पीलीभीत : कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव ढकिया तालुके महाराजपुर नलडेंगा में शारदा नदी अपना कहर बरसा रही है तेजी के साथ हो रहे कटान के चलते भयभीत ग्रामीणों ने गांव से पलायन करना शुरू कर दिया है। विगत वर्षो की तरह इस बार भी शारदा ने विकराल रूप धारण कर लिया है और क्षेत्र के लोगों के घर व जमीन को अपना ग्रास बना रही है गौरतलब है कि पहाड़ी नदी शारदा तराई क्षेत्र में हर बार बरसात के मौसम में जमकर तबाही मचाती है। शारदा का रूप विकराल…
Day: July 12, 2020
जौनपुर:-प्रधानमंत्री मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान से हिंदुस्तान फिर से सोने की चिड़िया बनेगी- स्वामी प्रसाद मौर्य
जौनपुर/ उत्तर प्रदेश :- आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है जो भारतवर्ष को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह न केवल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को आगे रखे हुए हैं बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी ने विधान सभा सदर जौनपुर के वर्चुअल सम्मेलन में कही उन्होंने आगे कहा कि 14 लाख मजदूरो के खाते में 3 महीने से लगातार ₹1000 डाला…
बरेली – जनता को कब मिलेगा न्याय , पैसा हो गया है गवन
आँवला – तहसील आंवला में नगर पालिका परिषद आंवला के पूर्व चेयरमैन / समाजवादी पार्टी के नेता सैयद आबिद अली ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका में तैनात अधिशासी अधिकारी राजेश सक्सेना ने सुपर सीट के दौरान करोड़ों का घोटाला किया है, जो कि टी एसी जांच में सिद्ध हो चुका है तथा मंडल आयुक्त द्वारा कार्यवाही हेतु लखनऊ को संबंधित फाइल भेजी जा चुकी है. किंतु अभी तक राजेश सक्सेना का प्रकरण लखनऊ में लंबित है . ऐसे में आज हमें जानकारी मिली शिव प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश…
पीलीभीत: चीनी मिल कर्मी ने हजारा जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी
चीनी मील कर्मी ने घर से 15 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जबकि आत्महत्या का कारण अभी तक अज्ञात है। अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है , पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत हजारा जंगल भुरजुनीया की है । मृतक की पत्नी प्रकाश कौर ने बताया कि मेरा पति बलवंत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह…
पीलीभीत: तहसील पूरनपुर में 1 सप्ताह में दूसरी बार नोडल अधिकारी पहुंचे
पीलीभीत/ पूरनपुर : शनिवार शाम नोडल अधिकारी कृपा शंकर पांडे के पूर्व पुर पहुंचने से खलबली मच गई. सबसे पहले वे नगर पालिका पहुंचे. उन्होंने नगरपालिका में संसाधनों के बारे में जानकारी कर साफ सफाई कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटाई. नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर ई ओ को निर्देश दिए. अधिशासी अधिकारी के भार्गव से रोजाना कूड़ा उठाने की स्थिति के बारे में पूछताछ की. कूड़ा उठाने को लेकर संतोषजनक जवाब मिलने पर उन्होंने और ज्यादा ट्राली बढ़ाने के लिए कहा. नोडल अधिकारी को सीएचसी में…
पीलीभीत :धार्मिक अनुष्ठान में शामिल न करने के विरोध पर ग्रामीण को घर में घुसकर पीटा
पीलीभीत /कलीनगर: पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर ग्रामीण के घर में घुसकर जाकर पिटाई लगा दी. बीच बचाव में आई उसकी पत्नी को भी पीटा. थाना पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीण ने एसपी के पास पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है .थाना माधोटांडा अंतर्गत आने वाले सबलपुर रामपुरा निवासी तेजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह चार भाई हैं, और अलग-अलग मकानों में रहते हैं. लेकिन घरेलू पूजा-पाठ सभी लोग आपस…
जौनपुर: गांव मे युवती से दुष्कर्म कर भागे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पांच माह पूर्व एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया ।क्षेत्र के एक गांव में पांच माह पूर्व दो युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। जिसकी जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस दोनों आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी।शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली एस आई अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिकर्मियों…
