कांग्रेस संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक, संसद के मानसून सत्र की तैयारी पर चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संसदीय रणनीति समूह (Parliamentary Strategy Group) की वर्चुअल मीटिंग हुई। आगामी संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार के खिलाफ किन मुद्दों पर मोर्चा खोला जाएगा इसे लेकर ही बैठक में चर्चा की गई। कांग्रेस ने कोरोना, इकोनॉमी और चीन के साथ झड़प के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेने का फैसला किया है। इसके अलावा आज की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि उप सभापति पद के चुनाव के लिए विपक्ष का उम्मीदवार खड़ा करने के साथ संप्रग के…

एलएसी पर भाले-रॉड लेकर चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन (India-China) के बीच पैदा हुआ तनाव अभी भी जारी है. चीन की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की लगातार कोशिश की जा रही है. लेकिन शरहद पर तैनात भारतीय जवान चीन की हर साजिश को हर बार नामकाम कर देते हैं. बताया जा रहा है कि चीनी सैनिकों ने एक बार फिर से पैंगोंग झील के दक्षिणी छोर के पास अहम चोटियों पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने रेजांग ला के पास घुसपैठ की कोशिश की,…

रूस ने कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी को लेकर भारत से साधा संपर्क

 दुनिया में कोरोना (Corona virus) के सबसे अधिक नए मामले रोजाना भारत में सामने आ रहे हैं. देश में पिछले दो दिन 90 हजार से ज्यादा केस सामने आए तो 70 हजार से ज्यादा मरीज मिले. कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. भारत समेत दुनिया के कई देशों में विभिन्न वैक्सीन पर काम चल रहा है. वहीं, उठ रहे तमाम सवालों के बीच रूस ने पिछले महीने पहली कोरोना वैक्सीन ‘स्पूतनिक-वी’ लॉन्च कर दी. रूस ने अब अपनी कोरोना वैक्सीन…

दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के सहायक कोच नियुक्त हुए डिलन डु प्रीज

पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी डिलन डु प्रीज को दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। डु प्रीज, जिन्होंने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, के पास क्रिकेट का लंबा अनुभव है। उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में लगभग 600 विकेट लिए हैं और 4500 से अधिक रन भी बनाए हैं। संन्यास के बाद प्रीज फ्री स्टेट और वीकेबी नाइट्स में कोचिंग कर रहे हैं और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) संरचनाओं के लिए उनके कार्य प्रबंधन ने टीम को आगे बढ़ाया है। डू प्रीज़…

मैच फिक्सिंग मामले में पांच साल के लिए प्रतिबंधित हुए कोच

कोच नूर मोहम्मद ललई को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। नूर मोहम्मद को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के लिए मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सूचित किया गया है कि कोच नूर मोहम्मद ने खिलाड़ी को शापगीजा क्रिकेट लीग में मैच फिक्सिंग करने के लिए कहा है। पिछले साल शापागिजा क्रिकेट लीग के दौरान, यह बताया गया था कि कुछ मैचों में एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को स्पॉट फ़िक्सिंग दी गई थी। अब इस मामले में नूर मोहम्मद…

CPL फाइनल में पोलार्ड के नाइट राइडर्स भिड़ेंगे डैरेन सैमी के सेंट लूसिया से

8वें कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) के फाइनल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) का मुकाबला सेंट लूसिया जॉक्स (SLZ) से होगा. टूर्नामेंट में अब तक लगातार 11 मैचों में अजेय रही कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले सेमीफाइनल में जमैका टालावाह्ज (JT) को 9 विकेट से मात दी, जबकि दूसरे सेमाफाइनल में सेंट लूसिया जॉक्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स (GAW) को 10 विकेट से रौंदा. नाइट राइडर्स के लिए तीसरी बार चैम्पियन बनने का मौका त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियमें त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) और सेंट…

कन्नौज/छिबरामऊ:बिजली करंट से मौत

छिबरामऊ/सौरिख: घटना सौरिख थाना क्षेत्र ग्राम kirrana की है। यशपाल यादव पुत्र नहार सिंह उम्र 48 बर्ष आज शाम को लगभग 08 बजे अपने खेत मे जानवरो को मारने के लिए गए थे, हाथ मे एक डंडा लिए थे,अचानक 11000 की लाइन की चपेट में आकर वही गिर गए उन्हें ग्रामीणों ने सौरिख CHC में लाये वहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।11000 बिजली की लाइन बहुत नीचे से गुजरी है,जिसकी शिकायत मौखिक रूप से बिजली विभाग को की गई थी पर कोई कार्यवाही नही की गई थी।

