अयोध्या:अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था शिक्षक पवन मौर्या

शव मिलने के बाद 24 घंटे में अयोध्या पुलिस ने किया हत्या का खुलासा। शिक्षक पवन मौर्या की हुई थी हत्या। हत्या कर शव को फेंका गया था नहर में। अवैध संबंधों के चलते हुई शिक्षक पवन मौर्या की हत्या। थाना रौनाही के अंबरपुर निवासी राजेश का मृतक शिक्षक की पत्नी से था अवैध संबंध। अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था शिक्षक पवन मौर्या। राजेश ने शिक्षक पवन मौर्या की हत्या करने के लिए चार और लोगों को किया शामिल। स्कॉर्पियो से अपरहण कर क्रिकेट के बैट से मारकर…

फर्रुखाबाद: आर्थिक तंगी से परेशान पेंटर फांसी पर झूला

फर्रुखाबाद पेंटर नें आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी| जिससे परिजनों में कोहराम गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग नई बस्ती निवासी लगभग 35 वर्षीय सर्वेश कुशवाह पुताई का कार्य कर अपना और परिवार का पेट पाल रहा था| बीती रात वह भोजन करनें के बाद कमरे में जाकर लेट गया| वहीं उसकी पत्नी शकुंतला देवी अपने बच्चो के साथ दूसरे कमरें में सोने चले गयी| देर रात सर्वेश नें पंखे से दुपट्टे से…

फर्रुखाबाद: कायाकल्प योजना में बरौन और कमालगंज सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड

फर्रुखाबाद: कायाकल्प योजना के अंतर्गत बेहतर चिकित्सीय सुविधा, साफ-सफाई के लिए जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौन और कमालगंज को कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21के लिए चयनित किया गया है।इसमें बरौन सीएचसी 77.8 प्रतिशत अंक पाकर आठवें और कमालगंज 71.9 फीसदी अंक पाकर मंडल में अठारवें स्थान पर रहा। जिसके लिए सीएचसी को सात्वनां पुरस्कार स्वरूप एक लाख रूपये मिलेंगे | जनपदीय क़्वालिटी सलाहकार, डॉ. शेखर यादवने कहा कि इस योजना के तहत केन्द्र सरकार की ओर से साफ-सफाई, बेहतर रखरखाव व सेवा प्रदान करने वाले…

पीलीभीत:मिशन शक्ति से महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: यंत्र नार्यस्तु पूज्यन्तेरमन्ते तत्र देवताः, यत्रैतास्तु न पूज्यन्तेसर्वास्तफलाः क्रियाः’’जहांस्त्रियां की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं और जहाँ स्त्रियों की पूजा नहीं होती, उनका सम्मान नहीं होता है वहाँ किये गये समस्त अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं। भारतीय संस्कृति एवं समाज में नारी का स्थान सदैव ही उच्च प्रतिष्ठित रहा है। शक्ति के विभिन्न स्वरूपों में हम नारी की ही पूजा सभ्यता व संस्कृति के उदय से करते आए हैं। नारी सृजन का भी प्रतीक है। परिवार का विकास नारी के गर्भ में पल रहे शिशु…

प्रयागराज :प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में उद्यम की स्थापना हेतु ऋण की सुविधा उपलब्ध

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का क्रियान्वयन उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। उक्त योजनान्तर्गत अधिकतम रु0 25.00 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से उद्यम की स्थापना हेतु प्रदान किया जाता है। योजना में सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट काष्ट का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यमियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 35 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान की सुविधा अनुमन्य है। योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की वित्त पोषित इकाइयों को अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज उपादान की सुविधा तीन वर्ष तक दिये जाने…

बहराइच: मिशन शक्ति अभियान व मिशन अपराजिता के तहत आयोजित हुई कार्यशाला महिला आरक्षियों को प्रदान की गयी विभागीय योजनाओं की जानकारी

बहराइच 13 अगस्त। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान 3.0 तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा संचालित मिशन अपराजिता के अन्तर्गत जिले की महिला आरक्षियों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान किये जाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला आयोजन के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि पुलिस स्टेशनों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान से सम्बन्धित समस्याओं के निदान के साथ-साथ…

जौनपुर : जगन्नाथ यादव बने खुटहन प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख ने बधाई

खुटहन /जौनपुर : खुटहन प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष के चुनाव के लिए ब्लाक इकाई खुटहन की‌ बैठक शुक्रवार को ब्लाक सभागार में की गयी जिसमें सर्वसहमति से जगन्नाथ यादव को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया, नव निर्वाचित अध्यक्ष को ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव सहित दर्जनों ग्राम प्रधानों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । मुख्य अतिथि के रुप में ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि एक आदर्श एवं मजबूत संगठन वही हैं जिसका उद्देश्य सिर्फ विकास करना होता हैं इसके लिए सभी सदस्यों को त्याग करने की…

