पीलीभीत: तेज रफ्तार कार निगल गई बाइक सवार साले बहनोई की जिंदगी

पीलीभीत तहसील कलीनगर तेज रफ्तार कार निगल गई बाइक सवार साले बहनोई की जिंदगीपीलीभीत की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने जमुनिया में बाइक सवार को कुचल दिया। इसमें साले बहनोंई की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। कार सवारों ने जमुनिया चौकी पर पहुंच कर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद कलीनगर एसडीएम और माधोटांडा थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी भगवान दास गांव आए…

कन्नौज/छिबरामऊ: राधा कृष्ण मंदिर का किया शिलान्यास

छिबरामऊ: तहसील के अंतर्गत सरवाई ग्राम में मंदिर का शिलान्यास किया गया, मंदिर के शिलान्यास समाजवादी नेता श्री मनीष यादव द्वारा किया गया उन्होंने मंदिर निर्माण में पहली ईट रखी, इस मौके पर सुपनेश यादव,राहुल सरोज,सुरेंद्र राठौर,महेंद्र यादव, मुकेशनन्द आदि कई ग्राम वासी मौजूद रहे। वही देर शाम को समाजवादी नेता श्री मनीष यादव ने अपने आवास पर पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले परमवीर चक्र बिजेता वीर अब्दुल हमीद की 55 वा मोमबत्ती जलाकर शहीद दिवस मनाया।

प्रयागराज : बिद्युत विभाग द्वारा जाँच करने गई टीम पर पियरी गाँव के लोगो ने किया अभद्रता

प्रयागराज – तहसील कोरांव के माण्डा थाना क्षेत्र के पावर हाउस हाटा के नोडल अधिकारी रोहित समस्त संबिदा कर्मियों के साथ टीम बनाकर दिनाँक 10/09/2020 को औचक निरिक्षण करने पियरी गांव पहुंचे और वहां पहुंचते ही लोगों में हड़कंप मच गया और सोंनकर बस्ती के लोगों ने टीम के साथ जमकर बवाल किया .टीम बवाल होता देख कर कुछ ही देर मे वापस लौट आई.

सभी ड्रग्स पैडलर्स के साथ रिया चक्रवर्ती जाएगी जेल या होगी बेल, कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बुरी तरह से मुश्किलों से घिर चुकी हैं। ड्रग्स मामले में रिया को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। वहीं आज रिया चक्रवर्ती को लेकर कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और दूसरे गिरफ्तार किए ड्रग्स पैडलर्स की जमानत पर भी आज ही फैसला होगा।बताते चलें कि NCB ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए कहा था कि उन्हें मामले की आगे और जांच करनी है, जिसके बाद बुधवार को…

अक्षय कुमार हर रोज करते हैं गौ मूत्र का सेवन, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि वह हर रोज गोमूत्र का सेवन करते हैं और ऐसा वह आयुर्वेदिक कारणों से करते हैं। अक्षय फिलहाल हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भूपती के साथ स्कॉटलैंड में अपनी अगली फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान इन टू द वाइल्ड के अपने विशेष एपिसोड को लेकर उत्साहित अक्षय ने एडवेंचरर और टीवी होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ रूबरू हुए और उनके साथ जंगल के इस दुस्साहसिक सफर की कुछ चुनौतियों पर बात की। जब हुमा…

कंगना की मां का छलका दर्द- महाराष्ट्र सरकार ने बहुत बुरा किया, मेरी बेटी के साथ कुछ भी हो सकता था

कंगना रनौत का ऑफिस गिराए जाने की घटना को अभिनेत्री की मां ने निंदनीय बताया है. कंगना की मां आशा रानौत ने कहा कि अगर आज उनकी बेटी को सुरक्षा नहीं मिली होती तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था. कंगना की मां आशा रनौत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जो काम किया वो बहुत निंदनीय है. मैं उसका कड़े शब्दों में विरोध करती हूं. मुझे इस बात की खुशी है कि पूरा भारतवर्ष मेरी बेटी के साथ है. मुझे अपनी बेटी पर गर्व है कि वो हमेशा…

Bigg Boss शो शुरू होने से पहले लगा झटका, वैसे ही नहीं मिल रहे कंटेस्टेंट्स अब इसने किया शो मना

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 14 अगले महीने ऑनएयर होगा। शो शुरू होने से ठीक पहले मेकर्स अपना सारा काम खत्म करने में जुटे हुए हैं। बिग बॉस के घर को बनाने का काम भी तेज चल रहा है। बीते 5 महीनों में बहुत से टीवी और बॉलीवुड स्टार्स को इस शो में आने का न्योता भेजा गया था। हालांकि, कईयों ने इसमें शामिल होने से मना कर दिया था।सलमान का शो अभी शुरू भी नहीं हुआ है और उसे झटके लगने शुरू हो गए हैं। कुछ समय पहले…

