यूपी के अलीगढ़ जिले के ब्लॉक गंगीरी के गांव नवापुर में एक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ. जिसमें शेरावाली, काली मां की मूर्तियां और भोले बाबा का पूरा परिवार स्थापित किया है . इस मंदिर का निर्माण श्री चंदन सिंह सुपुत्र श्री प्रेम सिंह कुशवाहा ने अपनी माताजी एवं पिताजी की याद में कराया है . रिपोर्टर यतेंद्र कुमार
Day: October 15, 2020
बरेली-भोजीपुरा के किसान पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर ठोका गया मुकदमा
बरेली/यूपी-बरेली में कोर्ट के आदेश के बाद भी कुछ किसान अभी भी खेत मे पड़ी पराली जलाने से बाज नही आ रहे हैं। बात भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गाँव मे पराली जलते हुए शोषल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया और जुर्माना ठोक दिया,जबकि कोर्ट के सख्त आदेश है कि खेत मे धान कि पड़ी पराली को न जलाएं।
बरेली-बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
बरेली/यूपी-बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन , उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश प्रकाश के द्वारा भेजने को दिया गया , कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद मिश्रा के नेतृत्व में असथाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश प्रकाश से मिलकर ज्ञापन सौंपा , मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अस्थाई कर्मचारियों को विनियमिति करने और प्रवन्ध समिति के सचिव के स्टे को खारिज कराकर रिसीवर बैठाने की मांग की गई और भ्रस्टाचार पर कार्यवाही न होने की शिकायत भी की गई है जितेंद्र मिश्रा…
बरेली-रोडवेज बस ने भूसे से भरे ट्रक में मारी,एक का टूटा हाथ
बरेली- मीरगंज के सिंधौली चौराहे पर बरेली से रामपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने भूसे से भरे ट्रक को मारी ज़ोरदार टक्कर , बस के पीछे वाली सीट पर बैठे बच्चे का टूटा हाथ ,टक्कर बस का पीछे कर हिस्सा पूरी तरह से हुआ छतिग्रस्त, पुलिस ने मौके पर पहुंच रोडवेज और ट्रक को लिया कब्जे में साथ ही घायल बच्चे को एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा थाना मीरगंज के सिंधौली चौराहे की घटना।
जौनपुर:श्याम बहादुर राजभर ने भागीदारी संकल्प मोर्चा से मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए किया नामांकन
जौनपुर:सपा विधायक पारसनाथ यादव जी के निधन के बाद रिक्त हुई मल्हनी विधानसभा सीट पर भागीदारी संकल्प मोर्चा के युवा प्रत्यासी श्यामबहादुर राजभर ने आज बृहस्पतिवार को जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।श्याम बहादुर राजभर ग्राम केशवपुर नेवढ़िया मडियाहू के निवासी हैं और दो बार से लगातार ग्राम प्रधान हैं।इस अवसर पर भासपा के प्रदेश महासचिव विजय नरायन वर्मा, वाराणसी मण्डल कोषाध्यक्ष धनन्जय कुमार मौर्य,वाराणसी मंडल सचिव डॉक्टर रामलोचन राम,जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ,उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चंद मौर्य,रोशन मौर्य,भूपेंद्र मौर्य…
शाहगंज(जौनपुर): हत्यारोपी की निशानदेही पर रिवाल्वर बरामद
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के भरौली गांव में पुत्र की हत्या व पिता पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी तारिक को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव की कब्रिस्तान से असलहा बरामद किया।गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर 19 सितंबर को परिवार के पांच लोगों के साथ मिलकर तारिक पुत्र मो. हाशिम ने इस्तियाक खान व उनके पुत्र ओसामा पर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें ओसामा की मौके पर ही मौत हो गई।…
शाहगंज (जौनपुर) : सड़क दुर्घटना में दंपति सहित तीन घायल
शाहगंज (जौनपुर) : नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बाईपास दादर पुल पर बुधवार की दोपहर कुत्ता बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर बाइक लेकर गिरने से बाइक सवार दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया।नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बाईपास दादर पुल पर बुधवार की दोपहर कुत्ता बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर बाइक लेकर गिरने से बाइक सवार शकील 28 व उसकी पत्नी लाडली 26 निवासी दनियालगंज आजमगढ़ व रेहाना खातून 40 निवासी जैद पुर अम्बेडकर नगर घायल हो गए। घायलों को…
पीलीभीत :जनपद की तहसील पूरनपुर में तहसील परिसर में आयोजित महिला परिवार परामर्श केंद्र में बुधवार को काउंसलरों के प्रयास से दो मामले निपटाये गए ।
पीलीभीत : जनपद की तहसील पूरनपुर में तहसील परिसर में आयोजित महिला परिवार परामर्श केंद्र में आज बुधवार को काउंसलरों के प्रयास से दो मामले निपटाये गए । परिवार परामर्श केंद्र में करीब दर्जन भर पीड़ित परिवारों के मामले की काउंसलिंग की गई जिसमें 2 मामलों में सुलह समझौता कराया गया वहीं तीन मामले खारिज किये गए । तहसील छेत्र के ग्राम सिमरिया ता 0 महाराजपुर निवासी सुमित्रा देवी के पति कृष्ण कुमार की मृत्यु हो जाने के बाद उसके ससुर जगदीश उसके साथ ज्यादती करने लगे , आर्थिक सहयोग…
पीलीभीत : सामाजिक वानिकी की गढ़ा वीट से गायब हुआ आम का आधा बाग़
पीलीभीत : तहसील कलीनगर की शाहगढ़ स्टेशन के पास आम का आधा बाग़ रात में चोरों ने साफ कर दिया।मामला बीते एक हफ्ते पहले शाहगढ़ स्टेशन के पास का है जहां कभी हरा-भरा आम का बाग हुआ करता था.लेकिन यहां आधा बाग़ अब गायब है ,यानि हरियाली के दुश्मनों ने यह बाग़ काट लिया है. जो की जाँच का विषय है. यहां सवाल उठता है की हरे भरे पेड़ों के दुश्मन बन कर लोग उनको कटवाने में लग गए हैं, तो कैसे बचेगी क्षेत्र में हरियाली .
