटेबल’ करने का दिया प्रस्ताव, संविधान की प्रस्तावना में संशोधन का निजी विधेयक रिजर्व,
राज्यसभा में भाजपा सदस्य के संविधान संशोधन संबंधी निजी विधेयक को लेकर विपक्ष के कड़े विरोध को देखते हुए उसे रिजर्व करना पड़ा। प्रस्तुत किए गए निजी विधेयक में संविधान की प्रस्तावना में शामिल किए गए ‘सोशलिस्ट’ (समाजवादी) शब्द को संशोधित कर ‘इक्वीटेबल’ (समतामूलक) करने का प्रस्ताव है। आमतौर पर निजी विधेयकों के पेश करने को लेकर इस तरह के विरोध कम ही होते हैं। लेकिन संविधान की प्रस्तावना के शब्दों के संशोधन को लेकर आए इस प्रस्ताव पर विपक्ष ने पेश करने पर ही आपत्ति उठा दी संविधान (संशोधन)…
अमिताभ बच्चन KBC होस्ट करने की मजबूरी बताकर रो पड़े
केबीसी 13 का 1000वां एपीसोड बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। मेकर्स इसके प्रोमो शेयर करके लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन बता रहे हैं कि 21 साल पहले उन्होंने यह शो करने का फैसला क्यों लिया था। बिग बी अपनी जर्नी याद करके रोने लगते हैं। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंस पर जया बच्चन भी इमोशनल हो जाती हैं। इस शो में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा मेहमान के रूप में दिखाई देंगी।कौन बनेगा…
सिर्फ 120 लोग ही विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी में आएंगे, मोबाइल के साथ ही ड्रोन्स भी होंगे बैन
अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी को लेकर फैन्स अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं। वहीं विकी और कटरीना की शादी को लेकर अभी तक कई अलग अलग खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन किसी भी खबर पर अब तक कपल की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को विकी और कटरीना शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में एक ओर जहां शादी की तैयारियों पूरे जोर शोर से चल रही हैं तो वहीं…
पहले दिन से ही शुरू कर दी ‘तड़प’ ने धमाकेदार कमाई , कमा लिए इतने करोड़
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। बेटे की शानदार लॉन्चिंग के लिए सुनील शेट्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मुंबई में एक प्रीमियर शो रखा गया जहां इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे। इस वक्त सिनेमाघरों में सलमान खान और आयुष शर्मा की ‘अंतिम’ लगी हुई है। फिल्म को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया ऐसे में ‘तड़प’ के लिए राह आसान नहीं मानी जा रही थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। ओपनिंग डे पर फिल्म…
WHO की साइंटिस्ट ने कहा ‘डेल्टा’ को रिप्लेस कर देगा ‘ओमिक्रोन’,
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) की प्रमुख वैज्ञानिक ने शुक्रवार को एक कांफ्रेंस में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के बारे में अनेकों अहम जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि यह नया वैरिएंट अत्यधिक संक्रामक है और इसलिए यह डेल्टा पर हावी (dominant) हो सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए अलग से वैक्सीन की जरूरत नहीं है।सौम्या स्वामीनाथन (Soumya Swaminathan) ने आगे कहा कि अभी यह कहना जल्दी होगा कि कोरोना वायरस के पुराने वैरिएंट की तुलना में नया वैरिएंट कम जोखिम…
काबुल में फंसे 300 से अधिक लोगों को फ्रांस ने निकाला, कतर ने की सहायता
फ्रांस (France) की ओर से अफगानिस्तान (Afghanistan) में निकासी अभियान जारी है। इस क्रम में 258 अफगान, 11 फ्रांस, 60 डच के साथ कई अन्य लोगों को काबुल से निकाल पेरिस लाया गया। यह जानकारी फ्रांस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी।फ्रांस के इस निकासी अभियान में कतर (Qatar) ने मदद की थी। मिली जानकारी के अनुसार, निकाले गए लोगों में वैसे अफगानिस्तानी नागरिक हैं जो वहां खतरे में थे जैसे पत्रकार, फ्रांस के लोग और वैसे लोग जिन्हें फ्रांस की आर्मी ने अपने साथ काम करने…
पेट्रोल पंप पर खुद ही कार में पेट्रोल भरते नजर आई ‘दुल्हन’! बेहद मजेदार है
खूबसूरत डेकोरेशन और जबरदस्त तैयारियों से सजे ये वीडियोज चर्चा का विषय भी बन जाते हैं. इनमें सबसे खास वीडियो होते हैं दूल्हा-दुल्हन के जो कई बार मजेदार हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन से जुड़े कई फनी और हैरान करने वाले वीडियोज आपको दिख जाएंगे. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन खुद ही अपनी कार में पेट्रोल भरते नजर आ रही है. इंस्टाग्राम अकाउंट खुशी 22sa पर कुछ दिन पहले एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया गया था जो इतना पॉपुलर…
अजब गजब : शख्स ने रिकॉर्ड बनाने को मुंह में दबाए 11 जहरीले सांप, गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने झाड़ लिया पल्ला
दुनिया में कई लोग हैं जो वर्ल्ड रिकार्ड्स बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. लोग अजीबोगरीब कारनामे कर रिकॉर्ड बनाते हैं. कई बार तो इसके लिए लोग हद से गुजर जाते हैं. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ऐसी ही सनक चढ़ी अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले जैकी बिब्बी के ऊपर. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए जैकी ने अपने मुंह में 11 खतरनाक जहरीले रैटल स्नेक दबा लिए थे. ये कारनामा जैकी ने 2010 में किया था. लेकिन अब इस केटेगरी को गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने…