छत्तीसगढ़/कोरबा: मुख्यमंत्री जी, भाजपा समर्पित सीईओ व सरपंच कांग्रेस जनप्रतिधियों को कर रहे प्रताड़ित और दुर्व्यवहार….दोनों को निलंबित करें
कोरबा जनपद सीईओ एसएस रात्रे व तिलकेजा के सरपंच को निलंबित कर जांच कराने सीएम से रामपुर के कांग्रेसियों की गुहार कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर भाजपा समर्पित होने का आरोप लगाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद कोरबा एसएस रात्रे एवं सरपंच ग्राम पंचायत तिलकेजा को निलम्बित कर जांच करने हेतु आदेश देने की मांग की है। इस सिलसिले में कोरबा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हरेश कंवर, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शुक्रवार 10 जुलाई को रायपुर पहुंचे…
छत्तीसगढ़/ कोरबा: पाली में विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्थापना दिवस , नई कार्यकारणी की घोषणा
छत्तीसगढ़ कोरबा / पाली :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाली ईकाई ने अपना 72वा स्थापना दिवस मनाते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है । नवीन कार्यकारणी में शिक्षक घनश्याम डिक्सेना को अध्यक्ष व नरेंद्र शर्मा को नगर का मंत्री बनाया गया है । सुनील साहू व भूमिका कौशिक को उपाध्यक्ष बनाया गया है । रोहित पटेल, ओमप्रकाश साहू और चित्रकान्त डिक्सेना को सह मंत्री, प्रकाश सिंगरौल को कोषाध्यक्ष, कार्यालय व तकनीकी प्रमुख हिमांशु डिक्सेना, महाविद्यालय प्रमुख आयुष साहू, सह प्रमुख प्रियंका कश्यप, विद्यालय प्रमुख हिमांशु मार्को सहप्रमुख जितांशु शर्मा, एसएफडि…
छत्तीसगढ़: कोरबा के काले चावल का जादू, ऑनलाइन बाजार में 400 रुपये प्रति किलोग्राम
कोरबा । कोरबा के काले चावल का जादू बंगाल से लेकर ऑनलाइन बाजार तक पर कायम होता जा रहा है। औषधीय गुणों से भरपूर सेहत के लिए लाभकारी चावल को बाजार मिलने के साथ उत्पादन का रकबा दो साल के अंदर 10 एकड़ से बढ़कर इस वर्ष 250 एकड़ पहुंच गया है। देश के अन्य हिस्सों में भी शुगर के मरीजों के लिए भी उपयोगी इस चावल का उत्पादन होता है परंतु छत्तीसगढ़ के सरगुजा तथा बस्तर के वनों से सटे क्षेत्रों के काले चावल का गुण और स्वाद अपनी विशेषता…
उत्तर प्रदेश/मैनपुरी: 55 घण्टे के लॉकडाउन में बाजारों ,गलियों में पसरा सन्नाटा
मैनपुरी। कोरोना की रोकथाम के लिए सूबे की सरकार द्वारा लगाए गए 55 घंटे के लॉकडाउन का पूरा असर पूरे ही जनपद में देखने को मिला। शनिवार को बाजार बंद रहे। सड़के भी सूना रहीं। यहीं हाल कस्बों का भी रहा। सड़को पर पूरे ही दिन सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख चौराहो पर यातायात को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरियर लगाए गए थे। जिन पर पुलिस मुस्तैद रही।सूबे की सरकार द्वारा 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया हुआ है। जनपद…
कन्नौज/सौरिख: लॉक डाउन का नहीं हो रहा पालन
कन्नौज: देश और प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मरीज़ों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में दो दिन का लॉक डाउन लगाया गया है। जरूरत मंद ही घर से बाहर निकल सकते है पर ऐसा कम ही देखा गया। उधऱ संजय नगर में एक कोरोना मरीज़ मिलने से संजय नगर को बंद कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो मैनपुरी की एक महिला संजय नगर में अपने मायके आयी थी।उसने तीन दिन पहले मैनपुरी में अपना कोरोना का टेस्ट कराया था पर रिपोर्ट नही आयी थी। ऐसी स्तिथि में वो…
कोरबा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन
कोरबा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विधायक मद से नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 18 व 29 में सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा। आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उक्त दोनों सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया तथा शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी व अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विधायक मद से वार्ड क्र. 18 बालको रोड ढेगुरनाला गवेल समाज भवन के पास 10…
इटावा :जनपद में कोरोना के आज 7 नए मामले आए सामने?
ब्रेकिंग इटावा जनपद में कोरोना के आज 5- भर्थना1- नायकपुरा1- करमगंज इटावा में अब तक कि स्थिति? कुल केस- 373ठीक हुए- 281कुल मृत्यु- 18सक्रिय संक्रमित- 74 राहुल शाक्यइटावा,
जौनपुर: चाचकपुर गांव की बारह वर्षीय लड़की प्रिया मौर्या घर से हुई लापता
जौनपुर:चाचकपुर गांव में शनिवार सुबह 10 बजे एक बारह वर्षीय लड़की कही लापता हो गयी जिसका देर रात तक कही पता नही चल सका।प्राप्त जानकारी के अनुसार चाचकपुर गांव में बारह वर्षीय लड़की प्रिया मौर्या पुत्री राजू मौर्य , जो कक्षा छह की छात्रा थी ,को किसी बात को लेकर उसकी माँ ने डांट दिया जिससे नाराज होकर वह घर से बाहर चली गयी।पहले तो घरवालो ने सोचा गांव में किसी अपनी सहेली के यहाँ या तो खेत पर गयी होगी,लेकिन जब काफी देर तक नही लौटीं तो घर वाले…
बरेली – आँवला में पहुंचे प्रमुख सचिव गंदगी देख हुये नाराज और वहीं तालाब को कब्जा मुक्त कराने के दिए निर्देश
रिपोर्टर। – परशुराम वर्मा आँवला- यूपी के बरेली की तहसील आँवला में प्रमुख सचिव ने अपने काफिले के साथ नगर का निरीक्षण किया। जब प्रमुख सचिव का काफिला नगर के मोहल्ला गंज बाईपास से गुजरा तो एक स्थान पर गंदगी देख प्रमुख सचिव ने अपनी गाड़ी रुकवा ली तथा चेयरमैन आंवला व ई ओ से पूछने पर पता चला कि उक्त स्थल नगरपालिका का तालाब है जिस पर कुछ अवैध कब्जे हैं तो उन्होंने तत्काल ई ओ से तालाब की सफाई करवाने के निर्देश दिए तथा कहा कि इस तालाब…
राहुल को फिर अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, सोनिया ने बुलाई कांग्रेस की डिजिटल बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ डिजिटल बैठक की जिसमें ज्यादातर सांसदों ने मांग उठाई कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। हालांकि पार्टी सांसदों की इस मांग पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के. सुरेश ने कहा कि राहुल गांधी को फिर…
पीलीभीत= अचानक एडीजी अविनाश चंद्र के पहुंचने से मची खलबली
पीलीभीत= पुरनपूर शनिवार शाम कोतवाली में अचानक एडीजी अविनाश चंद्र के पहुंचने से खलबली मच गई। उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों का निरीक्षण कर लंबित विवेचना कर अपराधों में चल रहे वांटेड के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर में ही पुलिसकर्मियों को बदमाशों से निपटने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कानपुर की घटना में कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से विभाग की काफी फजीहत हुई है। इसलिए दबिश के दौरान यह उजागर न किया जाए कि पुलिसकर्मी कहां जा रहे हैं? इसके अलावा आरोपों में घिरे लोगों…
पीलीभीत : अपने पक्ष में गवाही न देने की रंजिश के चलते दो भाइयों ने युवक को बंका मारकर किया घायल,पुलिस ने किया गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज
अपने पक्ष में गवाही ना देने पर दो सगे भाइयों ने रंजिश के चलते एक युवक को बंका मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने जांच कर मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया है।कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हंडा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र लालाराम ने जहानाबाद पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उसके पास नरेश पाल उर्फ नरेंद्र पुत्र वीरेंद्र देव निवासी ग्राम जतीपुर कोतवाली जहानाबाद जनपद पीलीभीत 8 वर्षों से नौकरी कर रहा है।पत्र…
प्रधान मंत्री का नया बयान , भारत में 1,20,000 ट्रैक किमी के सौ फीसद विद्युतीकरण वाली हम दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे होंगे।’
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे के सौ फीसद विद्युतीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इंडिया ग्लोबल वीक, 2020 को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने भारतीय रेल के सौ फीसद विद्युतीकरण के कार्यक्रम को मंजूरी प्रदान कर दी है। भारत में 1,20,000 ट्रैक किमी के सौ फीसद विद्युतीकरण वाली हम दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे होंगे।’गोयल ने कहा, हमें उम्मीद है कि 2030 तक हम कुल जीरो उत्सर्जन के साथ दुनिया की…
