पीलीभीत: स्थानांतरण हो जाने के बाद भी ग्राम पंचायत का मोह नहीं छोड़ रहे हैं सचिव

पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायतों में हनक जमाए ग्राम पंचायत अधिकारी मेहरवान सिंह राणा ग्राम पंचायत शेरपुर कलां से स्थानांतरण हो जाने के बाद भी कार्यभार नहीं छोड़ रहे हैं, इससे विकास कार्य बाधित होने के साथ-साथ लोगों के जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश होने के बावजूद वे शेरपुर कलां का चार्ज छोड़ने को तैयार नहीं हैं.ग्राम पंचायतो में तीन से पांच साल से कब्जा जमाए ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला जिला अधिकारी के अनुमोदन से हो गया लेकिन अभी तक…

पीलीभीत। जिला जज ज़िला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत जिला जज महताबअहमद जिला अधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में स्थापित मेस/ अस्पताल/ बैरकआदि का निरीक्षण किया गया व महिला बन्दियो/ पुरुष बन्दियो / से उनके स्वास्थ्य/ खाने की गुणवत्ता/व निजी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की व उनके निस्तारण हेतु समबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी पुलकित खरे पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश जेल अधीक्षक अनूप सिंह जेलर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

बरेली – आँवला एसडीएम के आश्वासन पर हड़ताल खत्म, निर्दोषों पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

आँवला- बरेली की तहसील आँवला में गत सप्ताह मोहल्ला किला बजरिया के वासित नाम के एक युवक को चोरी के शक में कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ बाल्मीकि समाज के लोगों के खिलाफ भी नाम दर्ज एफ आई आर की गई। जिससे गुस्साए वाल्मीकि समाज के लोगों ने राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर दी गई। जिससे नगर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगा दिए गए तथा…

पीलीभीत : शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने गाँव में जाकर सुनी जनता की फरियादें,गिनाए विकास कार्य।

पीलीभीत के शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कल अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुगला खेड़ा,चठिया भैंसाह और सरैनी तुरकुनिया में सभा कर जनता की समस्याओं को सुना।शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निदान कराया बहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।उन्होंने अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया की माधोपुर में इंटर कॉलेज,बड़ापुरा में आईटीआई कॉलेज,सरदार नगर में बिजली घर,पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज,14 गांव में बनवाई गई पानी की टंकी…

फर्रुखाबाद/ कायमगंज : मोदी जी के 70 वें जन्मदिन पर हुआ निशुल्क चश्मा वितरण।

यूपी के जनपद फर्रुखाबाद के कस्वा कायमगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सी. पी. गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्म दिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरित किए गए.जिसमें 107 लोगों ने भाग लिया. हमारे सहयोगी अखिल शाक्य के मुताबिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशील कुमार शाक्य, जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता , कानपुर क्षेत्रीय मंत्री विनय वर्मा रहे. अन्य लोगों में श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चक , लालाराम शाक्य,सतीश शाक्य,चेतन तिवारी,वरुण गंगवार,…

बरेली – बरेली जिला की तहसील आँवला में उठाई आवाज केन्द्र सरकार खेती किसानी से जुडे तीनों अध्यादेशो को वापिस ले नही तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन करेगा बड़ा आन्दोलन

आँवला – आँवला तहसील मे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने केन्द्र सरकार द्वारा खेती किसानी से जुडे जो तीन अध्यादेश बानाऐ है यह तीनों अध्यादेश किसानो व मजदूरो को गुलाम बानाने का काम करेंगेराष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आज पूरे देश में इन तीनों अध्यादेशो के खिलाफ तहसील और जिला मुख्यालयो पर ज्ञापन सौंपाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर तहसील आँवला मे सगठन के आईटी सेल तहसील अथ्यक्ष सददाम खान ने कहा किसान विरोधी अध्यादेशो को सरकार वापिस ले नही तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगासंगठन के तहसील प्रभारी…

बरेली – सिरौली में बिजली सुधार योजना में सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद पब्लिक को फिर भी परेशानी

आँवला – सरकार ने आईएसडी योजना के तहत सिरौली की बिजली सुधार योजना के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह फूंक दिए लेकिन उपभोक्ताओं को धेले का फायदा नहीं नगर में बसपा सरकार 33के वी बिजली सबस्टेशन की स्थापना की गई जिसके लिए अलग से आंवला से बनी 33 केवी की लाइन को रेलवे विभाग ने अड़ंगा लगा दिया वह आँवला के पास रेलवे क्रॉसिंग से निकलने की परमिशन नहीं दे रहा है ।जबकि 50 साल पुरानी बरसेर सबस्टेशन की लाइन जिससे सिरौली स्टेशन को चालू किया गया वह इस…

