मैनपुरी : पीड़ित बच्चे की मां का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारना चाहते थे, लेकिन बेटे की किस्मत अच्छी है कि उसकी जान बच गई। मैनपुरी जिले के गांव राजपुर में मोबाइल चोरी के शक में 12 वर्षीय बच्चे को यातनाएं दी गईं। गांव के एक व्यक्ति और इसके बेटे ने मासूम को बेरहमी से पीटा। उसे करंट भी लगाया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। करहल थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी उमेश कुमार के पुत्र भोले…
Month: July 2020
फर्रुखाबाद : फूटा कोरोना बम
आज जनपद के मिले 11 नए पॉजिटिव मरीज आकड़ा हुआ 209 के पारडीएम फर्रुखाबाद ने कि पुष्टि टोटल मरीज 209एक्टिव केस 78डिस्चार्ज हुए 124मृत्यु 07
मैनपुरी। बारातियों को सीएमओ ने भेजा कोरोना जांच का आमंत्रण
मैनपुरी। पहले बरात का आनंद लिया, अब कोरोना जांच का सामना करना होगा। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने शहर के करहल रोड पर आयोजित होने वाले शादी समारोह में शामिल होने वाले घरातियों और बरातियों को कोरोना जांच कराने के लिए कहा है। सभी को सलाह दी गई है कि वह जिला अस्पताल और भोगांव में परिवार के सभी सदस्यों के साथ उपस्थित होकर जांच कराएं।29 जून को करहल रोड स्थित श्रीजी वाटिका में करहल रोड निवासी युवती की मंडी धर्मदास निवासी युवक साथ शादी हुई थी। मंडी धर्मदास निवासी…
चीनी सेना ने पैर खींचे है, फिर भी भारत कर रहा है निगरानी , भारत पहले से ज्यादा है सतर्क
गलवन नदी घाटी में चीनी सेना ने पैर पीछे खींचे हैं, लेकिन भारत इस बार कोई भी कोताही बरतने नहीं जा रहा। 6 जून, 2020 को कमांडर स्तरीय वार्ता के तुरंत बाद भी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पीछे हटने के संकेत दिए थे जो असलियत में एक धोखा था। यही वजह है कि भारत फिलहाल पहले से ज्यादा सतर्क रहेगा और पूरे हालात की कड़ी निगरानी भी करेगा। सूत्रों के मुताबिक 15 जून की हिंसक घटना के बाद भारत ने जिस तरह से यह स्पष्ट संदेश दिया है…
पीलीभीत: तहसील कलीनगर गोमती उद्गम स्थल पर वृक्षारोपण
प्रदेश सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में सम्मिलित वृक्षारोपण वर्ष 2020 ऑब्लिक 2021 वन महोत्सव 1 जुलाई से 7 जुलाई की अवधि वन महोत्सव के अवसर पर दिनांक 5 जुलाई को 25 करोड़ पौधे रुपए जाने की योजना के अंतर्गत विकासखंड पूरनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में गोमती उद्गम स्थल पर दिनांक 5 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाते हुए लगभग 25 पौधे रोपित कर वन महोत्सव अभियान को सफलता की ओर अग्रसर किया गया. वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम को एक…
जौनपुर:-“छात्र संगठन ए.आई.डी.एस.ओ ने छात्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजा ज्ञापन”
जौनपर,उत्तर प्रदेश:- आज 6 जुलाई 2020 को छात्रों की समस्याओं को लेकर छात्र संगठन- आल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (AIDSO) की उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी के द्वारा आयोजित “ज्ञापन भेजो अभियान” कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित आनलाईन ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- हरिशंकर मौर्य व राज्य सचिव- दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से कहा-यह सर्वविदित है कि पूरे देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोनावायरस का भयंकर प्रकोप जारी है। लंबे समय से चल रहे लाकडाऊन तथा आर्थिक मंदी…
जौनपुर:-डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया।
जौनपुर(6 जुलाई 2020) : भारतीय जनता पार्टी के लाइन बाजार कजगाव रोड पर स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर जी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया, इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके जन्म दिवस पर नमन करते हैं, वो एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने भारत के विकास में अहम भूमिका…
प्रयागराज:सर्प दंश से थाना मांडा के पियरी गाँव में युवती की मौत
द दस्तक 24- प्रयागराज: जिले के मांडा थाना अंतर्गत पियरी गांव में 5 जुलाई शाम तकरीबन चार पांच बजे आरती कुशवाहा उम्र 19 वर्ष पुत्री गायत्री प्रसाद कुशवाहा को जहरीले सांप ने काट लिया. जिसके बाद जिसके बाद झाड़ फूक कराने व दवा पिलाने बरौधा,करनपुर, मिर्जापुर, व कोराव तरांव ले जाया गया. इन स्थानों पर सभी वैद्यो ने जबाव दे दिया. जिसके बाद रामनगर खानपुर सिरसा अस्पताल में ले जाया गया. वहां पर भी डाक्टर ने जबाव दे दिया. जिसके बाद फिर झाड़ फूक कराने सिकरा बकुलिया वैद्य के पास…
