आजमगढ़: पिछले साल मार्च में कोरोना संकट शुरू होते ही जिले में स्कूल बसों के पहिये थम गए थे। लेकिन, अब इन संचालकों को खड़ी बसों का फिटनेस कराना होगा। परिवहन विभाग ने उन बसों की सूची तैयार कर ली है, जिनका अनफिट वाहन है। अब इनके मालिकों को नोटिस भेजे जाने की तैयारी है। शासन के निर्देश पर 16 अगस्त से विद्यालय खोलने की तैयारी चल रही है। जिले में 200 से अधिक स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं बनवाया गया है। एआरटीओ कार्यालय से अनफिट लगभग 200 स्कूली वाहनों…
Day: August 5, 2021
जौनपुर :- लखनपुर में अन्न महोत्सव के दिन एकत्रित हुए लगभग समस्त राशनकार्ड कार्ड धारक।
आज 5 अगस्त को वार्ड नं0 32 देवचन्दपुर के मोहल्ला लखनपुर में अन्न महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर लखनपुर के सैकड़ो रासन कार्ड धारक कोटेदार साहब लाल सोनकर के सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान पर पहुचे,वहा पर जन प्रतिनिधि के रूप में प्रदीप कुमार मौर्य,सुभाष मौर्य,सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में गुलजार अहमद,रियाज,नुरूद्दीन ,असफाक अहमद एवं इस क्षेत्र के लेखपाल अनुराग सिंह भी उपस्थित हुए ।सभी राशन कार्ड धारकों को यूनिट के हिसाब से गल्ला दिया गया गल्ला देने के पशचात नाश्ता भी कराया गया।इस बार गल्ला सरकारी…
आजमगढ़: भाजपा द्वारा अन्नोत्सव कार्यक्रम
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी पांच अगस्त को पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर जिले में भी भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में अन्नोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान जिले की सभी राशन की दुकानों से लोगों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के तहत मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि पांच अगस्त का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। आज ही के दिन पाकिस्तानी आतंकियों के विरुद्ध सर्जीकल स्ट्राइक भारत सरकार ने किया था। यही नहीं पांच…
मैनपुरी : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत रूपपुर में सरकारी राशन वितरण किया गया है l
मैनपुरी / ब्लॉक मैनपुरी : आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत सरकारी राशन दुकान का नाम अनिल सिंह चौहान (डीलर) रूपपुर में नि:शुल्क राशन वितरण किया गया है अंतोदय राशन धारकों को फ्री में प्रधानमंत्री अन्न योजना के अंतर्गत झोला और फल भी वितरण किया गए मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य कितुका देवी और प्रा0वि0 प्रधानाचार्य स्नेहलता के नेतृत्व में वितरण हुआ l राशन धारकों के नाम सरोजनी देवी, राजो देवी, विमलेश शाक्य, शगुना देवी मुन्नी देवी,कमला देवी, विश्वनाथ सिंह, गीता देवी ,हसीना बेगम, ज्ञान देवी आदि राशन…
कोरबा-:निजी कंपनी में डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद
कोरबा-: बीते वर्षों में साईं प्रसाद एक कंपनी हुआ करता था जिसके तहत गांवों एवं शहरों के लोगों को एजेंट के द्वारा जोड़ा जा रहा था एवं पैसा जमा कराया जा रहा था यह कहकर कि पैसा दोगुना मिलेगा जिसमें आम जनता गरीब भोले-भाले लोग फंस गए और लोगों ने अपने कमाई से बचत से और कई लोगों ने नौकरी के रिटायरमेंट होने के बाद जो पैसा मिला उसे तक जमा करा दिया जमा कराने वालों की संख्या बहुत ज्यादा मात्रा में है कुछ लोगों का कहना है की ₹10000…
रायपुर : मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय हॉकी टीम को टोकियो ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने आज संघर्ष पूर्ण मुकाबले में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 41 वर्ष बाद ओलंपिक में पदक जीता। पूरे देश को अपनी टीम पर गर्व है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ढाई साल में असफल: बृजमोहन अग्रवाल
छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ढाई साल में ही असफल हो गई है। कर्जमुक्ति, बिजली बिल आधा, संपत्ति कर आधा, शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, महिला स्वसहायता समूह के कर्जो की माफी, झुग्गी बस्ती में रहने वालों को पट्टा जैसे बड़े-बड़े वादों से कांग्रेस ने मुँह मोड़ लिया है। जिसको लेकर हम सब को सड़क की लड़ाई लड़नी है। उक्त विचार आज भाजपा पुरानी बस्ती मंडल के कार्य समिति के बैठक को संबोधित करते हुए कहा।