पीलीभीत : जोगराजपुर रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे लाइन के नीचे से निकालने का रेलवे के आला अधिकारियों ने निर्णय लिया

पीलीभीत : पूरनपुर थाना सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम जोगराजपुर में मैलानी से पूरनपुर होते हुए पीलीभीत जाने वाली रेलवे लाइन ब्रॉड गेज का कार्य चल रहा है । वही जोगराजपुर रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे लाइन के नीचे से निकालने का रेलवे के आला अधिकारियों ने निर्णय है लेकिन वहां के रहने वाले लोगों व किसानों का कहना है यह इनका प्रावधान बाद में बदला गया है पहले इनका निर्णय क्रॉसिंग को ऊपर से ही निकालने का प्रावधान था । जब किसानों वह नजदीक के ग्राम वासियों को जब इस चीज…

जौनपुर : आधार कार्ड बनवाने के लिए रात के दो बजे से ही लगीं ग्राहकों की लम्बी लाइन

जौनपुर : जनपद के बदलापुर में स्टेट बैंक से गेट तक कल लगी भीषण लाइन . भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस ने भांजी लाठीमिली जानकारी के मुताबिक 400 फार्म बांटकर बैक के अधिकारियों ने बंद कर दिया था गेट .यहां युवाओं ने विरोध किया और फिर विडियों बनाने लगे. पुलिस ने सबको लाइन में खड़े होने को बोला लेकिन इतनी भीड़ थी कि कोई मानने को तैयार नहीं था. इस लिए पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा.यहां विशेष बात रही की दो आगामी फरवरी 2021 तक बांटा गया…

बरेली : सिरौली नगर में अम्बरीष शर्मा गौरक्षा सेवा समिति के प्रदेश मंत्री बनाये गयें

बरेली : आँवला सिरौली नगर में गौरक्षा सेवा समिति के राषटीय अध्यक्ष परमपूज्य स्वामी सोमानंद सरस्वती जी महाराज की संतुष्टि पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेदप्रकाश शर्मा ने सिरौली के विख्यात कथावाचक पंडित अमरीश शर्मा को समिति का प्रदेश मंत्री मनोनीत कर उनसे गौरक्षा के पावन कार्य मे रचनात्मक कार्य की अपेक्षा की है ।श्री शर्मा के प्रदेश मंत्री बनने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है ।उनके मंत्री बनने पर स्वामी लीलागिर महाराज उर्फ कोआबाबा, प्रदीप गुप्ता, नत्थू लाल सक्सेना, संदीप गोड़, आदि ने बधाइयां दी है…

बरेली : सृजन सेवा समिति ने किया पुनः रक्तदान शिविर का आयोजन

बरेली : आँवला सृजन सेवा समिति द्वारा कोरोना काल के समय में रक्तदान की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन आंवला के डैफोडिल पब्लिक स्कूल में जिला चिकित्सालय बरेली की सहायता से किया गया। जिसमें नगर के युवाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया जिसमें लगभग 35 यूनिट रक्तदान किया गया। जिला चिकित्सालय से डॉ.सूरज पांडे एवं मनोज शर्मा व उनकी टीम ने रक्त एकत्रित किया। महिलाओं ने भी रक्तदान में भाग लिया जिसमें शिवांगी अग्रवाल आदि ने सहयोग किया। संस्था से डॉ.शुभम शर्मा, अंकित अग्रवाल, गौरवित…

बरेली : ब्लाक आलमपुर जाफराबाद में ब्लाक प्रमुख ने लगाया जनता दरबार सुनी जनता की समस्याएं

बरेली : आँवला के ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव ने ब्लॉक कार्यालय पर आये हुए सभी फरियादियों व जरूरतमंदों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल समाधान हेतु संबंधित ग्राम पंचायत व अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निशताण कराया इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पूरे विश्व में कोविड 19 नामक क्रोना वैश्विक महामारी चल रही है जिसके कारण हमारे बरेली जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि…

पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यो तथा कानून एंव शांति व्यवस्था की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई ।

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था की बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी पास्को, गौकशी, एससी, एसटी एक्ट सम्बन्धी मुकदमों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित करते हुये कहा कि उपरोक्त मुकदमों में जांच के दौरान कोई भी कमी हो तो सम्बन्धित जांच अधिकारी को अवश्य अवगत कराया जाये और इस तरह के मुकदमों में अपराधी किसी भी दशा में ना छूटने पाए। कानून एवं…

मैनपुरी : पैसों के लेनदेन के विवाद में भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट

