मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रविवार की शाम बाइक सवार तीन युवकों को टैंकर ने रौंद दिया। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव नगला भजा निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र अमर सिंह रविवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर आ रहा था। बाइक पर उसके साथ 24 वर्षीय दीपक उर्फ कन्हैया और 25 वर्षीय चंद्रशेखर भी बैठे थे। शाम करीब 6:30 बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव शरीफपुर के पास…
Day: October 25, 2020
लखनऊ : अशोक सम्राट सेना ने मनाया सम्राट अशोक विजयदशमी कार्यक्रम
लखनऊ : आज दिनांक 25/10/2020 लखनऊ तकरोही बौद्ध बिहार में सम्राट अशोक विजयदशमी कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें अशोक सम्राट सेना के संस्थापक रणजीत मौर्य धनंजय और पूर्व सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी आर. पी. जिज्ञासु एवं धीरज मौर्य अशोक सम्राट सेना प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आर पी जिज्ञासु ने कहा कि सम्राट अशोक के कलिग युद्ध में विजयी होने के दसवें दिन तक मनाए जाने के कारण इस पर्व को अशोक विजयदशमी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इसी दिन सम्राट अशोक ने कलिग…
जौनपुर : सर जे पी महाविद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
आज असत्य पर सत्य,अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजयदशमी के पावन पर्व पर कोल्हुआ के ऐतिहासिक दशहरे मेले में सर जेपी विद्यालय परिवार की तरफ से प्रबंधक राजेश जे.सिंह के नेतृत्व में सभी क्षेत्र वासियों का स्वागत सम्मान किया गया । इस अवसर पर सर जेपी कॉलेज के निदेशक श्री धर्मेन्द्र सिंह ,सूरज सिंह, राज प्रताप सिंह देवेन्द्र बहादुर सिंह तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक शशि प्रकाश मिश्रा ,सुरेन्द्र यादव ,महेश सरोज, आशीष सिंह ,लाल साहब यादव ,आज़ाद आलम राजेश यादव , अमित सिंह ,संदीप सिंह, नरेंद्र मौर्य…
बरेली – आँवला विधानसभा क्षेत्र में सांसद व विधायक ने किया रामलीला का शुभारंभ
आँवला – आँवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि हम सब लोग भगवान राम को जानते हैं और मानते नही अगर रामजी की बातें हम सब मानने लगे तो समाज में व्याप्त विसमता देस भावना अनेकता, समाप्त हो जयेगी और विचारवान बातावरण का निर्माण हो सकेगा ।कार्यक्रम में विधायक धर्मपाल सिंह ने भगवान राम की लीलाओ के महत्व को समझाते हुए कहा कि रामलीला मंचन जन साधारण को रामचरित समझाने का सशक्त माध्यम है और राम जान जान के लोक देवता हैं ।यह विचार उन्होंने यह गंगा मंदिर धाम पर…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में महिला हेड कांस्टेबल ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया
आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र में भारतीय नारी शक्ति को और सशक्त करने हेतु यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा अति महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति” की शुरुआत समूचे उत्तर प्रदेश में की जा चुकी है ।मिशन शक्ति की कामयाबी के लिए जनपद बरेली में भी पुलिस प्रसासन पूरी तरह तैयार है,इसी क्रम में रविबार को सिरौली थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ एक तरफ महिला हेड कांस्टेबल पूनम शर्मा ने इस मौके पर कविता के…
बरेली – अलीगंज थाना क्षेत्र में शुरू हुई नखासा बजार
आँवला – अलीगंज थाना क्षेत्र के ब्लाक मझगवां के ग्राम पटपरा़गंज में सब्जी एवं गल्ले की बाजार लगती है उसमें आज ग्राम प्रधान प्रमोद गुप्ता ने नखासा बाजार का शुभारंभ कराया इस बाजार का उद्घाटन इंजीनियर नरेंद्र सिंह राजपूत ने फीता काटकर उद्घाटन किया इस मौके पर बाजार में पशु भैंस बकरी आज ज्यादा बिक्री हुई बाजार मालिक ललित कुमार गुप्ता व ग्राम प्रधान प्रमोद गुप्ता युवा भाजपा नेता शिवम गुप्ता पूर्व भाजपा मझगावा मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह लोधी वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष मझगावा विपिन सिंह ब्लाक प्रमुख के भाई…
पीलीभीत:एसपी के द्वारा थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन
आज अष्टमी पर्व पर घोषित अवकाश में तमाम अटकलों के बीच जनपद के सभी थानों में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है।वही पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जयप्रकाश की अध्यक्षता में थाना बरखेड़ा एवं सुनगढ़ी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के द्वारा समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और उनका निस्तारण किया गया।संपूर्ण समाधान थाना दिवस के उपरांत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के द्वारा थाना बरखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया तथा सुधार हेतु थाना…
पीलीभीत: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
जनपद पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सैजना में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई हैं। वहीं दोनों पक्षों की कोतवाली जहानाबाद में लिखित शिकायत प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है।उक्त प्रकरण पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह राठौर ने मीडिया को बताया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैजना में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर…
बरेली – आँवला क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी से नाराज किसानों ने जिलाधिकारी से की कारवाई की मांग।
आँवला – सिरौली नगर के इफ्को किसान सेवा केन्द्र पर कालाबाजारी के चलते किसानों को खाद की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है ।नाराज़ किसानों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर किसानों को खाद की किल्लत से निजात दिलाने की मांग की है ।कस्बे के अंकित पांडेय द्वारा तमाम किसानों के हस्ताक्षरों से युक्त जिलाधिकारी को भेज शिकायती पत्र में बताया है कि सिरौली में इफ्को किसान सेवा केंद्र पर तयशुदा मूल्य से अधिक बसूली कर किसानों का खुला आर्थिक शोषण किया जा रहा है विरोध करने पर किसानों अभ्रद…
शाहगंज(जौनपुर):भयंकर बुखार से राष्ट्रीय पक्षी की मौत तहसील प्रशासन ने तिरंगे में दफनाया
शाहगंज(जौनपुर): तहसील परिसर में शनिवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर भयंकर बुखार से तड़पकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे अढ़नपुर के पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल ने उसका उपचार किया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। तहसील स्थित तहसीलदार आवास के समीप मोर गिरकर तड़प रहा था। जिसे देख तहसीलदार अभिषेक राय ने मामले की जानकारी पशु चिकित्साधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने देखा तो उसकी सांसे थमने के कगार पर पहुंच चुकी थी। चिकित्सक के अनुसार पम्प करके उसे होश में लाकर उपचार किया गया है।…
बरेली – न्याय के लिए गुहार लगता व्यक्ति
आँवला -बरेली जनपद में आंवला तहसील क्षेत्र के गाँव हरदासपुर का एक मामला सुर्खियों में आया है . जहां एक व्यक्ति बब्लू और उसके परिवार का आरोप है की ,वह अपनी मेहनत मजदूरी से अपने परिवार का भरण पोषण करता है, लेकिन पास के ही सत्यप्रकाश जो बबलू के परिवार से मतभेद रखता है और आए दिन उसके परिवार वालों से झगड़ने की कोसिस करता रहता है ,बब्लू के मना करने पर गन्दी गन्दी गालियां देकर ,परेशान करता है. यहां सत्यप्रकाश पर आरोप यह भी लगाया गया है की उसने…
पीलीभीत: मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया द्धारा।
पीलीभीत पुलिस लाइन पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश महोदय के निर्देशन में ”मिशन शक्ति अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा संबंधित टिप्स दिए गए साथ ही महिला हेल्प लाइन नंबर 1090,181 व 1098,112 आदि हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई तथा आत्मरक्षा में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया.द्धारा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर उत्तम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह, पीआरओ रविन्द्र भी मौजूद रहे। रिपोर्ट :फूल चन्द राठौर
जौनपुर : नव युवक दुर्गा पूजा समिति रामनगर के पंडाल में माँ शेरावाली के दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब
बदलापुर/जौनपुर: क्षेत्र के रामनगर पहिया गांव में विगत कई वर्षों से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल लगाया जारहा है। धार्मिक रीति रिवाज से सुबह शाम पूजा अर्चना व आरती 8 बजे किया जाता है।समिति के अध्यक्ष सर्वजीत यादव ने बताया कि पंडाल सजाने में गांव के बच्चों ने बहुत परिश्रम किया है मैं और मेरी समिति उन बच्चो को आशीर्वाद देता है।पुजारी लल्लन यादव सुबह शाम 8बजे आरती व पूजा अर्चना करके मां का आशीर्वाद लेते है।अंत मे सर्वजीत यादव ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। समिति के सहयोगी गण…
