मैनपुरी :-बलिया में सहारा समय के पत्रकार रतन सिंह की हत्या को लेकर आज मैनपुरी ग्रामीण पत्रकार एसोसिशन के द्वारा मैनपुरी के टीवी चैनल और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने आज कलेक्ट्रेट पर जिला अधिकारी मैनपुरी महेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया जिसमे मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की गयी साथ मृतक परिवार के किसी भी सदस्य को सरकारी नौकरी व पत्रकारों की सुरछा की भी मांग की गयी.
Month: August 2020
कासगंज: केनरा बैंक बहरोजपुर पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
उत्तर प्रदेश कासगंज जिले के केनरा बैंक बहरोजपुर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया. जिससे पूरे विश्व भर में चल रही कोरोना जैसी महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है. इसी दौरान यहां केनरा बैंक पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा रहा एवं लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लोग सुबह से बैंक पर आकर लाइन में लग जाते हैं. लेकिन उनका ना तो कोई काम हो पाता है और ना ही उनकी समस्या का समाधान किया जाता. इससे…
बरेली – भाजपा युवा नेता यशवंत सिंह का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.
आँवला विधानसभा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक धर्मपाल सिंह के पुत्र यशवंत सिंह आँवला विधानसभा के चमकते हुए सितारे हैं .यशवंत सिंह भाजपा युवा नेता जी के जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं मंगल आशीर्वाद दिया. विधायक धर्मपाल सिंह जी ने समाजसेवी मुकेश सक्सेना युवा नेता के निवास पर जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया . मुकेश सक्सेना ने जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी यशवंत सिंह जी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी .सीपी सिंह लोधी भाजपा युवा नेता,मनीष वर्मा मंडल अध्यक्ष, राममूर्ति जी, नीरज…
जौनपुर : मारपीट में महिला घायल
शाहगंज (जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ताखा पूरब गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारो ने महिला को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया ।क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी 22 वर्षीय रूपा पत्नी संदीप को मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारो ने लाठी-डंडे से पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की…
जौनपुर : ट्रेन से कटकर युवक की मौत
शाहगंज (जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिधाई गांव के समीप एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले शिनाख्त का प्रयास कर रही है।सोमवार की रात वाराणसी फैजाबाद रेलखंड के सिधाई गांव के समीप एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव की शिनाख्त नहीं हो सका है।
जौनपुर : चाकू घोप कर युवक की हत्या, मचा हड़कम्प
शाहगंज (जौनपुर) : शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ौना गांव में मंगलवार की देर शाम आपसी विवाद के बाद साथी ने चाकू घोंपकर मज़दूर की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस शव पाने के लिए देर रात तक मौके पर डटी रही। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स लगा दी गई है।बताया जाता है की बड़ौना गांव निवासी सतीश (27) दैनिक मज़दूरी का काम करता है। आरोप है की मंगलवार को वह गांव के ही अपने साथी…
नासा के वैज्ञानिकों को मिला दूसरे ब्रह्मांड होने का सबसे बड़ा सबूत,
पूरे विश्व में हर देश के वैज्ञानिक अपनी रात दिन महनेत करने के बाद आज एक बड़ी सफलता पाय है। बता दे की अब नासा के वैज्ञानिक ने समानांतर ब्रह्मांड ढूंढा है। बता दें कि वहां के भौतिक नियम हमारे संसार से बिल्कुल उल्टे हैं। वहां समय आगे चलने के बजाय पीछे की ओर चलता है। यानी कि समय वहां पर उल्टा चलता है। नासा के वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका (Antarctica) में किए जा रहे प्रयोग में अंटार्कटिका से ऊपर जाने के लिए रेडियो डिटेक्टर लगे एक बड़े गुब्बारे का इस्तेमाल…
भारतीय की बेटी हूं, मुझे इसका गर्व है : निक्की हेली
