प्रयागराज-उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या द्वारा ‘‘मिशन शक्ति’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत 03 मार्च को मेजा तहसील में महिला जनसुनवाई, 04 मार्च को बहादुरपुर ब्लाक में किया जायेगा चैपाल का आयोजन

प्रयागराज – जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज कुमार मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि सुश्री उषारानी गौतम मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा माह-मार्च 2021 के प्रथम बुधवार दिनांक 03-03-2021 तहसील मेजा मुख्यालय पर ‘‘मिशन शक्ति’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु महिला जनसुनवाई एवं दिनांक 04-03-2021 को ब्लाक-बहादुरपुर के ब्लाक मुख्यालय पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत जागरूकता चैपाल लगाये जाने का निर्णय सुश्री उषारानी गौतम मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग…

प्रयागराज-दो अपर प्रधान पारिवारिक न्यायालयों में दो रिक्त परामर्श दाताओं के पद हेतु आवेदन आमंत्रित आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 मार्च 2021 है,

प्रयागराज- प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, इलाहाबाद मा0 श्री सुनील कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद इलाहाबाद के दो अपर प्रधान पारिवारिक न्यायालयों में दो रिक्त परामर्श दाताओं के पद की नियुक्ति हेतु सुपात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदनकर्ता के लिए शर्ते उल्लिखित की गयी है, जिसके अन्तर्गत यह प्रयास किया जायेगा कि व्यक्ति उसी जिले से सम्बंधित हो, जहां पर पारिवारिक न्यायालय स्थित हो, यदि इस तरह का कोई व्यक्ति नहीं मिलता है तो उस दशा में दूसरे जिले के लोगो को परामर्शदाता के रूप…

उमरिया: कलेक्टर ने की सपत्नीक पूजा

उमरिया: जिले के ख्याति प्राप्त माँ ज्वालाधाम शक्तिपीठ उचेहरा में अनन्त श्री विभूषित पूज्यपाद स्वामी सन्तशरण जू महराज जी छपडौर वाले अपने शिष्य मंडली के साथ पहुँचे जहाँ इन्होंने मातारानी का दर्शन किया साथ ही मन्दिर प्रांगण में पधार कर सभी भक्तों को दर्शन दिया। इस दौरान महाराज जी से भक्तों ने आशीर्वाद भी लिया। कलेक्टर ने की सपत्नीक पूजा जानकारी के मुताबिक जिले के लोकप्रिय कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भी अपनी धर्मपत्नी के साथ मां ज्वाला देवी के दरबार पहुचे जहाँ इन्होंने मातारानी की पूजा आराधना के साथ आरती की…

उमरिया: राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न,कलेक्टर ने एक वर्ष के ऊपर के राजस्व प्रकरणों का एक माह के भीतर निराकरण के दिए निर्देश

उमरिया 27 फरवरी – एक वर्ष के ऊपर के राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित कराया जाए। सीमांकन के प्रकरणों में फील्ड बुक तैयार कराकर संबंधित हितग्राही को दी जाए। राजस्व अधिकारी बंटवारा , सीमांकन, डायवर्सन आदि के प्रकरणों को ज्यादा समय तक लंबित नही रखे। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक मे दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, एसडीएम बांधवगढ नीरज खरे, तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सिंह, नायब तहसीलदार नजूल पंकज नयन तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा,…

उमरिया: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के 20 लाख किसानो को 400 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया हस्तांरित

उमरिया 27 फरवरी – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के 20 लाख किसानो के खातो में 400 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांरित किया गया। जिसका लाईव प्रसारण सामुदायिक भवन उमरिया में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर दिलीप सिंह, धनुषधारी सिंह, शंभू लाल खट्टर, सुमित गौतम, संग्राम सिंह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, एसडीएम बांधवगढ नीरज खरे, तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सिंह, अधीक्षक भू अभिलेख विनय मूर्ति शर्मा , सहायक संचालक कृषि पवन कौरव सहित किसान गण उपस्थित रहे।अधीक्षक भू अभिलेख…

पीलीभीत: प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षण की विधियों एवं तरीको को अपनाकर छात्र/छात्राओं का करें सर्वांगीण विकास -जिलाधिकारी

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे के निर्देशन में मिशन प्रेरणा के तहत जनपद के समस्त ब्लाक में शिक्षण कार्यों में विकास हेतु शासन से आई आधार शिला, ध्यान आकर्षण, शिक्षण संग्रह पुस्तकों के सम्बन्ध में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके अन्तर्गत आज अमरिया के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित करते हुये कहा कि इस प्रशिक्षण का कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन से आई उपरोक्त…