बदायूं: साईकिल रैली में ममता शाक्य के साथ सैकड़ों छात्राओं ने लिया हिस्सा
समाजवादी पार्टी के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्टीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के निर्देश पर आज तहसील बिल्सी में नगर शाक्य भवन से पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली का पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल व वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा सोवरन सिंह यादव ने साईकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।यात्रा शाक्य भवन बिल्सी से अम्बियापुर चौराहा से अटल चौक से होते हुए गल्लामंडी से होते हुए…
फर्रुखाबाद : जंगली जानवरों की दहशत
फर्रुखाबाद ब्लॉक बढ़पुर के ग्राम पंचायतों में जंगली जानवरों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी वन विभाग की टीम छापेमारी कर रही है इससे किसानों को भारी नुकसान भी हो रहा है खेतो में फसल की रखवाली डर के साथ करनी पड़ रही है ग्रामीणों किसानों का कहना है कि जंगली जानवर किसी भी छड़ हमला कर सकता है इस बात का डर बना रहता हैअजीत शाक्य ब्यूरो फर्रुखाबाद
प्रयागराज: डा0 भीमराव आम्बेडकर की सामाजिक राजनीतिक यात्रा पर एक नजर
1951 मे संसद में अपने हिंदू कोड बिल के मसौदे को रोके जाने के बाद डा0 अम्बेडकर ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था इस मसौदे मे उत्तराधिकार, विवाह और अर्थब्यवस्था के कानूनों में लैगिक समानता की मांग की गई थीबाबा साहेब के नाम से दुनियाभर में लोकप्रिय डॉ. भीमराव आम्बेडकर समाज सुधारक, दलित राजनेता, महामनीषी, क्रांतिकारी योद्धा, लोकनायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व होने के साथ ही विश्व स्तर के विधिवेत्ता व भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे। डॉ. आंबेडकर विलक्षण एवं अद्वितीय प्रतिभा के धनी…
मैनपुरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम
मैनपुरी : भोगांव में आज स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया. साथ ही साथ जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है और वृक्ष हमारी बहुत बड़ी जरूरत है वृक्ष के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है. मौजूदा हालात में ऑक्सीजन की कमी एक उदाहरण है जो वृक्षों की लगातार कटाई से पैदा हुई थी आज हम लोग सभी अगर यह संकल्प लें कि एक एक वृक्ष लगाएं और उस वृक्ष को लगभग तीन-चार साल तक निरंतर उसकी…
बरेली-क्यो ख्याल नही करते अपनी बेटियों का दहेजलोभी
बरेली-दहेज के लिए ससुराल बाले किस किस हद को पार कर दें कहना मुश्किल है।भमोरा थाना क्षेत्र के गाँव के ख्याली राम की बेटी सुमन ने अपने पति रामवीर पर आरोप लगाया कि उसका पति उससे दहेज की मांग कर उसे मारता पिटता है है।जब वह विरोध करती है तो पति उसे गोबर घोल कर जबरन पिलाता है
झारखंड में अपनी ही सरकार को क्यों घेर रही है कांग्रेस, क्या है मामला
झारखण्ड में आदिवासी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के स्थान पर रमेश बैस को लाने के बाद लगा कि भाजपा ओबीसी कार्ड खेल रही है। जानकार मानते हैं कि बीते विधानसभा चुनाव में जनजातीय सीटों पर पराजय ( 28 में सिर्फ दो पर जीत मिली थी) और आदिवासी मुद्दों पर पिटते मोहरे के बाद भाजपा का मन आदिवासी वोटों से ओबीसी वोटों की ओर शिफ्ट हो रहा है। इनके वोटों के महत्व को देखते हुए अब कांग्रेस भी अब ओबीसी पत्ते फेंटने लगी है। फेंटे भी क्यों नहीं आदिवासियों के ब्रांड के…
केंद्र सरकार का बड़ा बयान: नहीं मिलेगा SC वर्ग को मिलने वाली योजनाओं का लाभ
केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 अगस्त को स्पष्ट किया है कि देश का जो भी नागरिक हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म को नहीं मानता है, उसे अनुसूचित जाति वर्ग का नहीं माना जा सकता। ऐसे लोगों को अनुसूचित जातियों की भलाई के चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए। धर्म बदलकर ईसाइ बनने वाले भी इसका लाभ नहीं ले सकते। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री ए नारायणस्वामी ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी। दरअसल, आंध्र प्रदेश…
