Wednesday, 25 November 2026 | 8:13 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में खेलते-खेलते नहर में गिरी बालिका, बचाने कूदी सगी बहन भी डूबी , तलाश जारी ?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को खेलते हुए सगी बहनें लोअर गंगा में गिर गईं। तेज बहाव के चलते दोनों बहनें बह गईं। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान एक किशोरी का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश क
Share:
मैनपुरी में खेलते-खेलते नहर में गिरी बालिका, बचाने कूदी सगी बहन भी डूबी , तलाश जारी ?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को खेलते हुए सगी बहनें लोअर गंगा में गिर गईं। तेज बहाव के चलते दोनों बहनें बह गईं। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान एक किशोरी का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी गिर गई
घटना किशनी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की है। गांव निवासी मनोज यादव की पुत्रियां अनुष्का (12) शनिवार की सुबह छोटी बहन तनू (09) व तीन अन्य सहेलियों गौरी, सोनम और गुंजन के साथ गांव के पास ही लोअर गंगा नहर के पास खेल रहे थे। खेलने के दौरान तनू का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी नहर में गिर गई। दोनों को नहर में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

छोटी बहन की तलाश जारी है
डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी होने के बाद बच्चियों के परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर तलाश के लिए नहर में उतारे। करीब चार घंटा चली तलाश के बाद अनुष्का का शव बाहर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक छोटी बहन तनू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