रायपुर : अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में दिया जा रहा प्रशिक्षण, प्रवेश के लिए क्या है योग्यता

तिल्दा नेवरा:- अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में सामाजिक उत्तरदायित्व सी एस आर के तहत व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र में इलेक्ट्रिकल-डीजल मेकेनिक एवं वेल्डिंग-घरेलु विद्युत् उपकरणों की मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिकल के प्रशिक्षण में प्रवेश के योग्यता 10 वीं पास रखी गयी है। इसके अलावा डीजल मेकेनिक, वेल्डिंग ट्रेड एवं होम एप्लायंस के लिए कम से कम 8 वीं पास योग्यता रहती है। कम्प्यूटर की पाठशाला एवं स्पोकन इंग्लिश आसपास के ग्राम पंचायत के स्कूल के छात्र-छात्रा के लिए निः शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमे प्रवेश की न्यूनतम…

पीलीभीत :पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान जी ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पीलीभीत : द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह(दिनांक 24. 9. 2021 से 30.9. 2021,)का शुभारंभ तहसील प्रांगण पूरनपुर से माननीय विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी के द्वारा सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गयाइस अवसर पर विधायक श्री बाबूराम पासवान ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने ,चार पहिया वाहन वालों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने , तथा नशे में वाहन ना चलाएं तेज गति से वाहन ना चलाएं एवं सुरक्षित रहे।कार्यक्रम में माननीय विधायक जी ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनाया।एआरटीओ अमिताभ राय ने सड़क के…

शुभम बने यूपीएससी टॉपर, बोले, नहीं था यकीन की इस बार कर पाऊंगा

यूपीएससी ने सीएसई मेन 2020 फाइनल परीक्षा परिणाम जारी किया है। बिहार के कटिहार जिले के निवासी शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि, मुझे यकीन नहीं था कि मैं कर पाऊंगा।रिजल्ट आने के बाद शुभम बेहद खुश हैं, वहीं उनके परिवार के सभी सदस्य बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शुभम कुमार ने आईएएनएस से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मैं बेहद खुश हूं बहुत अच्छा भी लग रहा है क्योंकि जितना हो सकता था मैंने उतना अपनी तरफ से दिया,…

जौनपुर: श्रीराम लीला समिति की प्रशासनिक बैठक आयोजित

शाहगंज(जौनपुर): डेढ़ सौ वर्षों से अधिक पुरानी नगर की ऐतिहासिक रामलीला समिति की दुर्गापूजा, दशहरा और भरत-मिलाप के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। रामलीला भवन पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।लीला प्रमुख इंदुनाथ पांडे बैजू महराज के मंत्रोच्चार पर समिति के अध्यक्ष रामनारायन अग्रहरि, एसडीएम नितीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ बैठक की शुरुवात की। लीला मंचन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए नगर की जर्जर सड़कों, जर्जर बिजली के तार व…

फ़िल्मी दुनिया के शहंशाह है अमिताभ ,आखिर क्यों दूर रहना पड़ा अपने ही बच्चों से

बॉलीवुड के शहंशाह अक्सर खबरों का हिस्सा बने रहते है..चाहे वजह कुछ भी हो.. बतादें शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati)के दौरान पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)कंटेस्टेंट से आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई कई सारी बातें भी साझा करते है.. उनकी इन्ही सब दिलचस्प बातों से शो को भी ज्यादा पसंद किया जाता है… उनके फैंस उनके अनुभव उनकी पर्सनल लाइफ की बातें जानने के लिए शो से लगातार जुड़े रहते हैं.. क्योंकि यही एक मात्र ऐसा शो है …जहां शहंशाह अपनी जिंदगी की हर बात को…

मैनपुरी : किशनी विधानसभा क्षेत्र में सपा विकास रथ रवाना,पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने दिखाई हरी झंडी

किशनी विधानसभा क्षेत्र में युवा सपा नेता आशीष जाटव द्वारा तैयार किये गए विकास रथ को सपा की झंडी दिखाकर सैफई से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने रवाना किया .सपा नेता आशीष जाटव ने बताया कि विकास रथ हर रोज किशनी विधानसभा के कोने कोने में चलकर लोंगो को अखिलेश सरकार की उप्लवधियो को बतायेगा. संवाददाता बबलू शाक्य मैनपुरी

