रेल लाइन किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नही हो हुई उपनिरीक्षक मुनीश्वर ने क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर स्थित पोल नंबर 1133/ 19 के नजदीक बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात व्यक्ति के शव होने की सूचना पर मौके पर पहुचकर आसपास लोगो द्वारा शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया,शिनाख्त नही होने पर शव का पंचनामा भरकर जिला मोर्चरी ग्रह भेजा गया है।उन्होंने अज्ञात व्यक्ति की ट्रैन की चपेट में आने/गिरने से मौत होने की आशंका जताई भरथना तहसील रिपोर्टर अनुज यादव मों० 9536226204
Day: July 16, 2021
मोतिहारी : महंगाई के खिलाफ काँग्रेस का आक्रोश मार्च
पेट्रोल,डीजल,सरसो तेल,और खाद्यपदार्थ का बेतहासा बढ़ते दाम के खिलाफ काँग्रेस पार्टी के द्वारा आक्रोशमार्च निकाला गया,और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद,पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद,केंद्र सरकार होश में आओ,बढ़ते पेट्रोल, डीजल,गैस,सरसो तेल के दामो पर रोक लगाव,आदि नारो को बुलंद किया गया।वही आक्रोशमार्च का नेतृत्व कर रहे काँग्रेस नेताओ ने कहा कि केंद्र में बैठी ये पूँजीपतिओ की सरकार अम्बानी अडानी की जेब भरने में लगी हुई है।और बिहार की सरकार शराब बेचवाने में।गरीबो पर ये सरकार का कोई ध्यान नही है।महँगाई के चलते प्रतिदिन पूरे देश मे गरीब आत्महत्या कर रहे हैं,गरीब प्रतिदिन…
मोतिहारी : एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी:परदेस में कमा रहे जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां ने भी तोड़ा दम
पूर्वी चंपारण में जैसे ही जवान बेटे की मौत सुनी, बूढ़ी मां ने तत्काल दम तोड़ दिया। मां-बेटे की अर्थी एक साथ निकलती देख पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। घटना पूर्वी चंपारण जिले की कौरिया पंचायत मोड़ के वार्ड 7 की है। यहां के एक युवक की मौत हरियाणा में हो गई। इस खबर को सुनने के बाद युवक की मां सुनयना देवी ने भी दम तोड़ दिया। युवक रामविलास मुखिया का 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश मुखिया बताया जाता है। इस बाबत परिजनों ने बताया कि अखिलेश पंजाब…
मुरादाबाद: डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की पहल
मुरादाबाद : तहसील बिलारी पोस्ट सहसपुर के गांव सोडाला में बने पुराने पेट्रोल के पास कुमारपाल मौर्य मार्केट में डॉक्टर प्राइवेट डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के कई डॉक्टर आर एस एस सी न्यू दिल्ली से आए . यहां डॉक्टरों ने प्राइवेट डॉक्टरों से वार्ता की और बताया की कोराना महामारी में प्राइवेट डॉक्टर ने बहुत साथ दिया. तब भी सरकार अपने कर्मचारी लोगों को प्राइवेट डॉक्टरों के पास छापे मारने भेज देती है. जबकि कोविड-19 के चलते हुए प्राइवेट डॉक्टरों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई .सरकारी डॉक्टर…
कासगंज -पूर्व सपा प्रत्याशी किरण यादव की नई पहल
कासगंज – सिढपुरा अनुभूति गांव के किसान समिति अध्यक्ष ,पूर्व सपा प्रत्याशी किरण यादव गांव सैलोट , ढूंढारा , हमीरपुर , गंगसारा गांव जाकर मीटिंग के माध्यम से बताया की लड़कियों को हमने निशुल्क 6 महीना के लिए ट्रेनिंग देंगे, जिसमे कंप्यूटर और इंग्लिश पढ़ाई जाएगी. लड़की हाई स्कूल हो और 18 वर्ष की हो . समाजसेवी किरण यादव ने बताया कि हम अनुभूति के किसान समिति के माध्यम से सुविधाओं को लाते रहेंगे और आपके बीच बताते रहेंगे . हम लोगों के बीच मे रहेंगे और जो भी सुविधा…
फर्रुखाबाद: सांप के काटने से किसान की मौत घर में मचा कोहराम
थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव साहबगंज निवासी 45 वर्षीय मलिखान राठौर बीती रात घर के अंदर जमीन पर लेटे थे कि रात में उनको सर्प ने काट लिया। परिजन उन्हे लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे सुबह रास्ते में मौत हो गई। परिजन वापस शव लेकर घर पंहुचे तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे अंशुल की सूचना पर दरोगा नरसिंह यादव ने शव का पंचनामा भरवाकरपोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बाद से पत्नी शारदा देवी बेटे अंशुल व पांच पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल हो…
फर्रुखाबाद: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म ब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद मेरापुर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों सहित छह लोगों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च को थाना नबावगंज के मोहल्ले की 25 वर्षीय युवती अपने भाई व मां के साथ बाइक द्वारा जनपद एटा के कस्बा अलीगंज से अपनी दवा लेने गई थी।घर वापस लौटते समय जब बाइक सवार मेरापुर थाने के गांव रुखैया खालिगदादपुर के पास बने विश्राम घर के पास से शाम करीब छ: बजे…
