प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया ‘द साइकिल ऑफ लव’ का ट्रेलर

प्रियंका चोपड़ा ने बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस एक डॉक्यूमेंट्री ‘द साइकिल ऑफ लव’ बनाई है। इसमें एक भारतीय आर्टिस्ट पी. महानंदिया की असल जिंदगी की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। गुरुवार को डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

1970 के दशक में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए भारत से स्वीडन तक लगभग 6,000 मील की साइकिल यात्रा आर्टिस्ट पी. महानंदिया ने की थी। इसी कहानी को डॉक्यूमेंट्री ‘द साइकिल ऑफ लव’ में दिखाया जाएगा। यह कहानी प्रेम की एक अनोखी दास्तां और अहसास को बयां करती है। ट्रेलर साझा करने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर बताया है कि यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिका में 28 अगस्त और यूके में 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रियंका ने यह भी लिखा कि दूसरे देशों में रिलीज की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Leave a Comment