उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में इस साल आसन्न नावरात्र में भव्य रामलीला (Ramleela) का आयोजन किया जाएगा। रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी। सिने अभिनेता रजा मुराद (Raza Murad) ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार होने जा रही रामलीला में बॉलीवुड के तमाम कलाकार मंच पर एक साथ नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि पिछली बार अयोध्या में हुई रामलीला को 16 करोड़ दर्शकों ने दूरदर्शन के माध्यम से देखा था और इस…
Month: September 2021
नेहा गोयल ने कहा- टोक्यो ओलंपिक के प्रदर्शन से टीम की बदली मानसिकता
भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नेहा गोयल ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में प्रेरणादायी प्रदर्शन से उनकी टीम की मानसिकता बदल गई है और खिलाड़ियों में आत्मविश्वास आया है। भारतीय टीम ओलंपिक में अपना पहला पदक जीतने से चूक गई लेकिन टोक्यो खेलों में चौथे स्थान पर रहते हुए खेलों के महाकुंभ इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नेहा ने कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक में हमारे प्रदर्शन से हमारी मानसिकता बदली और हमें दुनिया की किसी भी टीम से भिड़ने का आत्मविश्वास मिला। क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत…
मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से बड़ा है टीम के लिए दो अंक हासिल करना : ब्रावो
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने कहा है कि मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलना अच्छा है लेकिन टीम के लिए दो अंक हासिल करना उससे बड़ा है। चेन्नई को रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले में छह विकेट से जीत मिली थी। ब्रावो ने इस मैच में 24 रन देकर तीन विकेट झटके थे। ब्रावो ने सीएसके टीवी से कहा, मेरे लिए बस वहां जाकर अपने अनुभव का इस्तेमाल करना था मैच में प्रभाव छोड़ना था। इसका आउटकम सकारात्मक रहा। उन्होंने कहा, टीम की जीत में…
RR को DC ने 33 रनों से हराया
आईपीएल (IPL 2021) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में शानदार मुकाबला है. इस समय ऋषभ पंत की कप्तान वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम नौ में से सात मैच जीतकर 14 अंक ले चुकी है. इस समय पॉइंट टेबल में यह टीम दूसरे नंबर पर है. हालांकि पॉइंट टेबल में नंबर वन पर चल रही चेन्नई के भी इतने ही पॉइंट हैं लेकिन चेन्नई रनरेट के मामले में आगे है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो पॉइंट टेबल में…
रूस ने कहा – तालिबान पर अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के साथ हैं
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को कहा कि रूस, चीन, पाकिस्तान और अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि अफगानिस्तान का नया तालिबान शासन अपने वादों को पूरा करे और विशेष रूप से एक वास्तविक प्रतिनिधि सरकार बनाने और चरमपंथ को फैलने से रोकने के लिए काम करे।सर्गेई लावरोव ने कहा कि चारों देश लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि रूस, चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने तालिबान और ”धर्मनिरपेक्ष प्राधिकार वर्ग” के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के…
UNGA में भारत ने सुनाई खरी-खरी,कश्मीर पर फिर घिरे इमरान खान,
आतंकियों के कब्जे की आशंका से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) के हुक्मरान अभी भी शुतुरमुर्ग बने हुए हैं. साथ ही भारत खासकर जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) को लेकर प्रोपेगंडा फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. इस कड़ी में उम्मीद के अनुरूप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने शनिवार तड़के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में कश्मीर का राग अलापा शांति के लिए भारत को जिम्मेदार करार देते हुए कहा कि यह भारत की जिम्मेदारी है कि वह सार्थक रूप से जुड़े. इसके बाद राइट टू रिप्लाई अधिकार का इस्तेमाल…
बहराइच :मिहींपुरवा विकासखंड में आयोजित हुआ गरीब कल्याण दिवस मेला
मिहीपुरवा विकासखंड में आज शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मिहींपुरवा ब्लॉक सभागार में सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु आयोजित गरीब कल्याण दिवस मेला का शुभारंभ बलहा विधायक सरोज सोनकर सांसद प्रतिनिधि आनंद गोंड तथा जिलधिकारी बहराइच डा दिनेश चंद्र ने किया कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने की ब्लॉक के सभागार में उपस्थित अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्कूल संविलियन विद्यालय मोतीपुर हेड मास्टर श्री विजय कुमार वर्मा बालिकाओं द्वारा वंदन गीत गाया गया मेले…
