जौनपुर-लड़की को गोली मार कर लड़के नें खुद को भी मारी गोली

जौनपुर- लड़की को गोली मारने के बाद लड़के ने खुद को मारी गोली , लड़के की मौके पर मौत लड़की गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर। रामधारी शिक्षण संस्थान शेरापट्टी में पढ़ाती थी लड़की। विद्यालय से निकल कर घर जा रही थी लड़की। रास्ते मे लड़के ने लड़की का किया पीछा ,कुछ कहासुनी के बाद घटना को दिया अंजाम। पुलिस लड़के के शव और देशी तमंचे को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी। खुटहन थाना क्षेत्र के सौरईयां गांव की घटना।

एटा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समर्पण सेवाधाम में 124 जोड़ों की कराई गई शादी

एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित समर्पण सेवाधान गेस्ट हाउस में 124 गरीब जोड़ों की शादी कराने हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश आदि द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, माल्यार्पण करके शुभारंभ किया गया। आगन्तुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव स्वागत किया गया। डीएम डा0 विभा चहल ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को…

एटा जेल अधीक्षक को दी गई भव भीनी विदा

जेल अधीक्षक पीपी सिंह का लखीमपुर खीरी ट्रांसफर होने के बाद एटा से जनपद कारागार में भावभीनी विदाई दी गयी, जिला कारागार में जिला जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों और शुभ चिंतकों ने पीपी सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया और उनके कार्यकाल की भूरि भूरि प्रसंसा की, इस अवसर पर जिला कारागार के जेलर कुलदीप भदौरिया,डिप्टी जेलर आर एस यादव,वरिष्ठ पत्रकार राकेश भदौरिया,मोहम्मद वारिस, किशोर कुमार, राहुल कुलश्रेष्ठ,अरविंद गुप्ता पत्रकार के अलावा एटा रोटी बैंक के संचालक मोहम्मद आमिर के साथ रोटी बैंक की टीम व अन्य लोग…

एटा :जैथरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

एटा :जैथरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव। नर्सरी में शव लटका मिलने से फैली सनसनी। हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका। 2 दिन पहले दिल्ली जाने को घर से निकला था युवक। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एटा की थाना जैथरा क्षेत्र का है मामला। रिपोर्ट/सोनू यादव

पीलीभीत: संकुल मासिक संगोष्ठी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में हुआ

पीलीभीत: पूरनपुर संकुल रघुनाथपुर की शिक्षक संकुल मासिक संगोष्ठी का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय इंद्रानगर में हुआ। संगोष्ठी में शिक्षकों ने स्व निर्मित टीएलएम का बेहतरीन प्रदर्शन किया। संकुल रघुनाथपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय इंद्रानगर में संकुल स्तरीय सामूहिक संगोष्ठी वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका परवीन आरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो0 रिजवान ने आए हुए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में संकुल प्रभारी ऋषि कुमार सक्सेना ने शासन के 14 पैरामीटर पर सूचना, पाठ योजना, ई-पाठशाला, मोहल्ला पाठशाला, गृह कार्य, सीएमसी की नियमित बैठक,…

फर्रुखाबाद : श्री रामनगरिया मेला में सुरक्षा व्यवस्था रही दुरुस्त

फर्रुखाबाद : हर वर्ष की तरह श्री रामनगरिया मेला चल रहा है, लेकिन मेले में जिला अधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह ने इस बार मेले का विशेष ध्यान रखा है. मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और कोविड-19 का भी ध्यान रखा गया है. इस बार फुल का विशेष ध्यान रखा गया. पुल पर बड़ा जाम लगने से श्रद्धालुओं को बड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ता था, लेकिन ऐसा इस बार बिल्कुल भी नहीं है. इस बार पैंटोन पुल का भी निर्माण किया गया है जिससे श्रद्धालुओं को काफी…

प्रयागराज: थाना मेजा पुलिस द्वारा गुमशुदा बाबूलाल सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया,

कोरांव/प्रयागराज: पुलिस उपमहानिरीक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद प्रयागराज द्वारा गुमशुदा व अपहृत ब्यक्तियो के तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक यमुनापार व क्षेत्राधिकारी मेजा के आवश्यक के क्रम में थाना क्षेत्र दारागंज से गुमशुदा ब्यक्ति बाबूलाल पुत्र जगेसर प्रसाद यादव निवासी अतौली थाना मानिकपुर को जो कि मानसिक रूप से कमजोर है को मेजा क्षेत्र से प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार बाजपेयी व उपनिरीकक्षक आत्माराम थाना मेजा प्रयागराज द्वारा शकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

