बरेली – बिथरी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव चौपाल लगाकर कृषि किसान बिल की खामियां बताई।

आँवला – समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी की 123 विथरी विधानसभा रफियाबाद ,ग्राम लंगूरा, बनारे, रामपुर कांकर, कुडा मैं पूर्व ब्लाक प्रमुख आलमपुर जाफराबाद आदेश यादव गुड्डू व समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अतुल पाराशरी ने किसान चौपाल लगाकर लोगों को कृषि बिल की खामियां बताई! आदेश यादव गुड्डू ने बताया भारतीय जनता पार्टी ने यह किसान विरोधी बिल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए अध्यादेश के जरिए पारित किया है इस बिल से किसान भाई अपनी भूमि पर खुद मजदूर…

बरेली – युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रामनगर ब्लाक क्षेत्र के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मनौना में किया गया।

आँवला – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के गांव मनोना में दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमति प्रज्ञा बाजपेयी जी के द्वारा किया गया । प्रतियोगिता का निर्देशन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्री सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया । प्रतियोगिता में वॉलीबॉल तथा 100 , 200, 400 800, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद और गोला फेंक की प्रतियोगिताएं हुई जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग दोनों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी एकत्र हुए ।…

प्रयागराज: डी आई जी/एस एस पी प्रयागराज द्वारा पैदल घूमकर मेला क्षेत्र का किया गया निरीक्षण

प्रयागराज: डी आई जी/एस एस पी प्रयागराज श्री सर्व श्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा पैदल घूमकर आगामी मांघ मेला 2020-21 दृष्टिगत निरिक्षण किया गया तथा तैयारियों का लिया गया जायजा व सभी संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश. द दस्तक 24 प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

कटिहार(बिहर): पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम नरेन्द्र मोदी ने क़िस्त भेजी तो लोग प्रफुल्लित हुए

कटिहार(बिहर): पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम नरेन्द्र मोदी कल दोपहर 12 बजे किसानों के खाते में एक और किस्त भेज दी है. इसके तहत 9 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. ट्रांसफर होने वाला कुल फंड 18000 करोड़ रुपये है. यह पीएम किसान योजना की 7वीं किस्त है. इस मौके पर पीएम मोदी देश के 6 राज्यों के लाखों किसानों के साथ संवाद भी कर रहे हैं. इसी संवाद को सुनने के लिए कल बरारी प्रखंड के ई. किसान भवन में एक…

आजमगढ:कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया

आजमगढ: जिला कांग्रेस कार्यालय पर उपाध्यक्ष पूर्णमासी प्रजापति की उपस्थिति में संदीप गोंड , आलोक निषाद, कमलेश यादव, ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की उन्हें फूलमाला पहनाकर और कांग्रेस का चिन्ह प्रदान कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई ।सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं। कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों का ध्यान रखती है।कांग्रेस पार्टी एकमात्र ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कर सकती है। आजमगढ जनपद में…

पीलीभीत :जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गजरौला पर सुनी जनता की समस्याएं व महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण।

पीलीभीत: आज दिनांक 26 दिसम्बर 2020 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय की अध्यक्षता में थाना गजरौला पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा सर्वप्रथम महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया व प्रभारी निरीक्षक गजरौला को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के उपरांत महोदय द्वारा थाना गजरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगफनी में ग्रामवासियों के साथ गोष्ठी की गई जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर…

आजमगढ:अहरौला पुलिस ने मुठभेड़ में पेट्रोल पंप पर लूट हत्या में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

आजमगढ: थाना अहरौला के अमित कुमार यादव, श्याम फिलिंग के.एस के भौगेचा थाना अहरौला द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि आज शाम 07 बजे मेरे पेट्रोल पंप पर 6 बदमाश कनपटी पर पिस्टल तानकर आफिस में घुसकर रखे रुपये ले गए और जन से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा मौके का निरीक्षण करते हुए थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 206/2020 धारा 395, 506 भा द वि पंजीकृत कर विवेचना शुरु की गई।पुलिस अधीक्षक आजमगढ श्री सुधीर कुमार…

पीलीभीत: तहसील कलीनगर क्षेत्र माधोटांडा के नजदीकी गांव लोहरपुरी में पहुंचा बाग, मचा हड़कंप

पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र माधोटांडा के नजदीकी गांव लोहरपुरी मैं पहुंचा बाग मचा हड़कंप पीलीभीत तहसील कलीनगर माधोटांडा जंगल से दूर आबादी क्षेत्र में बाघ देखा गया एक लोगों के लिए बाघ का डर आफत बना जा रहा है शाहगढ़ क्षेत्र के अलावा कस्बे के निकट भी एक बाघ की चेहल कादमी देखी जा रही है बृहस्पतिवार को कसबे की आबादी के निकट बाघ के पदचिन्ह देखे गए थे शनिवार की सुबह गोमती उद्गम स्थल के पीछ के इलाके में बसे लोहर पुरी गांव के निकट बाघों की चहल कदमी…

द दस्तक 24 :भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के अवसर पर किसान मेला एवं गोष्ठी कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ,

द दस्तक 24 भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के अवसर पर किसान मेला एवं गोष्ठी कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ, द दस्तक 24 कोरांव प्रयागराज कार्य क्रम की अध्यक्षता खण्ड बिकाश अधिकारी राजबहादुर यादव ने किया कार्य क्रम शुभारम्भ होने के बाद पहले वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि विश्व में भारत की गरिमा को बढ़ाने एवं देश को विकास के पथ पर ले जाने में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई का अहम योगदानकेन्द्र एवं प्रदेश सरकार…

पीलीभीत: सिरसा जंगल में साल की लकड़ी से भरी डीसीएम पकड़ी गई।

पीलीभीत :पूरनपुर सिरसा के जंगल में लकड़ी काटे जाने की सूचना पर विभागीय अधिकारी पहुंच गए। जंगल से साल की लकड़ी से भरी एक डीसीएम पकड़ी गई। वन विभाग की टीम पर फायरिंग कर तस्कर फरार हो गए। मौके से साल के 25 बोटे बरामद हुए। एक तस्कर को भी अधिकारियों ने पकड़ लिया। सूचना पर सामाजिक वानिकी के डीएफओ भी पहुंच गए। 13 लोगों के खिलाफ केस काटा गया है।गुरुवार रात तस्करों ने जंगल में गोपालपुर की सेकेंड बीट साल के पांच हरे-भरे पेड़ काट डाले। लकड़ी काटने के…

शाहगंज(जौनपुर):सड़क दुर्घटना में पांच घायल

शाहगंज(जौनपुर):अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी अयान (20) पुत्र अनीस अहमद गुरूवार की रात अपने साथी आजमगढ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी विरेन्दर कुमार (32) पुत्र रामजतन को छोड़ने के लिए बाइक से उसके घर जा रहा था। नई सब्जी मंडी समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टककर में घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार नटौली गांव निवासी कालिका…

पीलीभीत:भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर सुशासन दिवस एवं किसान गोष्ठी का आयोजन विकासखंड परिसर पूरनपुर में किया गया

पीलीभीत: भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कुशल वक्ता विश्व विख्यात कूटनीतिक हिंदी साहित्य के महान रचनाकार भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर सुशासन दिवस एवं किसान गोष्ठी का आयोजन विकासखंड परिसर पूरनपुर में किया गया जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के द्वारा किसानों के हित में जो संवाद किया गया मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बाबूराम पासवान जी मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर जी एवं आशीष शुक्ला जी पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष बाजपेई जी एवं रजनीश पांडे जी और अशोक राजा जी एवं मंडल महामंत्री…

मैनपुरी: गरीबों असहायों की मदद करना पुण्य कार्य

मैनपुरी: विकासखण्ड सुल्तानगंज के ग्राम आलीपुर खेड़ा में श्री सुंदर वाटिका महादेव मंदिर पर श्री गणेश महोत्सव कमेटी आलीपुर खेड़ा की तरफ से वस्त्र वितरण कार्यक्रम रखा गया।जिसमें 125 गरीब असहाय,निर्धन,विधवाओं को वस्त्र वितरण किये गये वस्त्र पाकर जरूरतमन्दों के चहरे खिल गये।कार्यक्र्म के मुख्य अथिति कश्मीर सिंह राजपूत सहकारी समिति अध्यक्ष सुल्तानगंज रहे इस मौके पर उन्होंने कहाकि समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नही है और ऐसी सर्दी में जिन लोगों के पास सर्दी से बचने का कोई साधन नहीं है उन्हें कंबल,कपड़े,जॉकेट,स्वेटर,हुड,जर्सी आदि मिल जाये तो इससे बडा…

