आँवला – आँवला तहसील में आज भी एक ऐसा गांव है जिसमें लगभाग आधी आबादी के घरों मे बिजली जलना मतलब दिन में सपने देखने जैसा है ग्रामीणों का कहना है कोई भी जनप्रतिनिधि हमारी समस्या पर ध्यान नहीं देता लाइनमैन से लेकर जेई तक सब से कह चुके हैं यह लोग लेकिन एक लंबा समय गुजर जाने के बाद भी आज भी बत्ती का मतलब इन के लिए सोने के पहाड़ से कम नहीं है जी हां हम बात कर रहे हैं आँवला तहसील के गांव मोहम्मदगंज की यहां…
Month: September 2020
बरेली – थाना सिरौली में एसएसपी के दरबार जाने के बाद छेड़-छाड़ पीड़िता का हुआ मुकदमा दर्ज
आँवला – नबाबपुरा चौकी के गांव पिपरिया वीरपुर की एक युवती पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए सुबह-शाम खुर्द मार्ग पर दौड़ने जाती है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से व्योंधन खुर्द के निक्की तथा अनमोल युवती के आते ही अश्लील गाने बजाते और गाते हैं तथा परेशान कर फब्तियां कस रहे थे। रविवार को तो युवकों ने हद ही कर दी युवती से युवक ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें भी की। युवती के साथ चल रहे किशोरों भगवंत और अरुन की युवकों ने पिटाई कर दी…
जौनपुर:विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी के द्वारा साफ- सफाई अभियान चलाया गया
जौनपुर: बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी के द्वारा साफ- सफाई अभियान चलाया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में साफ सफाई सेवा में सप्ताह के अवसर पर बदलापुर विधानसभा के बरौली कुटी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर साफ- सफाई किया गया।
मैनपुरी : कस्बा आलीपुरखेड़ा में अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान
मैनपुरी के कस्बा आलीपुरखेड़ा में अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान है बारिश कम होने के कारण मौसम की मार झेल रहे किसानों को बिजली कटौती से फसलों के बर्बाद होने का संकट आ गया है कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है बिजली की कटौती से एक सप्ताह से 6 से 7 घण्टे ही बिजली मिल पा रही है ग्राम बर्धनिया,मिलिकिया,अकबेलपुर,गोविन्दपुर घड़ियां,हुसैनपुर,अशवपुर,दलपतिपुर,कमलपुर,मानिकपुर,रकरी,कल्याणपुर आदि क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी मैनपुरी से बिजली उपलब्ध कराने की माँग की है
यूपी पंचायत चुनाव : आयोग की गाइडलाइन से कई प्रधानों को झटका
उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने वैसे तो अभी चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन वोटर लिस्ट तैयार करने का आदेश दे दिया है। इस बीच आगरा मंडल के सभी जिलों के 90 फीसदी प्रधान, बीडीसी और जिा पंचायत के सदस्य चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसा उनके द्वारा चुनाव आयोग के नियमों का पालन न करने के कारण हो रहा है। चुनावी खर्च जमा न करने के कारण उन्हें डिबार किया जा सकता है। इसको देखते…
खुटहन ( जौनपुर ):लूट की घटना निकली फर्जी, झूठी सूचना पर पुलिस रही हलकान
खुटहन ( जौनपुर ): उसर बस्ती के नहर पर मंगलवार की दोपहर घर से अपनी फिनो बैंक की शाखा पर जा रहे युवक ने तमंचे के बल पर चार बदमाशों के द्वारा धमकाकर 45 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक छानबीन किया तो मामला फर्जी निकला। कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने फर्जी लूट की घटना का षडयंत्र रचा। बहरहाल, मामला पुलिस की निगरानी में है।बता दे कि फिरोजपुर गाँव निवासी शैलेन्द्र पुत्र सुबास का आरोप है कि वह अपनी बाइक…
शाहगंज(जौनपुर) :सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
शाहगंज(जौनपुर) :मंगलवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादीयो द्वारा कुल 47 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को सौंप दिया गया ।वहीं कोरोना सकंमण के चलते बिना मास्क के किसी भी फरियादी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। सोशल डिस्टेसिग का पालन किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा तहसीलदार अभिषेक राय क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र दूबे वीडीओ सोंधी अनुराग राय कस्बा कानूनगो नीरज सिंह सकिॅल के सभी…
बदलापुर/जौनपुर: आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत
