फर्रुखाबाद: कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ कुछ लोगों नें छेड़छाड़ कर दी| पुलिस नें छात्रा की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिका नें दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि वह कोचिंग पढ़कर लौट रही थी उसी समय मोहल्ले के ही तालिब मसूरी पुत्र कमरुद्दीन, मुन्ना खां, शीलू खां के साथ ही सबल्लू मंसूरी पुत्र गुड्डू मंसूरी, साकिब मंसूरी पुत्र फक्के मंसूरी नें उसके साथ छेड़छाड़ कर दी| इसके साथ ही पुलिस से शिकायत की धमकी…
Day: August 20, 2021
फर्रुखाबाद::भाजपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर, हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज लखनऊ मुख्यालय में भाजपा बसपा व कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में शामिल किया है।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के अथक प्रयास से भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी , कांग्रेस व अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं को लखनऊ पार्टी कार्यालय ले गये थे।भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष जनता दल डॉ०जेपी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह गंगवार (ददा), बसपा के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर हरिओम दयाल,भोगांव के पूर्व बसपा प्रत्याशी…
रायबरेली:लालूपुर चौहान कोठी पर हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की
महराजगंज /रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर चौहान मे धूमधाम से मनाई गई अखिलेश सिंह की पुण्यतिथि। 20 अगस्त: जनपद रायबरेली की आन-बान-शान, गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर 20 अगस्त को उनके निज आवास लालूपुर चौहान कोठी पर हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित हजारों लोगों के हुजूम में सिर्फ एक बात की ही चर्चा रही कि वे सदर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे जनपद…
रायबरेली:इंडियन बैंक की ऐहार शाखा ने दिखाया अमृत महोत्वस का ठेंगा
लालगंज-रायबरेली। एक ओर देश में जहा अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और दूसरी ओर इंडियन बैक की ऐहार शाखा में तैनात अधिकारियों ने स्वाधीनता दिवस पर झंडारोहण ही नहीं किया। बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गयी है। रेलकोच फैक्ट्री के सामने स्थित शाखा के आस-पास के लोगों ने बैंक अधिकारियों की मनमानी एवं राष्ट्र विरोधी कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर बैंक अधिकारियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है। बताया गया है…
रायबरेली:स्व0 राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई
लालगंज रायबरेली।पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की जन्म जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुये ब्लाक अध्यक्ष काम्ता प्रसाद गौड ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता बंधु पूर्व प्रधानमंत्री की 77वीं जयंती मना रहे है।उन्होने कहा कि भारत के लिये उनके विजन और समाज की बेहतरी के लिये उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप मे आगे ले जाने का आहवान व कार्य…
रायबरेली:महा जन सम्पर्क अभियान के तहत मुबारकपुर मे कांग्रेसियों ने किया कार्यक्रम
लालगंज/ रायबरेली। कांगे्रस पार्टी के द्वारा चलाये जारहे भारत जन सम्पर्क महा अभियान के क्रम मे लालगंज ब्लाक के मदुरी मुबारकपुर न्याय पंचायत मे अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की अगुवाई मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे ग्रामीणों की भारी भीड जुटी।कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले प्रभात फेरी,संविधान की शपथ ली।उसके बाद घर घर जाकर जन सम्पर्क करते हुये लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।साथ ही गांव की समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया।न्याय पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने लोगों को बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ही…
रायबरेली:मुकेश कोरी बने क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वाभिमान संघ विकासखंड डलमऊ के अध्यक्ष
