आँवला – सिरौली नगर पंचायत में वजट को अन्धाधुन्ध तरीके से खपाने के लिये नगर पंचायत प्रशासन ने जरा सी खराब पानी की पाइप लाइन बदलने के लिए पूरी मेन मार्केट की मजबूत सड़क के। लिए खोदना शुरू कर दिया जिससे व्यापारियों में नाराजगी जताई है ।यहां बता दें कि पश्चिम बाजार में श्रीराम गुप्ता की दुकान से सुरेंद्र गुप्ता की दुकान तक मात्र 30 मीटर लंबी लाइन कहि से चौक होने से गाठ तीन सालों से पश्चिम इलाके की पानी की सप्लाई बंद थी ।यानी कि इसी बीच मे…
Month: October 2020
बरेली – महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई ।
आँवला – मुरावटोला मैं स्थिति स्वामी वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि समाज के तत्वावधान में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की पूजन पंडित रामौतार शर्मा मंत्रों के साथ कराया । इस मौके पर ईओ की ओर से रामायण का पाठ कराया गया जिसमें भाजपा की पूरी टीम ने पहुंचकर रामायण पड़ी ।तथा भारी संख्या में लोगो ने पहुंचकर सहयोग किया ।इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता, अतुल पुनीत गुप्ता वाल्मीकि कमेटी के रोहताश वाल्मीकि, बालकिशोर,हरिओम,…
बरेली / आँवला तहसील क्षेत्र के गांव रमनगला में तालाब में मिला तैरता हुआ शव , मचा हड़कंप।
रिपोर्टर – परशुराम वर्मा स्टोरी/आँवला – रामनगला , आंवला क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की तालाब में लाश मिलने से हड़कंप मच गया शुक्रवार तड़के सुबह 8 बजे सड़क पर गुजर रहे राहगीरों की नजर तालाब में तैरते हुए लाश पर पड़ी तो राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई जिसमें राहगीर अज्ञात व्यक्ति की लाश बता रहे थे तालाब से लाश निकालने के बाद हुई पहचान शव सढ़ जाने के कारण और उसमें से बदबू आने के कारण राहगीरों को हुआ था ऐहसास लाश एक सप्ताह पुरानी बताई…
मैनपुरी: शरद पूर्णिमा के अवसर पर किया गया खीर दान
जिला मैनपुरी के ब्लॉक बेवर, के ग्राम हजारा में ग्राम वासियों के द्वारा शरद पूर्णिमा, के शुभ अवसर पर राहगीरों को रोककर खीर वितरण की गई l जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने एक दूसरे की मदद कर, खीर वितरण का कार्य किया lऔर सभी ग्राम वासियों ने बुद्ध जी के संस्कारों पर चलने का संकल्प लिया l
हरदोई: प्राथमिक विद्यालय म्योनी पर तीन महापुरुषों के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया
हरदोई: आज मॉडल प्राथमिक विद्यालय म्योनी विकास खण्ड सुरसा जनपद हरदोई में तीन ,तीन महापुरुषों के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।सर्वप्रथम देश की एकता औऱ अखंडता को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।औऱ उन्हें लौह पुरुष की उपाधि कैसे मिली इसके पीछे उनके द्वारा देश की अखंडता व एकता के लिए जो त्याग औऱ संघर्ष किया उनके जीवन संघर्ष के कहानी को विस्तार रूप से…
जौनपुर:सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया जौनपुर में बारावफात
जौनपुर:जौनपुर में बारावफात सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया ।इस बार कोरोना महामारी के कारण न तो कोई अखाड़ा परिसद मेले में सम्मिलित हुआ और न ही मेले में दुकानें ही लगी थी।अटाला मस्जिद की सजावट भव्य तरीके से की गई थी जिसे लोग अपनी मोबाइल में वीडियो और फ़ोटो द्वारा कैद कर रहे थे।गेट के सामने सेल्फी लेने वालों की भीड़ को पुलिस वाले भीड़ न लगाने की अपील करते रहे।
फर्रुखाबाद: युद्ध हो तो हम बुद्ध को चुनेंगे, युद्ध को नहीं -डॉ नवल
कोरोना काल के बीच ,फर्रुखाबाद जनपद के संकिसा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित बुद्ध महोत्सव में डॉ नवल किशोर शाक्य ने कहा कि हम भाग्यशाली है कि भगवान बुद्ध ने हमारे कुल व देश में जन्म लिया। उनके संदेश किसी जाति, क्षेत्र व देश के लिये नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिये हैं। इसी दौरान डॉ नवल ने संकिसा बोधि पुस्तकालय एवम बुद्ध विहार निर्माण हेतु 1 लाख रुपये का भंते चैतसिक बोधि को धम्म दान भी दिया. आगे डॉ नवल किशोर शाक्य(कैंसर सर्जन व सपा नेता) ने…
शाहगंज(जौनपुर): परंपरा बनाए रखने के लिए निकलेगा राम रथ
शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ागांव साल 2020 में होने वाले भरत मिलाव पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते भरत मिलाप कमेटी ने झांकी न निकालने का किया फैसला।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ा गांव में सन् 1975 से अग्रहरि समाज भरत मिलाप की झांकी निकालता आ रहा है सन् 2020 मैं होने वाले भरत मिलाप को कोविड-19 कोरोना महामारी के चलते सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए झांकी न निकालने का अग्रहरि समाज ने किया फैसला भरत मिलाप कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रहरि ने बताया पूरे…
शाहगंज (जौनपुर) : 16 सैलून कर्मियों की कोरोना संक्रमण की जांच
शाहगंज (जौनपुर) : कोरोना संक्रमण महामारी की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी निर्देश पर शुक्रवार को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के 16 सैलून कर्मियों की एंटीजन रैपिड किट से जांच की गई। जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है।शुक्रवार को पुरुष चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ यूके सान्याल के निर्देश पर डा हरिओम मौर्या, डॉ आरके वर्मा प्रदीप कुमार, सुधाकर चौरसिया, राजेश पाण्डेय की टीम ने नगर के अयोध्या मार्ग व आजमगढ़ मार्ग स्थित सैलूनों पर पहुंच कर 16 सैलून कर्मियों का एंटीजन रैपिड किट से जांच की…
पीलीभीत : भैरो कला नवनिर्माण मंदिर में माता शेरावाली की मूर्ति की गई स्थापना
जनपद पीलीभीत तहसील कलीनगर के क्षेत्र ग्राम पंचायत भैरों कलां में देवी स्थान आश्रम पर स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद जी की धर्मपत्नी ओमवती के कर कमलों द्वारा मंदिर का नव निर्माण कराकर तथा आचार्य द्वारा मंत्र उच्चारण वा हवन पूजन करा कर मंदिर में मां शेरोवाली व गणेश जी की मूर्ति को स्थापित किया गया। मां शेरावाली बा गणेश जी की मूर्ति की स्थापना को लेकर मंदिर में हवन पूजन हुआ। मंदिर में मूर्ति की स्थापना को लेकर ग्राम वासियों में खुशी की लहर दिखी।मूर्ति की स्थापना को लेकर सहभागी गण…
जौनपुर: सरदार सेना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर निकाला किसान संदेश यात्रा
जौनपुर: स्वतंत्रता सेनानी भारत के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर सरदार सेना के लोगो ने किसान संदेश यात्रा का आयोजन सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया। सरदार वल्लभ भायी पटेल किसानों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।आजादी के आंदोलन के समय पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता थे और भारत की आजादी के बाद पहले उपप्रधानमंत्री थे।काँग्रेस की सरकार में इनके प्रमुख स्थान था साथ ही भारत के एकीकरण में इनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका…
बॉलीवुड में अभिनेता सलमान जैसा और कोई नहीं, ये 4 वजह बनाती हैं सलमान खान को सबसे अलग
सलमान खान वर्तमान बॉलीवुड उद्योग में सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। पिछले 30 सालों में सलमान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है। आज सलमान खान का स्टारडम इतना बढ़ गया है कि अब उनके नाम पर फिल्में हिट हो गई हैं। इस लेख में, हम आपको सलमान खान की चार चीजों के बारे में बताएंगे जो उन्हें बॉलीवुड उद्योग में सबसे अलग बनाती हैं। विदेशी एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लानासलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई नए चेहरे लॉन्च किए हैं। जिसमें कई बड़ी विदेशी अभिनेत्रियां शामिल हैं। बॉलीवुड…
सिंधिया के गढ़ में पायलट, जनसभाओं में पायलट ने सिंधिया पर एक शब्द नहीं कहा
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार चरम पर है और इसमें 13 सीटें ग्वालियर-चंबल अंचल में हैं। इलाका राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाला है। कांग्रेस ने पार्टी छोड़कर सरकार गिरा देने वाले सिंधिया को गद्दार करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सभी नेता भाजपा के नए नेता सिंधिया को निशाने पर ले रहे हैं। हमले की धार को और तेज करने के लिए कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और सिंधिया के मित्र सचिन पायलट को मैदान में उतारा। इरादा…
The Fault In Our Stars के लेखक ने की ‘दिल बेचारा’ की जमकर तारीफ़, सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया अफ़सोस
सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फ़िल्म दिल बेचारा अंग्रेज़ी फ़िल्म द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का हिंदी रीमेक है, जो इसी नाम से आये अंग्रेज़ी नॉवल का स्क्रीन अडेप्टेशन थी। इस नॉवल को जॉन ग्रीन ने लिखा था, जिन्होंने दिल बेचारा देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ़ की। फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री संजना सांघी ने जॉन ग्रीन के संदेश को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें, दिल बेचारा डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज़ हुई थी और जॉन ने 25 जुलाई को फ़िल्म देखने के…
मुश्किल में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर यूपी के भाजपा विधायक ने दी पुलिस में शिकायत,लगाया गंभीर आरोप
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ नहीं है। दरअसल, दिल्ली के सटे गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि पिछले दिनों गाजियाबाद दौरे के दौरान एक्टर आमिर खान ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में घोर लापरवारी का परिचय देते हुए…
सऊदी अरब के बैंक नोट पर भारत की सीमाओं का गलत चित्रण, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
सऊदी अरब के बैंक (Bank) के नए 20 रियाल के नोट पर प्रिंट किए गए वैश्विक मानचित्र में जम्मू-कश्मीर और लेह को भारत के हिस्से के रूप में नहीं दिखाया गया है. भारत की सीमाओं को गलत रूप से दिखाने पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है. नोट पर प्रिंट किए गए इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लेह को भारतीय इलाके में नहीं दिखाया गया था. सऊदी अरब ने पिछले हफ्ते बैंक (Bank) नोट जारी किया था. भारत ने अपनी सीमाओं के गलत चित्रण पर खाड़ी देश को अपनी चिंता…
प्रेग्नेंसी में मां बबीता कपूर के लिए करीना कपूर का प्यार, एक्ट्रेस ने शेयर की ये बेहद क्यूट तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर गर्भवती हैं और ऐसे में उनका परिवार उनका ख्याल रखने लगता है। उनके बेटे तैमूर अली खान को कपूर और खान परिवारों से बहुत प्यार मिला और अब एक और बच्चा जल्द ही उनके घर आएगा। सैफ और करीना फिर से माता-पिता बनने वाले हैं और परिवार इस बात से बहुत खुश है। करीना ने आज सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है, जिसमें वह अपनी मां बबीता कपूर के हाथों में हाथ डालती हुई नजर आ रही हैं। करीना द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर…
संसद भवन हमला मामले में इमरान खान बरी
इस्लामाबाद स्थित एक आतंकवाद-रोधी अदालत (एटीसी) ने गुरुवार को साल 2014 के संसद भवन हमले से संबंधित मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बरी कर दिया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एटीसी जज रजा जवाद अब्बास हसन ने अपना यह फैसला सुनाया। खान को बरी करने की याचिका संघीय सरकार के लिए एक वकील द्वारा प्रस्तुत की गई थी, जिसमें अभियोजक ने अंतिम सुनवाई के दौरान यह तर्क दिया था कि यह मामला राजनीतिक आधार पर बनाया गया था और अदालत के समय की बर्बादी है।…
तेजस्वी ने साधा निशाना-नीतीश राज में खूब घोटाले हुए, भ्रष्टाचार की फाइलें जलाई गईं
बिहार में दूसरे चरण के मतदान के लिए सियासी घमासान चरम पर है। नेताओं और दलों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार अभियान में झोंक दी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इस बीच महागठबंधन की ओर से सीएम कैंडिडेट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनके राज में प्रदेश में खूब घोटाले हुए। भ्रष्टाचार की फाइलें भी जलाई गईं। तेजस्वी ने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि नीतीश के राज में 60 से ज्यादा घोटाले हुए।…
पीएम मोदी ने चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क का किया लोकार्पण, न्यूट्री ट्रेन’ में हुए सवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले के केवडिया पहुंचकर आरोग्य वन के बाद एकता मॉल और चिल्ड्रन न्यूट्रीशन पार्क का लोकार्पण किया और ‘न्यूट्री ट्रेन’ की सवारी भी की।आरोग्य वन में 380 प्रजाति के पेड़ हैं। पीएम मोदी ने केवडिया में ‘आरोग्य वन’ में स्थित ‘आरोग्य कुटीर’ का भी भ्रमण किया। इसमें सैकड़ों औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां हैं। यहां उनके उपयोग और महत्व के बारे में भी जानकारी उपलब्ध है। आरोग्य वन 17 हेक्टेयर में फैला हुआ है। योग व आयुर्वेद को ध्यान में रखते हुए इसका विकास किया गया इसमें…