बदलापुर/जौनपुर: थाना क्षेत्र के देंनुआ पंचायत के गिरधरपुर गांव में मंगलवार की शाम वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देंनुआ पंचायत के गिरधरपुर गांव निवासी दिनेश यादव (50 वर्षीय) पुत्र स्व0 जगन्नाथ यादव की मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब दिनेश यादव अपने भैंस के लिए खेत में चारा काटने गये थे। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। किसी के द्वारा स्थानीय थाने को…
‘आदिपुरुष’ के साथ नहीं जुड़ी हैं अनुष्का शर्मा, प्रेग्नेंसी के बाद अप्रैल 2021 के अंत तक फिर से काम पर लौटेंगी
अनुष्का शर्मा ने प्रभास अभिनीत ‘आदिपुरुष’ को साइन किया है। लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि ये जानकारी पूरी तरह से गलत है। अनुष्का इस प्रोजेक्ट के साथ नहीं जुड़ी हैं और इसकी किसी भी डिटेल पर उनके साथ चर्चा नहीं की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया, ‘अनुष्का अपनी गर्भावस्था के बाद ही फिर से काम पर लौटेंगी और सही वक्त आने पर ही इस बारे में बड़ी घोषणाएं करेंगी। लेकिन ‘आदिपुरुष’ निश्चित रूप से उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में शामिल…
कपिल शर्मा हर एक एपिसोड के लिए लेते हैं इतनी फीस, जानिए कितनी फीस लेते हैं कृष्णा और भारती?
कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ आए दिन सुर्खियां में रहता है. कपिल शर्मा के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कपिल के शो में उदित नारायण गेस्ट के तौर पर आए और खूब सारी मस्ती करते हुए नज़र आए थे. एक एपिसोड के लिए उदित नारायण एक करोड़ रुपये की बात पर कपिल शर्मा ने कुछ नहीं कहा, तो कई जगहों पर उनकी फीस पर चर्चाएं शुरू हो गईं थी. आपको बता दें, कपिल शर्मा इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स अदा करने…
बिग बॉस 14 में सलमान खान संग को-होस्ट करेंगे सिद्धार्थ शुक्ला? ऐसी है चर्चा
बिग बॉस 14 को लेकर बज बना हुआ है. शो के अक्टूबर में शुरू होने की खबरें हैं. सीरियल को लेकर रोज नए-नए अपडेट्स को लेकर खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है. अब खबरें हैं कि शो में सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आ सकते हैं. उनके सलमान संग को-होस्टिंग की खबरें हैं. बिग बॉग 14 में नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ दरअसल, स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला कंटेस्टेंट को मॉनिटर करेंगे. उनकी परफॉर्मेंस पर अपना कमेंट देंगे. ये लगभग सलमान खान…
जल्द साथ नजर आयेगें जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर
बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जल्द ही एक आगामी प्रोजेक्ट में स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले हैं। इस जोड़ी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है। जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। दोनों अभिनेताओं को 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में एक साथ देखा गया है। सुभाष घई के निर्देशन में कई सुपरहिट फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है। अब यह जोड़ी पर्दे पर फिर से जुड़ने को तैयार है। अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की…
पीलीभीत: स्थानांतरण हो जाने के बाद भी ग्राम पंचायत का मोह नहीं छोड़ रहे हैं सचिव
पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायतों में हनक जमाए ग्राम पंचायत अधिकारी मेहरवान सिंह राणा ग्राम पंचायत शेरपुर कलां से स्थानांतरण हो जाने के बाद भी कार्यभार नहीं छोड़ रहे हैं, इससे विकास कार्य बाधित होने के साथ-साथ लोगों के जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश होने के बावजूद वे शेरपुर कलां का चार्ज छोड़ने को तैयार नहीं हैं.ग्राम पंचायतो में तीन से पांच साल से कब्जा जमाए ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला जिला अधिकारी के अनुमोदन से हो गया लेकिन अभी तक…
पीलीभीत। जिला जज ज़िला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
पीलीभीत जिला जज महताबअहमद जिला अधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में स्थापित मेस/ अस्पताल/ बैरकआदि का निरीक्षण किया गया व महिला बन्दियो/ पुरुष बन्दियो / से उनके स्वास्थ्य/ खाने की गुणवत्ता/व निजी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की व उनके निस्तारण हेतु समबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी पुलकित खरे पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश जेल अधीक्षक अनूप सिंह जेलर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
बरेली – आँवला एसडीएम के आश्वासन पर हड़ताल खत्म, निर्दोषों पर नहीं होगी कोई कार्रवाई