जौनपुर: शाक्य, मौर्य सभा कार्यालय पर मनाया गया गुरु पूर्णिमा
जौनपुर:रविवार गुरु पूर्णिमा के दिन जिला शाक्य मौर्य सभा कार्यालय पर विश्व गुरु तथागत गौतम बुद्ध के चारणों में पुष्प अर्पित कर गुरु पूर्णिमा मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुवात प्रियदर्शी अशोक मिसन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य ने बुद्ध वन्दना द्वारा की।इस अवसर पर प्रियदर्शी अशोक मिसन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और गुरु जी के नाम से फेमस माननीय संजय मौर्य जी ने उपस्थित लोगों को कैडर के माध्यम से संगठित होने,शिक्षा ग्रहण करने ,और सत्ता में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।साक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष माननीय प्रेमचन्द मौर्य जी ने संगठन का…
प्रयागराज- फ़र्जी वाट अधिकारी बनकर लोगों से की धोखा धड़ी
प्रयागराज- फ़र्जी वाट अधिकारी बनकर लोगों से की धोखा धड़ी, दिनाँक 05/07/2020 दिन रविवार को चार युवक कार संख्या UP 70 AH 4455 से वाट अधिकारी बनकर ब्लाक मांडा के देवा दसवार मे वीरेंद्र प्रताप के किराना की दुकान पर पहुँचे और वाट अधिकारी बताकर दुकान में घुस गये . वीरेंद्र प्रताप को उल्टा सीधा समझा कर 950 रुपए की रसीद काट कर चल दिये और बगल के दुकान पर भी यही कार्य करके 1000 रू वसूल करके चल दिये . जब रसीद पर देखा गया तो उस पर वाट…
पीलीभीत : पूरनपुर सर्दी में कोरोना से जंग को मैदान में उतारी 129 टीमें, सर्दी, जुखाम पर भी रहेगी नजर
पीलीभीत पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान के अन्तर्गत कोरोना से जंग लड़ने को मैदान में 129 टीमें उतारी हैं। टीमों में मौजूद सदस्य घर घर जाकर थर्मल स्कैनर से जांच कर परिवार के लोगों हाल-चाल लेंगे। यह अभियान 5 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगा।देशभर में अनलॉक टू होने के बावजूद कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग न करने से यह समस्या विकराल रूप धारण कर सकती है। पूरनपुर में लगातार कोरोना पाजिटिव निकलने से खलबली मची हुई…
मैनपुरी : सादगी से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
मैंनपुरी । रविवार को जनपद भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े सादगी के साथ अपने अपने घरों और आश्रम मंदिरों में मनाया गया इस अवसर पर शिष्यों ने अपने अपने गुरुजनों को माल्यार्पण पुष्प ,दक्षिणा वस्त्र उपहार देकर शुभ आशीर्वाद लिया गुरुजनों ने भी उन्हें लंबी उम्र सदा खुश रहने का आशीर्वाद दिया तथा सत्कर्म करने की प्रेरणा दी।रविवार को कचहरी रोड स्थित रज्जो देवी कबीर आश्रम पर मौजूद भक्तों को महन्त अमर साहेब ने बताया कि रामकृष्ण जी तीन लोक के स्वामी माने गये उनको भी गुरु की…
चीनी घुसपैठ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच लगातार हो रही गोपनीय तरीके से वार्ता
पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन की घुसपैठ को लेकर भी भारत और अमेरिका के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। 15 जून, 2020 को भारत व चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़पों के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपिओ के बीच एक गोपनीय वार्ता की सूचना भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस सूचना को इसलिए छिपाया गया ताकि दुनिया का यह संदेश नहीं जाए कि भारत व अमेरिका के बीच कोई लामबंदी हो रही है। आधिकारिक तौर पर भारत व…
साल 2020 के अंत तक राजनीति (Politics) को अलविदा कर देंगे. ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री माथियास कोरमान
ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री माथियास कोरमान (Mathias Cormann) साल 2020 के अंत तक राजनीति (Politics) को अलविदा कर देंगे. इस बात की जानकारी उन्होंने रविवार को खुद दी. ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं में से एक कोरमान ने अपने राजनीतिक जीवन को शानदार बताते हुए कहा कि यह मेरे जीवन के सबसे अहम और शानदार मौकों में से एक था. कोरमान साल 2007 में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया से सीनेटर चुने गए थे. साल 2013 से लेकर अब तक वह तीन प्रधानमंत्रियों के साथ वित्त मंत्री के रूप में…
बदलापुर/जौनपुर: विधायक ने आम उन्नत प्रजातियों को पौधा वितरण किया