जालौन: मामूली विवाद में सभासद ने भाइयों के साथ मिलकर पति पत्नी को लाठी डंडो से पीट कर किया लहू लुहान

कालपी(जालौन): नगर के मुहल्ला अदलसरांय म से सभासद गुड्डू तथा उसके दो भाइयों ने एक राय होकर पडो़सी रावत की लाठी डंडो से मारपीट कर लहू लुहान कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुशार मुहल्ला अदल सरांय निवासी किरन रावत ने कोतवाली कालपी में तहरीर देते हुए लिखा कि मेरे पति पंकज रावत पुत्र श्री कृष्ण रावत अफने दरवाजे परबैठे थे तभी नगर पालिका परिसद की टीम आई और मेरे पति से भवन तथा नाली से जल निकासी के सम्बन्ध में पूछ तांछ कर रही थी तभी गुडडू मेम्बर भाई भतीजेसोहेल औरबबलू…

मैनपुरी: युवा बौद्ध सम्राट अशोक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम किसनी को सौंपा ज्ञापन

जिला मैनपुरी की तहसील किशनी एसडीएम रामसकल मौर्य को युवा बौद्ध सम्राट अशोक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा. दिनांक 25 को दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने महामानव तथागत गौतम बुद्ध के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. जो एक पदम भूषण से सम्मानित व्यक्ति को नहीं करनी चाहिए थी. इससे पता लगता है कि महाराज को धर्म के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं है. समिति के अध्यक्ष ने बताया महाराज ने जो गलती की है उसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे और जब…

जालौन: आटा थानाध्यक्ष ने पंचायत चुनांव व अवैध शराब को लेकर की बैठक

कालपी – पंचायत चुनांव व अवैध शराब को लेकर आटा थाने में नवागंतुक थानाध्यक्ष शिवगोपाल सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों व सम्भ्रांत नागरिकों तथा चौकीदारों की बैठक कर प्रत्येक गांव बार समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशानिर्देश दिये। *शनिवार को आटा थाने में थानाध्यक्ष शिवगोपाल सिंह की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व चौकीदारों की अलग-अलग बैठक में प्रत्येक गांव के हिसाब से पंचायत चुनांव में सम्वेदनशील व अति सम्वेदनशील गांव की जानकारी ली तथा किन-किन गांव में अवैध शराब आती है जानकारी प्राप्त की।उन्होनें कहाकि पंचायत चुनांव…

जालौन: यमुना पटटी के सिमरा शेखपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम समपन्न

कालपी-कालपी तहसील क्षेत्र के महेवा विकास खण्ड के यमुना पट्टी के ग्राम सिमरा शेखपुर में उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तथा तहसीलदार शशिविन्द द्विवेदी की मौजूदगी में महिला मिशन शक्ति कार्यक्रम समपन्न हुआ।जिसमें वरासतन,कन्या सुमंगल,महिला हेल्पलाइन, महिलाओं की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने जैसे बिन्दुओं पर बिन्दुबार जानकारी दी गई। शनिवार की दोपहर यमुना नदी के बीहड़ पट्टी मे बसा ग्राम सिमरा शेखपुर में उपजिलाधिकारी कालपी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस जयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में व तहसीलदार शशिविन्द द्विवेदी की मौजूदगी में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में शामिल…

जालौन: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम का विशेष अभियान

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम का दिनांक 27.02.2021 से 08.03.2021 तक विशेष अभियान के अन्तर्गत मा0 मा0 राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उ0प्र0सरकार/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार एवं मा0 सांसद/मा0 विधायकगण, जिलाधिकारी महोदया द्वारा विकास भवन सभागार में दीप प्रज्जवलित कर विशेष अभियान का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ब्लाकों के क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की…

जौनपुर: हिन्दु युवा वाहिनी बदलापुर नगर इकाई ने चंद्रशेखर आजाद रविदास जयंती समारोह

जौनपुर/बदलापुर: हिन्दु युवा वाहिनी बदलापुर नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष सुधीर सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद व संत रविदास के जयंती का कार्यक्रम बदलापुर नगर कार्यालय पे किया गया कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद व संत रविदास के चित्र पे माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह लकी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपको अगर बड़ा क्रांतिकारी बनना है अपने संकल्प को अगर जगाना है तो चंद्रशेखर आजाद की जीवनी जरूर पढ़े चंद्रशेखर आजाद ऐसे क्रांतिकारी थे जिनका संकल्प था कि मै…