पीलीभीत: स्व, अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

पीलीभीत: अमरिया ब्लॉक केंद्र पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस(सुशासन दिवस) के अवसर पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के किसान संवाद कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व प्रभारी मंत्री पीलीभीत श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी मौजूद रहे एवं हजारों की संख्या में किसानों की सहभागिता भी रही।साथ ही साथ लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह पीडब्ल्यूडी पीलीभीत में कार्यकर्ताओं से भेंट की।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जी के भतीजे अजय मौर्य जी, जिला अध्यक्ष पीलीभीत संजीव…

पीलीभीत: गोमती नाले की सफाई कर रहे मजदूर बाघ को देखकर दौड़े गांव की ओर।

पीलीभीत पूरनपुर/माधोटांडा: गोमती नाले की सफाई कर रहे ग्रामीणों ने बाघ को देखकर गांव की तरफ दौड़ लगा दी। सूचना मिलने के बाद सैकड़ों ग्रामीण खेतों पर पहुंच गए। बाघ चहलकदमी करता हुआ गांव के पास गन्ने खेत में छुप गया। सूचना पर देरी से पहुंचे वन कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। लगातार आबादी के नजदीक घूम रहे बाघ से ग्रामीण काफी भयभीत हैं।शुक्रवार सुबह कलीनगर तहसील के लोहरपुरी गांव के समीप गोमती नाले की कुछ मजदूर सफाई कर रहे थे। अचानक कुछ दूरी पर बाघ को देख…

पीलीभीत: एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं व कॉलेज जाती छात्राओं को अभियान के तहत जानकारी दी।

पीलीभीत: एंटी रोमियो टीम थाना बिलसंडा द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण करके विभिन्न स्थानों कमल पार्क, मार चौराहा बीसलपुर रोड व खदनिया बाबा मंदिर पर महिलाओं व बालिकाओं व कॉलेज जाती छात्राओं को अभियान के तहत जानकारी दी गई महिला सम्बन्धी अपराध व उनसे सुरक्षा हेतु निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1090,112,181, की पूर्ण जानकारी दी गई। रिपोर्ट फूलचंद राठौर पीलीभीत अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक -क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं -आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि…

कंपनी अदरक संग जमीन भी ले गई क्या…किसान से सवाल पूछ PM ने विपक्ष पर किया वार , 10 बातों से जानें ममता पर मोदी प्रहार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी की। उन्होंने एक बटन दबाकर नौ करोड़ किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6,000 रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है। प्रधानमंत्री ने इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।…

कांग्रेस ने बनानी शुरू की 2022 गुजरात चुनाव के लिए रणनीति, 7 महत्वपूर्ण समितियों का किया गठन

कांग्रेस के गुजरात में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए अपनी गुजरात राज्य इकाई में सात महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कैंपेन, घोषणापत्र, रणनीति, कार्यक्रम कार्यान्वयन, चुनाव प्रबंधन, मीडिया और प्रचार और समन्वय के लिए समितियों के गठन को मंजूरी दी है। मेनिफेस्टो कमेटी का नेतृत्व करने के लिए अर्जुन मोडवाडिया को चुना गया है। अभियान समिति के अध्यक्ष, दीपक बाबरिया को, रणनीति समिति के प्रमुख के रूप में…

किसान संगठनों को फिर वार्ता का बुलावा, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, कहा- बताएं तारीख और समय

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने सरकार के वार्ता प्रस्तावों से भले ही मुंह फेर लिया हो, लेकिन सरकार बातचीत के रास्ते बंद नहीं करना चाहती है। इसीलिए सरकार की ओर से गुरुवार को एक बार फिर किसान संगठनों को बुलावा भेजा गया है। सरकार के पत्र में उन सभी बिंदुओं का विस्तार से जिक्र किया गया है, जिन्हें चिह्नित कर किसान संगठनों के पास पहले भी भेजा गया था।कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने पत्र में उन बिंदुओं को वार्ता में शामिल करने…

भारत और अमेरिका के बीच भागीदारी और व्यापक बनाएगा नया साल

भारत और अमेरिका व्यावसायिक परिषद (यूएसआईबीसी) की अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध लगातार मजबूत बने हुए हैं और आने वाला नया साल 2021 इस भागीदारी को और व्यापक तथा मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करायेगा. अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के कामकाज संभालने पर भारत- अमेरिका लघु व्यापार समझौता उनके एजेंडा में सबसे शीर्ष पर होगा. भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मतभेदों को दूर करने के लिये एक समझौते पर बातचीत चल रही है. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने…