मैनपुरी: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य विकास अधिकारी को शैक्षिक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया से भेंट की। भेंट के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को शैक्षिक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि 1 जुलाई से परिषदीय विद्यालयों के खोले जाने में स्पष्ट आदेश न होने से शिक्षक उहापोह की स्थिति में है। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार शिक्षण संस्थाएं खोले जाने का कोई आदेश नहीं है । तीन महीने बाद विद्यालय खुलने…

छत्तीसगढ़/ कोरबा: सील हुआ नारायणी कंपनी (NSPL) .. प्रशासन की बड़ी कार्रवाई.. कम्पनी प्रबंधन को पड़ा महंगा , कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन.

छत्तीगढ़: जिले के कोयलांचल कुसमुंडा व मानिकपुर परियोजनाओं में ओवरबर्डन के काम मे नियोजित नारायणी कंपनी को बड़ा झटका लगा है. एक ही दिन में कंपनी को दो बड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है. पहले जहां रेलवे ने कंपनी के दो ट्रको को जब्त कर लिया था तो वही इस एक्शन के बाद जिला प्रशासन ने कंपनी के दफ्तर पर ताला जड़ते हुए सील कर दिया. कंपनी पर शासन द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल के खुले उल्लंघन का आरोप है. कंपनी पर आरोप हैं कि…

उत्तर प्रदेश/ जौनपुर: विभिन्न बूथों पर वृक्षारोपण अभियान नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी के विभिन्न बूथों पर वृक्षारोपण अभियान नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में भारतीय जनता पार्टी जौनपुर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू पाठक , भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया की गरिमा मयी उपस्थिति रही। इस दौरान एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया । अभियान के संयोजक मनोज कुमार तिवारी ,व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारी गण , सेक्टर संयोजक गण,बूथ अध्यक्ष बंधु उपस्थित रहे।

बरेली : किराना स्टोर की दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जल कर हुआ राख

बरेली : ब्लाक रामनगर क्षेत्र के गांव केसरपुर में किराना स्टोर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया है । आँवला सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में बीती रात एक किराना की दुकान में आग लग गई ।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका आग से दुकान में पचास हजार रुपए नगद और करीब दो लाख का नुकसान हुआ है । क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। दुकान मालिक राशिद…

उत्तर प्रदेश/ जौनपुर: इंदिरा चौक पर इंडिगो कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग

जौनपुर: बदलापुर थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पर इंडिगो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश अपनी कार को संत भांगड़ दास कुटी बरौली में छोड़कर बारिश का फायदा उठाते हुए फरार हो गये । बदमाश के अलावा बैठी एक महिला सहित एक व्यक्ति को बदलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पहचान करते हुए थाने पर और पुलिस दल बुलाया गया और फिर पुलिस फोर्स के साथ गांव को घेरा गया लेकिन बदमाश फरार हो गए। लेकिन पुलिस तलाश जारी है।मालूम चला है…

उत्तर प्रदेश / मैनपुरी : अधर में लटकी घोटाले की शिकायत

मैनपुरी: विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत जसरथपुर में ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान और सचिव पर सरकारी धनराशि के घोटाले की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद सीडीओ द्वारा जांच समिति भी गठित की गई। सचिव द्वारा दस्तावेज उपलब्ध न कराए जाने के चलते जांच पूरी नहीं हो सकी है। अब शिकायतकर्ता अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।बताते चले कि विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासी रामखिलाड़ी ने ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान और सचिव पर घोटाले का आरोप लगाया था। मामले में तत्कालीन सीडीओ नगेंद्र…

उत्तर प्रदेश /इटावा : पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे का साथी

उत्तर प्रदेश के जिला इटावा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है । मारे गए बदमाश की पहचान विकास दुबे के साथी रणवीर उर्फ बम्मन शुक्ला के रूप में की गई है । इस बदमाश पर 50000 का इनाम भी घोषित है। मारा गया बदमाश कानपुर के चौबेपुर के बिकरु गॉव के खूनी कांड में नामजद है ।

उत्तर प्रदेश/ मैनपुरी:पूर्व मन्त्री आलोक शाक्य ने विद्यालय में किया वृक्षा रोपण

आलीपुर खेड़ा/मैनपुरी : कस्बा स्थित इण्डियन पब्लिक स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने विद्यालय परिसर में 15 पेड़ लगाये। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन मे पेड़ जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण व वातावरण शुद्ध हो सके। पेड़ लगाना पुनीत कार्य होता है। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के बाद पूर्व मंत्री ने सपा कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जारी आवाहन पत्रो का भी वितरण किया।इस मौके पर प्रबन्धक रवींद्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य शिवम यादव, प्रवेश यादव, धर्मेन्द्र सिंह, रामवीर सिंह…

KORBA:पटवारी की आईडी हैक कर बेच दी 29.34 एकड़ सरकारी जमीन

कोरबा। ऑन लाइन रिकॉर्ड की सुविधा ने एक तरफ सरकारी कामकाज की प्रणाली को आसान बनाया है तो वही दूसरी तरफ शातिर लोग इसमें तकनीकी रूप से सेंध लगाकर ठगी का कारोबार भी कर रहे हैं। आए दिन बैंक खातों को हैक करने या सोशल मीडिया खातों को हैक कर ठगी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार शातिर ठगों ने कुछ ऐसा किया है जिसने प्रशासन को भी चिंता में डालकर रख दिया है। राजस्व अनुभाग कोरबा में एक पटवारी की आईडी हैक कर 29.34 एकड़ सरकारी जमीन…

कानपुर मामले का फरार मुख्य आरोपी विकास दुबे को किया गया गिरफ़्तार

कानपुर गोलीकांड के सातवें दिन कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने फिल्मी अंदाज में मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण कर दिया है। मिली खबर के अनुसार विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के गॉर्ड से चिल्ला- चिल्लाकर कहा जानते हो मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार करवा दिया।इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वहीं सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।

प्रयागराज-33 केबी विद्युत तार से बांस छू जाने के बाद हादसा टला

प्रयागराज- कोराव तहसील के उपरौध क्षेत्र के धनावल मोड़ पर कल शाम समय 5 बजे के लगभग बिजय शंकर कुशवाहा निवासी सोनबरसा जो धनावल मोड़ पर अपना मकान बनाकर रहते हैं. ट्राली से बास उतारते समय बास उपर तार से टकरा गया और शाट लग गया. आनन फानन में पीड़ित को तत्काल उपचार के लिए बेलन बरौंधा ले जाया गया. जहां पर उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया. उमाशंकर कुशवाहा (पंडित) हाटा साहस सच कहने का

पीलीभीत: पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली के द्वारा थाना न्यूरिया व चौकी मझोला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली राजेश कुमार पांडे के द्वारा थाना न्यूरिया व चौकी मझोला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जयप्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक थाना न्यूरिया खीम सिंह जलाल उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। चौकी मझोला क्षेत्र में पीलीभीत उत्तराखंड बॉर्डर का भी निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत: खेतों से काम कर वापस लौट रहे 8 मजदूरों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी

पीलीभीत :कलीनगर शारदा पार मजदूरी कर वापस लौट रहे मजदूरों से भरी नाव शारदा नदी में पलट ने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया आनन-फानन में एस एस वी व पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू कर छह मजदूरों को निकाल लिया जबकि शेष दो मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है तहसील पूरनपुर और तहसील कलीनगर क्षेत्र के काफी मजदूर अपने खेतों पर काम करने व मजदूरी के लिए शारदा पर नाव से जाते हैं प्रत्येक दिन की तरह बुधवार को मजदूर मजदूरी करने के…

फ्रेंकफर्ट हवाई अड्डे पर चार दिन से फंसी है भारतीय महिला , कर रही है मदद की अपील

अबु धाबी में रहने वाली एक भारतीय महिला यात्रा संबंधी सारे कागजात नहीं रहने के कारण जर्मनी के फ्रेंकफर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार दिन से फंसी हुई हैं। महिला ने अधिकारियों से उन्हें यूएई वापस जाने की अनुमति देने की अपील की है। विज्ञापन क्षेत्र में काम करने वाली प्रिया मेहता अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्रेंकफर्ट पहुंची। फ्रेंकफर्ट से चार जुलाई को दुबई के लिए उनकी उड़ान थी। ‘खलीज टाइम्स’ के मुताबिक, हालांकि उन्हें विमान में सवार नहीं होने दिया गया क्योंकि उनके पास यूएई…

डोनाल्ड ट्रम्प बोले-चुनाव के कारण नहीं खुलने देना चाहते स्कूल

भारत ही नहीं अमेरिका (America) में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) पर राजनीति हो रही है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप (President Trump) ने कहा है कि चुनाव के कारण डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के सदस्य स्कूलों को नहीं खुलने देना चाहते हैं. अपने ट्वीट (Tweet) में उन्होंने कई यूरोपीय देशों (European Countries) का उदाहरण भी दिया, जहां पर स्कूल पूरी तरह से बिना किसी समस्या के खुले हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति (American President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक ट्वीट कर कहा है, “जर्मनी (Germany),…

राहुल गाँधी का बयान -‘श्रीमान मोदी को लगता है कि पूरी दुनिया उनके जैसी ही है

कांग्रेस और गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों के कामकाज की जांच कराने के सरकार के फैसले को कांग्रेस ने कायरतापूर्ण कार्रवाई करार दिया है। वहीं, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के आरोप लगाकर बच नहीं सकती है। अगर ईमानदार है तो आरोप लगाने के बजाय जांच में सहयोग करे। कांग्रेस व गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों की जांच कराने के सरकार के एलान के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘श्रीमान मोदी को लगता है कि पूरी दुनिया उनके जैसी ही है। उन्हें लगता है कि…

सावन के महीने में खास होते हैं केदारनाथ के दर्शन

कांवड़ियों का प्रिय स्थान केदारनाथ के आसपास के प्राकृतिक वातावरण के चलते ये यह मन्दिर अप्रैल से नवंबर माह के मध्‍य ही दर्शन के लिए खुलता है। ये अवधि जुलार्इ-अगस्त के मध्य पड़ने वाले  सावन के महीने की भी होती है। इसलिए सावन में शिवभक्त बड़ी तादात में यहां दर्शन करने आते हैं। इसी क्रम में कांवड़िये भी केदारनाथ में जल चढ़ाने को उमड़ते हैं। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में सर्वोच्च केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग माना जाता है। इसीलिए यह मान्यता है कि यहां जल चढ़ाने आैर शिव का अभिषेक करने से…