वाशिंगटन. रिपब्लिकन अधिवेशन में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा कि वे भारतीय प्रवासी की बेटी हैं और उन्हें इस बात पर गर्व हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका एक नस्लवादी देश नहीं है. रिपब्लिकन अधिवेशन में राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके राजनीतिक सहयोगियों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और डेमोक्रेटिक पार्टी पर वैचारिक हमले किये. इस अधिवेशन में निक्की हेली ने राष्ट्रपति ट्रम्प को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए नामित करने के साथ अपनी भारतीय पहचान को आगे रखते हुए कहा कि उनके माता पिता को भेदभाव…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, कोरोना महामारी की वजह से लगा था प्रतिबन्ध
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। कोरोना वायरस (COVID-10) संक्रमण के मद्देनजर विधायकों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव के साथ कई अन्य उपाय किए गए हैं। दो गज की दूरी के नियम का पालन करने के लिए सीट के बीच में कांच की दीवार बनाई गई है। सदन के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। इस चार दिवसीय सत्र के दौरान में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण, कानून व्यवस्था और अवैध खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरने…
50 करोड़ लोगों पर निगाहें, नई शिक्षा नीति का खाका तैयार
नई शिक्षा नीति अकेले सिर्फ शैक्षणिक सुधारों की मुहिम नहीं होगी, बल्कि एक बड़े वर्ग को साधने का माध्यम भी बनेगा। जिस तरह से नीति के दायरे को व्यापक रूप दिया गया है, उसमें करीब 50 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष तरीके से इसका लाभ मिलेगा। सीधे फायदे की बात करें, तो स्कूली बच्चों को मिल-डे मील के साथ अब नाश्ता भी मिलेगा। मौजूदा समय में करीब 12 करोड़ स्कूली बच्चों को मिड-डे मील मिल रहा है। इसी तरह शिक्षकों को भी नीति से सीधा फायदा मिलेगा, जिनकी नौकरी…
पार्टी अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में उठा घमशान ,40 सालो से हैं नेहरू- गाँधी पर आश्रित है पार्टी
कांग्रेस में उठा तूफान फिलहाल कुछ वक्त के लिए ही सही थम सा गया है। पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। साथ ही अगला अध्यक्ष छह माह में चुना जाएगा। हालांकि गांधी नेहरू परिवार ही लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष पद पर काबिज रहा है। परिवार के सदस्य करीब 40 सालों तक इस पद पर रहे हैं। इनमें सबसे लंबे वक्त तक सोनिया गांधी ने पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला है। वे करीब 20 सालों तक कांग्रेस अध्यक्ष…
पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व एडीओ पंचायत के साथ वैठक कर विकास कार्यो की गई समीक्षा
पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व एडीओ पंचायत के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोविड-19 के दृष्टिगत समस्त ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों को अधिक सक्रिय किया जाये, इस कार्य हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अपने स्तर से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया जाये। इस दौरान सभी की थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स आॅक्सीमीटर के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाये तथा निगरानी…
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की हत्या : पत्रकारों में रोष
बदलापुर/ जौनपुर: देश में लगातार पत्रकारों की हो रही हत्या से पत्रकारों में रोष व्याप्त है।इसी क्रम में प्रेस क्लब तहसील इकाई बदलापुर के अध्यक्ष केदार नाथ सिंह की अध्यक्षता में मंडी के समीप कार्यालय पर एक आपातकालीनबैठक हुयी।बैठक में महामंत्री बी पुष्कर ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज हो गया है। कानून का राज खत्म हो गया जिसके चलते अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है।समवेत स्वर में पत्रकारों ने इस कायरता पूर्ण कृत्य की भर्त्सना की और साथ ही शासन प्रशासन से मांगकीकिपत्रकार की हत्या करने वाले अपराधियों…
बरेली- थाना सिरौली क्षेत्र में दबंगों ने मोटरसाइकिल 5000 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया जान से मारने पर हो गये उतारू