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा थाना न्यूरिया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
पीलीभीत: आज दिनांक- 16-07-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा थाना न्यूरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में महोदय द्वारा थाने के मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, थाना कार्यालय, बैरिक एवं शौचालय तथा स्नानागार के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया। थानाध्यक्ष को थाने के समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाने का अपराध रजिस्टर, वीट सूचना रजिस्टर चेक किया तथा बीट सूचना में सभी तथ्य अंकित करने के लिए कहा गया तथा सभी पुलिस…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।
पीलीभीत आज दिनांक 16-07-21 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को परेड कराई गई। पुलिस लाइन स्थित मैस में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा गया, बैरिकों, जिम/मनोरंजन कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। जिम/मनोरंजन कक्ष में पुताई कराने, पुराने उपकरणों की मरम्मत कराने, AC व म्यूजिक सिस्टम लगवाने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक को दिए। मनोरंजन कक्ष में बैठने की अच्छी व्यवस्था कराने, न्यूज़ पेपर/मैगज़ीन की व्यवस्था…
जौनपुर :बदलापुर के लोकप्रिय विधायक रमेश चन्द्र मिश्र की सराहनीय पहल
बदलापुर विधानसभा के दिव्यांगजनो के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए माननीय विधायक श्री रमेशचंद्र मिश्र जी के द्वारा अपनी विधायक निधि से 37 दिव्यांगजनो को निःशुल्क मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण दिनाँक 19 जुलाई को बदलापुर विकास खण्ड परिसर में किया जाएगा।मोटरराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त होने से दिव्यांगजन भी सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकेंगे और अपने जीविकोपार्जन के लिए प्रयास कर सकेंगे।इस पुनीत अवसर पर आप सभी समस्त क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।
फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में दरोगा पुत्र की मौत से घर में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद/कायमगंज: परीक्षा देकर बाइक से जाते समय हादसे में युवक आलोक यादव की मौत हो जाने पर कोहराम मच गया। आलोक जनपद एटा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी संतोष यादव का 24 वर्षीय पुत्र था। संतोष यादव जनपद बदायूं के थाना बिल्सी में उप निरीक्षक पद पर तैनात है। आलोक परीक्षा देने के लिए कोतवाली फतेहगढ़ भोलेपुर फौजी कॉलोनी निवासी दोस्त आर्यन के यहां आया था। दोस्तों ने आज सायं कायमगंज के एलवाई डिग्री कॉलेज में बीएससी फाइनल की परीक्षा दी। दोनों दोस्त बाइक से फतेहगढ़ जा रहे थे जब…
प्रयागराज :गोष्ठी, पम्पलेट एवं अन्य माध्यमों से भूजल संरक्षण हेतु आम जनमानस को किया गया जागरू
भूगर्भ जल विभाग द्वारा लोगों को कृषि, उद्योग एवं घरेलू उपयोग मंे जल संरक्षण के के उपायों के बारे में दी गयी जानकारीहाइड्रोलाजिस्ट, भू0ज0वि0 अर्चना सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दिनांक 15-07-2021 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय, प्रयागराज की अध्यक्षता में आहूत विकास भवन सभागार में दिनांक 16 से 22 जुलाई 2021 तक भूजल सप्ताह का सफल आयोजन किये जाने हेतु बैठक में महोदय जी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 16-07-2021 को श्जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई…
सीतापुर : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मी बैठ धरने पर
मिश्रित /सीतापुर: स्थानीय नगर पालिका परिषद में तैनात सफाई कर्मचारियों के नगर अध्यक्ष अमन बाल्मीकि के नेतृत्व सभी सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते तीन दिनों से हड़ताल पर डट गए हैं । धरने पर डटे सफाई कर्मियों का आरोप है । नैमिषारण्य में सफाई कार्य पर नियुक्त बैकलाक सफाई कर्मचारियों से सफाई का कार्य लिया जाए । राज्य वित्त प्राप्त होने पर प्रथम सप्ताह में समस्त सफाई कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाए । सफाई कर्मचारियों से की जाने वाली भविष्य निधि कटौती का पूर्ण विवरण उपलब्ध…
जौनपुर:पिछड़ों के अधिकारों का हनन रोके,ओबीसी कोटा तत्काल बहाल करे सरकार :अरविंद पटेल
जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.आर.एस. पटेल के निर्देश पर सरदार सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 69000 शिक्षक भर्ती व (मेडिकल प्रवेश) में भी ओबीसी आरक्षण समाप्त किये जाने को लेकर प्रदेशव्यापी ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल व महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपने का कार्य किया।69000 शिक्षक भर्ती से संबंधित अभ्यर्थी की व्यथा बताते हुए जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत की जगह 4 प्रतिशत से…
पीलीभीत :5 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार
थाना शेरा मऊ उत्तरी के एक गांव के निवासी 5 बच्चों की मां पड़ोसी युवक के साथ मंगलवार को फरार हो गई .पति जब घर पहुंचा तो पत्नी को ना पाकर काफी परेशान हुआ. काफी ढूंढने के बाद कोई सुराग नहीं लगा. परेशान पति ने थाना सेहरामऊ उत्तरी पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रयागराज: भूजल सप्ताह का आयोजन 16 से 22 जुलाई तक इस वर्ष का मुख्य विचार बिंदु ‘‘जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प’’
मुख्स विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि की अध्यक्षता में 16 से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह के आयोजन के सम्बंध में विकास भवन के सरस सभागार में बैठक आयोजित की गयी। इस वर्ष का भूजल सप्ताह का मुख्य विचार बिंदु ‘‘जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प’’ है। मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्चतर शिक्षा विभाग एवं अन्य शिक्षण संस्थानों को जल संरक्षण के सम्बंध में कार्यक्रम चलाये जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्रतियोगिता, खेल-कूद एवं अन्य माध्यमों से बच्चों को जल…
फर्रुखाबाद:शांतिभूषण पांडेय का तबादला ,बृजेश नाथ चौधरी अब होंगे नए एआरटीओ
फर्रुखाबाद: शुक्रवार को एआरटीओ का तबादला कर दिया गया है| प्रयागराज से आये बृजेश नाथ चौधरी को फर्रुखाबाद का नया एआरटीओ बनाया गया है|जनपद में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर तैंनात युवा अधिकारी शान्तिभूषण पाण्डेय का प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह नें पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (द्वितीय) कर दिया गया है| जबकि जनपद प्रयागराज में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पद पर तैनात बृजेश नाथ चौधरी को जनपद फर्रुखाबाद बनाया गया है| फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह
रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में क्यों नहीं करनी चाहिए ओपनिंग, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने बताया
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज, बेहतरीन फील्डर व कमेंटेटर मो. कैफ ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 को लेकर स्पोर्ट्स तक पर काफी बातें की। मो. कैफ से पूछा गया कि, क्या रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली का इस इवेंट में ओपनिं करना सही होगा क्योंकि शायद कप्तान भी यही चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए मो. कैफ ने कहा कि, ये शायद टीम के हित में नहीं होगा। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन को उतारने की सलाह दी। कैफ ने कहा कि,…
Happy Birthday Katrina Kaif: सलमान खान की इस फिल्म ने कटरीना को दिलाई थी पहचान, इस तरह बनीं टॉप एक्ट्रेस
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ अपना जन्मदिन 16 जुलाई को मनाती हैं। वह आज से समय में बॉलीवुड के टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। कटरीना कैफ ने कई बड़ो कलाकारों के साथ अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीता है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कटरीना कैफ मॉडलिंग करती थीं। मॉडलिंग के दिनों में उन्हें साल 2003 में आई फिल्म ‘बूम’ में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में कटरीना कैफ के बोल्ड अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ‘बूम’ के न चल पाने के बाद…
अफगानिस्तान में प्रांतीय गर्वनर ने किया तालिबान के साथ संघर्ष विराम का दावा
पश्चिमी अफगानिस्तान के बडघिस प्रांत के गर्वनर हुसामुद्दीन शाम्स ने गुरुवार को दावा किया कि प्रांत की राजधानी कला-ए-नवी पर और हमले रोकने के लिए उन्होंने तालिबान के साथ अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम का समझौता कर लिया है।यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब तालिबान ने बडघिस प्रांत के सभी जिलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। इससे पता चलता है कि उसने काफी बड़े भूभाग और बुनियादी ढांचे पर अधिकार कर लिया है। शाम्स ने बताया, ’10 आदिवासी बुजुर्गो ने संघर्ष विराम की जिम्मेदारी ली थी। इसके लिए पहले…