प्रयागराज :बीच रोड पर गिरा पेड़ टला बड़ा हादसा नही हुआ कोई हताहत

कोरांव /प्रयागराज – के मांडा थानांतर्गत उपरौध क्षेत्र के हाटा बाजार से करीब 500 मी0 की दूरी पर हाटा बरौधा मार्ग पर आज सुबह करीब 05 बजे एक मोटा पेंड अचानक उस समय गिर पड़ा जब मुहल्ले के कई लोग नित्य क्रिया को गाव से बहार जा रहे थे उसी समय पेंड अचानक गिर गया लोगो ने भाग कर जान बचाई कोई हताहत नहीं हुआ फिर आनन फानन मे मुहल्ले के लोगों ने जुट कर बीचो बीच रोड पर गिरे पेंड को हटाने के लिए जुट गए और रास्ते से…

Pilibhit: On taking agricultural machinery, you can get a grant of 40 to 50% of the value of agricultural machinery.

पीलीभीत : कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कृषि यंत्र जैसे हैरो, कल्टीवेटर, मिनी राइस मिल, पावर टिलर, लेजर लैंड लेवलर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, पावर चेफ कटर, ट्रेक्टर माउंटेंड स्प्रेयर, डिस्क प्लाऊ, रोटावेटर, स्ट्रा रीपर, पैकिंग मशीन, आलू खुदाई मशीन एवं कस्टम हायरिंग सेंटर (अधिकतम 40 प्रतिशत) इत्यादि पर अनुदान प्राप्त करने के इच्छुक कृषकों हेतु सुनहरा अवसर सरकार द्वारा दिया जा रहा हे, इच्छुक कृषक अपनी आवश्यकतानुसार ‘‘प्रथम आवक-प्रथम पावक’’ के सिद्वान्त पर उक्त लिखित कोई भी कृषि यंत्र लेने पर कृषि यंत्रों के मूल्य का 40 से…

लखनऊ:शरद श्रीवास्तव भारतीय एकता युवा मोर्चा ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेताओं से की मुलाकात

लखनऊ: आज दिनांक 13/08/21 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भा ज पा के नेता संजय गोंड जी से भारतीय एकता युवा मोर्चा द्वारा ,केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सफ़ल योजनाओं की सराहा करते हुए एक शिष्टाचार भेंट हुई.जिसमे राष्ट्रिय संयोजक दिलीप श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सिंह, प्रदेश सलाहकार पुनीत कुमार, प्रदेश संयोजक शरद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विशाल मिश्रा एवं भूपेंद्र तिवारी मौजूद रहे. सवांददाता: मनीष विश्वकर्मा

पीलीभीत :हरीतिमा के साथ-साथ रोगों से बचाव भी कर रहे हैं लोक निर्माण विभाग द्वारा हर्बल मार्गों पर रोपित पौधे।

पीलीभीत :आज की भागम भाग एवं अनियमित जीवन शैली में व्यक्ति अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहा है, जिसका परिणाम यह हो रहा है कि लोगों में प्रतिरोधक क्षमता की कमी हो रही है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर बल दिया गया है। जिन लोगों में प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रही, उन्हें संक्रमण प्रभावित नहीं कर सका। आज हर नागरिक अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ज्यादातर आयुर्वेदिक वृक्षों से प्राप्त होने वाली औषधियों पर निर्भर हो रहा है। इससे हर्बल वृक्षों…

फर्रुखाबाद:अनियंत्रित बाइक सवार युवक पुलिया से टकराने से मौत

फर्रुखाबाद कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाइक टकरानें से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे उपचार के लिए परिजन सीएसी लेकर आये लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुधैया निवासी लगभग 35 वर्षीय संदीप कुमार बीती रात अपने भाई कुलदीप के साथ परिजनों को बस अड्डे कायमगंज छोड़ने गया था| उसी दौरान अचरा रोड पर गांव झब्बूपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में टकराकर नहर में जा गिरी|ग्रामीणों की मदद से संदीप कुमार को परिजनों…

प्रयागराज: बिजली विभाग की मनमानी से गरीब जनता परेशान

कोरांव (प्रयागराज) नगर पंचायत कोरांव बाजार में आए दिन बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा विद्युत कनेक्शन काटकर अवैध वसूली की जाती है और आम जनता काबिल गलत सही तरीके से भेजा जाता है और फिर बुलवाने के नाम पर आम जनता को बार-बार उपखंड अधिकारी कार्यालय कोराव का लोग चक्कर काटते हैं परंतु अधिकारी सुनने को तैयार नहीं और गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो जाता है कार्यालय में किसी भी अधिकारी से बात करने के लिए नंबर नहीं मिलता जिससे उच्च अधिकारी से संपर्क हो सके यदि किसी…

बरेली/यूपी-योगी सरकार द्वारा जवाहरलाल को अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर खुशी

बरेली। भाजपा संघठन द्वारा जबाहरलाल को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मन्त्री बनाये जाने पर लखनऊ से बरेली जाते समयँ सैकड़ों समर्थकों एवँ नागरिकों द्वारा जगह- जगह फूलमालाओं से स्वागत किया वहीं कुछ स्थानों पर लोगों ने वुके देने के साथ फूलबर्षा कर भव्य स्वागत किया।भाजपा कार्यालय बरेली पहुँने पर नवागत प्रदेश मन्त्री ने कहा कि योगी सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे निष्ठापूर्वक व ईमानदारी के निर्वाहाकर जनसेवा पक्ष को मजबूत करेंगे।वहीं हाल में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा कहा भाजपा को…

फर्रुखाबाद : पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने किया कोर्ट में समर्पण

फर्रुखाबाद : चुनाव आचार संहिता उलंघन के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होनें पर पूर्व एमएलसी नें कोर्ट में समर्पण कर दिया|मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार त्यागी ने पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल समेत दो लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था| दरअसल वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े बसपा नेता पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल की लाल दरवाजे के निकट सेवावृत रसोई माँ रसोई चल रही थी|जिसके चलते उड़न दस्ता प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा नें शहर कोतवाली…

जौनपुर: जेसीआई क्लासिक जौनपुर और राजेश स्नेह ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में सड़क पर चलने वाले लावारिस लोगों के लिए अनवरत भोजन वितरण कार्यक्रम किया

जेसीआई क्लासिक जौनपुर और राजेश स्नेह ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में विक्षिप्त, अर्धविक्षिप्त , असहाय, निराश्रित लावारिस और सड़क पर चलने वाले लावारिस लोगों के लिए अनवरत भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाली थाना के सामने स्थित मंदिर से किया गया l इस मौके पर शहर के चर्चित समाजसेवी और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार ने कहा कि यह पुनीत काम अनवरत चलेगा जिससे जो सड़क किनारे लावारिस पड़े या चल रहे हैं दिव्यांग हैं विक्षिप्त हैं अर्ध विक्षिप्त हैं…

फर्रुखाबाद :12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कैडेट्स ने झाड़ू तथा डस्टबिन लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर “आजादी का महोत्सव” पूरे प्रदेश मनाया जा रहा हैं।इसी क्रम में 12 यूपी बटालियन एन सी सी फतेहगढ़ के कमांन्डिंग ऑफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में म्युनिसिपल इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पों से तथा दीपक जलाकर दी गई श्रद्धांजलि के पुराने फूल मालाओं को उतार कर शहीद स्मारक पर स्वच्छता का संदेश दिया गया।सभी एनसीसी…

कोरबा: लैंको पावर प्लांट के एच आर हेड और जनसंपर्क अधिकारी के खिलाफ नर्स की शिकायत पर छेड़खानी का मामला

कोरबा। लैंको पावर कम्पनी के दो अधिकारी पर छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ है. आरोप है कि कम्पनी के एचआर हेड रानु नायक और जनसंपर्क अधिकारी डीके तिवारी ने PF के नाम पर एक महिला नर्स के साथ छेड़खानी की. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने  देर रात बताया कि 2008 में भू अर्जन से एक युवती को नर्स की नौकरी मिली थी, उसी के भविष्य निधि में आधार कार्ड में सुधार के बाबत युवती लैंको पावर प्लांट के एच आर हेड रानु…

कोरबा :तेज रफ्तार स्विफ्ट का टायर फटा कार पलट

कोरबा। तेज रफ्तार स्विफ्ट का अगला पहिया अचानक फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा। हादसे में कार सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर रात्रि 3 बजे हुई। जांजगीर चांपा से स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 15 बी 9215 में एक महिला व उसका पुत्र सवार होकर अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। अचानक वाहन का अगला पहिया फटने से कार पलट गई।…

फर्रुखाबाद :नशेड़ी अधेड़ ने अपनी अर्धांगिनी को ईटों से कुचलकर की हत्या

फर्रुखाबाद :नशेड़ी अधेड़ ने अपनी पत्नी मालती को ईटों से कुचल कर मार डाला और घर से गायब हो गया। मालती कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम चांदपुर निवासी जबर सिंह कटियार की 50 वर्षीय पत्नी थी। मालती की एक मात्र 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान कटियार की बीते वर्ष बुखार आने से मौत हो गई थी। शराब पीने का आदी जबर सिंह कटियार आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था बीते दिनों जबर सिंह कटियार ने विवाद के दौरान नशे में अपनी पत्नी मालती के ऊपर ईटों व डंडो के प्रहार…