फर्रुखाबाद :कोरीखेड़ा में एग्री जंक्शन किसान गोष्ठी का आयोजन संपन्न
फर्रुखाबाद :थाना क्षेत्र जहानगज के अंतर्गत ग्राम कोरी खेड़ा में प्रतिष्ठान एग्री जंक्शन पर किसान गोष्ठी का आयोजन सुबह 9 बजे 1बजे तक चला। जिसमें बड़ी तादाद में कृषक लोग उपस्थित हुए जिससे आप सभी लोगो ने अधिक संख्या में उपस्थित होकर जो इस सम्मेलन की शोभा बढ़ाई है आप सभी का बहुत हार्दिक अभिनंदन करता हूं
जौनपुर: क्रांतिकारी पत्रकार परिषद प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी शाहगंज का किया स्वागत
शाहगंज /जौनपुर: क्रांतिकारी पत्रकार परिषद जौनपुर के प्रतिनिधि मंडल ने जिला सचिव राम नरेश प्रजापति के नेतृत्व में नवागत उप जिलाधिकारी शाहगंज नीतिश कुमार का बुके देकर स्वागत किया। परिषद के पत्रकारों ने आम जनमानस एवं पत्रकारों के उत्पीड़न सम्बन्धी समस्याओं को उप जिलाधिकारी के सामने रखा जिस पर उप जिलाधिकारी महोदय ने न्यायायिक व्यवस्था को मजबूती से पालन करने पर जोर देने की बात की ।पत्रकारो के बारे में कहा कि पत्रकार द्वारा समाज को दिये गये समय का योगदान सराहनीय कार्य हैं पत्रकार ही समाज के पीडितों की…
जौनपुर: रेलवे फाटक का बूम तोड़ते ट्रक चालक फरार
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली अंतर्गत बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला बाजार स्थित रेलवे फाटक के गेट नम्बर 65C पर शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे अतरडीहां बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक फाटक का बूम तोड़ते हुए भाग निकला। ड्यूटी पर तैनात रहे गेटमैन चंदशेखर यादव ने ट्रक का पीछा किया लेकिन उसे रोकने में सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ एसआई रमेश यादव ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनूप सिन्हा ने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ रेलवे एक्ट…
जौनपुर: भूमि विवाद में दबंगों ने मां बेटे को पीटकर किया घायल
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पूरासरवन गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने मां बेटे को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे कर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत पूरासरवन गांव में शनिवार की सुबह ज़मीनी विवाद के दौरान हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने 40 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी बोधई व 21 वर्षीय विनय बिंद पुत्र बोधई बिंद को लाठी डंडे से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष ने…
फर्रुखाबाद :फार्मासिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित
फर्रुखाबाद : नगर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें आनंद प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष, असगर खान को जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव को सचिव, नरदेव प्रजापति को जिला कोषाध्यक्ष, आलोक त्रिवेदी को जिला मीडिया प्रभारी, विवेक यादव को ब्लॉक अध्यक्ष एवं जीतू बाबू को जिला प्रवक्ता बनाया गया है।पदाधिकारियों की बैठक मे में औषधि निरीक्षक विभाग में फार्मासिस्ट के ड्रग लाइसेंस जारी करने हेतु फार्मासिस्टों का उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग की गई। शहर में नशीली…
सतना: मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना की घोषणा कर गए शिवराज
सतना: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हेलीकॉप्टर से रैगांव पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, राम खेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, विधायक विक्रम सिंह विक्की, पिछड़ावर्ग आयोग सदस्य प्रदीप पटेल, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र पण्डेय, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, सतना के भाजपा प्रभारी अभय प्रताप, जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी व सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र…
सीतापुर: गरीब कल्याण मेले का हुआ आयोजन
सीतापुर: मिश्रिख विकास खण्ड परिसर मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिये प्रयास रत है। मेले मे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव, रामकिंकर पाण्डेय, मुनीन्द्र अवस्थी, अजय भार्गव आदि ने कार्यक्रम की शुरूआत पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मेले की शुरुआत की। मेले में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास, मुख्य मंत्री आवास योजना, उज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल…