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को पीलीभीत में दिखाये गये काले झंडे
श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या आज पूरनपुर तहसील स्थित ब्लाक में आयोजित साईकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. उसी बीच नेशनल हाइवे 730 पर जिले के प्रभारी मंत्री की गाड़ी के आगे किसान लेट गए और मंत्री को कृषि क़ानून को काला क़ानून बताते हुए काले झंडे दिखा कर जमकर नारेबाजी कर विरोध किया. काफी देर तक किसानों के बीच बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने बल प्रयोग कर किसानों के हाथों से काले झंडे छीन कर किसानों को हिरासत…
मनप्रीत एंड कंपनी को ‘हार्दिक’ बधाई, हॉकी में 41 साल बाद भारत को मेडल
भारत ने आखिरी बार हॉकी में ओलंपिक मेडल 1980 में जीता था, 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक मेडल जीतकर मनप्रीत एंड कंपनी ने इतिहास रच डाला है। भारत ने जर्मनी को 5-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। हॉकी में भारत का यह 12वां ओलंपिक मेडल है। भारत इससे पहले हॉकी में आठ गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रोन्ज ओलंपिक मेडल जीत चुका है। पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने वापसी की। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने बेल्जियम के खिलाफ की गई…
अमेरिका में डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक वेरिएंट दे सकता है दस्तक! मामले होंगे दोगुने; एंथोनी फौसी की चेतावनी
दुनिया इस वक्त कोरोना से अभी तक लड़ रहा है। सबसे ज्यादा शक्तिशाली देश कहे जाने वाला अमेरिका इस वक्त कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अब यहां पर कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप बढ़ रहा है। अमेरिका के शीर्ष कोरोना वायरस सलाहकार एंथोनी फौसी (Dr Anthony Fauci) ने भी इसके लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले दोगुने हो सकते हैं क्योंकि अब यहां पर डेल्टा से भी बदतर वेरिएंट आ सकता है। एंथोनी फौसी ने कहा कि अगर अमेरिका में…
ब्रिटेन ने भारत को दी यात्रा प्रतिबंधों में राहत, ‘लाल’ सूची से निकाला, अब नहीं होना पड़ेगा 10 दिनों के लिए क्वारंटीन
भारत से पूरी तरह से टीकाकरण करवा चुके यात्रियों को अब अनिवार्य 10 दिनों के लिए होटल में क्वारंटीन में नहीं रहना होगा। इस कारण है कि अब यूके ने भारत को अपनी ‘लाल’ सूची से निकाल दिया है। भारत को अब ‘अम्बर’ सूची में रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए ब्रिटेन के ट्रैफिक लाइट सिस्टम के तहत अम्बर लिस्ट वाले देशों से लौटने का मतलब है घर में 10 दिन के लिए क्वारंटाइन होना। परिवहन विभाग द्वारा घोषित परिवर्तन, रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से लागू…
विराट कोहली पर भड़के पूर्व दिग्गज, कहा- आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं रख सकते
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम में आज यानी 4 अगस्त को शुरू हुआ। टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी बातें की जा रही थी और जब इसकी घोषणा हुई तो कई दिग्गजों ने इसपर नाराजगी जाहिर की। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को पहले मैच में मौका ना देने पर ऐतराज जताया। वीवीएस ने कहा, “मैं हमेशा से ही इस बात को मानता हूं कि रविचंद्रन अश्विन बहुत ही ज्यादा हुनरमंद गेंदबाज हैं। उन्होंने…
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने तोड़े तमाम दिग्गजों के रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में खेला जा रहा है। 4 चार अगस्त को शुरू हुए इस मैच की पहली पारी में मेजबान टीम महज 183 रन ही पर ही ढेर हो गई। भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे पूरी इंग्लिश टीम बेबस नजर आई। टीम के कप्तान जो रूट ने यहां भी सधी हुई अर्धशतकीय पारी खेल एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के…