शाहगंज(जौनपुर):सड़क हादसे में युवक घायल
शाहगंज(जौनपुर): ट्रक की चपेट मे आने से शुक्रवार की शाम बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के सुईथा खुर्द गांव निवासी भोला (32) पुत्र कल्पनाथ शुक्रवार की शाम बाइक से शाहगंज से अपने घर जा रहे थे खुटहन रोड स्थित निजमापुर मोड समीप ट्रक की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए…
बिहार चुनाव कराने के लिए तैनात किए गए 8515 महिला-पुरुष कर्मी
जिले में आगामी 28 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रथम चरण में मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिले में 8515 महिला व पुरुष मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव कोरोना काल में संपन्न होने जा रहा है। इसको लेकर पूर्व से बनाए गए मूल मतदान केंद्रों के अलावा इस बार सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। कैमूर जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मूल मतदान केंद्र…
Bihar Election 2020: चुनावी सीन से कहां गायब हैं प्रशांत किशोर, बक्सर में उनके घर पर क्यों है सन्नाटा
राजनीति में फर्श से अर्श और अर्श से फर्श पर आते देर नहीं लगती। 2015 चुनाव के बाद अचानक बिहार की राजनीति के अर्श पर विराजमान हुए प्रशांत किशोर इस बार चुनावी परिदृश्य से एकदम गायब हैं। बक्सर के अहिरौली स्थित उनके घर पर भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। हालांकि, वे यहां कभी कभार ही आते हैं, लेकिन उनके शिखर काल मे घर मे सरकारी गार्ड दिखने लगे थे। जब वे जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए थे तब यहां खासी हलचल रहती थी।वर्ष 2015 में महागठबंधन की जीत…
एस जयशंकर बोले, चीन का उभार एक बड़ा घटनाक्रम लेकिन समय के अनुरूप उठाया गया कदम है क्वाड
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि क्वाड या चार देशों के गठबंधन के अंतर्गत भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का आना बदलते समय के अनुरूप उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि यह बहुध्रुवीय विश्व के उभरते परिदृश्य का प्रतिबिंब है। शुक्रवार को पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआइ) द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन सम्मेलन में क्वाड से संबंधित सवालों के जवाब में जयशंकर ने कहा कि चीन का उभार एक बड़ा भूराजनीतिक घटनाक्रम है। जयशंकर ने कहा कि क्वाड समय के अनुरूप उठाया गया कदम है और…
पंजाब में छह साल की मासूम को दुष्कर्म के बाद जलाने की घटना पर भाजपा ने कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा
उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की वारदात पर राज्य सरकार को घेरने वाली कांग्रेस पर भाजपा ने शनिवार को ठीक उसी के अंदाज में करारा जवाबी हमला बोला। भाजपा ने पंजाब में छह साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की चुप्पी पर सवाल उठाया। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने पंजाब के होशियारपुर में छह साल मासूम के साथ दरिंदगी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य वारदात पर कांग्रेस की…
मिर्जापुर की सांसद ने ‘मिर्जापुर 2’ पर उठाए सवाल, कहा- इसे हिंसक इलाका बताकर किया जा रहा बदनाम
‘मिर्जापुर 2’ वेबसीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 अक्तूबर को रिलीज हुई। इस वेब सीरीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन इसको लेकर विवाद अब होने शुरू हो गए है। यूपी के मिर्जापुर जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने वेबसीरीज के खिलाफ जांच की मांग की। अनुप्रिया पटेल ने ट्विटर पर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग किया। अनुप्रिया पटेल ने आरोप लगाया कि वेबसीरीज के जरिए मिर्जापुर को हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है। अनुप्रिया पटेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया…
कोरोना लॉकडाउन के बीच करीना की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर पति सैफ ने दिया था ऐसा रिएक्शन
करीना कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका कैसा रिएक्शन था। करीना ने बताया कि उन्हें परिवार से बिल्कुल भी फिल्मी रिएक्शन नहीं मिला। यहां तक की सैफ का रिएक्शन भी नॉर्मल था। करीना कपूर ने खान ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब सैफ को उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो उन्होंने कैसे रिएक्ट किया. उन्होंने कहा…