जौनपुर: एसडीएम ने किया बीएलओ के साथ बैठक

शाहगंज(जौनपुर): उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने शुक्रवार को तहसील सभागार में बूथ लेबल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी का एहसास कराया।एसडीएम ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची में काफी गंभीरता के साथ नाम बढ़ाएं। बताया कि 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम छूटने न पाए। गाँव में जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई या जो अपना गाँव छोड़कर दूसरे स्थान पर चले गये हैं उनकी पूरी…

जौनपुर: टैम्पो बचाने के चक्कर में नहर में ट्रेलर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

शाहगंज(जौनपुर): नगर के एराकियाना मोहल्ले के समीप स्थित नहर में शुक्रवार की सुबह टैम्पो बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बच गया।मुख्य मार्ग स्थित एराकियाना मोहल्ला के समीप नहर में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अतरौलिया से औराई जा रहा ट्रेलर ऑटो को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पुलिया तोड़ते हुए नहर में पलट गया। दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

क्यों पहुंचे आधी रात जूही चावला के घर शाहरुख खान

फिल्मी दुनियां के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कई बार हीरो की इमेज से हटकर विलेन बनने का फैसला किया.. जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा भी गया .. आज तक याद भी किया जा रहा है .. दरअसल बात उस दौर की है. जब शाहरुख फिल्म डर’ (Durr)में काम कर रहे थे.. वो इसमे एक साइको आशिक का किरदार निभा रहें थे.. जिसमें उनका प्यार इकतरफा था.. ‘जिसका नाम किरण’ था ..वो उसके प्यार में पूरी तरह पागल हो चुके थे.. जिसके लिए वो कुछ भी करने को…

जौनपुर: विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

खुटहन(जौनपुर): भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को बदलापुर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित तटवर्ती गाँवों गढ़ागोपालापुर, अहियापुर, शाहपुर सानी, सम्मनपुर, सियरावासी, गूलरा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित खेतिहर काश्तकारों, आम नागरिकों से उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनसे बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानियों की जानकारी ली।गोपालापुर अहियापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप पाठक ने विधायक श्री मिश्रा को बाढ़ प्रभावित किसानों, आम नागरिकों तथा मवेशियों को मिलने वाले चारे की दिक्कतों से उन्हें अवगत करवाया। विधायक ने प्राकृतिक आपदा में फसें ग्रामीणों की बातें…

जौनपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओ को विवेकानंद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं विवेकानंद पुरस्कार सत्र 2018-19 एवं 2019-20 में विशेष योगदान के लिये कुल 60 संस्थाओं,कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि कोविड काल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/सेविकाओं एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने बहुत ही सम्यक तरीके से अपने…

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कंगना रणौत मानती हैं दुनिया का सबसे बेहतरीन अभिनेता

कंगना रणौत बॉलीवुड जगत की वो अभिनेत्री हैं जिनका लगभग हर किसी से पंगा है। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे भी हैं जो कंगना के इस बेबाक और बिंदास अंदाज को नापसंद करते हैं। बहुत ही कम ऐसा देखने को मिलता है जब कंगना रणौत किसी अभिनेत्री या अभिनेता की तारीफ करती हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ‘सीरियस मैन’ के लिए अंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में नॉमिनेशन मिला, जिसके बाद कंगना रणौत ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन अभिनेता बताया।इस खबर को अपने सोशल मीडिया…

बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया मीना का जन्मदिन।

आँवला – रामनगर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में आज बड़ें ही उत्साह के साथ मीना का जन्मदिन मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर में प्रधानाध्यापक कुलदीप आर्य ने केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया सुपरहिट संविलियन विद्यालय टिकरा कानपुर में तो सुगमकर्ता सरिता देवी ने कक्षा 8 की बालिका हेमलता को काल्पनिक मीना बनाकर केक कटवाया इस मौके पर यूटा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार पुष्पेंद्र कुमार इफ्तिखार अहमद अंकित कुमार मोहित कुमार प्रदीप वर्मा महेश कुमार संतोष कुमार वर्मा इसाक बाबू राजन कुमार इत्यादि मौजूद…

आर-पार की लड़ाई के मूड में कैप्टन:अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान हैं तो पार्टी से निकाल दें