आँवला- बरेली की तहसील आँवला में गत सप्ताह मोहल्ला किला बजरिया के वासित नाम के एक युवक को चोरी के शक में कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ बाल्मीकि समाज के लोगों के खिलाफ भी नाम दर्ज एफ आई आर की गई। जिससे गुस्साए वाल्मीकि समाज के लोगों ने राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर दी गई। जिससे नगर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगा दिए गए तथा…
पीलीभीत : शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने गाँव में जाकर सुनी जनता की फरियादें,गिनाए विकास कार्य।
पीलीभीत के शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कल अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुगला खेड़ा,चठिया भैंसाह और सरैनी तुरकुनिया में सभा कर जनता की समस्याओं को सुना।शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निदान कराया बहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।उन्होंने अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया की माधोपुर में इंटर कॉलेज,बड़ापुरा में आईटीआई कॉलेज,सरदार नगर में बिजली घर,पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज,14 गांव में बनवाई गई पानी की टंकी…
फर्रुखाबाद/ कायमगंज : मोदी जी के 70 वें जन्मदिन पर हुआ निशुल्क चश्मा वितरण।
यूपी के जनपद फर्रुखाबाद के कस्वा कायमगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सी. पी. गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्म दिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरित किए गए.जिसमें 107 लोगों ने भाग लिया. हमारे सहयोगी अखिल शाक्य के मुताबिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशील कुमार शाक्य, जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता , कानपुर क्षेत्रीय मंत्री विनय वर्मा रहे. अन्य लोगों में श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चक , लालाराम शाक्य,सतीश शाक्य,चेतन तिवारी,वरुण गंगवार,…
बरेली – बरेली जिला की तहसील आँवला में उठाई आवाज केन्द्र सरकार खेती किसानी से जुडे तीनों अध्यादेशो को वापिस ले नही तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन करेगा बड़ा आन्दोलन
आँवला – आँवला तहसील मे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने केन्द्र सरकार द्वारा खेती किसानी से जुडे जो तीन अध्यादेश बानाऐ है यह तीनों अध्यादेश किसानो व मजदूरो को गुलाम बानाने का काम करेंगेराष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आज पूरे देश में इन तीनों अध्यादेशो के खिलाफ तहसील और जिला मुख्यालयो पर ज्ञापन सौंपाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर तहसील आँवला मे सगठन के आईटी सेल तहसील अथ्यक्ष सददाम खान ने कहा किसान विरोधी अध्यादेशो को सरकार वापिस ले नही तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगासंगठन के तहसील प्रभारी…
बरेली – सिरौली में बिजली सुधार योजना में सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद पब्लिक को फिर भी परेशानी
आँवला – सरकार ने आईएसडी योजना के तहत सिरौली की बिजली सुधार योजना के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह फूंक दिए लेकिन उपभोक्ताओं को धेले का फायदा नहीं नगर में बसपा सरकार 33के वी बिजली सबस्टेशन की स्थापना की गई जिसके लिए अलग से आंवला से बनी 33 केवी की लाइन को रेलवे विभाग ने अड़ंगा लगा दिया वह आँवला के पास रेलवे क्रॉसिंग से निकलने की परमिशन नहीं दे रहा है ।जबकि 50 साल पुरानी बरसेर सबस्टेशन की लाइन जिससे सिरौली स्टेशन को चालू किया गया वह इस…
फर्रुखाबाद/शमसाबाद: नि:शुल्क ड्रेस वितरण कर शिक्षकों का किया सम्मान
फर्रुखाबाद /शमसाबाद : छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण किया गया| जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिली| इसके साथ ही शिक्षक का सम्मान किया गया|विकास खंड शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय रजलामई में उपशिक्षा निदेशक डायट रजलामई विजयपाल सिंह, बीईओ शिवशंकर मौर्य द्वारा छात्र-छात्रा नंदनी, आशीष कुमार, आदित्य कुमार, अनुष्का सहित 50 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस,वेल्ट, मास्क वितरण किया गया| प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार द्वारा आये हुए अतिथियों का भी अंगवस्त्र, मास्क,सेनीटाइजर भेट कर सम्मानित किया गया| इस दौरान ग्रामप्रधान गीता देवी, राजेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, एआरपी निवास वर्मा,…