बाराबंकी:सिंगर पीहू श्रीवास्तव का त्रिदेव स्टूडियो पर किया गया सम्मानित

बाराबंकी : जनपद अंतर्गत मिस गोरखपुर & सिंगर पीहू श्रीवास्तव अल्पायु से ही संगीत की दुनिया मे निरन्तर कड़ी मेहनत करती आ रही है।गोरखपुर की उभरती गायिका पीहू श्रीवास्तव एक हिन्दी गाने की रिकॉर्डिंग त्रिदेव स्टूडियो भिटरिया रामसनेहीघाट में सम्पन्न हुई।त्रिदेव स्टूडियो भिटरिया के निर्देशक अमित तिवारी त्रिदेव ने मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर,सिंगर पीहू श्रीवास्तव व कुंवर अमित सिंह का त्रिदेव स्टूडियो भिटरिया में भव्य स्वागत किया।पीहू श्रीवास्तव मिस गोरखपुर & सिंगर का नए गानों की रिकॉर्डिंग त्रिदेव स्टूडियो बाराबंकी में सफल हुई बहुत ही जल्द आप सभी…

बाराबंकी : अभाविप ग्रामीण बालिक इंटर कालेज में ईकाई का हुआ गठन

बाराबंकी: जनपद अंर्तगत गुरुवार को सुमेरगंज स्थित ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की कॉलेज इकाई का गठन किया गया। नई इकाई की घोषणा नगर सह मंत्री मोहित साहू ने किया।जिसमें कॉलेज अध्यक्ष शशी मिश्रा, कॉलेज उपाध्यक्ष निदा बानो, सलोनी पांडेय व कॉलेज मंत्री जान्हवी पाठक, कॉलेज सह मंत्री साक्षी मिश्रा, शैलेश कुमारी, वंदना गुप्ता, माधुरी निषाद एसएफडी प्रमुख ललीता तिवारी, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख दीक्षा वर्मा, SFS प्रमुख सिरताल निशा, खेल प्रमुख नाजिया बनो, कार्यकारिणी सदस्य शैब्या, ज्योति, पल्लवी, सिमरन, राधा, सरिता ,महिमा को संगठन की…

आजमगढ़: कांग्रेस नेता पंकज मोहन सोनकर ने राममंदिर में दिया दान , कांग्रेस ने पद से हटाया

आजमगढ़: राम मंदिर के निर्माण में सहयोग देना कांग्रेस पार्टी के नेता पंकज मोहन सोनकर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी को उनके पद से हटा दिया गया।पड़ से हटाये जाने के बाद आज कांग्रेस नेता पंकज मोहन सोनकर ने कहा कि राम के प्रति उनकी आस्था है इसलिए उन्होंने मंदिर के निर्माण में सहयोग दिया। इससे पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी। कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई कार्यवाही से न केवल वे बल्कि उनके समर्थक भी स्तब्ध है।बुधवार की रात पंकज मोहन सोनकर को…

उमरिया: अजय सिंह ,पेट्रोल-डीज़ल, घरेलू गैस के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस ने किया बंद का आह्वान

उमरिया: मप्र कंग्रेस कमेटी के महामंत्री, पूर्व विधायक श्री अजय सिंह ने जिले के व्यापारियों और आम नागरिकों से पेट्रोल-डीज़ल और घरेलू गैस के दामो में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ आगामी 20 फरवरी को होने जा रहे उमरिया बंद में अपना सहयोग देने की अपील की है। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू गैस की आड़ में आम जनता को लूटने का काम कर रही है। पहले धीरे से घरेलू गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म किया गया, फिर इसके दाम बढ़ाने…

उमरिया: मुख्यमंत्री द्वारा आज 18 फरवरी को ग्रामीण पथ-विक्रेताओं को उनके रोजगार की बेहतरी के लिये ऋण वितरण किया गया

उमरिया 18 फरवरी – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज 18 फरवरी को ग्रामीण पथ-विक्रेताओं को उनके रोजगार की बेहतरी के लिये ऋण वितरण किया । उमरिया जिले में योजना के तहत अभी तक 1010 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है। मिंटो हाल भोपाल में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जिले के 380 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुल गुप्ता , जिला परियोजना प्रबंधक नीरज परमार जिला प्रबंधक कामना त्रिपाठी, माधुरी शुक्ला, तृप्ती गर्ग…

जालौन: पंजाब में आठ नगर निगम चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की कांग्रेस ने

कांग्रेसियों ने आज नगर कोँच में मिठाई वितरण कर मनाया जश्न आम लोगों को कांग्रेसियों ने राह चलते हुए लोगों को भी मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया कांग्रेसियों को जैसे ही पता चला पंजाब के नगर निगम के चुनाव के बारे में वैसे ही फूले नहीं समाते हुए नगर में घूम घूम कर मिठाईयां खिलाते कांग्रेसी कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव आजाद अहमद ने बताया कि पंजाब में नगर निगम चुनाव में 8 सीटें भारी बहुमत से जीत ली है उसी खुशी का इजहार करते हुए और आपको बता…