आँवला – मामला थाना सिरौली क्षेत्र के गांव इस्लाम नगर उर्फ दलीपपुर का है जोगेंद्र पाल पुत्र लटूरी लाल निवासी ग्राम इस्लाम नगर उर्फ दलीपपुर थाना सिरौली जिला बरेली के रहने वाले हैं. यह दिनांक 22 / 8 / 2020 को शाम करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस यूपी 25 सीपी 5085 से मेहमूदपुर से आ रहे थे. तभी गांव के बाहर गांव के ही कुछ लोग भगवान दास पुत्र रामभरोसे , अवधेश पुत्र भगवानदास , अजीत पुत्र भगवानदास, शिव कुमार पुत्र रामभरोसे , व प्रमोद पुत्र हरिद्वारी पहले…
प्रयागराज: सपा ने घोषित किए जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष
प्रयागराज: विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है | जिसमें प्रयागराज जिले के जिला अध्यक्ष योगेश यादव एवं उपाध्यक्ष श्री राम सुमेर पाल को नियुक्त किया गया है | योगेश यादव हंडिया के बाला गांव के निवासी हैं और वह प्रयागराज के अल्लापुर में रहते हैं | राम सुमेर पाल सपा के जुझारू नेता के रूप में जाने जाते हैं बहुत दिनों से सपा में एक ईमानदार एवं कर्मठ सील नेता के रूप…
पीलीभीत : माना रेंज क्षेत्र किसान के खेत में देखे गए टाइगर के पग मार्क
पीलीभीत : आबादी से जुड़े जंगल क्षेत्र से निकलकर टाइगर ने खेतों की ओर घूमकर वापस जंगल की ओर लौट गया I माला रेंज के कॉलोनी अशोक नगर कंजिया हर ईया में किसान के गन्ने के खेत में टाइगर के पग मार्क देखे गए जिसके बाद ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय संपर्क किया I जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंचे माला रेंज का स्टाफ पीलीभीत रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल भी पहुंच गए I टाइगर के पग मार्क दिशा देखने के बाद डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि टाइगर रात को…
पीलीभीत : जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया
पीलीभीत : विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के ग्राम लुकटिहाई टांडा में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा बृक्षारोपड़ किया गया तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिशा निर्देश दिए गए जिसमें जिला सचिव रामगोपाल कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री लोधीजितेन्द्र कुमार वर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बृज पाल सिंह कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष सर्वेश राठौर, विधानसभा कार्यकारिणी आत्मा राम वर्मा, शिशु पाल कुशवाहा, मनोहर लाल वर्मा, राम स्वरुप कुशवाहा, धीरेन्द्र कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा आदि कार्यकर्ता ब पदाधिकारी मैजूद रहे / रिपोर्ट- रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
जौनपुर : सड़क हादसे में दो घायल
शाहगंज(जौनपुर)नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पावर हाउस समीप हुए बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सुचना देकर उपचार के लिए स्थानीय राजकिय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अहिरो फिरोजपुर गांव निवासी अंकित कुमार (22) पुत्र स्व इंदल अपने दोस्त अल्लीपुर सरावां गांव निवासी श्यामू यादव (32) पुत्र शालिकराम यादव की बाइक पर सवार होकर आजमगढ़ जा रहे थे जैसे ही नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पावर हाउस…
जौनपुर : जमीनी विवाद में पति-पत्नी को पीटकर किया घायल
शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार सुबह मनबढ़ युवकों ने पति-पत्नी को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सुनील (36) पुत्र मोहनलाल व उनकी पत्नी दुर्गावती देवी (30) को जमीनी विवाद को लेकर गांव के मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के…
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बीसलपुर पर किया गया अर्दली रूम।अपराध नियंत्रण एंव विवेचना आदि के सम्वंध में
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना बीसलपुर पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने थाना कार्यालय का निरीक्षण किया,साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। द्वारा प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर को प्रार्थना पत्रों…