बरेली-लॉकडाउन की बजह से आई आर्थिक तंगी नही झेल पाया तो खा लिया जहरीला पदार्थ

बीती रात lockdown में काम न चलने के कारण सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गाँव वंशीनग्ला का पप्पू मौर्य ऑटो रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन करता है लेकिन lockdown में काम न चलने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो गयी और खाने तक के लाले पड़ गए तो तंग आकर उसने जहर खा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करना चाहा,पता चलने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ उसकी हालत में सुधार है।

बरेली – समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन हुआ

आँवला – आँवला 126 विधानसभा के समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया यह शोक सभा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एमएलसी राष्ट्रीय सचिव माननीय एसआरएस यादव उर्फ बाबू जी के निधन पर समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कि यहां पर पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय बाबूजी का जाना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है वह हम सब के मार्गदर्शक थे यहां पर रामबहादुर सिंह यादव , डॉक्टर इंद्रपाल सिंह यादव ,…

पीलीभीत : जिले में 150 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

पीलीभीत : जिले में 150 केंद्रों पर होगी धान की खरीद 1 अक्टूबर से होगी खरीद . किसानों के सामने उपज का वाजिब मूल्य पाना हमेशा से एक सपना रहा है . पूर्व में विभिन्न धान खरीद केंद्रों पर किसानों की धान की उपज औने पौने दाम में बेचने को किसान मजबूर होते थे. परंतु इस बार जिलाधिकारी ने किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है. जिले में 150 धन्य केंद्रों को धान खरीद की स्वीकृति मिली है .

बरेली-क्योलाड़िया में पड़ोसी बने हैवान,पीट पीट किया घायल

क्योलड़िया/ बरेली। क‍िसान की बेटी को गायब करा देने वाली क्‍योलड़‍िया पुल‍िस की यह नई कारगुजारी है, ज‍िसे जानकार कोई भी स‍िस्‍टम की बेईमानी समझ जाएगा। मॉव ल‍िंंच‍िंंगजैसी घटना में पुल‍िस ने इस बार ऐसा कुछ क‍िया है क‍ि अफसर जवाब नहीं दे पाएंगे। छेड़छाड़ के आरोपी दल‍ित युवक पर भीड़ हमला करती है। पीट-पीटकर उसकी चमड़ी उधेड़ देती है। पुल‍िस मौके पर पहुंचती है और सबको पकड़कर थाने लाती है। दल‍ित युवक की आपबीती सुनती है और बगैर कार्रवाई के सनसनीखेज घटना पर परदा डाल देती है। दल‍ित युवक का…

शाहगंज(जौनपुर) :आरपीएफ की टिकट दलालों पर छापेमारी, साढे तेरह लाख से ज्यादा के टिकट बरामद

शाहगंज(जौनपुर) :रेलवे सुरक्षा बल द्वारा छापेमारी कर एक टिकट दलाल को पकड़ा गया। इसके पास से चौदह लाख रुपये मूल्य के सैकड़ों टिकट बरामद किया गया।हेड क्वार्टर के निर्देश पर सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार के आजाद चौक पर प्रकाश मोबाइल सेंटर पर छापेमारी की गई। दुकान पर बैठा निखिल बरनवाल पुत्र आनन्द बरनवाल को गिरफ्तार किया गया। निखिल अपने दो मोबाइल से रेलवे टिकट का बड़े पैमाने पर अवैध धंधा करता रहा। कुछ दिनों से…

बरेली-बरेली के गाँव मे निकला दूध सा पानी

बरेली-आस्था या अंध विश्वास क्या कहेंगे इसे।जब एक कुंए से निकले दूध के रंग का पानी।लोगो ने शुरू कर दी अर्चना,आइये हम आपको बताते हैं गाँव भगवानपुर धीमर के एक गाँव की कहानी जो आज से 40 साल पुरानाकुआ है और लोगों ने इस कुएं में एक अचम्भा देखा है।कि यहाँ पर जो पानी निकल रहा है एक दूधिया है,लोगो ने इस पानी से नहाना,बीमारी दूर भगाने का अमृत तक मान लिया है, जब यही के लोगो से बात की गई तो बताया गया कि इस कुंए के पानी से…

शाहगंज(जौनपुर): ट्रक मोटरसाइकिल भिडंत , मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल

शाहगंज(जौनपुर) : नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी युवक सोमवार की शाम अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से नगर में जा रहा था। घर के समीप सेन्ट थामस मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकिय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी दिवाकर यादव (27) पुत्र अच्छेलाल यादव सोमवार की शाम अपनी मोटरसाइकिल से दवा लेने के लिए नगर में जा रहा…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र से दुष्कर्म पीड़िता माँ डीआईजी दरबार में गुहार लेकर पहुंची

आँवला – सिरौली थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर बेटे से दुष्कर्म पीड़िता मां ने डीआईजी के दरबार में गुहार लगाई है। डीआईजी ने सिरौली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बेटे को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। घटना 27 जुलाई की रात्रि की है ।जानकारी के मुताबिक एक गांव में नशे में धुत होकर एक युवक ने अपनी सगी अधेड़ मां को बुरी नियत से दवोच लिया लड़के की गलत कारिस्तानी देख मा को समझते देर नही लगी उसने लड़के की इस गंदी हरकत का जब बिरोध किया…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण कर जाना व्यवस्थाओ का हाल

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित पशुओं हेतु चारा व्यवस्था, पीने के पानी, हराचारा, लाइट, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की गौशाला में 488 निराश्रित गौवंशों को आश्रित किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गौशाला के गोबर व गौमूत्र से उपयोगी गौ सामग्री का निर्माण आसपास गांव के स्वयं सहायता समूह की…

पीलीभीत : अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ज़िला इकाई की आज एक आवश्यक बैठक हुई

पीलीभीत पूरनपुर तहसील में की गई। बैठक में नव मनोनीत *ज़िला अध्यक्ष निज़ाकत अली* का फूल मालाओं को गले में डाल भव्य स्वागत किया गया।__बैठक को *बरेली मण्डल अध्यक्ष हसन हैदर खान* ने संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराना है इसके लिए *राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया जी* और *प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह जी* के नेतृत्व में बहुत ही जल्द एक बड़े आंदोलन को अंजाम दिया जाएगा।__श्री हैदर खान ने कहा कि संगठन में सदस्यता…

तेज धमाके से कांपा बलरामपुर शहर, एक व्यक्ति की हुई मौत कई घायल

बलरामपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदुरहवा बलरामपुर में मोहम्मद रजा पुत्र स्वर्गीय अब्बास जो फेरी लगाकर चूड़ी व्यवसाय का कार्य करते थे के घर मे सुबह करीब 9:00 बजे तेज धमाका हुआ जिससे उनके घर के साथ लगभग तीन घर बुरी तरह ढह गऐ । प्राप्त सूचना के अनुसार बलरामपुर नगर सुबह तेज धमाके से हिल सी गयी । स्थानीय पूलिस के अनुसार पीड़ित शुबरा बेगम पत्नी मोहम्मद रजा नाश्ता बना रही थी इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिसमें घटनास्थल पर ही ननकन पुत्र शहादत अली जो…

जौनपुर:लखनपुर गांव में पैतीस वर्षीय युवक की सांप काटने से हुई मृत्यु

जौनपुर :प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात में लाइनबाजार थाना छेत्र के ग्राम लखनपुर में नौशाद अहमद पुत्र मो बफाती रात में अपने घर मे सो रहा था कि अचानक उसे पीठ पर किसी चीज के काटने का अहसास हुआ।उसने अपनी पत्नी को जगाकर देखने को कहा तो पत्नी ने मोबाइल का लाइट जलाकर देखा तो किसी चीज के काटने का निशान दिखा पत्नी ने घरवालो को जगाकर बताने को कहा तो पति ने कहा रहने सुबह देखेंगे।सुबह उठने के बाद उसे कुछ चक्कर महसूस हुआ तो उसने घर वालो…

मैनपुरी : प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय की प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने अपने समस्त स्टाफ के साथ मिलकर गॉव में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया।

राष्ट्रीय पोषण माह2020की गतिविधियों के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय की प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने अपने समस्त स्टाफ के साथ मिलकर गॉव में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया।जिसके तहत सभी ने विद्यालय के आसपास खाली भूमि चिन्हित कर ग्रामवासियों के सहयोग से निज व्यय से लाये गए पपीता , जामुन , अमरूद , कटहल के पचास पौधों को निःशुल्क वितरित कर रोपित किया। इस कार्य में महेन्द्र प्रताप सिंह, प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम द्वारा सहयोग किया।नाहिली प्रथम व नाहिली द्वितीय के प्रधानाध्यापक ने मिलकर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चो के सहयोग…