बलौदाबाजार :-:- सड़क नहीं बनी , 5 किमी अधिक सफर कर जा रहे जिला मुख्यालय
बलौदाबाजार :- सुहेला समीप टेकारी से फरहदा तक 2 किलोमीटर सड़क इतनी खराब है कि इस मार्ग पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है । ग्रामीण सड़क बनाने की मांग 15 साल से कर रहे है , लेकिन सडक़ बनना तो दूर मिट्टी , मुरूम से डब्ल्यूबीएम तक नही हो पाया । बारिश के मौसम में यह मार्ग बंद होने से जिला मुख्यालय जाने ग्रामीणों को 5 किमी अधिक सफर करना पड रहा है । ग्रामीणों ने सड़क जल्द नहीं बनने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है ।टेकारी से…
बरेली – शिक्षा के अधिकार के अन्तर्गत निःशुल्क पढ़ रहे बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति शीघ्र हो जायेगी।
आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली डा० विनय कुमार की दूरभाष पर हुई वार्ता में बी एस ए ने आश्वासन दिया कि निःशुल्क पढ़ रहे बच्चों के शुल्क प्रतिपूर्ति पन्द्रह दिन में स्कूलों को कर दी जायेगी। अधिकारी के आश्वासन पर समिति के महामंत्री पंकज कुमार सक्सेना ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि धन मिलने से कोरोना के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे स्कूलों को राहत मिलेगी।बी एस ए ने यह…
बरेली – सिरौली नगर पंचायत में सिविल सेवा परीक्षा में 139 रैंक प्राप्त करने वाले हिमांशु गुप्ता के पिता का व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत ।
आँवला – सिरौली नगर पंचायत में आज शाम 5:00 बजे मेन मार्केट स्थित व्यापारियों ने संयुक्त रूप से एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सिविल सेवा परीक्षा में 139 भी रैंक प्राप्त करने वाले हिमांशु गुप्ता के पिता संतोष गुप्ता का हाजी इसरार अंसारी सतीश गुप्ता इकबाल अंसारी कल्लू सिंह विजय सर्राफ के अलावा दर्जनों व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया हिमांशु गुप्ता के चयन से कस्बे के प्रत्येक जाति वर्ग में उत्साह का माहौल है व्यापारियों का कहना है कि हिमांशु ने कस्बे के…
प्रयागराज : जिलाधिकारी ने विकास खण्ड करछना, मेजा एवं कोरांव में आयोजित गरीब कल्याण मेले में पहुंचकर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का किया अवलोकन
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने गरीब कल्याण मेले के अवसर पर खण्ड विकास कार्यालय करछना में पहंुचकर मेले का अवलोकन किया तथा वहां पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों पर पात्र लाभार्थिंयों को प्रमाण पत्र तथा उज्जवला योजना के तहत पात्र लाथार्थिंयों को गैस कनेक्शन देकर लाभान्वित किया। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी द्वारा लगाये गये स्टाॅलों पर छोटे बच्चों का अन्न प्रासन भी कराया। वहां पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि गरीब कल्याण मेले में खाद्य एवं रसद, मनरेगा, उज्जवला योजना, चिकित्सा विभाग, कृषि, जिला कार्यक्रम…
बरेली – सिरौली कस्बे में बिजली का तार टूटकर युवक के ऊपर गिरने से बुरी तरह झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
आँवला – सिरौली कस्बे में बीती रात मोहल्ला गड़ी में चलती लाइन के समय अचानक विजली का तार जितेंद्र कश्यप के ऊपर गिर पड़ा । जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया । चीख पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर पुहंचे और सबस्टेशन से लाइन बंद कराकर जितेंद्र को छुड़ाया तब तक वह बुरी तरह से झुलस गया था । उसे अस्पताल से एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर हालत में उपचार के लिए बाहर ले जाया गया ।घटना से इलाके के लोगो मे बिजली विभाग के खिलाफ…
रायबरेली: क्या बन पाएंगे नवागंतुक कोतवाल डलमऊ के खेवनहार
डलमऊ /रायबरेली – डलमऊ क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बढ़ रहे अपराधों व क्षेत्र में चोरियों जैसी घटनाओं को रोकने के लिए डलमऊ में आए कई थाना प्रभारियों ने काफी प्रयास किया परंतु अपराधियों और चोरियों पर अंकुश नहीं लगा पाए जिसके चलते रायबरेली के तेजतर्राक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार जल्दी-जल्दी डलमऊ के थाना प्रभारियों को बदलते रहे इस बार रायबरेली पुलिस अधीक्षक ने अपराधों और चोरियों जैसी घटनाओं से भरा डलमऊ जिसका डलमऊ के लिए नए थाना प्रभारी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा पुलिस अधीक्षक ने…