बदलापुर /जौनपुर : बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरन ढेमा सिंगरामऊ में भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय पादय प्रद्योगिकी संस्थान पूसा नई दिल्ली ने फोई संस्था के सहयोग से बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा नाम उन्नत प्रजातियों का पौधा 250 किसानों को वितरण किया. मौके पर उपस्थित किसानों को पौधों को परिवार का अंग बताते हुए उन्होंने कहा कि इस महामारी में फलदार वृक्ष लगाना किसानों के हित में लाभदायक है और उन्होंने पर्यावरण को हिफाजत के साथ सुरक्षा को देना हमारी पहली नैतिकता…
बदलापुर /जौनपुर :राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन सी सी ने सयुंक्त रूप से किया भव्य पौधरोपण का कार्यक्रम
राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन सी सी ने सयुंक्त रूप से किया भव्य पौधरोपण का कार्यक्रम बदलापुर /जौनपुर: दिनांक 05/07/2020 को वृहत्त पौधरोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत सल्तनत बहादुर पी0जी0कालेज,बदलापुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन. सी .सी. के संयुक्त तत्वावधान में सल्तनत बहादुर पी0जी0कालेज,बदलापुर जौनपुर के शाहपुर में स्थित परिसर में वन विभाग बदलापुर के सहयोग से महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य डाँ0 ब्रजेन्द्र सिंह कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डाँ0 राम मोहन अस्थाना, डाँ०अशेष कुमार उपाध्याय एवं त्रृतुपर्ण सिंह वन विभाग के रेंजर के के सिंह,…
प्रयागराज: बैल की जगह स्वयं पाटा(हेंगा) खीचने के लिए है मजबूर किसान
प्रयागराज जिला के तहसील कोराव के हाटा गाँव व ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी देश के किसान अपने परिवार के पालन पोषण के लिए आज भी अथक मेहनत करते है .जय हो देश के इन नौ जवान किसानो की, जिस तरह देश के जवान अपने प्राणो की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं . उसी तरह इस देश के अन्न दाता अपने दुःख को भूल कर इतनी कड़ी मेहनत के बावजूद भी बिचारे किसान अपने आप मे गर्व महसूस करते है और इनकी पीड़ा को देश की सरकार अनदेखी…
बरेली – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के गांव केसरपुर के प्राथमिक विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण
आँवला – रामनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय केसरपुर में किया गया वृक्षारोपण वृक्ष धरा का भूषण है। वृक्ष आदि काल से मानव की निःशुल्क सेवा करते आ रहे हैं। वर्तमान में बढ़ते हुए प्रदूषण से हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है और मानव जीवन के लिए संकट बन रहा है। सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को जागरूक कर रही है। वृक्ष लगाओ पर्यावरण स्वच्छ बनाओ । वर्तमान में बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को देखकर रामनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय केसरपुर के अध्यापकों द्वारा वृक्षारोपण…
मैनपुरी :झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से युवक का हाथ खराब
कस्बा आलीपुर खेड़ा निवासी हरिओम कठेरिया पुत्र रामप्रकाश कठेरिया ने थाना कोतवाली भोंगाँव में दी तहरीर में कहा है कि उसके पुत्र शिवम के पेट मे दर्द था।जिसको कस्बा आलीपुर खेड़ा मुहल्ला बरी में डॉक्टर जगदीश पुत्र दत्तराम लोधी निवासी नगला देवी(नगला पीते) थाना बिछवां को 30जून को दिखाया था। डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिसके कारण उसके पुत्र का हाथ खराब हो गया है जो कटने के कगार पर है।जब इसकी शिकायत में अपने पुत्र के साथ इसकी शिकायत नगला देवी(नगला पीते) डॉक्टर के घर गया तो डॉक्टर…
कोरबा। कोल ब्लॉक को नीलामी से हटाना श्रमिक आंदोलन की जीत, सांसद ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
कोरबा। कोल इंडिया के हसदेव अरण्य क्षेत्र के 4 कोल ब्लाकों को नीलामी से हटाने के मामले में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने इसे श्रमिक आंदोलनों की शुरूआती जीत बताया है। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा की कोल इंडिया का यह निर्णय श्रमिक हित में मजदूर संगठनों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन और इससे बने दबाव का ही यह परिणाम है। शुरूआती परिणाम बेहतर आए हैं उन्होंने श्रमिक संगठनों के आंदोलन को पूरा समर्थन देने की बात कही है। केंद्र पर हमला बोलते उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार…