मैनपुरी : जनपद मैनपुरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ रिश्तों का खून करते हुए भांजे ने पैसों के लेनदेन के विवाद में अपने ही सगे मामा को ईंटो से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।थाना कुरावली क्षेत्र के घिरोर तिराहे के पास पैसों के लेनदेन के विवाद में 35 वर्षीय बसन्त कुमार की सरेआम ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। बसन्त कुमार की हत्या का आरोप उसके सगे भांजे शिवम पर है।घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक बंसत कुमार सर्राफा कारोबारी थे।सूचना मिलते ही…

जौनपुर:पूर्व सांसद सूद्र रमाकांत यादव जी ने आरे रोड सलोनी महिमापुर में किया पेट्रोल पम्प का उदघाटन

जौनपुर: दस सितंबर को जौनपुर के थाना गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकिया आरे रोड पर सलोनी महिमापूर गांव में अरविंद कुमार यादव के पेट्रोल पम्प का उदघाटन पूर्व सांसद रमाकांत यादव जी द्वारा किया गया ।बताते चले कि चौकियां चौराहे से आरे रोड पर एक भी पेट्रोल पम्प न होने से लोगो को काफी परेशानी होती थी पेट्रोल पंप खुलने से अब इस रोड से आने जाने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। पूर्व सांसद शुद्र रमाकांत यादव जो पाखंड और अंधविस्वास के काफी किलाफ रहते है यहां तक कि युवाओं…

मैनपुरी : सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ भोगांव,विछवां और आलीपुर खेड़ा में निकाला गया कैंडल मार्च

मैनपुरी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर कस्बा भोगांव में रावल सिंह यादव के नेतृत्व में युवा सपा कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकाल कर भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। जिसमे युवाओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। युवा कार्यकर्ताओं ने”रोजगार विरोधी यह सरकार नही चलेगी नही चलेगी”“जो सरकार रोजगार दे न सकी वो सरकार निकम्मी है”“जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है”के नारे लगा कर विरोध जताया। तथा आलीपुर खेड़ा व विछवां में विरोध जताया गया। कुँवर आदिल,उबैश…

IPL में लेग स्पिनर होते हैं सबसे ज्यादा ख़तरनाक? आइये जानते है

IPL के इतिहास में सबसे कामयाब 5 गेंदबाज़ों की बात की जाए तो उसमें से 3 स्पिनर हैं और इन तीनों में दो लेग स्पिनर हैं। अमित मिश्रा (Amit Mishra) और पीयूष चावला (Piyush Chawla) ने लासित मलिंगा (Lasit Malinga), हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और ड्वेन ब्रावो के मुकाबले बहुत कम ही अंत्तरराष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन बात जब टी20 फॉर्मेट की आती है और ख़ासकर आईपीएल की तो भारत के लिए ये दोनों लेग स्पिनर हर फ्रेंचाइजी के लिए बेहद अहम गेंदबाज़ माने जाते रहे हैं।आईपीएल 2020 के लिए दुबई रवाना होने से पहले मैंने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)…

स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान : विराट कोहली इस दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाज

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ मैदान पर एक दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं। इसके बावजूद दोनों एकदूसरे की बहुत कद्र करते हैं। उनकी नजर में कोहली इस वक्त दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ वनडे बल्लेबाज हैं। उन्होंने केएल राहुल को प्रतिभावान खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वे भविष्य में टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर यह बातें कहीं। 31 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से एक प्रशंसक ने सवाल पूछा कि इस वक्त दुनिया में वनडे का बेस्ट बल्लेबाज कौन है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने…

चीन ने कोविड-19 के लिए पहले नेजल स्प्रे टीके को परीक्षण की दी मंजूरी

चीन ने नोवेल कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपने पहले नेजल स्प्रे टीके के परीक्षण की मंजूरी दे दी है। कोरोना वायरस के खिलाफ चीन की एकमात्र नेजल स्प्रे वैक्सीन का पहले चरण का परीक्षण नवंबर में शुरू हो सकता है और इसमें 100 प्रतिभागियों को शामिल किया जा सकता है। सरकारी ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, यह इस प्रकार का एकमात्र टीका है जिसे चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन ने स्वीकृति दी है। यह टीका हांगकांग और मुख्य चीन के बीच एक सामूहिक मिशन के तहत…

थोड़ी देर में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर, पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर होगी चर्चा

भारत-चीन के बीच तनाव जारी है. इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर की मॉस्को में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात होगी. विदेश मंत्रालय ने मुलाकात से ठीक पहले कहा कि पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर भी दोनों नेता चर्चा करेंगे. बता दें कि रूस की राजधानी मॉस्को में आठ सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है. इसी में शामिल होने के लिए जयशंकर और वांग यी मॉस्को में हैं. जयशंकर और वांग के बीच द्विपक्षीय वार्ता में पूर्वी लद्दाख में तनाव…