कासगंज द दस्तक 24
भीम आर्मी ने आरक्षण और प्रतिनिधित्व की उठाई मांगभीम आर्मी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, संख्या के अनुपात
कासगंज। पूना पैक्ट दिवस के मौके पर गुरुवार को कासगंज पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समानता, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए संख्या के अनुपात में आरक्षण और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई।
24 सितंबर को पूना पैक्ट दिवस (धिक्कार दिवस) के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे संपूर्ण भागीदारी के जनआंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के नारे के साथ आरक्षण कोटा पूरा करने और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
भीम आर्मी के मंडल संयोजक अलीगढ़ प्रेमबाबू गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व के मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की भागीदारी को लेकर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना है।
ज्ञापन के माध्यम से आरक्षण, प्रतिनिधित्व और सामाजिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “आरक्षण कोटा पूरा करो, वरना कुर्सी खाली करो” का नारा भी लगाया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने “जय भीम, जय संविधान, जय मूलनिवासी” के नारों के साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।