पंजाब में तख्तापलट के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं। कैप्टन ने अब नवजोत सिद्धू को मूर्ख, जोकर और ड्रामेबाज तक कह दिया है। पार्टी प्रधान होने के बावजूद कैप्टन सिद्धू के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कैप्टन कहते हैं कि सिद्धू राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। सिद्धू पार्टी के प्रदेश प्रधान हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर ऐसा है तो वे मुझे कांग्रेस पार्टी से निकाल दें। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक नवजोत सिद्धू ने कोई प्रतिक्रिया…

मिशन यूपी में जुटी कांग्रेस, नवरात्रि में जारी करेगी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची

पंजाब में सरकार की कमान चरनजीत सिंह चन्‍नी को सौंपने के बाद कांग्रेस उत्‍साहित है। पंजाब में दलित चेहरे पर दांव लगाकर कांग्रेस अब मिशन यूपी में जुट गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक हालिया फैसले से कांग्रेस के ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ को गति मिली है। कांग्रेस अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होने वाले नवरात्रों के दौरान यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार कांग्रेस समय पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर…

रिषभ पंत के सामने ये मुश्‍किल, दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम प्‍लेआफ के करीब,

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में अब रिषभ पंत की कप्‍तानी वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स संजू सैमसन की कप्‍तानी वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीमें आमने सामने होंगी. दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम इस वक्‍त प्‍वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है, टीम के पास कुल मिलाकर 12 प्‍वाइंट्स हैं उसे केवल एक मैच जीतना है, उसके बाद टीम क्‍वालीफाई कर जाएगी. वहीं दूसरी ओर बात अगर राजस्‍थान रॉयल्‍स की करें तो टीम इस वक्‍त पांचवें नंबर पर है. उसके पास आठ अंक हैं टीम अगर अच्‍छा प्रदर्शन करेगी तो प्‍लेआफ में पहुंच भी…

भाजपा का एलान, निषाद पार्टी और अपना दल के साथ पार्टी लड़ेगी चुनाव

यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब गंभीर हो गई है। पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत शुक्रवार को पार्टी की ओर से चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने अपना दल निषाद पार्टी के साथ होने वाले इस चुनाव में गठबंधन की घोषणा की है।शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह एलान कर दिया किया कि वो निषाद पार्टी के साथ गंठबधन करेगी दोनों साथ में मिलकर योगी…

CSK की जीत में दिखा धोनी का 14 साल पहले वाला ऐतिहासिक टच

तारीख वही. महीना वही. टीम का स्कोर भी वही. क्रिकेट का फॉर्मेट भी वही और कप्तान भी वही. सब एक समान. ये गजब संयोग देखने को मिला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) के खिलाफ मैच में. धोनी (Dhoni) का 14 साल पुराना ऐतिहासिक टच एक बार फिर नजर आया. इस पूरे प्रकरण में अगर कुछ बदला बदला था, तो वो थी धोनी की टीम का पैंतरा. 14 साल पहले मिली ऐतिहासिक कामयाबी पर उसने टारगेट डिफेंड किए थे, और अब उसने वो…

RCB के कप्‍तान विराट कोहली CSK से टक्‍कर से पहले बुरी तरह घिरे हैं

आईपीएल 2021 में आज इस सीजन का बहुत बड़ा मैच होना है. आज के दिन टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली टीम इंडिया के नए मेंटॉर एमएस धोनी आमने सामने होंगे. दोनों कप्‍तानों की बीच जबरदस्‍त टक्‍कर देखने के लिए मिलेगी, इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए. इस सीजन के दूसरे चरण के पहले ही मैच में जहां एमएस धोनी की चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने जीत दर्ज की है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हार का सामना करना पड़ा है. जिस तरह की लय में आरसीबी पहले चरण में थी, वे…

फिर इमरान खान ने छेड़ा कश्मीर राग, भारत बोला- खाली करो PoK,

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की सालाना बैठक को संबोधित किया। उम्मीद के मुताबिक, इमरान खान ने अफगानिस्तान का मुद्दा छेड़ा और वहां की तालिबानी सरकार की वकालत की। इमरान खान ने कहा कि यदि तालिबान सरकार को मान्यता देकर मजबूत नहीं किया गया तो अफगानिस्तान आतंकियों का गढ़ बन जाएगा। यही नहीं, इमरान खान ने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कश्मीर और आतंकवाद पर एक-एक कर झूठ बोला। इमरान खान के मुताबिक, अफगानिस्तान के बाद यदि किसी…