फर्रुखाबाद/शमसाबाद: नि:शुल्क ड्रेस वितरण कर शिक्षकों का किया सम्मान

फर्रुखाबाद /शमसाबाद : छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण किया गया| जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिली| इसके साथ ही शिक्षक का सम्मान किया गया|विकास खंड शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय रजलामई में उपशिक्षा निदेशक डायट रजलामई विजयपाल सिंह, बीईओ शिवशंकर मौर्य द्वारा छात्र-छात्रा नंदनी, आशीष कुमार, आदित्य कुमार, अनुष्का सहित 50 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस,वेल्ट, मास्क वितरण किया गया| प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार द्वारा आये हुए अतिथियों का भी अंगवस्त्र, मास्क,सेनीटाइजर भेट कर सम्मानित किया गया| इस दौरान ग्रामप्रधान गीता देवी, राजेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, एआरपी निवास वर्मा,…

जौनपुर:समाजवादी कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर सायकिल रैली निकालकर किया विरोध

जौनपुर:आज पंद्रह सितंबर को जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के लाला बाजार गुलजार गंज सिकरारा समाज गंज में विशाल साइकिल रैली का आयोजन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गुड्डू सोनकर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ• शिवजीत समाजवादी तिलकधारी महाविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष कौशल यादव रजनीश यादव कोमल शिवम यादव छोटू के नेतृत्व में साइकिल चलाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और नाकामियों को बताने का काम कियालोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य ने कहा कि प्रदेश के अंदर योगी सरकार…

तैलिक महासभा उत्तर प्रदेश युवा कार्यकारणी मैनपुरी का हुआ गठन

तैलिक महासभा उत्तर प्रदेश युवा मैनपुरी के जिलाअध्यक्ष अमरेश राठौर ने अपने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये आलीपुर कस्बा निवासी अनुभव राठौर को जिले के महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया ।अनुभव राठौर ने बताया कि प्रदेश व जिले के संगठन ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी उसका बखूबी निर्वाहन करुँगा।अनुभव राठौर के महामंत्री बनने पर तेली समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी।इस अवसर पर -एड. मुनेश राठौर प्रदेश महामंत्री कन्नौज,अभिलाख राठौर पूर्व चैयरमैन,समाजवादी साहू राठौर मैनपुरी महासभा जिलाध्यक्ष संदीप राठौर,सुनहरी राठौर, राजेश राठौर, आलोक…

प्रयागराज :सराय इनायत थाना क्षेत्र के बगई कला में आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची घायल

फूलपुर सराय इनायत थाना क्षेत्र के बगई खुर्द एवं बगई कला में अचानक नीम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे पेड़ फट गया और गांव के ही जंग बहादुर यादव की पुत्री काजल यादव के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी जिससे बच्ची झुलस गई उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है कई जगह आकाशीय बिजली गिरने से लोगों में डर का माहौल है मौसम कब करवट ले इसका कोई पता नहीं | संवाददाता: देशराज मौर्य

बदायूं : मृतक आई ए एस सुशील कुमार मौर्य को शहीद का दर्जा दिलाए जाने की मांग हुई तेज

वर्तमान में पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। इसी दौरान आई ए एस अफसर भाषा सचिव सुशील कुमार मौर्य को सवसे पहले कोरोना ड्यूटी पर बरेली में भेजा गया फिर कोरोना में ड्यूटी पर सोनभद्र भेजा गया इसी ड्यूटी के दौरान दुर्भाग्यवश कोरोना संक्रमित हो गए थे। 24 अगस्त को पीजीआई में भर्ती हुए 7 सितंबर को सुबह 6.30 वजे देहावसान हुआ।कोरोना योद्धा देश की सेवा करते करते शहीद हुए। कोरोना काल में डुयूटी के दौरान शहीद हुए किसी आई ए एस अधिकारी की मृत्यु अकेले ही…

फर्रुखाबाद: संकिसा के कायाकल्प का खाका तैयार! शासन को जायेगा प्रस्ताव

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल के कायाकल्प की कार्ययोजना पर विचार किया गया| जिसके तहत खाका भी तैयार किया गया है| जल्द शासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा|बैठक में स्वदेश दर्शन स्कीम व बुद्धिष्ट सर्किट योजना के तहत संकिसा के विकास पर प्रकाश डाला गया| विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य नें प्रस्ताव देते हुए कहा कि संकिसा में स्तूप पर प्रार्थना चबूतरा, भव्य द्वार, भव्य पार्क, गौतम बुद्ध का दर्शनीय स्थल, आदि का निर्माण आदि बताया गया| डीएम नें…