जालौन: जिला कारागार उरई में चतुर्थ शीतकालीन जेल ओलम्पियाड समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सम्पन्न

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला कारागार उरई में चतुर्थ शीतकालीन जेल ओलम्पियाड समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित कारगार बन्दियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि खेल की भावना से टीम भावना का निर्माण होता हैं। आज इस अवसर पर जिन बन्दियों को खेलों में विजय होने के उपरान्त पुरस्कृत किया गया हैं, उन्हे मेरी ओर से अभिनन्दन। समस्त कारागार बन्दी अपने भविष्य के निर्माण हेतु कारागार में दिये जा रहे रोजगार प्रशिक्षण से प्रशिक्षित होकर कारागार के बाहर अपनी…

मैंनपुरी:बेटे समान भतीजे ने की थी हाकिम सिंह की गला दवाकर हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

जनपद मैंनपुरी की चौकी कुसमरा के अन्तर्गत ग्राम हरिचन्दपुर निवासी हाकिम सिंह पुत्र स्व नत्थूलाल का शव 10 फरवरी को टीनसेट से लटका मिला। जिसे आत्महत्या बताया जा रहा था। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि हाकिम सिंह की गला दवा कर हत्या की गई है। जिसके बाद थाना प्रभारी अजीत सिंह व अन्य पुलिसबल ने मामले की जांच की जिससे पता लगा कि हाकिम सिंह के भतीजे अशोक ने पैसों के लालच में हत्या की थी। जिसका खुलासा क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने…

उन्नाव : बुआ-भतीजी के शव मिले, ऑनर किलिंग की आशंका

यूपी के उन्नाव जिले में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। तीनों के गले कसे होने, हाथ बंधे मिलने की परिजनों की बात पुलिस नकार रही है। पुलिस की जांच किशोरियों के जहर खाने या खिलाए जाने तक ही सीमित है। खेत से चारा लेने गईं बुआ-भतीजी की हत्या कर दी गई, जबकि परिवार की ही एक अन्य किशोरी की हालत नाजुक है। तीनों दोपहर में घर से चारा लेने के लिए निकलने के बाद से लापता थीं। स्वजन ने…

बाराबंकी: विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत

बाराबंकी। जैदपुर नगर के मोहल्ला अली अकबर कटरा में चल रहें आठ दिवसीय स्व० हाजी मिस्बाहुर्रहमान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मैच राइन इलेवन व जैदपुर हीरो एजेंसी के बीच खेला गया। जिसमें राइन इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 173 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब हीरो एजेंसी की टीम ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। हीरो एजेंसी टीम की ओर से खिलाड़ी शान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 21 गेंदों में…

उत्तम व्यक्ति कौन ? बुद्ध ने बताया

गौतम बुद्ध एक शहर में प्रवास कर रहे थे। उनके कुछ शिष्य भी उनके साथ थे । उनके शिष्य एक दिन शहर में घूमने निकले तो उस शहर के लोगों ने उन्हें बहुत बुरा भल्रा कहा – शिष्यों को बहुत बुरा ल्रगा और बे वापस लौट गये । गौतम बुद्ध ने जब देखा कि उनके सभी शिष्य बहुत क्रोध में दिख रहे हैं तो, उन्होंने पूछा – “क्या बात है आप सभी इतने तनाव में क्यूँ दिख रहे है।” तभी एक शिष्य क्रोध में बोला, “हमें यहाँ से तुरंत प्रस्थान…

उमरिया: सड़क हुई लाल, युवक हुआ घायल

पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दफाई कालोनी के समीप स्थित बुद्धा धावा के पास एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगों की मदद से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना सम्बन्ध में हासिल जानकारी के मुताबिक घायल युवक मुकेश सिंह पिता अहिवरण सिंह उम्र करीब 20 वर्ष निवासी वार्ड 4 खलौन्ध टोला का रहने वाला है जो देर शाम अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए बाइक क्रमांक एमपी 54 एमडी 4962 में सवार होकर छादा…

आजाद भारत में महिला को पहली बार होगी फांसी, सलीम भी चढ़ेगा सूली

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की शबनम और उसका प्रेमी सलीम एक साथ फांसी पर लटकाए जाएंगे। वहीं भारत को आजादी मिलने के बाद देश में पहली बार किसी महिला अपराधी को फांसी की सजा दी जाएगी। इसके लिए मथुरा की जेल में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश के इकलौते फांसी घर में अमरोहा की रहने वाली शबनम को फांसी पर लटकाया जाएगा। इसके लिए मथुरा जेल में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। निर्भया के दोषियों को फंदे से लटकाने वाले पवन जल्लाद अब…