वैज्ञानिकों का दावा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कुछ लोगों में पैदा हुई बहरेपन की समस्या
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कुछ मरीजों में स्थायी रूप से अचानक बहरेपन की समस्या पैदा होने की बात सामने आई है. ब्रिटेन में इस संबंध में किए गए एक अध्ययन में यह बताया गया है. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बहरे होने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है. ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के विशेषज्ञों समेत वैज्ञानिकों के अनुसार, इस संक्रमण के कारण बहरेपन की समस्या पैदा होने को लेकर जागरुकता बहुत जरूरी है, क्योंकि स्टेरॉयड के जरिए उचित उपचार से इस समस्या को दूर किया जा सकता…
बिहार में शुरू हुआ एक्चुअल रैलियों का संग्राम, अब तक डिजिटली कर रहे थे एक-दूसरे पर वार
इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव बहुत खास होगा। देश ही नहीं दुनिया की नजर इस पर होगी। लोग सिर्फ यहां की राजनीति नहीं जानना चाहते बल्कि यह भी देखने में जुटे हैं कि कोरोना काल में चुनाव कैसे होगा। यह ऐसा पहना चुनाव है जो कोरोना काल में हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग ने भी इसके लिए विशेष तैयारी की है। पार्टियां अभी तक वैसे तो वर्चुअल रैलियां कर रही थी, लेकिन अब एक्चुअल रैली शुरू हो चुकी है। गया में इसकी शुरूआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कर…
ट्रम्प ने अपने प्रतिद्वंद्वी बाइडेन को बताया अमेरिकी राष्ट्रपति की राजनीति के इतिहास का सबसे खराब उम्मीदवार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन को अमेरिका के इतिहास में सबसे खराब उम्मीदवार करार दिया और इसकेलिए डेमोक्रेटिक नेता की हालिया कुछ गलतियों का उल्लेख किया. रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प (74) और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बाइडेन (77) के बीच कड़ी टक्कर है. राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा. पेन्सिलवेनिया में अपने समर्थकों को कर रहे थे संबोधित:ट्रम्प ने मंगलवार को पेन्सिलवेनिया में अपने समर्थकों के बीच कहा कि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति की राजनीति के इतिहास में सबसे खराब उम्मीदवार के…
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल, मधेपुरा से हो सकती हैं उम्मीदवार
कभी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और अब लोकतांत्रिक जनता दल के कर्ताधर्ता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव और लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव काली प्रसाद पांडे बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। । दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनकी ज्वाइनिंग हुई। सुभाषिनी बिहार के मधेपुरा जिले की बिहारीगंज सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं। जबकि पांडे पहले ही बिहार के कुचायकोट निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।बिहार…
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने अनुच्छेद-370 पर फारूक के बयान की निंदा की, कहा- यह अस्वीकार्य
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर में चीन की मदद से अनुच्छेद-370 को बहाल किए जाने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के कथित बयान की कड़ी निंदा की। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सद्र-ए-रियासत सिंह ने फारूक अब्दुल्ला के उक्त बयान को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से केंद्रशासित प्रदेश की जनता में वास्तविकता से दूर उम्मीदें पैदा होंगी जो देश के हित में नहीं है। कर्ण सिंह ने एक बयान में कहा कि मेरे पुराने मित्र फारूक अब्दुल्ला ने यह हैरान…
केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले : स्टार्स प्रोजेक्ट को मंजूरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए 529 करोड़ के विशेष पैकेज पर भी मुहर
शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत केंद्र प्रायोजित नई योजना के तौर पर स्टार्स प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा। छह राज्य इसके दायरे में आएंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई शिक्षा नीति के तहत 5718 करोड़ रूपए के स्टार्स प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए…