रिक्त कोटे की दुकानों का आबंटन,केवल पुराने व क्रियाशील स्वयं सहायता समूहों का होगा चयन

गोण्डा।जनपद में रिक्त कोटे की दुकानों का आवंटन इस माह के अन्त तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाय। कोटे की दुकानों के आवंटन में केवल उन्हीं स्वयं सहायता समूहों का चयन किया जाये जो पुराने तथा पूर्णरूप से क्रियाशील हों और सम्बन्धित समूह का सही व सुचारू संचालन प्रमाणित होता हो। इसके अतिरिक्त अभियान चलाकर अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों का सत्यापन के निर्देश जिलाधिकारी नितिन बंसल ने समीक्षा बैठक में सभी उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों तथा पूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि…

पीलीभीत: डी एम के द्वारा बन रहे ओवर ब्रिज का किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत के जिलाअधिकारी पुलकित खरे उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन करते हुए जनपद में लगातार कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा और निरीक्षण करते चले आ रहे हैं।इसी क्रम में आज जिलाधिकारी के दुआरा पूरनपुर से टनकपुर हाईवे पर बन रहें ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया गया है और साथ ही साथ जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।आपको बताते चलें कि जब से नवागत डीएम पुलकित खरे ने जिले का चार्ज संभाला है तभी से वह लगातार सरकार की मंशा के अनुरूप…

इटावा: लोकसभा सांसद हुए कोरोना पोजटिव

इटावा लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया हुए कोरोना संक्रमित। कई दिन से अस्वस्थ होने के कारण वो अपने दिल्ली आवास पर थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद अब वो अपने दिल्ली आवास पर होम आइसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लोगो अपील की है कि जो हाल में ही उनके संपर्क में आये हैं वो अपनी कोरोना जांच करा लें। मास्क का प्रयोग करे और दो गज की दूरी का पालन करे। Reports by. Rahul shakya etawah

बरेली – आज समाजवादी पार्टी बरेली के फ्रंटल संगठनों ने बेहाल किसान,महंगी शिक्षा,बेरोजगारी,निजीकरण व भ्रष्टाचार को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया

आँवला – यूपी के जिला बरेली में बीएड प्रवेश परीक्षा में दलित छात्रों के निशुल्क प्रवेश पर रोक,युवाओं एवं श्रमिकों के ऐतिहासिक बेरोजगारी जनविरोधी नीतियों तथा बदले की भावना से काम करना, को लेकर सभी संगठनों के अध्यक्षों के साथ मिलकर साथियों के साथ डीएम साहब को ज्ञापन दीया और कहा समाजवादी पार्टी हमेशा किसान मजदूर और युवाओं के लिए संघर्ष करती रहेगी वर्तमान सरकार युवा विरोधी सरकार है और अगर यह सरकार समय रहते नहीं चेती तो यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा.आज के प्रोग्राम में समाजवादी युवजन सभा…

शाहगंज(जौनपुर): विषैले जंतु के काटने से युवती की मौत

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुरिश गांव निवासी महिला जो अपने बुआ के यहां फूलपुर थाना क्षेत्र के रसूल पुर गई थी जहां जहरीले जंतु के काटने से उसकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुरिश निवासी खुशबू 18 पुत्री केशव लाल एक सप्ताह पूर्व अपनी बुआ के यहां फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गांव गई थी रविवार की रात्रि में भोजन करने के बाद सो गई। अचानक रात्रि में उसने परिजनों को बताया कि किसी जहरीले जंतु ने मुझे काट लिया है परिवार वाले उसे लेकर अानन…

बरेली – आँवला तहसील में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा सप्ताह का आयोजन किया

आँवला – तहसील आंवला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज प्रथम दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान एवं प्लाज्मा दान का आयोजन मिशन अस्पताल में किया गया जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के 70 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया इस अवसर पर तहसील आँवला से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल जी,जिला महामंत्री संतोष शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र नाथ चौबे जी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजू उपाध्याय, रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी जी, यशवंत सिंह…

पीलीभीत: पुलिस के द्वारा मोबाइलों को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपा गया।

पीलीभीत: जिले की एसओजी टीम ने खोए व पड़े हुए 25 मोबाइलों को बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कप्तान जयप्रकाश ने पुलिस लाइन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों के हाथ सौंपा दिया है पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के दौरान 16 मोबाइल मालिक लोग मौके पर मौजूद थे उनको मोबाइल सौंप दिया गया तथा बाकी लोगों को सूचना कर दी गई कि वह अपना मोबाइल ले जाएं। इन मोबाइलों की कीमत लगभग दो लाख 77 हजार रुपया…