डलमऊ/ रायबरेली: डलमऊ विकासखंड के अंतर्गत शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ लखनऊ के सभी पदाधिकारियों के साथ डलमऊ के एक तिहाई क्षेत्र पंचायत की उपस्थिति मे बैठक कर सर्वसम्मति से ऐहार ग्रामसभा के मुकेश कोरी को स्वाभिमान. संघ का अध्यक्ष चुना गया यह बैठक विकासखंड डलमऊ के सुल्तानपुर जाला मे सम्पन्न हुयी जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के लखनऊ अध्यक्ष नवनीत शुक्ला की मौजूदगी मे कार्यक्रम हुआ | वही राष्ट्रीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ अध्यक्ष लखनऊ नवनीत शुक्ला ने अपने सम्बोधन मे कहा कि संघठन का…
रायबरेली:डलमऊ में राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों द्वारा रिटायर्ड सैनिकों को किया गया सम्मानित
डलमऊ /रायबरेली:आज 20 अगस्त 2021 को श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर जन भारत महा संपर्क अभियान के अंतर्गत डलमऊ नगर कांग्रेस व नगर युवक कांग्रेस द्वारा डलमऊ के विभिन्न वार्डों का जनसंपर्क किया और प्रभात फेरी निकाली गई तथा सायंकाल चौपाल लगाई गई तथा भूतपूर्व सैनिकों एवं भूतपूर्व अध्यापकों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य रुप में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी जी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश जायसवाल उपाध्यक्ष पिंटू तिवारी जी वार्ड अध्यक्ष विमल कुमार(राजू), युवा अध्यक्ष ऋतिक जायसवाल जी एन एस यू…
आजमगढ़: रंजिश में युवक ने चाकू से किया हमला
आजमगढ़।। जिले के बरदह थाने में नरवे गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। ग्रामीणों को आता देख हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बरदह थाने के नरवे गांव निवासी दीपक बिंद पुत्र रामाश्रय बिंद को गांव के ही तीन युवकों ने घेर लिया और भद्दी गलियों देते हुये चाकू निकाल लिया। चाकू से वार कर दीपक बिंद काे घायल कर दिया। पीड़ित दीपक की तहरीर पर पुलिस ने उन…
आँवला/बरेली – मोहर्रम त्योहार को लेकर सिरौली थाना पुलिस रही अलर्ट।
आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ व शांति पूर्ण व्यवस्था के साथ मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया जिसमें सिरौली कस्बे से लेकर थाना सिरौली क्षेत्र कल्याणपुर केशरपुर शाहबाजपुर रम्पुरा भोपत नगर जगंवाजपुर गुलड़िया अरिल में सुबह से ही फोर्स तैनात रहा इसमें शासन के आदेश का बड़े ही कढ़ाई ढंग से पालन किया गया सिरौली कस्बे में एसएसआई सुपेंद्र मलिक ने स्टाफ के साथ घूम कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी
कासगंज : अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज को महिला सफाई कर्मियों ने बांधी राखी
अश्वनी महेरे को अपने नेकी और दरियादिली के कारण जनता के दिलों में जगह बनाने वाले अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज को नगर पालिका अमापुर परिसर में महिला सफाई कर्मियों ने राखी बांधी।आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज आदित्य प्रकाश वर्मा जनता के बीच अपनी दरियादिली व अपने कारनामों के कारण जनता में बहुचर्चित है और अक्सर कर उनके मानवता कार नामे प्रकाश में आते रहते हैं इसी क्रम में सुवह मोहर्रम ड्यूटी के दौरे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगरपालिका अमांपुर पहुंच गए और जैसे वह पता चला…
मैनपुरी में सामने आई पुनर्जन्म की कहानी
मैनपुरी जिले में पुनर्जन्म का अनोखा मामला सामने आया है। यहां के औंछा थाना क्षेत्र के नगला सलेही गांव के प्रमोद कुमार उस वक्त चकित रह गए जब 8 साल का एक बच्चा उन्हें पिता कह कर उनके पास चला आया। बातचीत में उन्हें पता चला वह कोई और नहीं बल्कि 8 साल पहले नहर में डूब कर मर गया उनका 13 साल का बेटा है। जिसका उनके घर से मात्र 6 किमी दूरी पर एक बार फिर से पुनर्जन्म हुआ है। बाप-बेटे का मिलन देख कर सबकी आंखें भर…
आजमगढ़: इन्द्रेश चौहान को आजमगढ़, लालगंज में संतराम निषाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाया
आजमगढ़ । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कश्यप ने गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए। आजमगढ़ में इन्द्रेश चौहान को जबकि लालगंज में संतराम निषाद को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं
भदोही: एंटी करप्शन एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन फ्रंट,दिल्ली के पदाधिकारी नियुक्त