मैंनपुरी: हिन्दू राष्ट्रीय संघ सेवा का आयोजन सम्पन्न

मैंनपुरी-थाना एलाउ के गांव ढकपुरा में चल रहा हिन्दू राष्ट्रीय संघ सेवा का आयोजन . यहां सामाजिक समरसता एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन भी हुआ. आयोजन मेंमुख्य वक्ता सुदर्शन चक्र प्रचारक ने सामाजिक हिंदुओं को जाग्रत किया और गौ रक्षा करने की बात की. इसी के साथ ही यहां आज रविदास जयंती भी मनाई गई . रिपोर्टर -चंद्रकेतु

जौनपुर: चन्द्रशेखर आजाद की शहादत दिवस मनाया गया

भारतीय आजादी आंदोलन के गैर-समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 90 वीं शहादत दिवस के अवसर पर छात्र संगठन एआईडीएसओ के द्वारा आज दिनांक 27 फरवरी 2021 को सिंगरामऊ बाजार (बस स्टॉप) पर माल्यार्पण, बैज धारण व श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद उपस्थित छात्रों – युवाओं व आम लोगों को आजाद जी की फोटो युक्त बैज पहनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन जैन ने…

कासगंज: सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जिला फर्रुखाबाद थाना कंपिल चौकी जलालपुर भदौली चौराहे पर बाइक से एक्सीडेंट हुआ जिसमें नरेश पुत्र भगवंत घायल हो गए. उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था तभी उन्होंने रास्ते में रास्ते में दम तोड़ दिया. सवांददाता:बी. के. यादव

पीलीभीत : सुजानगंज क्षेत्र के धीरदास पुल के पास बाइक और स्कार्पियो की आमने सामने की टक्कर

सुजानगंज : क्षेत्र के धीरदास पुल के पास बाइक और स्कार्पियो की आमने सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका भाई और उसके बहन की बेटी घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के धीरदास पुल के पास एक बाइक से तीन लोग बदलापुर से सुजानगंज की तरफ आ रहे थे विपरीत दिशा से जा रही स्कार्पियो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला मंजू पाल (30) पत्नी संतोष पाल निवासी जेठवारा,…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गजरौला पर किया गया अर्दली रूम।

पीलीभीत : दिनांक 26-02-21 की देर रात्रि को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश द्वारा थाना गजरौला पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेक्स, भोजनालय का निरीक्षण किया साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र…

बरेली – सिरौली की रामगंगा घाट पर माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की लगी कतार

बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र में महीने भर प्रभु की भक्ति में डूबे रहने बालो को मिला आज भक्ति का दिनपूरी श्रद्धा और भक्ति में डूब के लोगो ने गंगा मैया में लगाई डुबकीइस पूर्णिमा पर अन्य सालो की अपेक्षा मिला श्रद्धालुओं का तांतालेकिन इस पर्व को शांतिपूर्ण मनाने में जितना अधिक श्रेय जाता है तो वह है सिरौली की पुलिस को, सिरौली पुलिस ने कदम कदम पर श्रद्धालुओं को गाइड किया और स्नान को श्रद्धा से करने का आग्रह किया।इस पूर्णिमा पर एक युवती को जो गंगा स्नान कर…

जौनपुर: गौरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में बैठक किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष के घर पर

जौनपुर : बदलापुर ग्राम सभा गौरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में बैठक किया गया ।जिसमें भाजपा के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के घर पर वहां पर उपस्थित मंडल महामंत्री भाजपा के मनोज कुमार तिवारी और सत्यम सिंह और सनी शुक्ला सेक्टर संयोजक रूद्र पाठक आदि लोग उपस्थित होकर जिला पंचायत और ग्राम पंचायत के विषय में चर्चा करते हुए वहां उपस्थित सभी भाजपा के पदा आधिकारी गढ़ यह फैसला लिया गया जो क्षेत्र पंचायत यह गांव में जो विकास कार्य करेंगे उनको चुना जाएगा ।

जौनपुर :मिशन शक्ति में आप सबकी अहम भूमिकाः दिनेश यादव

शाहगंज(जौनपुर)नगर पालिका के सभागार में मिशन शक्ति के लेकर विशेष अभियान के तहत एक सेमिनार का आयोजित किया जिसको स्वागत भाषण में बोलते हुए दिनेश यादव ने कहा कि मिशन शक्ति में उद्देश्य के पूरा होने में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सबके प्रयास स्वरूप ही आज ज्यादा से ज्यादा मातृ शक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही अपने जीवन को सकारात्मक रूप जीते हुऐ अपने प्रगति के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। बस हम सब इसी तरह से विशेष अभियन के तहत मिशन…