भदोही: एंटी करप्शन एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन फ्रंट,दिल्ली के राष्ट्रीय समन्वयक तरुण कुमार शुक्ल द्वारा अजीत त्रिपाठी पुत्र विनय कुमार त्रिपाठी निवासी ग्राम दीनापुर,जमालपुर जनपद जौनपुर को एसीआईएफ वाराणसी मंडल के अध्यक्ष पद पर तथा चंदन त्रिपाठी पुत्र विंध्यवासिनी निवासी ग्राम गहलाई,जमालपुर जनपद जौनपुर को जिला सचिव का नियुक्ति प्रमाण पत्र एवं परिचय पत्र प्रदान किया गया। यह नियुक्ति एंटी करप्शन एंड क्राईम इन्वेस्टिगेशन फ्र॑ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ईश्वर सहाय शर्मा द्वारा श्री शुक्ल के प्रस्ताव पर की गई है। श्री शुक्ल ने इस अवसर पर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम…
कासगंज: 10 लीटर कच्ची शराब बरामद
कासगंज: पुलिस अधीक्षक श्री रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देशक में चलाए जा रहे अवैध शराब के निर्माण और बिक्री अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा के पर्यवेक्षण में व क्षेत्र अधिकारी नगर आर के तिवारी के नेतृत्व में चौकी क्षेत्र मानपुर नगरिया से थाना सोरों पुलिस द्वारा पर अभियुक्त मोर सिंह पुत्र खूबेराम निवासी नगरिया थाना सोरों को गिरफ्तार किया गया. जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई. इस कार्यवाही में एसओ अनिल कुमार ,कुलदीप शर्मा ,यशपाल , गौरव कुमार ,राजेश कुमार आदि पुलिस…
आजमगढ़: बकाया भुगतान के लिए सफाई कर्मियों ने दिया धरना
आजमगढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों के भुगतान की लंबे समय से मांग कर रहे सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी सुबह शहर की सफाई करने के बाद नगर पालिका परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सफाइकर्मियों ने कहा कि हम शहरवासियों के सामने कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने देंगे, लेकिन जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रखेंगे। अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने कर्मचारी नेताओं को बुलाकर उन्हें भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। उनके आश्वासन पर सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। सफाईकर्मियों…
आँवला/बरेली – भमौरा थाना क्षेत्र में देसी तमंचा लिए बैठा युवक का सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल बना चर्चा विषय।
आँवला – भमौरा थाना क्षेत्र में एक युवक का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है आपको बता दे कि नवविवाहिता के साथ शादी समारोह में शामिल हुए एक व्यक्ति का शादी समारोह में तमंचा लिए बैठा हुआ फोटो वायरल हो रहा है वायरल फोटो में एक व्यक्ति के हाथ में देसी तमंचा है फोटो कितने साल पुराना है कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है फोटो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है चर्चा है दोस्त…
जौनपुर:अधिवक्ता समिति के चुनाव की तिथि घोषित, अधिसूचना जारी
शाहगंज(जौनपुर): तहसील अधिवक्ता समिति के चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित किए जा चुके हैं। अधिसूचना जारी होते ही रूठों को मनाने और समझाने का दौर शुरु हो चुका है। तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव काफी प्रतिष्ठापरक माना जाता है। दो वर्ष के लिए संघ के पदाधिकारियों के चुनाव किए जाते हैं। इस वर्ष 20 व 21 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत के साथ संघ के पदाधिकारियों के चुनाव का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सहमंत्री, कोषाध्यक्ष, आडिटर व चार कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव किया जाना है।इस…
जौनपुर: मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
शाहगंज(जौनपुर): उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न गांव में फ्लैग मार्च किया गया। एसडीएम ने मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर लोगों से अपील की कि घर पर रहकर ही मनाएं। त्यौहार शासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही मनाएं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।कोतवाली चौराहे से पुलिस व पीएसी के साथ नगर के पुराना चौक होते हुए टीम ने शिया बाहुल्य मोहल्ला भादी खास और बड़ागांव आदि स्थानों पर…
जौनपुर:तेजतर्रार एवम् बुलंद आवाज मनोज मौर्य बनाए गए समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश सचिव
जौनपुर:दिनांक 19 अगस्त बृहस्पतिवार को मियापुर कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा की बैठक हुई जिसमें तेज तर्रार ,बुलंद आवाज मनोज मौर्या को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवजीत समाजवादी जी ने कहा कि मनोज मौर्य जी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष जी एवं समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा मनोज मौर्य जी को प्रदेश सचिव…
